cyber branch - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सीबीआई की साइबर अपराध डैशबोर्ड का शुभारंभ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक नई साइबर अपराध शाखा का उद्घाटन और एक प्रमुख राष्ट्रीय साइबर अपराध डैशबोर्ड का शुभारंभ करने वाले हैं। गृह मंत्री भारत मंडपम में साइबर-सक्षम धोखाधड़ी से निपटना और इकोसिस्टम को खत्म करना विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे। यहाँ वह सीबीआई अधिकारियों के लिए एक अलंकरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे और नई सीबीआई साइबर अपराध शाखा का उद्घाटन करेंगे तथा भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) का एस4सी डैशबोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे।

इस कार्यक्रम से पहले, गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, साइबर अपराध आज दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा है। हमारी सरकार नागरिकों को इससे सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है। आज, भारत की साइबर अपराध से लडऩे की क्षमता को मजबूत करने के लिए सीबीआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करूँगा।

गृह मंत्रालय के तहत आई सी के सहयोग से सीबीआई द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल उपयोग के साथ-साथ नये जोखिम भी पैदा हुए हैं, जिनका अपराधी फायदा उठा रहे हैं। इसका उद्देश्य रोकथाम, जांच और समन्वय को मजबूत करके एक एकीकृत राष्ट्रीय रणनीति बनाना है।

इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य की एजेंसियों के वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारी, दूरसंचार और वित्तीय क्षेत्रों के नियामक, सार्वजनिक और निजी बैंक, फिनटेक कंपनियां, दूरसंचार सेवा प्रदाता और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों सहित विभिन्न हितधारक भाग लेंगे। इसके प्राथमिक उद्देश्यों में साइबर धोखाधड़ी के प्रति एक साझा समझ बनाना, धोखाधड़ी इकोसिस्टम के महत्वपूर्ण स्तंभों (वित्तीय,दूरसंचार और मानव संसाधन) की जांच करना और अंतर-एजेंसी सहयोग को मजबूत करना शामिल है। सम्मेलन में जांच और पीड़ित सुरक्षा तंत्र को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर भी चर्चा की जाएगी।

कॉल मर्जिंग तकनीक से हो सकती है ठगी, पुलिस हेडक्वार्टर की साइबर शाखा ने जारी की एडवाइजरी
जयपुर। पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने साइबर ठगों के कॉल मर्जिंग (कॉन्फ्रें सिंग) तकनीक से की जा रही साइबर धोखाधड़ी के संबंध में एडवाइजरी जारी की हैं। साइबर ठग बातचीत के दौरान पीड़ित के फोन पर ओटीपी सत्यापन के लिए आ रहे बैंक के इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पांस (आईवीआर) कॉल को अपने साथी का होना बताकर पीड़ित को झांसे में लेकर कॉल को कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़वाकर वेरिफि केशन के लिए दी जा रही जानकारी को सुनकर ठगी कर रहे हैं। डीजी (साइबर क्राइम) हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय की साइबर क्राइम शाखा ने राज्य में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नेशनल पेमेंटस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने साइबर धोखाधड़ी के नए तरीके कॉल मर्जिंग के संबंध में चेतावनी जारी हैं।

आम आदमी को क्या करना चाहिए यदि किसी अनजान नम्बर से कॉल आए तब कॉल मर्जिंग (कॉन्फ्रे सिंग) और व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी शेयर नहीं करना चाहिए। यदि कॉल के दौरान लगता है कि कॉल किसी अन्य के साथ जोड़ दी गई है तो तुरन्त डिस्कनेक्ट करें। ऐसी धोखाधड़ी की सूचना साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल, निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन को देनी चाहिए।