valid - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अब एक व्हीकल पर एक से अधिक फास्टैग नहीं होंगे मान्य
कोटा। एनएचआई की ओर से देशभर में एक वाहन, एक फास्टैग का नियम सोमवार से लागू कर दिया गया है। जिसके तहत अब एक व्हीकल पर एक से अधिक फास्टैग मान्य नहीं होंगे। इसका उद्देश्य कई वाहनों के लिए एक फास्टैग या कई वाहनों के लिए एक से अधिक फास्टैग का चलन बंद करना है। एनएचआई से जुड़े लोगों का कहना है कि जिनके पास एक वाहन के लिए कई फास्टैग हैं, वे अब इनका उपयोग नहीं कर सकेंगे।

एक से अधिक फास्टैग नहीं करेंगे काम
एनएचआई के साइड इंजीनियर गोविंद सिंह ने बताया कि यदि, किसी वाहन मालिक के पास एक व्हीकल के लिए एक से अधिक फास्टैग है तो वह मान्य नहीं होगा। क्योंकि, फास्टैग वाहन के चेचिस नंबर के आधार पर बनता है। ऐसे में एक फास्टैग को दूसरे वाहन के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

फास्टैग नहीं तो लगेगा दोगुना जुर्माना
उन्होंने बताया कि नेशनल हाइवे से गुजरने वाले जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं होगा तो उनसे दो गुना जुर्माना वसूला जाएगा।   क्योंकि, फास्टैग नहीं होने से वाहन का टोल टैक्स मैन्यूअल लेना पड़ेगा। इस दौरान संबंधित वाहन के टोल पर रुकने से पीछे आने वाले वाहनों को भी रुकना पड़ेगा। जिससे हाइवे पर जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में एनएचआई ने फास्टैग अनिवार्य किया हुआ है।

हर वाहन का रहता है डेटा
फास्टैग वाहन के चेचिस नंबर व संबंधित बैक अकाउंट के माध्यम से बनता है। फास्टैग के कई फायदे होते हैं। फास्टैग लगे वाहन जब हाइवे से गुजरते हैं तो स्केनर फास्टैग के माध्यम से वाहन का डेटा रीड कर लेता है, जो विभाग के सर्वर पर आ जाता है। इससे कौनसा वाहन कब गुजरा, कितने समय पर निकला, वाहनों की पहचान सहित कई कार्य आसानी से हो सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी प्रमाण-पत्र ही मान्य
जयपुर। विभिन्न सरकारी भर्तियों में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों की पात्रता का मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी प्रमाण-पत्र के आधार पर ही किया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद जारी प्रमाण-पत्र के आधार पर अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी अथवा वर्ग का लाभ नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से सभी विभागों को जारी किए जाने वाले परिपत्र को मंजूरी दे दी है। फिलहाल केन्द्र एवं राज्य के अधीन पदों की भर्तियों में आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों की ओर से संबंधित श्रेणी का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया जाता है, जिसके आधार पर अभ्यर्थी की श्रेणी की पात्रता का मूल्यांकन किया जाता है। आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी के पास सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी  प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है, लेकिन कुछ प्रकरणों में भर्ती एजेंसियों की ओर से अंतिम तिथि के बाद अभ्यर्थियों को त्रुटि सुधार के लिए अवसर प्रदान करने पर अभ्यर्थी इसका फायदा उठाकर आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर देते हैं, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसे में कार्मिक विभाग की ओर से सभी विभागों को यह परिपत्र जारी कर निर्देशित किया जाएगा कि आवेदन की अंतिम तिथि के बाद जारी हुए प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी/वर्ग का लाभ नहीं दिया जाए।

लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, सिर्फ अंतिम आवेदन ही होगा मान्य : अब 5378 पदों के लिए होगी पटवार परीक्षा
जयपुर। प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने पटवारी भर्ती के लिए पदों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। दुर्गापुरा स्थित राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती परीक्षा में 951 पदों में इजाफा किया है।
अब 23 और 24 अक्टूबर को पटवार के 5 हजार 378 पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा होगी। इसको लेकर चयन बोर्ड ने संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसमें तीन घंटे की दो-दो पारियों में परीक्षा का आयोजन होगा। 23 अक्टूबर को पहली पारी की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। 24 अक्टूबर को भी इसी समय पर दो पेपर होंगे। बता दें कि पहले पटवारी भर्ती परीक्षा पहले 4421 पदों के लिए होनी थी, लेकिन सरकार ने पदों की संख्या बढ़ाकर 5378 कर दी थी।

भ्रामक जानकारी पर नहीं करें विश्वास
बोर्ड के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा परीक्षार्थी अपने ई-प्रवेश पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थियों से अपील है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक खबर या जानकारी पर विश्वास नहीं करें। चयन बोर्ड द्वारा क्षेत्रीय स्तर के मीडिया में जारी खबरों और बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञप्ति को ही सही  माना जाए।

8,169 अभ्यर्थियों ने एक से अधिक  आवेदन किए
चयन बोर्ड ने 8169 ऐसे अभ्यर्थियों को चिन्हित किया है, जिन्होंने पटवारी भर्ती परीक्षा में एक से अधिक आवेदन किए थे। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर कहा है कि पटवारी भर्ती परीक्षा में बैठने वाले इन अभ्यर्थियों का सिर्फ अंतिम आवेदन ही मान्य होगा। इन अभ्यर्थियों द्वारा पहले भरे गए सभी आवेदनों को रद्द कर दिया गया है। अंतिम आवेदन के आधार पर ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होगा। चयन बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वह बोर्ड आॅफिस में संपर्क कर सकता है।

ऐसा होगा पेपर
परीक्षा में प्रश्न पत्र को चार भागों में वर्गीकृत किया गया है। इस दौरान कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट का समय दिया जाएगा।

एक ही दिन में दो परीक्षा :जूनियर असिस्टेंट व कॉमर्शियल असिस्टेंट 22 से 25 तक, पटवारी की परीक्षा 23-24 अक्टूबर को

प्रदेश के लाखों बेरोजगार परीक्षार्थी दो प्रतियोगी परीक्षाओं की डेट टकराने से एक बार फिर परेशान है। इस बार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवारी परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर को है। वहीं विद्युत विभाग की जूनियर असिस्टेंट व कॉमर्शियल असिस्टेंट की परीक्षाएं 22 से 25 अक्टूबर तक प्रस्तावित है।  ऐसे में अब अभ्यर्थी परेशान हैं कि कौन सी परीक्षा में वह शामिल हो और कौन सी परीक्षा छोड़े। परेशान अभ्यर्थी अब चयन बोर्ड से मांग कर रहे हैं कि पटवारी परीक्षा की डेट में बदलाव किया जाए, जिससे वे दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकें। उनका कहना है कि विद्युत विभाग की परीक्षा का आयोजन दो पारियों में लगातार चार दिन होना है। इसके चलते वह 23 और 24 को होने वाली परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। यदि वह इसमें शामिल होते हैं तो विद्युत विभाग की परीक्षा नहीं दे सकेंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अधीनस्थ बोर्ड को परीक्षा की तिथि आगे बढ़ानी चाहिए।

सहायक अग्निशमन अधिकारी और फायरमैन प्रतियोगी परीक्षा की संशोधित विज्ञप्ति जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से सहायक अग्निशमन अधिकारी और फायरमैन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर आई है। भर्ती को लेकर संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। सहायक अग्निशमन अधिकारी के 29 पदों और फायरमैन के 600 पदों पर संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। अग्निशमन अधिकारी व फायरमैन भर्ती में आवेदन करने का मौका भी दिया गया है। बोर्ड की ओर से आवेदन तिथि को भी अब 16 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। सिलेबस भी जारी कर दिया गया है।