Akshay Oberoi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अक्षय ओबेरॉय की एंट्री हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में ? फैन्स में बढ़ी उत्सुकता, क्या होगा बड़ा धमाका
मुंबई। अभिनेता अक्षय ओबेरॉय, शाहरूख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ में काम करते नजर आ सकते हैं। अक्षय ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर यह शेयर करके इंटरनेट पर हलचल मचा दी कि वह पोलैंड के लिए रवाना हो रहे हैं। सबका ध्यान इस बात पर गया कि शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग भी इस समय पोलैंड में हो रही है। हालांकि, अक्षय की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन समय और जगह के मेल ने फैन्स को उत्साहित और जिज्ञासु बना दिया है।

फैन्स ने तुरंत कयास लगाने शुरू कर दिए कि अक्षय शायद इस बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर की स्टार कास्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इन अटकलों को और मजबूती देता है अक्षय का ‘किंग’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ पुराना रिश्ता। दोनों पहले ‘फाइटर’ और ‘फ्लेश’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर साथ काम कर चुके हैं और उनकी अच्छी ट्यूनिंग से यह संभावना और बढ़ जाती है कि अक्षय को ‘किंग’ के लिए लिया जा सकता है। फिलहाल, फैन्स को इंतजार करना होगा कि क्या अक्षय ओबेरॉय सच में शाहरुख खान के इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं या नहीं।

शशांक खेतान के साथ काम करने की दस साल पुरानी ख्वाहिश पूरी हुई : अक्षय ओबेरॉय
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय का कहना है कि फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में काम करने के बाद निर्देशक शशांक खेतान के साथ काम करने की उनकी दस साल पुरानी ख्वाहिश पूरी हो गई है। अक्षय ओबेरॉय जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन्स की आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और इसमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल, रोहित सराफ समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। अक्षय के लिए यह फिल्म खास है, क्योंकि शशांक खेतान के साथ उनका यह सहयोग लगभग एक दशक पुरानी ख्वाहिश के पूरे होने जैसा है।

अभिनेता ने अपनी यादें साझा करते हुए कहा- मुझे याद है वर्ष 2014 में जब मेरी फिल्म ‘पिज्जा’ का प्रमोशन चल रहा था, तभी मैंने पहली बार ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का ट्रेलर देखा था। उस फिल्म का स्केल, उसकी ताजगी और शशांक खेतान ने जिस खूबसूरती से उसे स्क्रीन पर उतारा था, उसने मुझे बहुत प्रभावित किया। तभी मैंने मन ही मन इच्छा की थी कि काश कभी मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिले। उस समय यह सपना बहुत दूर लगता था, लेकिन मैंने उस ख्वाहिश को दिल में संभालकर रखा और आज, दस साल बाद, वह सपना सच हो रहा है ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के साथ। शशांक के निर्देशन में काम करना और धर्मा प्रोडक्शन्स की इतनी शानदार स्टारकास्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास और संतोषजनक है। यह याद दिलाता है कि कभी-कभी ब्रह्मांड हमारी सबसे छोटी, सबसे चुपचाप की गई ख्वाहिशों को भी सुन लेता है और सही वक्त पर हमें उसका इनाम देता है।

अक्षय ओबेरॉय ने पूरी की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग, कहा- आखिरी दिन ने हमारी बॉन्डिंग को और मजबूत कर दिया
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। शूट खत्म होने की पार्टी से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी टीम के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग नजर आ रही है। वीडियो में अक्षय स्टाइलिश पार्टी लुक में अपने को-स्टार्स जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, रोहित सराफ और बाकी टीम को गले लगाते दिख रहे हैं। माहौल हंसी, पॉजिटिव एनर्जी और इमोशनल, लेकिन खुशी भरे विदाई के पलों से भरा हुआ था, जब सबने मिलकर इस बड़े पड़ाव को सेलिब्रेट किया।

अक्षय ओबेरॉय ने कहा- ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास और संतोषजनक अनुभव रहा। वरुण, जाह्नवी और रोहित जैसे टैलेंटेड कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना स्पेशल रहा। सेट पर मिला प्यार और ऊर्जा संक्रामक थी और आखिरी दिन ने हमारी दोस्ती और बॉन्डिंग को और मजबूत कर दिया।

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी और धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, अक्षय ओबेरॉय और रोहित सराफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अक्षय ओबेरॉय ने ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में अपनाया हल्का-फुल्का और पारिवारिक किरदार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय अपनी आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में अलग तरह का किरदार निभाते नजर आएंगे।

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्माण करण जौहर कर रहे  हैं,जबकि निर्देशक शशांक खेतान है। पिछले साल ‘फाइटर’, ‘इललीगल 3’, ‘ब्रोकन न्यूज 2’, ‘घुसपैठियां’ और ‘किसको था पता’ जैसी फिल्मों में गंभीर और अलग तरह के किरदार निभाने के बाद, अक्षय अब एक हल्के-फुल्के और पारिवारिक अंदाज में दिखाई देंगे।

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में अक्षय एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं, जिसमें कई शेड्स हैं। फिल्म में वह वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय का ‘बॉय-नेक्स्ट-डोर’ वाला चार्म देखने को मिलेगा।

अपने इस बदलाव पर बात करते हुए अक्षय ने कहा- ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ करना मेरे लिए बहुत ही ताजगी भरा अनुभव रहा। पिछले कुछ सालों में मैंने काफी गहरे, जटिल और मनोवैज्ञानिक रूप से चुनौतीपूर्ण किरदार किए, लेकिन इस फिल्म में एक अलग ही ऊर्जा के साथ काम करने का मौका मिला। एक गर्मजोशी भरा, प्यारा और परिवारिक किरदार निभाना मेरे लिए एक खुशी की बात है। इस रोल में एक ट्विस्ट भी है, जो मैं अभी सरप्राइज के तौर पर रखना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि लोग मुझे इस नए अंदाज में देखेंगे।

अक्षय ने कहा- इतने शानदार कलाकारों के साथ काम करना इस सफर को और भी खास बना देता है। सेट पर एनर्जी गजब की थी और वरुण, जान्हवी, सान्या और रोहित के साथ काम करना बहुत मजेदार रहा और जब करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हों और शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हों, तो फिल्म में दिल, हंसी और एंटरटेनमेंट भरपूर होता है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि लोग हमारी बनाई हुई इस जादू को बड़े पर्दे पर देखें।

अक्षय ओबेरॉय ने ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में किए चार डांस नंबर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में चार डांस नंबर किए हैं। अक्षय ओबेरॉय अपनी डांसिंग प्रतिभा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। धर्मा प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में अक्षय तीन-चार जबरदस्त डांस नंबर करते नजर आएंगे। अब तक उनके फैंस ने उन्हें कुछ डांस सीक्वेंस में देखा है, जिसमें फाइटर फिल्म के गाने ‘शेर खुल गए’ में ऋतिक रोशन के साथ स्टेप्स मिलाना भी शामिल है, लेकिन यह पहली बार होगा जब अक्षय को एक ही फिल्म में कई गानों पर डांस करने का मौका मिला है।

अक्षय ओबेरॉय ने कहा, मैं हमेशा से डांस का आनंद लेता रहा हूं, लेकिन यह पहली बार है, जब मैं किसी फिल्म में तीन-चार गानों पर थिरकते हुए नजर आऊंगा। ‘शेर खुल गए’ में ऋतिक रोशन के साथ डांस करना शानदार अनुभव था, लेकिन वह सिर्फ एक गाना था। इस फिल्म में वरुण, सान्या और जान्हवी जैसे बेहतरीन डांसर्स भी हैं और उनके साथ डांस करना मजेदार रहा। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में मुझे पहली बार अपने इस पक्ष को एक्सप्लोर करने का मौका मिला है और यह मेरे लिए बहुत ही रोमांचक अनुभव रहा है। स्क्रिप्ट की मांग थी कि फिल्म में इतने एनर्जेटिक गाने हों और मुझे इससे पहले कभी ऐसा किरदार निभाने का मौका नहीं मिला, जिसमें मुझे इतना ज्यादा डांस करना पड़े। इसलिए मैं बेहद उत्साहित हूं कि यह फिल्म कैसी बनकर सामने आएगी। मैंने तो इन गानों को शूट करने का भरपूर मजा लिया।