application - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - अब वरिष्ठजन सरकारी खर्चे पर करेंगे तीर्थ यात्रा, बजट घोषणा के बाद से कर रहे थे इंतजार
कोटा। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना में सरकारी खर्चे पर तीर्थ स्थलों की यात्रा करने का इंतजार अब समाप्त हो गया है। राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2025-26 की क्रियान्विती में यात्रा के लिए देवस्थान विभाग ने शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने विभाग की वेबसाइट  पर बटन दबाकर पोर्टल का शुभारंभ किया। आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त निर्धारित की गई है। इच्छुक वरिष्ठजन देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। विभाग इस योजना के तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगा। इसके लिए राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। साथ ही वे इनकम टैक्स नहीं भरते हों। बजट घोषणा के तहत इस साल योजना में 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को एसी ट्रेन और 6 हजार को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।

ट्रेन के हर कोच पर दिखेगी राजस्थान की झलक
देवस्थान विभाग ने इस बार योजना को लेकर बदलाव किया है। वरिष्ठजनों को यात्रा पर लेकर जाने वाली ट्रेन की विशेष डिजाइनिंग की गई है। प्रत्येक कोच पर राजस्थान के अलग-अलग मंदिर, दुर्ग, अन्य पर्यटक स्थल व अभयारण्य नजर आएंगे। लोक नृत्य, त्योहार, लोक कलाएं, तीज त्योहार की झलक ट्रेन के कोच पर नजर आएगी। विशेषतौर पर सभी 11 कोच पर राजस्थानी लोक नृत्य, लोक कलाएं, तीज त्यौंहार की झलक नजर आएगी। ट्रेन में डॉक्टर तथा मेडिकल स्टाफ की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा सभी यात्रियों के ठहरने के लिए होटल, ट्रांसपोर्ट व मंदिर दर्शन की सुविधा के साथ साथ यात्रियों के लिए सुबह-शाम के खाने व नाश्ते की व्यवस्था भी देवस्थान विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। इच्छुक वरिष्ठजन देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। विभाग इस योजना के तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगा। आॅनलाइन आवेदन के बाद जिला स्तर पर गठित कमेटी पात्र लोगों का चयन करेगी। इसमें चुने गए पात्र लोगों को अगस्त से यात्रा पर भेजा जाएगा। एक ट्रेन में 800 वरिष्ठजन यात्रा कर सकेंगे।

40 तीर्थस्थलों के दर्शन करेंगे यात्री
विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस बार स्वर्ण मंदिर के बाद सिख समुदाय की मांग पर सिख धर्म के कई नए तीर्थ स्थलों को यात्रा में शामिल किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के हजूर साहिब (नांदेड़) व पटना साहिब (बिहार) भी हैं। इसके अलावा ट्रेन से कुल 15 रूट तय किए गए हैं, जिन पर वरिष्ठजनों को लगभग 40 तीर्थस्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। इनमें हरिद्धार, ऋषिकेश-अयोध्या-वाराणसी,सारनाथ, सम्मेदशिखर-पावापुरी, मथुरा, वृंदावन, बरसाना, आगरा, द्धारकापुरी, नागेश्वर, सोमनाथ, तिरूपति, पदमावती, कामख्या-गोवाहाटी, गंगासागर-कोलकाता, जगन्नाथपुरी-कोणार्क, रामेश्वरम-मदुरई, वैष्णोदेवी, अमृतसर-वाघा बार्डर, महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, बिहार शरीफ, पटना साहिब-बिहार व श्री हजूर साहिब नांदेड़-महाराष्ट्र तथा गोवा के मंदिर व अन्य स्थल चर्च आदि शामिल हैं।

वरिष्ठजन कर रहे इंतजार, नवज्योति ने उठाया था मामला
बजट में घोषणा के बाद भी वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के आवेदन की प्रक्रिया की अभी तक शुरू नहीं होने के सम्बंध में 30 जून को दैनिक नवज्योति में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें बताया था कि यात्रा के लिए लोगों का इंतजार लंबा हो रहा हैं। विभाग की ओर से इस साल अभी तक आवेदन नहीं मांगे गए हैं। पूर्व में राज्य सरकार ने मई माह में आवेदन लिए जाने की बात कही थी, लेकिन ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल अभी तक शुरू नहीं हुआ है। यात्रा में इस बार र्त्यंबकेश्वर, दश्मेश्वर, गोवा और आगरा जैसे प्रमुख स्थलों को भी शामिल किया गया है। लोग आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे है लेकिन अभी तक कोई तैयारी नहीं दिख रही है।

फैक्ट फाइल
-18 जुलाई से आवेदन शुरू
- 10 अगस्त आखिरी तारीख
- 60 से अधिक उम्र जरूरी
- 50 हजार एसी ट्रेन में होंगे सवार
- 6000 करेंगे हवाई यात्रा

काफी समय से वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहा था। पिछले साल उसका नम्बर नहीं आया था। अब आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से इस साल यात्रा पर जाने की पूरी उम्मीद है।
-बलबीर सिंह, वरिष्ठजन

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना में शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त निर्धारित की गई है। इच्छुक वरिष्ठजन देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
-राम सिंह, निरीक्षक, देवस्थान विभाग

गौशालाओं की अनुदान राशि के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, एक वर्ष पुराना पंजीकरण होना अनिवार्य
जयपुर। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के द्वितीय चरण की अनुदान राशि के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौशाला संचालक 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। अनुदान राशि नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक के लिए निर्धारित की गई है। बड़े गोवंश के लिए 44 रुपये और छोटे गोवंश के लिए 22 रुपये प्रतिदिन की दर से 150 दिन का अनुदान मिलेगा।

अनुदान के लिए गौशालाओं का 1 वर्ष पुराना पंजीकरण और कम से कम 100 टैगशुदा गोवंश का होना अनिवार्य है। जिला स्तरीय नंदी शालाओं में 500 और पंचायत समिति स्तर पर 250 टैगशुदा गोवंश का संधारण आवश्यक है। सिवायचक चारागाह भूमि पर संचालित गौशालाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। आवेदन की प्रक्रिया सरल है और पात्र गौशाला संचालक समय सीमा के भीतर अनुदान के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार द्वारा इस कदम से गोवंश संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।

जेल प्रहरी भर्ती : आवेदन वापसी का अंतिम अवसर, 21 फरवरी से 27 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
जयपुर। राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जिन उम्मीदवारों ने गलती से आवेदन कर दिया है या किसी कारणवश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे। उनके लिए आवेदन वापस लेने का अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। आवेदन वापसी की प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 से 27 फरवरी 2025 तक खुली रहेगी।

बोर्ड ने यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि लगातार दो परीक्षाओं में फॉर्म भरकर अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों की संख्या काफी अधिक थी। हाल ही में हुए जेईई और लाइब्रेरियन ग्रेड 2 के भर्ती परीक्षा में आधे से भी कम उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे थे। इसके बाद बोर्ड ने अप्रैल से भरे जाने वाले भर्ती परीक्षा फॉर्म के लिए अनुपस्थित उम्मीदवारो पर पेनल्टी लगाने का प्रावधान कर दिया है।

इसलिए, जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते बोर्ड ने उन्हें सलाह दी है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर अपना आवेदन वापस ले लें। आवेदन वापसी की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक निर्देशों का पालन करना होगा।

विश्वकर्मा कौशल विवि से सम्बद्धता के लिए बढ़ा आंकड़ों का ग्राफ, आवेदनों की संख्या में हुई वृद्धि
जयपुर। विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, जयपुर से सम्बद्धता के लिए आंकड़ों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ा जा रहा है जिसके साथ ही आवेदनों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। इससे यह साफ जाहिर हो रहा है, कि कौशल शिक्षा के क्षेत्र में संस्थानों की रूचि बढ़ती जा रही है। कौशल शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थानों को स्थाई सम्बद्धता प्रदान किए जाने पर विचार किए जा रहे है।

यह हो रही कवायद
विश्वविद्यालय से पूर्व सम्बद्ध 41 संस्थानों के अलावा वर्तमान सत्र से सम्बद्धता के लिए अभी तक 11 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो कि कौशल शिक्षा में संस्थानों की बढ़ती रूचि को दर्शाता है। लेट फीस के साथ आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 15 सितंबर है।

कौशल शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थानों को विश्वविद्यालय द्वारा स्थाई सम्बद्धता प्रदान किए जाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि उनकी व्यवस्थित अकादमिक प्रगति हो सके।
- डॉ. देव स्वरूप, कुलपति, कौशल विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय द्वारा कौशल शिक्षण संस्थानों को सम्बद्धता प्रदान किए जाने की दशा में शैक्षणिक सत्र के लिए उन सभी कौशल शिक्षण संस्थानों जो कि पहले से विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हैं, की सम्बद्धता बढ़ाए जाने के लिए तथा कौशल शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित नए संस्थानों को भी सत्र 2024-25 से सम्बद्धता प्रदान किए जाने के लिए आॅनलाइन आवेदन आंमत्रित किए हैं।
- दीपा गुप्ता, कुलसचिव, कौशल विश्वविद्यालय

राहुल द्रविड़ नहीं करेंगे भारतीय कोच पद के लिए आवेदन
न्यूयॉर्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि बतौर कोच टी-20 विश्वकप 2024 उनका आखिरी टूर्नामेंट है और वह इस पद के लिए आवेदन नहीं करेंगे।

द्रविड़ ने भारतीय टीम के कोच पद के लिए आवेदन नहीं करने पुष्टि की है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ''हर एक टूर्नामेंट महत्वपूर्ण होता है। मैंने जिस मैच में भी भारतीय टीम की कोचिंग की है, वह हर मैच मेरे लिए महत्वूर्ण है। यह मेरा आखिरी टूर्नामेंट है, इसलिए मेरे लिए यह टूर्नामेंट अलग नहीं है। मुझे यह काम करना पसंद है और भारत के कोच के रूप में मैंने इसका पूरा लुफ्त उठाया है। मुझे इस टीम और खिलाड़ियों के साथ काम करना अच्छा लगता है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम इतना व्यस्त है कि मैं जिंदगी के इस पड़ाव पर इस पद के लिए फिर से आवेदन नहीं करना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो हमने सभी वैश्विक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। निरंतरता की बात करें तो हम निरंतर भी रहे हैं। हम टी 20 विश्व कप 2022 के सेमीफ़ाइनल में पहुंचे, फिर डब्ल्युटीसी चक्र में अच्छा प्रदर्शन कर 2023 के फाइनल में गए और वनडे विश्व कप 2023 में लगातार अच्छा खेल फ़ाइनल के लिए जगह बनाई। हम सभी बड़े टूर्नामेंट में निरंतरता के साथ बढिय़ा खेलें। हालांकि अंतिम चरण में हम अपने खेल को मैदान पर बेहतर ढंग से नहीं उतार पाए। उम्मीद है कि हम यहां भी अच्छा प्रदर्शन कर फिर से उसी जगह पर पहुंचेंगे। हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत में आप ये सब नहीं सोच सकते। हमारा लक्ष्य फिर से उस स्थिति में पहुंचना है, जहां से हम टूर्नामेंट जीत सके।

उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोच पद के आवेदन के लिए 27 मई को आखिरी तारीख है और गौतम गंभीर इस दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्वयं इस पद के लिए इच्छा जताई है और कहा है कि मैं भारत का कोच बनना पसंद करूंगा।

जेईई मेन आवेदन में दो दिन शेष, 2.10 लाख से ज्यादा नए स्टूडेंट्स ने भरा फॉर्म
जयपुर। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन-2023 की आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम दौर में चल रही है। परीक्षा के लिए अब 2.10 लाख से ज्यादा नए विद्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिन्होंने पहले जेईई मैन जनवरी परीक्षा नहीं दी और सीधे ही अप्रैल परीक्षा के लिए आवेदन किया। ऐसे में जेईई मेन- 2023 के लिए यूनिक कैंडिडेट की संख्या 11 लाख से अधिक होंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च तक है।

वहीं ऐसे स्टूडेंट्स जिनका 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत नहीं है तो वे बोर्ड पात्रता के असमंजस के चलते जेईई मेन परीक्षा के आवेदन करने से ना चुके, क्योंकि बोर्ड पात्रता जेईई मेन परीक्षा देने के लिए नहीं है। जेईई मेन परीक्षा देने के लिए योग्यता 12वीं पास है। साथ ही जेईई-मेन एंड जेईई-एडवांस के आधार पर ऐसे बहुत से इंजीनियरिंग संस्थान है। जहां पर प्रवेश की बोर्ड पात्रता की बाध्यता 75 प्रतिशत नहीं है।

मैन्युफैक्चरिंग एप्लीकेशन का मॉरीशस में किया शुभारंभ
जयपुर। एमएनआईटी जयपुर एवं मॉरीशस यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से 2 दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांस रिसर्च इन इंडस्ट्रीयल एंड मैन्युफैक्चरिंग एप्लीकेशन का शुभारंभ मॉरीशस में किया। समारोह के दौरान एमएनआईटी जयपुर के निदेशक, प्रो. एनपी पाढ़ी, प्रो. एमआई संताली (प्रो-वाइस चांसलर, मॉरीशस यूनिवर्सिटी), प्रो. जीएस डांगायच (जनरल चेयर, एमएनआईटी जयपुर), डॉ. देव एस. कैलीचर्न (सामान्य अध्यक्ष, मॉरीशस यूनिवर्सिटी), डॉ.अमर पटनायक और डॉ. एमएल मीणा (संगठन सचिव, एमएनआईटी जयपुर ने इस बात पर बल दिया कि उद्योग को सतत विकास प्राप्त करने के लिए रेडयूज, रीयूज, रीसायकल, री थिंक, रीपेयर, रीप्लेस, रीकवर, रीडिजाइन, रीमैन्यूफैक्चरिंग की अवधारणा को अपनाना चाहिए। डॉ. आर रामफुल और डॉ. सनसी (संगठन सचिव, मॉरीशस यूनिवर्सिटी), डॉ. डीके हुरेर्राम (कुलपति, प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मॉरीशस), ने विचार व्यक्त किए।

सूचना आयुक्त के लिए मांगे आवेदन
जयपुर। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत प्रदेश सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र मांगे है। शासन उप सचिव प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की ओर से इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन पत्र 26 अगस्त तक जमा करा सकते है। प्रमुख शासन सचिव प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग में सायं 6 बजे तक में जमा कराए जा सकेंगे।

अभ्यर्थी 27 तक कर सकेंगे आवेदन पत्रों में संशोधन
अजमेर। आरपीएससी की ओर से सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) (ब्रॉड एवं सुपर स्पेशियलिटी) भर्ती 2021 के 14 विषयों की संवीक्षा परीक्षा 25 एवं 26 अगस्त को अजमेर जिला मुख्यालय पर ली जाएगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों को उनके आवेदन पत्रों में ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया है। आयोग के सचिव एचएल अटल ने बताया कि 27 जुलाई तक अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि, जेंडर व विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन आॅनलाइन किए जा सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार (ब्रॉड स्पेशयलिटी) बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, रेडियोथेरेपी, गैरियेट्रीक मेडिसिन एवं (सुपर स्पेशियलिटी) न्यूरोलॉजी, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, रेनल ट्रांसप्लांटेशन (यूरोलोजी) के पदों की संवीक्षा परीक्षा 25 अगस्त को प्रात: 9 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी दिन द्वितीय पारी में दोपहर 2 से 5 बजे तक (ब्रॉड स्पेशियलिटी) इमरजेंसी मेडिसिन, एनाटॉमी तथा (सुपर स्पेशियलिटी) यूरोलॉजी के पदों की संवीक्षा परीक्षा होगी। इसी प्रकार 26 अगस्त को प्रात: 9 से 12 बजे तक (ब्रॉड स्पेशियलिटी) पेलियेटिव मेडिसिन, पी एंड एसएम, फिजियोलॉजी तथा डेंटल एंड प्रोस्टेटिक हैड एंड नेक कैंसर सर्जरी के पदों की संवीक्षा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

एनटीपीसी भर्ती परीक्षा

लेवल 5 और 2 का कम्प्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम जारी :रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर ने एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के लेवल 5 और 2 के लिए आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। बोर्ड ने अगले चरण में टाइपिंग टेस्ट के लिए तिथि भी घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से परिणाम अधिकृत वेबसाइट पर जारी किया गया है। परिणाम में कट ऑफ मार्क्स और परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के रोल नम्बर जारी किए गए हैं। लेवल 5 की कट आॅफ 85 प्रतिशत व लेवल 2 के लिए 78 प्रतिशत रही है। टाइपिंग टेस्ट 18 अगस्त से प्रस्तावित: अब आरआरबी की ओर से सफल रहे अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा। यह परीक्षाएं 18 अगस्त से शुरू होनी प्रस्तावित हैं

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आवेदन प्रक्रिया डिजीटल
जयपुर। राजस्थान में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आवेदन से लेकर प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मॉडल के रूप में सबसे पहले जयपुर में मानसरोवर स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूूल में यह प्रक्रिया आरंभ की गई है। यहां आवेदन प्रकिया के ऑनलाइन हो जाने से आवेदकों द्वारा इस भीषण गर्मी में, स्कूल प्रांगण में उपस्थित नहीं होकर, अपने घर से ही मोबाइल और कम्प्यूटर द्वारा आवेदन प्रकिया को पूर्ण किया गया है।

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश के लिए लोगों का जबरदस्त रुझान है। इन विद्यालयों की लोकप्रियता का आलम यह है कि स्कूल में रिक्त सीटों के लिए 50 गुना तक आवेदन विद्यालय प्रशासन के पास आते है जिसमें वे लॉटरी के माध्यम से आवेदकों को सीट उपलब्ध करवाते है।

जयपुर के मानसरोवर में स्थापित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में इस शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए रिक्त मात्र 58 सीटें उपलब्ध थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनु चौधरी ने बताया कि इन रिक्त सीटों के लिए प्रवेश के लिए बहुत अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुए है। स्कूल में प्रवेश की संबंधित पूरी प्रकिया ऑनलाइन थी। उन्होंने बताया कि आवेदकों ने क्यू आर कोड एवं स्कूल वेबसाइट पर जाकर एडमिशन के लिए आवेदन किया एवं स्कूल से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त की।

मानसरोवर के इस स्कूल के लिए मोबाइल एप भी बनी हुई है जिसको विद्यार्थी दर्पण की तरफ से उपलब्ध कराया गया है। इस मोबाइल एप को छात्र एवं अभिभावक पिछले सत्र से ही उपयोग में ले रहे है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस मोबाइल एप में छात्र एवं उसकी कक्षा से जुड़ी हुए सभी जानकारी उपलब्ध कराई गयी है। एप के माध्यम से छात्रों को स्कूल में होने वाले सभी कार्यक्रमों की अपडेट एवं जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। एमएनआईटी स्थित विद्यार्थी दर्पण के माध्यम से सरकारी स्कूलों का डिजीटलीकरण संभव हो पाया है।

रीट के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) की अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। आवेदन के लिए 23 अंतिम तिथि हैं।

लेवल टू के अभ्यर्थी जिन्होंने गत वर्ष आवेदन किया और परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं, उन्हे आवेदन का कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। लेवल वन और लेवल टू के नए आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 550/- रुपए देना होगा। दोनों लेवल के आवेदकों को 750 रुपए शुल्क देना होगा।

रीट के लिए दूसरी बार बढ़ाई आवेदन की अन्तिम तिथि
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के आवेदन की अन्तिम तिथि एक बार और बढ़ाकर 23 मई कर दी है। चालान जनरेट करने एवं परीक्षा शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथि भी 19 मई रात्रि 12 बजे तक बढ़ा दी है। बोर्ड प्रशासक और रीट के मुख्य समन्वयक एल.एन. मंत्री ने बताया कि आवेदकों को आवेदन-पत्र में ऑनलाइन सुधार के लिए तिथियों में भी संशोधन किया गया है। अब अभ्यर्थी 25 मई प्रात: 10 बजे से 27 मई रात्रि 12 बजे तक आवेदन-पत्र में सुधार करवा सकेंगे। आवेदन में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म दिनांक, परीक्षा स्तर, फोटो, हस्ताक्षर एवं मोबाइल नम्बर में संशोधन नहीं कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त आवेदन-पत्र में भरी गई शेष सभी प्रविष्टियों में केवल एक बार संशोधन कर सकेंगे। संशोधन की प्रक्रिया और निर्देश 24 मई को दोपहर 12 बजे रीट की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।