Glenn Maxwell - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ग्लेन मैक्सवेल ने एकदिवसीय क्रिकेट को कहा अलविदा : अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट के रहेंगे उपलब्ध, 149 मैचों में 3990 रन, 77 विकेट लिए
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने सोमवार को एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। मैक्सवेल ने आज फाइनल वर्ड पॉडकास्ट के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि वर्ष 2022 में पैर टूटने के बाद से वह एकदिवसीय क्रिकेट में असहज महसूस कर रहे थे। इससे टीम को नुकसान पहुंच रहा था। इसलिए मैंने एकदिवसीय क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया। हालांकि वह अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट के उपलब्ध रहेंगे।

मैक्सवेल ने कहा कि “मुझे लगा कि मेरे शरीर की प्रतिक्रिया टीम को नुकसान पहुंचा रही है। मैंने इसको लेकर मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली से बात की। हम दोनों के बीच 2027 विश्वकप को लेकर चर्चा हुई, मैंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं तब तक खेल पाऊंगा। अब समय है कि इस जगह के लिए किसी अन्य खिलाड़ी को तैयार किया जाए।”

उन्होंने कहा कि “मैं हमेशा कहता रहा हूं कि अगर मैं स्वयं बेहतर मानता हूं तो मैं अपनी जगह नहीं छोड़ूंगा। मैं केवल स्वार्थ के कारण कुछ श्रृंखला के लिए पकड़ बनाए रखना नहीं चाहता। टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है और यह निर्णय उन्हें अगली विश्वकप योजना के लिए बेहतर रास्ता देगा।”

मैक्सवेल ने एक दिवसीय क्रिकेट में 3990 रन, 33.81 की औसत से और 149 मैचों में 77 विकेट लिए है। उन्होंने 2011 में केवल 19 गेंदों में ऑस्ट्रेलियाई घरेलू एकदिवसीय क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 2023 विश्वकप में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 201 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। जोकि किसी भी गैर सलामी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पहला दोहरा शतक है।

पंजाब ने मिशेल ओवेन को ग्लेन मैक्सवेल की जगह टीम में किया शामिल, 34 टी20 मैचों में कुल 646 रन और 10 विकेट लिए
धर्मशाला। चोटिल ग्लेन मैक्सवेल की जगह ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल ओवेन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शेष सत्र के लिए पंजाब किंग्स की टीम में शामिल किया गया है। पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने 23 वर्षीय ओवेन का टीम में स्वागत करते हुए कहा कि “मुझे लगता है कि हम सभी इस सत्र के अंतिम चरण के लिए मिशेल ओवेन को अपनी टीम में शामिल करके बहुत खुश हैं। वह एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसे मैंने पिछले 12 महीनों में बहुत करीब से देखा है। वह ऐसा खिलाड़ी है जो अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी कर सकता है और साथ ही कुछ बहुत ही उपयोगी मध्यम गति की गेंदबाजी भी कर सकता है। मैं उसे टीम का हिस्सा बनाकर वास्तव में उत्साहित हूं और जल्द से जल्द उसके यहां आने का इंतजार कर रहा हूं।”

3 करोड़ में पंजाब किंग्स में शामिल हुए ओवेन ने 34 टी20 मैचों में कुल 646 रन बनाए हैं और 10 विकेट लिए हैं। उनके नाम 2 शतक भी हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 108 है। टीम में शामिल होने पर ओवेन ने कहा कि मैं पंजाब किंग्स में शामिल होने का अवसर पाकर वास्तव में उत्साहित हूं। पंजाब किंग्स के मुख्य कार्यकारी सतीश मेनन ने कहा कि हमें विश्वास है कि मिच ओवेन के पास आईपीएल में कामयाब होने के लिए कौशल और स्वभाव है।

मार्श का तूफान, हार के साथ बांग्लादेश के विश्वकप अभियान का अंत
पुणे। मिचेल मार्श (177 नाबाद) के तूफानी शमार्श का तूफान, हार के साथ बांग्लादेश के विश्वकप अभियान का अंततक और स्टीव स्मिथ (63 नाबाद) के बीच 172 रन की साझीदारी की मदद से आस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्वकप के अपने आखिरी लीग मुकाबले में शनिवार को बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा कर सेमीफाइनल के लिये मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी कर आठ विकेट पर 307 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आस्ट्रेलिया के सामने रखा था।मगर मार्श की आतिशी बल्लेबाजी ने उस लक्ष्य को बौना साबित कर दिया और आस्ट्रेलिया ने 32 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। आस्ट्रेलिया की विश्वकप में यह लगातार सातवीं जीत थी। पूर्व विश्व चैंपियन ने मौजूदा अभियान की शुरुआत निराशाजनक ढंग से की थी वहीं बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में नौ में से सिर्फ दो मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है।

ट्रैविस हेड (10) का विकेट गिरने पर क्रीज पर आये मार्श का अंदाज आज बेहद जुदा था। उन्होने पहले  अपनी आतिशी पारी में उन्होने 132 गेंद खेल कर 17 चौके और नौ गगनचुंबी छक्के जड़े। आस्ट्रेलिया की ओर से पिछले एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी शानदार पारी देखने को मिली। इससे पहले मंगलवार को ग्लेन मैक्सवेल ने विषम परिस्थितियों में अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन ठोक कर अपनी टीम को जीत दिलायी थी।

इससेे पहले अंतिम चार में स्थान बनाने में नाकाम बांग्लादेश ने लीग चरण के अपने आखिरी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा किया और आस्ट्रेलिया को जीत के लिये 307 रन की चुनौती पेश की।

तंजिद हसन (36) और लिटन कुमार दास (36) ने तेज शुरुआत करते हुये पहले विकेट के लिये 76 रन जोड़े। बाद में कप्तान नजमुल शान्तो (45) और मो. तौहीद हृदोय (74) ने कंगारू गेंदबाजों पर प्रहार करते हुये स्कोरर को व्यस्त रखा। शान्तो के आउट होने के बाद नये बल्लेबाज महमुदउल्लाह (32) ने अपनी संक्षिप्त मगर तूफानी पारी में तीन जानदार छक्के लगा कर मैदान पर बैठे प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन किया। हृदोय ने क्रीज पर दो घंटे से अधिक का समय बिताया जिसके चलते दूसरे छोर पर बल्लेबाजों को अपना प्रदर्शन निखारने में मदद मिली।

आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की पिटाई की कमी को क्षेत्ररक्षकों ने पूरा किया जिसके चलते बांग्लादेश के तीन बल्लेबाज रन आउट करार दिये गये। विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे शॉन एबेट ने दो विकेट चटकाने के साथ एक रन आउट भी किया और टीम में अपनी सार्थकता को प्रमाणित किया। एडन जैम्पा के हाथ भी दो विकेट लगे।

AUS vs Ned WC 2023: मैक्सवेल ने 40 गेंद में बना डाला वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक, नीदरलैंड को दिया 400 रन का टारगेट
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप 2023 केे 24वें मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने केवल 40 गेंद में शतक मारकर नीदरलैंड की हालत पतली कर दी। मैक्सवेल ने इस पारी में 8 छक्के और 9 चौके मारे। 50वें ओवर में 106 रन बनाकर वो आउट हो गए। ये वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे तेज शतक है।

मैक्सवेल की तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 400 रन का पहाड़ जैसा टारगेट दिया। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने भी सेंचुरी मारी। उन्होंने 93 गेंद पर 104 रन बनाए। उनके अलावा स्मिथ ने 71 और लाबुशने ने 62 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले 10 ओवर में केवल 66 रन आए थे। 40 ओवर तक टीम का स्कोर 268 रन था। आखिरी 10 ओवर में मैक्सवेेल की तूफानी पारी से स्कोर 399 पहुंच पाया। नीदरलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन लीडे ने दिए। 10 ओवर में 115 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं बीक ने 74 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकट लिए।

ग्लेन मैक्सवेल सेे पहले मार्करम ने 49 गेंद में 100 रन बनाकर विश्व कप में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। केविन ओ ब्रायन ने 2011 के विश्व कप में 50 गेंद में ये कारनामा किया था।

IPL-2021: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगाई जीत की हैट्रिक, कोलकाता नाइट राइडर्स को 38 रन से हराया
चेन्नई। ग्लेन मैक्सवेल (78 रन) और एबी डिविलियर्स (नाबाद 76 रन) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल मुकाबले में रविवार को 38 रन से पराजित कर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर कोलकाता की चुनौती को 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन पर थाम लिया। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही। विराट पारी के दूसरे ही ओवर में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बन गए। विराट ने 6 गेंदों में 5 रन बनाए। वरुण ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रजत पाटीदार को बोल्ड कर दिया।

मैक्सवेल-पडिकल ने जोड़े 86 रन
2 विकेट मात्र नौ रन पर गिर जाने के बावजूद मैक्सवेल ने आते ही मोर्चा संभाला और बॉउंड्री लगानी शुरू कर दी। मैक्सवेल और देवदत्त पडिकल ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसमें पडिकल का योगदान 28 गेंदों में दो चौकों की मदद से 25 रन रहा। पडिकल का विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया। इसके बाद मैक्सवेल ने एबी डिविलियर्स के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। पैट कमिंस ने मैक्सवेल को हरभजन सिंह के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल ने 49 गेंदों पर 78 रन में नौ चौके और तीन छक्के लगाए।

अंतिम 3 ओवरों में जोड़े 56 रन
डिविलियर्स ने अंतिम तीन ओवरों में काफी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और आंद्रे रसेल के पारी के आखिरी ओवर में 21 रन उड़ाकर बेंगलुरु को 200 के पार भी पहुंचा दिया। डिविलियर्स ने मात्र 34 गेंदों पर नाबाद 76 रन में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। डिविलियर्स ने पांचवें विकेट के लिए काइल जेमिसन के साथ अंतिम 3 ओवरों में 56 रन जोड़े। जेमिसन ने मात्र चार गेंदों पर नाबाद 11 रन में 1 चौका और 1 छक्का लगाया। कोलकाता की तरफ से वरुण चक्रवर्ती 4 ओवर में 39 रन पर दो विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

अच्छी शुरुआत के बाद विकेट गिरते रहे
कोलकाता ने 205 रन बड़े लक्ष्य का जोरदार ढंग से पीछा किया लेकिन उसके बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के बाद अपने विकेट गंवाते रहे। शुभमन गिल ने मात्र 9 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए 21 रन ठोके। राहुल त्रिपाठी ने 20 गेंदों पर 25 रन में 5 चौके लगाए। ओपनर नीतीश राणा ने मात्र 11 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के के सहारे 18 रन बनाए। कप्तान इयोन मॉर्गन ने 23 गेंदों पर 1चौका और 2 छक्के उड़ाकर 29 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने 25 गेंदों पर 26 रन में 1 चौका और 1 छक्का लगाया। आंद्रे रसेल ने 20 गेंदों पर 31 रन में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। कोलकाता ने 18वें ओवर में 5 विकेट पर 155 रन बना लिए थे, लेकिन फिर 7 रन के अंतराल में अपने 3 विकेट गंवाए। काइल जेमिसन ने 41 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए जबकि युजवेंद्र चहल ने 34 रन पर 2 विकेट और हर्षल पटेल ने 17 रन पर 2 विकेट लिए।