Shubhman gill - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विजय हजारे ट्रॉफी : जयपुर में खेले जाएंगे 4 मैच, शुभमन-अर्शदीप पंजाब के लिए खेलेंगे दूसरा मैच
जयपुर। विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी में गुलाबी नगर के विभिन्न मैदानों पर चार मैच खेले जाएंगे। जयपुर में चल रही शीतलहर के बीच सभी टीमों ने सोमवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। ठंडे मौसम के कारण सुबह की ओस के कारण मैच में टॉस की भूमिका अहम होगी।

श्रेष्ठता की जंग जारी :

पंजाब और मुंबई के मध्य श्रेष्ठता की जंग जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घोषित एकदिवसीय भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह पंजाब टीम के लिए अपना दूसरा मैच खेलेंगे। पंजाब का मुकाबला मानसरोवर स्थित केएल सैनी स्टेडियम  पर गोवा से होगा। वही मुंबई जयपुरिया ग्राउंड पर हिमाचल प्रदेश से भिड़ेगी। दोनों टीमें जीत से ग्रुप सी में शीर्ष पर रहना पसंद करेगी।

दोनों टीमें अभी तक पांच में अपने सभी मैच जीत समान 16 अंक हासिल कर चुकी है। लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर पंजाब (1.855) और मुंबई (1.293) क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए है।

पंजाब का पलडा भारी :

गोवा के खिलाफ पंजाब का पलडा भारी नजर आ रहा है। गिल  अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं के फैसले को सही सिद्ध करने का प्रयास करेंगे।  मुंबई का मैच जयपुरिया ग्राउंउ पर हिमाचल प्रदेश से है। हिमाचल अब तक पांच में से मात्र 2 मैच ही जीत सकी है। यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, मुशीर, सिद्धेश के कारण मुंबई की बल्लेबाजी हिमाचल पर भारी नजर  आ रही है।

उत्तराखंड-सिक्किम :

पैंदे की उत्तराखंड और सिक्किम की टीमों के मध्य मुकाबला सोनी स्टेडियम पर आयोजित किया जाएगा। सोनी स्टेडियम पर विजय हजारे ट्रॉफी का पहला मैच खेला जाएगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम के मैच सोनी स्टेडियम पर स्थानांतरित कर दिए गए है।

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ :

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का मैच अनंतम ग्राउंड पर खेला जाएगा। महाराष्ट्र अब तक खेले 5 में से 3 मैच जीत 12 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि छत्तीसगढ़ 2 मैच जीत 8 अंकों के साथ पांचवे स्थान  पर बनी हुई है।

शुभमन गिल वनडे रैंकिंग बल्लेबाजी में शीर्ष पर बरकरार, रोहित शर्मा ने हासिल किया दूसरा स्थान
दुबई। आईसीसी पुरुष वनडे खिलाड़ी रैंकिंग की नवीनतम जारी सूची में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बढ़त हासिल की है, जबकि शुभमन गिल और रोहित शर्मा बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2-1 से सीरीज हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मैके में सीरीज के अंतिम मैच में शानदार जीत के बाद आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम को नवीनतम रैंकिंग में बढ़त मिली। इस मैच में उसके तीन बल्लेबाजों ट्रैविस हेड (142), मिच मार्श (100) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 118) ने शतक जड़े। परिणामस्वरूप तीनों ने वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में अच्छी बढ़त हासिल की, जिसमें हेड एक स्थान ऊपर चढ़कर 11वें, मार्श चार पायदान ऊपर चढ़कर 44वें और ग्रीन 40 पायदान ऊपर चढ़कर 78वें स्थान पर पहुंच गए।

गेंदबाजी में कड़ा मुकाबला :

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर स्थिति और भी कड़ी है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज समाप्त होने के बाद श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षना 671 रेटिंग अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज के साथ शीर्ष पर हैं। महाराज ने सीरीज के आखिरी मैच में 57 रन देकर 1 विकेट चटकाने के बाद अपनी रैंकिंग खो दी है। उनकी रेटिंग तीक्षना के बराबर हो गई है, जबकि श्रीलंकाई स्पिनर पूरे हफ्ते मैदान पर नहीं उतरे।

रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर :

भारतीय जोड़ी शुभमन गिल (784 रेटिंग अंक) और रोहित शर्मा (756) वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि पाकिस्तान के दाएं हाथ के बल्लेबाज बाबर आजम (739) शीर्ष तीन में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश इंगलिस ने भी वनडे बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में 87 रनों की पारी की बदौलत यह दाएं हाथ का बल्लेबाज 23 स्थानों के सुधार के साथ 64वें स्थान पर पहुंच गया है।

तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान बनेंगे शुभमन गिल, शीर्ष क्रम पर करेंगे बल्लेबाजी
मुंबई। एशिया कप के लिए उपकप्तान नियुक्त किए जाने से यह तो तय हो गया है कि इस बल्लेबाज ने ऊंची छलांग लगाई है। एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा के समय चयनकर्ता प्रमुख अजीत अगरकर से पूछा गया कि क्या शुभमन गिल की सभी प्रारूपों के कप्तान के रूप में ताजपोशी शुरू हो चुकी है, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अगरकर के साथ सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में यह सवाल थोड़ा अजीब लग रहा था, लेकिन फिर यही हकीकत लगती है - या यूं  कहें कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य। भारतीय क्रिकेट में गिल युग की अच्छी और सही शुरुआत हो गई है, भले ही वह वर्तमान में केवल ट्वेंटी-20 प्रारूप में ही उपकप्तान हैं।

उनमें नेतृत्व के गुण नजर आते हैं :

एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद, चयनकर्ताओं के अध्यक्ष ने इस युवा खिलाड़ी की जमकर सराहना करते हुए कहा, हमें उनमें नेतृत्व के गुण नजर आते हैं, और इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन वैसा ही रहा जैसी हमें उम्मीद थी। उन्होंने हमारी सभी उम्मीदों को पार कर दिया। एक कप्तान के तौर पर जब आप पर इतना दबाव होता है, तब उन्होंने अपने बल्ले से जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह एक बेहतरीन संकेत है।

शीर्ष क्रम पर करेंगे बल्लेबाजी :

अब यह तय लग रहा है कि गिल शीर्ष क्रम पर - पहले, दूसरे या तीसरे नंबर पर - बल्लेबाजी करेंगे, जिससे संजू सैमसन (अभिषेक शर्मा के साथ मौजूदा टी-20 अंतरराष्ट्रीय सलामी बल्लेबाज) और तिलक वर्मा (तीसरे नंबर पर बल्लेबाज) की जगह खतरे में पड़ जाएगी। अगरकर ने संकेत तो दिए, लेकिन यह पुष्टि नहीं की कि टेस्ट कप्तान, जो आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ओपनिंग करते हैं, एशिया कप में भी ऐसा ही करेंगे या नहीं।

बल्लेबाजी क्रम चुनना उनका सिरदर्द :

चयन समिति के अध्यक्ष ने कहा- संजू इसलिए खेल रहे थे, क्योंकि शुभमन और यशस्वी उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने आगे कहा,वह (गिल) पिछली बार टी-20 क्रिकेट खेलते समय उपकप्तान थे। अब जब वह उपलब्ध हैं, तो बल्लेबाजी क्रम चुनना उनका सिरदर्द है। 15 खिलाड़ियों को चुनना हमारा सिरदर्द है। हमारे पास काफी गहराई है। अगरकर ने आगे स्पष्ट किया कि अभिषेक शर्मा शीर्ष क्रम में अछूते हैं। अभिषेक के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बाहर रखना मुश्किल है।  आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 650 रन बनाने वाले गिल के शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने की पूरी संभावना है। सूर्यकुमार ने बल्लेबाजी क्रम का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने गिल की टी-20 टीम में वापसी का स्वागत किया। टी-20 कप्तान के रूप में एक साल पूरा करने वाले सूर्यकुमार ने कहा, जब उन्होंने आखिरी बार श्रीलंका में टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 खेला था, तब मैं कप्तानी कर रहा था और वह उपकप्तान थे।

चौथी बार प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल, इंग्लैंड दौरे पर किया था दमदार प्रदर्शन
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल आईसीसी के जुलाई महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए हैं। गिल ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस पुरस्कार की दौड़ में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर को पीछे छोड़ा। 25 वर्षीय इस बल्लेबाज ने जुलाई में खेले तीन टेस्ट मैचों में 94.50 के औसत से 567 रन बनाए, जिसमें दोहरा शतक भी शामिल है। महिलाओं में यह पुरस्कार इंग्लैंड की बल्लेबाज सोफिया डंकले ने जीता।

गिल ने चौथी बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता है जो किसी भी पुरुष खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक है। गिल इससे पहले जनवरी 2023, सितंबर 2023 और फरवरी 2025 में भी यह पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। गिल ने कहा कि जुलाई महीने के लिए आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने जाने पर बहुत अच्छा लग रहा है। इस बार यह पुरस्कार और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पुरस्कार कप्तान के रूप में मेरी पहली टेस्ट सीरीज में मेरे प्रदर्शन के लिए दिया गया है। बर्मिंघम में लगाया गया दोहरा शतक निश्चित रूप से ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा और यह मेरे इंग्लैंड दौरे के मुख्य आकर्षणों में से एक होगा।

गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में आगे बढ़कर नेतृत्व किया और बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड अपने नाम लिखे। भारत की युवा टीम ने यह सीरीज 2-2 से ड्रॉ की। गिल ने इस सीरीज में 75.40 की औसत और चार शतकों की मदद से 754 रन बनाए। उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया। गिल ने सीरीज में किसी भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड (732) तोड़ा। गिल का प्रदर्शन अब सर्वकालिक कप्तानों की सूची में सर डोनाल्ड ब्रैडमैन (810 रन) के बाद दूसरे स्थान पर है।

ऋषभ पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग पॉइंट था : गिल
लंदन। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने लॉर्ड्स टेस्ट के रोमांचक आखिरी दिन अपनी टीम की जुझारू कोशिशों पर गर्व जताया, लेकिन साथ ही कहा कि चौथे दिन लंच से ठीक पहले ऋषभ पंत का रनआउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था। लंच से ठीक पहले जब भारत का स्कोर 82 पर 7 हो गया था, तब लगा कि मैच जल्दी खत्म हो जाएगा। लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने डटकर मुकाबला किया और मैच को आखिरी सत्र तक ले गए। अंतत: भारत 170 रन पर ऑल आउट हो गया और 22 रन से हार गया।

गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि मैं बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं। कोई भी टेस्ट मैच इससे ज्यादा करीबी नहीं हो सकता। पांच दिन तक कड़ा मुकाबला चला, जिसका फैसला आखिरी सत्र और आखिरी विकेट गिरने के बाद आया। हमारी टीम ने इस मैच में जिस तरह का जुझारूपन दिखाया, उससे मैं बहुत खुश हूं। जब शोएब बशीर ने मोहम्मद सिराज को आउट कर इंग्लैंड को जीत दिलाई, तब रवींद्र जडेजा 61 रन पर नाबाद रहे।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : बड़ी छलांग के साथ टॉप 10 में पहुंचे गिल, जो रूट को पीछे छोड़ हैरी ब्रूक बने नम्बर वन
दुबई। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट में अपने जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत 15 पायदान ऊपर चढ़कर टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक हमवतन जो रूट को पछाड़ कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग के अनुसार एजबेस्टन में पहली पारी में 158 रन बनाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अपने साथी जो रूट को पछाड़ कर जगह शीर्ष स्थान हासिल किया है और अब रूट से 18 अंक आगे हो गए हैं। जो रूट अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

शुभमन ने एजबेस्टन में दोनों पारियों में बनाए शतक :

दूसरे टेस्ट में 269 और 161  रनों की ऐतिहासिक पारियां खेलने वाले भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल 15 स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ 807 रेटिंग अंक हैं। इसके अलावा केन विलियमसन तीसरे, यशस्वी जायसवाल चौथे और स्टीवन स्मिथ पांचवें स्थान पर हैं। अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 184 रनों की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को भी  फायदा हुआ है, वह 16 पायदान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर पहुंच गए।

मुल्डर को मिला दोहरा फायदा :

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नाबाद 367 रन की विशाल पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका ऑलराउंडर वियान मुल्डर को बल्लेबाजों और ऑलराउंडरों दोनों की रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 34 पायदान ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए। वहीं ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी वह 12 पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा अब भी शीर्ष पर हैं।

बर्मिंघम टेस्ट : शुभमन के दोहरे शतक से भारत का गगनचुंबी स्कोर, इंग्लैंड की खराब शुरुआत
बर्मिंघम। कप्तान शुभमन गिल (269 रन) के दोहरे शतक और रवीन्द्र जडेजा (89) व वाशिंगटन सुंदर (42) के साथ उनकी शानदार साझेदारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 587 रन का गगनचुंबी स्कोर बनाया। खेल समाप्ति तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 77 रन बना लिए थे। उस समय जो रूट 18 और हैरी ब्रूक 30 रन बना नाबाद लौटे।

शुरुआत अच्छी नहीं रही :

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आकाश दीप ने अपने दूसरे ही ओवर में दो लगातार गेंदों पर विकेट ले इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 13 रन कर दिया। आकाश ने पहले डकेट (0) को कप्तान गिल के हाथों लपकवाया और फिर अगली ही गेंद पर ओली पोप (0) को केएल राहुल के हाथों लपकवा पवेलियन लौटाया। पारी के आठवें ओवर में सिराज ने क्राउले (19) को नायर के हाथों लपकवा इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। इसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने बिना किसी अन्य  क्षति के इंग्लैंड के स्कोर को 3 विकेट पर 77 रन तक पहुंचा दिया।

जडेजा शतक से चूके :

भारत ने विगत दिन के पांच विकेट पर 310 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत के लिए गिल और जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 203 रन जोड़े। इस साझेदारी को जोश टंग ने जडेजा को आउट कर तोड़ा। जडेजा 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गिल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पारी आगे बढ़ाई और अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया।

बर्मिंघम टेस्ट : गिल के नाबाद शतक से भारत मजबूत स्थिति में, जायसवाल शतक से चूके, भारत के 310/5
बर्मिंघम। कप्तान शुभमन (नाबाद 114) के सातवें शतक और रविन्द्र जडेजा (नाबाद 41) के मध्य छठे विकेट की 99 रन की अविभाजित साझेदारी की बदौलत भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के पहला दिन 5 विकेट पर 310 रन बना लिए थे। ओपनर यशस्वी जायसवाल 87 रन बनाकर आउट हुए। करुण नायर ने 31 और ऋषभ पंत ने 25 रन का योगदान दिया। बर्मिंघम में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। लंच तक भारत ने 2 विकेट पर 98 रन बना लिए थे। क्रिस वोक्स ने लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में शतक बनाने वाले केएल राहुल को बोल्ड कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद जायसवाल और करुण नायर ने पारी को जमाने का प्रयास किया। इस खतरनाक होती जोड़ी को कॉर्स ने नायर को ब्रूक के हाथों कैच करवा भारत को दूसरा झटका दिया। नायर ने अपनी पारी में 50 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौको की मदद से 31 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम ने टी-ब्रेक तक अच्छी वापसी की। तीसरे विकेट के रूप में जायसवाल कप्तान स्टोक्स का शिकार बने। उन्होंने 107 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौको की मदद से  बेहतरीन 89 रन बनाए। उन्होंने कप्तान गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। जायसवाल के आउट होने पर भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 182 रन था।

गिल विशेष क्लब में शामिल :

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने लीड्स के बाद एजबेस्टन टेस्ट में भी शतक जड़ दिया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए। इस मामले में उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन और राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली। गिल ने पहले टेस्ट में भी शतक लगाया था। उससे पहले 2024 में उन्होंने धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ 110 रन की पारी खेली थी।

शुभमन गिल चौथे नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी : रिषभ पंत
लंदन। भारतीय टीम के उपकप्तान रिषभ पंत ने कहा कि कप्तान शुभमन गिल विराट कोहली की जगह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। पंत ने कहा कि अभी टीम ने यह तय नहीं किया है कि तीसरे नंबर पर कौन उतरेगा। यह वह स्थान है जहां पिछली बार गिल बल्लेबाजी कर रहे थे। तीसरे नंबर वापसी कर रहे करुण नायर और पदार्पण का इंतजार कर रहे बी साई सुदर्शन का नाम है। पंत के बाद पांचवें नंबर पर एक और विशेषज्ञ बल्लेबाज की आवश्यकता को देखते हुए, ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।

नायर ने की थी नंबर 3 पर बल्लेबाजी :

करुण नायर ने अभ्यास मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। स्लिप कैच अभ्यास में भी वो पहली स्लिप में नजर आए, जबकि केएल राहुल, गिल और यशस्वी जायसवाल उनके बाद खड़े थे।

जायसवाल-राहुल करेंगे ओपनिंग :

जायसवाल और राहुल एक बार फिर ओपनिंग जोड़ी बनाएंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत और अंत में बतौर ओपनर साथ खेला था। अगर नायर को तीसरे नंबर पर उतारा जाता है और रवींद्र जाडेजा को बतौर ऑलराउंडर लगभग तय माना जाए, तो पंत के बाद जो एक अतिरिक्त बल्लेबाज की आवश्यकता है, वो स्थान या तो सुदर्शन या फिर ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले बोले भारतीय कप्तान, कहा- मुझ पर गंभीर और अगरकर का दबाव नहीं
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का कहना है कि कप्तान के तौर पर उनके पहले दौरे को लेकर उन पर मुख्य कोच गौतम गंभीर या मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कोई दबाव नहीं है। गिल को रोहित शर्मा की जगह लाल गेंद प्रारूप का कप्तान नियुक्त किया गया था। रोहित ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया था। गिल इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे।

कप्तानी संभालना बड़ी जिम्मेदारी :

दिनेश कार्तिक के साथ विशेष बातचीत में गिल ने कहा कि कप्तानी संभालना बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें गंभीर तथा अगरकर की ओर से पूरी आजादी दी गई है जिससे वह लीडर के तौर पर उभर सकें। भारतीय टेस्ट कप्तान ने कहा कि उन्हें खुद से उम्मीदें हैं, लेकिन मुख्य कोच या अगरकर की ओर से उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। गिल ने कहा, उम्मीदों के बारे में मैंने गंभीर और अजीत  से कई बार बात की है। वे बस यही चाहते हैं कि मैं एक लीडर के तौर पर खुद को अभिव्यक्त कर सकूं। वे मुझसे ऐसा कुछ करने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं जिसके लिए मैं सक्षम नहीं हूं। उस संदर्भ में, मुझे नहीं लगता कि उनसे कोई उम्मीद या दबाव है, लेकिन एक लीडर और एक खिलाड़ी के तौर पर आपको खुद से कुछ उम्मीदें जरूर होती हैं। इसलिए ये वो उम्मीदें हैं जो मुझे खुद से हैं, लेकिन इन दोनों का कोई दबाव नहीं है।

टेस्ट कप्तान के तौर पर क्या है लक्ष्य ?

गिल ने कहा कि भारतीय टीम के साथ खिताब जीतने के अलावा वह एक ऐसी संस्कृति का निर्माण करना चाहते हैं जहां खिलाड़ी काफी सुरक्षित और खुश महसूस करें। उन्होंने कहा, सभी ट्रॉफियों के अलावा, मैं आदर्श रूप से एक ऐसी संस्कृति का निर्माण करना चाहूंगा जहां हर कोई बहुत सुरक्षित और खुश हो। मुझे पता है कि यह बहुत मुश्किल माहौल हो सकता है, खासकर सभी प्रतियोगिता या जितने मैच हम खेलते हैं और अलग-अलग टीमें आती हैं, लेकिन अगर मैं ऐसा करने में सक्षम हूं, तो यही मेरा लक्ष्य होगा।

गिल शीर्ष पर बरकरार, विराट की टॉप-5 में वापसी
दुबई। चैंपियंस ट्राफी में अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करने वाले  भारत के सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल ने आईसीसी पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पिछले सप्ताह दुबई में खेले गए ग्रुप ए मैचों में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 101 और पाकिस्तान के खिलाफ 46 रन की मैच विजयी पारी खेलने वाले गिल को 21 रेटिंग अंक मिले हैं और वह 817 रेटिंग अंक पर पहुंच गए हैं, जिससे दूसरे स्थान पर मौजूद बाबर आजम के साथ उनका अंतर 23 से बढ़कर 47 अंक हो गया है। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की नाबाद 100 रन की पारी ने उन्हें न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल को पछाड़कर पांचवें स्थान पर लाने में मदद की है, जबकि केएल राहुल बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 41 रन बनाने के बाद दो पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बिल यंग और लाथम ने सुधारी रैंकिंग :

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग (आठ पायदान ऊपर 14वें स्थान पर) और टॉम लाथम (11 पायदान ऊपर 30वें स्थान पर) पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने के बाद आगे बढ़ गए हैं, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ रचिन रवींद्र के शतक ने उन्हें 18 पायदान ऊपर उठाकर 24वें स्थान पर पहुंचा दिया है। ग्लेन फिलिप्स 12 स्थान ऊपर 28वें स्थान पर पहुंचने वाले एक और कीवी बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी (चार पायदान ऊपर 50वें) और जोश इंग्लिस (18 पायदान ऊपर 81वें), बांग्लादेश के तौहीद हृदोय (18 पायदान ऊपर 64वें) और जेकर अली (64 पायदान ऊपर (94वें) शामिल हैं।

केशव-हैनरी की बड़ी छलांग :

गेंदबाजी रैंकिंग में केशव महाराज और मैट हेनरी शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं, इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट लेने के बाद एडम जम्पा 10वें स्थान पर आ गए हैं। कैगिसो रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज को चार पायदान ऊपर उठाकर 16वें स्थान पर पहुंचा दिया है।