Circular economy forum - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से 19 अगस्त को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में वस्त्र उद्योग में सतत विकास और नई तकनीकों को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह आयोजन गुजरात के गांधीनगर में 15 से 18 सितंबर तक होने वाले दसवें विश्व सर्कुलर अर्थव्यवस्था मंच के पूर्व-आयोजन के रूप में किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य वस्त्र उद्योग में अपशिष्ट जल की शून्य निकासी, कचरा प्रबंधन और आधुनिक पर्यावरणीय तकनीकों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन खान एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अपर्णा अरोरा करेंगी। मंडल के सदस्य सचिव श्री कपिल चन्द्रवाल स्वागत भाषण देंगे।

सदस्य सचिव ने बताया कि कार्यशाला में परमाणु अनुसंधान क्षेत्र के विशेषज्ञों, गुजरात के वस्त्र उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा छह तकनीकी सत्रों में जल शोधन की आधुनिक विधियों, रासायनिक प्रबंधन और निगरानी तकनीकों पर जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान का वस्त्र उद्योग देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए अब औद्योगिक विकास को सर्कुलर अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों से जोड़ना जरूरी हो गया है, जिसमें कचरे को भी संसाधन के रूप में इस्तेमाल किया जाए और पानी, ऊर्जा तथा कच्चे माल का बेहतर उपयोग हो। उन्होंने सभी उद्योगों से आह्वान किया कि वे शोधित सीवेज के जल का पुनः उपयोग कर भूजल का दोहन कम करें।

3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम का समापन : जापान, सोलोमन मालदीव सहित कई मंत्रियों का जयपुर में रहा जमावड़ा
जयपुर। एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वें क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम का तीन दिन जयपुर के आरआईसी में आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सतत विकास लक्ष्यों और कार्बन तटस्थता को प्राप्त करने की दिशा में सर्कुलर समाजों का निर्माण करना रहा। इसमें उच्च स्तरीय भागीदारी देखी गई, जिसमें केन्द्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के मंत्रियों के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। फोरम में 24 एशिया-प्रशांत सदस्य देशों की भौतिक भागीदारी देखी गई, जिसमें जापान, सोलोमन द्वीप, तुवालु और मालदीव के मंत्री व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए। सरकारी अधिकारियों, विशेषज्ञों और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों सहित लगभग 200 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि चर्चा में शामिल हुए। भारत से 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, 15 मंत्रालयों, निजी क्षेत्र और तकनीकी संस्थानों के 800 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें 75 शहरों (9 अंतरराष्ट्रीय और 66 भारतीय शहर) का प्रतिनिधित्व था। फोरम में 120 वक्ताओं ने 29 पूर्ण सत्रों, 10 विषयगत सत्रों, 6 देश ब्रेकआउट सत्रों और 7 साइड इवेंट में योगदान दिया। समारोह के दौरान एसबीएम वेस्ट टू वेल्थ पीएमएस पोर्टल, आईएफसी डॉक्यूमेंट रेफरेंस गाइड और भारत के सर्कुलर सूत्र, राष्ट्रीय शहरी मामलों के संस्थान की ओर से संकलित 126 सर्वोत्तम प्रथाओं का संग्रह सीएसआईआर और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के बीच सर्कुलर इकोनॉमी समाधानों में वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

पहले दिन क्या: फोरम में पहले दिन सर्कुलर इकोनॉमी सिद्धांतों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रमुख घोषणाएं और पहल की गईं। भारत के नेतृत्व वाले बहु-हितधारक, बहु राष्ट्र गठबंधन के रूप में सर्कुलरिटी के लिए शहरों का गठबंधन (सी-3) की घोषणा की गई। 14 राज्यों के 18 शहरों में एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन और जलवायु कार्रवाई के लिए 1800 करोड़ के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इंडिया पैवेलियन में प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें 40 से अधिक भारतीय और जापानी व्यवसायों और स्टार्टअप्स की स्टॉल्स लगी।

दूसरे दिन क्या: फोरम के दूसरे दिन एक महत्वपूर्ण घोषणा हुई, जिसमें भारत ने 2025 में ब्राजील के साओ पाउलो के बाद 2026 में विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (डब्ल्यूसीईएफ) की मेजबानी करने की अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। यह घोषणा एक विशेष सत्र के दौरान केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और आंध्र प्रदेश के मंत्री ने भाग लिया।

एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 12वें क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनोमी फोरम की मेजबानी करेगा जयपुर, सर्कुलर इकोनॉमी से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने पर होगी चर्चा
जयपुर। एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 12वे क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनोमी फोरम की मेजबानी जयपुर करेगा। यह फोरम 3 से 5 मार्च 2025 तक राजस्थान इटरनैशनल सेंटर में आयोजित किया जाएगा। एशिया-प्रशाल क्षेत्र में सतत विकास के लक्ष्यों और कार्बन तटस्थता प्राप्त करने की दिशा में सर्कुलर सोसायटियों को आकार देना संबंधी विषय पर केंद्रित यह कार्यक्रम सर्कुलर इकोनॉमी से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए वैश्विक नेतृत्व और अत्तरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक साथ जाएगा।

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने जयपुर में आयोजित सवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि UNCRD द्वारा 2009 में शुरू किए गए क्षेत्रीय आर और सर्कुलर इकोलॉगी फोरस का उद्देश्य एशिया-प्रशात क्षेत्र में सरकारी अधिकारियों को आर (रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकल करना) और सर्कुलेरिटी को मुख्यधारा में लाने के लिए रणनीतिक नीलिगल इनपुट प्रदान करना हैं। साथ ही, यह फोरम 3आर में सर्वोत्तम प्रयासों को प्रसारित करने और सभी के साथ साझा करने के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य करेगा। पिछला फोरम 2023 में कंबोडिया द्वारा आयोजित किया गया था। भारत ने इससे पहले 2018 में फोरन की मेजबानी की थी, जब इसका 8वा सस्करण इंदौर में आयोजित किया गया था।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बताया कि 12वे क्षेत्रीय फोरम का एक महत्वपूर्ण सकारात्मक परिणाम ‘जयपुर डिक्लेरेशन’ होगा, जिसे समापन के दिन अपनाया जाएगा। 2025-34 की अवधि के लिए इस दशकीय घोषणा का उद्देश्य, इस फोरस में शामिल होने वाले देशों को 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी सबंधी नीतियों और उससे जुड़े कार्यक्रमों को विकसित करने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करना होगा। यह एक लीनियर टेक-मेक-डिस्पोज इकोनॉमी से एक सर्कुलर इकोनॉमी' में परिवर्तन लाने में सभी को सक्षम बनाएगा। जयपुर डिक्लेरेशन, हन्नोई डिक्लेरेशन (2013-23) पर आधारित है और यह स्वैच्छिक व कानूनी रूप से गैर बाध्यकारी समझौता है। सम्मेलन का कर्टन रेजर 24 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने किया।

उन्होंने यह भी बताया कि 12वें फोरम की एक और खास विशेषला 'इंडिया पैवेलियन' है, जो 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय पहलों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा। इस पैवेलियन में 15 प्रमुख मंत्रालयों और राष्ट्रीय मिशनों की प्रदर्शनियों होगी, जो सतत विकास के लिए भारत के समय सरकारी दृष्टिकोण को दर्शाती हैं। यह 'मंत्री-स्तरीय संवाद', 'महापौर सवाद' और 'नौति संवाद' जैसे सत्रो के साथ इंटरैक्टिव नॉलेज-शेयरिंग के लिए एक केंद्र के रूप में भी काम करेगा। इसके अलावा, CITIIS 2.0 कार्यक्रम को सक्रिय करने के लिए 18 शहरों के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिसमें एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाएँ शामिल हैं। CITIIS 2.0, 2023 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य परियोजनाओं को वितीय और तकनीकी सहायता प्रदान करके एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देना है। इन 18 स्मार्ट शहरों को एक चुनौती प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया था। इन 18 शहरों में से 2 शहरों- जयपुर और उदयपुर को CITIIS 2.0 के तहत चुना गया है।

राजस्थान के नगरीय विकास विभाग एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्य मंत्री झाबर सिंह खरों ने प्रेस वालों को संबोधित करते हुए बताया कि उनका विभाग फोरम की तैयारियों में सक्रिय रूप में सहयोग कर रहा है। विभाग तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान विभिन्न सत्रों में भी भाग लेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जयपुर की 11 केस स्टडीज भी 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी पर 100 सर्वश्रेष्ठ अभ्यास पुस्तिका के संग्रह का हिस्सा है। इस पुस्तिका का विमोचन फोरम के दौरान किया जाएगा।

12वे क्षेत्रीय फोरम का नेतृत्व आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी दवारा जापान के पर्यावरण मंत्रालय, UN ESCAP, UNCRD, UNDSDG और UNDESA के सहयोग से किया जा रहा है. जिसमे राजस्थान सरकार की सहयोगी भूमिका निभा रही है। राजधानी जयपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन में 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू प्रतिभागियों के आता लेने की उम्मीद है।

फोरम में सपूर्ण सत्रों के आयोजन सहित देशों पर आधारित विशिष्ट चर्चाए, थीम-आधारित राउडटेबल सम्मेलन साथ ही अनुभव साझा करने के लिए नॉलेज-शेयरिंग और नेटवर्किंग के अवसर भी शामिल होंगे। प्रतिनिधियों को जयपुर से प्रमुख ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं के साथ-साथ पुरातन स्थलों के दौरे का भी अवसर मिलेगा।

यह फोरम दिसंबर 2024 में जबपुर में आयोजित सफल राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन के बाद आयोजित किया जा रहा है। 12वे क्षेत्रीय फोरम में एक प्रमुख आकर्षण के रूप में एक अंतर्राष्ट्रीय 'आर व्यापार और प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी भी शामिल है। 40 से अधिक भारतीय और जापानी कंपनियों और स्टार्ट-अप्स की विशेषता वाली यह प्रदर्शनी सर्कलैरिटी और आर के सिद्धांतो का समर्थन करने वाले इनोवेशंस और समाधानों को प्रस्तुत करेगी। फोरम में स्थिरता संचालित उद्यमिता और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए भारत भर के गैर सरकारी संगठनों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा 'वेस्ट टू वैल्यू की पहल भी प्रदर्शित की जाएगी। फोरम में राजस्थान की 'एक जिला एक उत्पाद' पहल का एक विशेष प्रदर्शन भी होगा, साथ ही राज्य की समृद्ध विरासत को उजागर करने के लिए एक लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।

जयपुर के लोगों को इस अंतर्राष्ट्रीय फोरम में शामिल करने और सामुदायिक स्तर पर 3आर और सर्कुलर प्रयासों को प्रेरित करने के लिए, शहर के प्रमुख स्थानो पर इंटरैक्टिव गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। छात्रों सहित अन्य इच्छुक लोग भी ऑनलाइन फोरम में शामिल हो सकेंगे और तीनों दिनों में उच्च स्तरीय चर्चाओं से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। प्रतिभागी https://3rcefindia.sbmurban.org/ पर पंजीकरण करके वर्चुअल रूप से सत्रों में भाग ले सकते हैं।