garadia mahadev - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली-मुंबई से गरड़िया आए पर्यटकों का पर्स और आईफोन लंगूरों ने छीन कर खाई में फेंका
कोटा। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में बसे गरड़िया महादेव की खूबसूरत वादियों से रुबरू होने दिल्ली, मुंबई और ग्वालियर से आए पर्यटकों के साथ अनोखा वाक्या घटित हो गया। चंबल का विहंगम नजारा उस समय रोमांच के बजाय परेशानी का सबब बन गया, जब चट्टानों पर बैठे पर्यटकों के पास पहुंचे लंगूरों (बंदर) के झुंड ने पर्स और आईफोन छीन लिए। एकाएक हुई घटना से पर्यटक हकबक रह गए। देखते ही देखते लंगूरों ने आईफोन व पर्स दो चट्टानों के बीच गहरी खाई में फेंक दिया। जिसे बाहर निकालना उनके लिए संभव नहीं था। इसके बाद पर्यटकों ने गरड़िया वन कर्मियों को घटना की जानकारी दी। घटना बुधवार की है, जो शुक्रवार को सामने आई।

रेंजर ने चलाया सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही गरड़िया में तैनात वनकर्मी सक्रिय हुए। क्षेत्रिय वन अधिकारी जसवीर सिंह भाटी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम ने सर्च आॅपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने खाई से आईफोन और पर्स खोज निकाला और अगले दिन पर्यटकों को सुरक्षित लौटाया। वनकर्मियों की इस तत्परता से पर्यटकों ने राहत की सांस ली और स्टाफ का आभार जताया।

चट्टानों पर बैठकर निहार रहे थे चंबल का सौंदर्य
तलवंडी निवासी साहित्यकार रश्मि वैभव गर्ग ने बताया कि बुधवार को दिल्ली, मुंबई और ग्वालियर से उनकी फ्रेंड्स कोटा आई थीं। हम सभी गरड़िया महादेव घूमने पहुंचे थे। चंबल व्यू प्वाइंट पर प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते हुए चट्टानों पर बैठे थे। इसी दौरान पास में रखा पर्स और मोबाइल देखकर लंगूरों का झुंड वहां पहुंच गया। देखते ही देखते लंगूर पर्स और आईफोन छीनकर ले गए।

पर्यटक बोलीं—गरड़िया स्टाफ मददगार
दिल्ली निवासी अल्का बंसल ने कहा कि गरड़िया का वन स्टाफ बहुत मददगार रहा। घटना के बाद सामान वापस मिलने की उम्मीद कम लग रही थी, लेकिन वनकर्मियों ने मेहनत कर आईफोन और पर्स खोज निकाला। गरड़िया बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इसके बारे में पहले काफी सुना था, लेकिन कोटा आकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता को प्रत्यक्ष देखने का अनुभव रोमांचित करने वाला रहा।

सुझाव : बंदरों का आतंक के प्रति बढ़े सुरक्षा
साहित्यकार रश्मि गर्ग ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए चंबल व्यू प्वाइंट के आसपास सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने चाहिए। पहले दिन भी लंगूरों ने पर्यटकों को काफी परेशान किया था। वन विभाग को इस दिशा में प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए।

पर्यटकों की सुविधा हमारी प्राथमिकता
दिल्ली-मुंबई सहित दूसरे शहरों से आने वाले पर्यटकों को गरड़िया में किसी तरह की परेशानी नहीं हो और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया और पर्यटकों की कीमती वस्तुएं बरामद कर उन्हें वापस सौंप दी गई है।
-जसवीर सिंह भाटी, क्षेत्रिय वन अधिकारी जवाहर सागर रेंज

असर खबर का - मुकुंदरा की जन्नत गरड़िया का हुआ कायाकल्प
कोटा। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व की  जन्नत गरड़िया महादेव अब नए स्वरूप में नजर आ रहा है। लाल मुर्रम से सजी ईको टेल और दीवारों पर जंगल का अक्स देख पर्यटक रोमांचित हो उठे।  अर्धचंद्राकार आकृति में बलखाती चंबल का अलौकिक सौंदर्य के लिए देश-विदेश में पहचान बना चुका गरड़िया अब नए कलेवर में नजर आने लगा है। यहां बरसों से पर्यटकों के लिए मुसीबत बने उबड़ खाबड़ रास्ते को मुकुंदरा प्रशासन ने लाल मुर्रम बिछाकर आवागमन सुगम कर दिया। वहीं, दीवारों पर वन्यजीवों की पेंटिंग्स बनवाकर सौंदर्यीकरण किया गया है। साथ ही टिकट विंडों पर टाइल्स लगवाकर आधारभूत संचरनाओं में सुधार किया गया । इसके अलावा पर्यटकों के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्थाएं की गई हैं। हालांकि, सुधार कार्य अभी जारी है।

उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलना हो रहा था मुश्किल
गरड़िया महादेव ट्यूरिज्म का डेस्टीनेशन प्वाइंट है।  यहां घना जंगल, पहाड़, झरने, पोखर, तालाब और सदानीरा चम्बल और प्रकृति की गोद में पलते सैकड़ों प्रजाति के वन्यजीवों का बसेरा है। ऐसे में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। लेकिन, गरड़िया में चंबल व्यू प्वाइंट तक जाने का रास्ता उबड़ खाबड़ होने से पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं, बाइक सवार गड्ढ़ों में गिरकर चोटिल हो जाते थे। पर्यटकों की परेशानियों को देखते हुए दैनिक नवज्योति ने लगातार खबरें प्रकाशित कर उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। इसके बाद मुकुंदरा प्रशासन ने सौंदर्यीकरण व आवागमन सुगम बनाने के लिए बजट जारी कर समस्या का समाधान किया।

मुकुंदरा का परिचय दे रही दीवारें
दादाबाड़ी निवासी पर्यटक सुरेश सिंह, प्रहलाद जादौन ने कहा कि पहली बार परिवार के साथ गरड़िया आए हैं, दीवारों पर वन्यजीवों की पेंटिंग्स देख जंगल में आने का अहसास होता है। टिकट विंडों पर रंग बिरंगी टाइल्स लगी होने से सफाई नजर आई। केशवपुरा निवासी छात्र अशोक मेहता, ब्रजेश प्रजापति का कहना था कि पहले टिकट विंडों पर जाने का फाउंडेशन  उबड़ खाबड़ था। जिससे टिकट लेने के दौरान विंडो पर पहुंचने में परेशानी होती थी।

हर साल आते हैं लाखों पर्यटक
मुकुंदरा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गरड़िया महादेव टाइगर रिजर्व का कोर एरिया होने के साथ ट्यूरिज्म प्वाइंट है। यहां देशभर से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं, जिनसे सकरार को एक करोड़ का राजस्व प्राप्त होता है। ऐसे में यहां सुविधाओं का विस्तार किए की सख्त जरूरत थी। टिकट विंडों से गरड़िया मंदिर तक जाने वाला मार्ग पर गड्ढ़े होने से बरसात में पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन, अब विभाग ने लाल मुर्रम बिछाकर उबड़-खाबड़ रास्ते को ईको टेल के रूप में बदल कर पर्यटकों राहत पहुंचाई।