Police arrest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नगर निगम उदयपुर के भूखण्ड घोटाले में अभियुक्त भंवर सिंह राव गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेजों के जरिए भूखण्ड की लीजडीड जारी करवाकर बेचने का आरोप
उदयपुर। नगर निगम उदयपुर के भूखण्डों से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में विशेष जांच दल (एसओजी) राजस्थान ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि प्रकरण संख्या 97/2022 में पुलिस थाना सूरजपोल पर धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120बी भादंसं. के तहत अनुसंधान किया जा रहा है। मामला वर्ष 2004 में नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी), उदयपुर से नगर निगम को हस्तांतरित किए गए भूखण्डों में से खाली एवं निरस्त भूखण्डों के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर षड्यंत्रपूर्वक उनकी लीजडीड नगर निगम उदयपुर से जारी करवाने से संबंधित है।

अनुसंधान के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों तथा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों से की गई पूछताछ के आधार पर सामने आया कि भंवर सिंह राव पुत्र स्व. गुलाब सिंह राव, उम्र 51 वर्ष, निवासी गुगली, ग्राम पंचायत आईडाणा, थाना आमेट, जिला राजसमंद ने अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर हिरणमगरी सेक्टर-11 स्थित भूखण्ड संख्या 1165 के कूटरचित दस्तावेज अपने मृतक पिता गुलाब सिंह के नाम से तैयार करवाए। पुलिस के अनुसार, इन कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भूखण्ड की लीजडीड नगर निगम उदयपुर से अपने नाम जारी करवाने के बाद उसे बेच दिया गया और बिक्री से प्राप्त राशि अपने बैंक खाते में प्राप्त की गई।

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर कश्मीर से गिरफ्तार, बाइक राइडर और चरवाहे बनकर अनंतनाग में डाला डेरा
जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ऑपरेशन विषधरासीम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से 17 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी चरस तस्कर शबीर अहमद खान उर्फ  हाजी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2009 में सामने आए कश्मीर से गुजरात तक फैले चरस तस्करी नेटवर्क का प्रमुख सूत्रधार बताया गया है। पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ विकास कुमार ने बताया कि  वर्ष 2009 में दिल्ली से अहमदाबाद जा रही ट्रेन में चरस की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद इस नेटवर्क  का खुलासा हुआ था। कार्रवाई की भनक लगते ही शबीर फरार हो गया और अनंतनाग और आसपास के क्षेत्रों में लगातार ठिकाने बदलता रहा।

पिता से सीखा धंधा, एमआर की नौकरी से बढ़ाए संपर्क : पुलिस के अनुसार, उसके पिता सिविल ठेकेदार थे और चरस के अवैध कारोबार से भी जुड़े थे। पिता के संपर्क में रहकर शबीर कम उम्र में इस धंधे में आ गया। बाद में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों व अन्य लोगों से संपर्क बढ़ा और इन्हीं संपर्कों का इस्तेमाल चरस के ग्राहकों तक पहुंचने में किया।

ठेकेदारी की आड़ में राजस्थान तक नेटवर्क : आरोपी ने इलेक्ट्रीशियन ठेकेदार का ए-क्लास कार्ड बनवाकर बाहरी कंपनियों के ठेके लिए और राजस्थान में भी एक कंपनी का ठेका लिया। इसी दौरान दूसरे राज्यों के लोगों से संपर्क बढ़ाकर तस्करी का नेटवर्क  खड़ा किया और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में चरस की सप्लाई शुरू की।

तीन दिन निगरानी के बाद घर से पकड़ा : एएनटीएफ ने पुराने नेटवर्क  से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी आबूरोड से जानकारी जुटाई और अनंतनाग पहुंची। टीम ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप गोपनीय तरीके से आसूचना विकसित की। जवान कभी बाइक राइडर तो कभी चरवाहों के रूप में इलाके में घूमे। तीन दिन तक आरोपी के घर और संभावित आपूर्ति केंद्र की निगरानी की गई।

15 माह से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
जयपुर। नाहरगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी 15 माह से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भरतपुर निवासी मनेंद्र सिंह उर्फ मन्नू (35) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियार सप्लाई करने के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, मारपीट व चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 21 मई 2025 को मुखबिर की सूचना पर उनियारों के रास्ते में एक कमरे की तलाशी के दौरान राहिल मीणा और राहिल साहू के कब्जे से एक देशी कट्टा व आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। दोनों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में राहिल मीणा ने हथियार भरतपुर निवासी मनेंद्र सिंह उर्फ मन्नू से लाना बताया था। इसके बाद से आरोपी फरार था।

पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में भरतपुर और जयपुर सहित कई स्थानों पर दबिश दी। 8 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मानसरोवर स्थित अपने फ्लैट पर मौजूद है। टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने राहिल मीणा को देशी कट्टा व आठ कारतूस देना स्वीकार किया है। छह मुकदमों का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के अनुसार मनेंद्र सिंह के खिलाफ भरतपुर के लखनपुर व करौली के बालघाट के अलावा जयपुर के मानसरोवर और जीआरपी अलवर थाने में कुल छह मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी और अन्य धाराओं के प्रकरण शामिल हैं।

नदी के बहाव क्षेत्र में चल रही अवैध हथकड़ शराब की भट्ठी पर दबिश : 102 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार
जयपुर। नगर निकाय चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जयपुर दक्षिण डीएसटी और शिवदासपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने ढूंढ नदी के बगरिया बहाव क्षेत्र के जंगल में अवैध हथकड़ शराब की भट्ठी पर दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से 102 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की गई, जबकि करीब 8 हजार लीटर वॉश और अवैध भट्ठियां नष्ट की गईं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि पुलिस ने मौके से तीन जरीकेन में भरी 102 लीटर अवैध शराब जब्त की। साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार करीब 8 हजार लीटर वॉश और भट्ठियों को नष्ट कर दिया। प्रकरण में आरोपी विनोद कुमार मीणा (33) निवासी सीतारामपुरा, शिवदासपुरा के रूप में हुई है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर और सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू के निर्देशन तथा डीएसटी प्रभारी विशंभर दयाल और शिवदासपुरा थानाधिकारी राजेश गौतम के नेतृत्व में की गई।

स्कॉर्पियो चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार : 20 साल से वाहन चोरी में सक्रिय, 30 मामले दर्ज
जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो कार चोरी के मामले में कार्रवाई कर वाहन चोर अमोल उर्फ मनर उर्फ  मनोहरी (42) निवासी सलेमपुर दौसा का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में करीब 30 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि 22 मई 2026 को परिवादी नंद किशोर यादव निवासी सुभाष कॉलोनी शिवदासपुरा ने रिपोर्ट दी कि उसकी सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार 20 मई की रात 9 बजे घर के सामने खड़ा किया था। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे कार गायब मिली। इस पर मालपुरा गेट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

तकनीकी एवं गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंची। चोरी की स्कॉर्पियो दौसा जिले के भांडारज में लावारिस हालत में बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्कॉर्पियो चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक वह करीब 20 वर्षों से वाहन चोरी और अन्य चोरी की वारदातों में सक्रिय है। उसके खिलाफ  विभिन्न थानों में 30 के करीब मामले दर्ज हैं।

6.80 करोड़ के बॉस स्कैम में दो और गिरफ्तार : अब तक छह आरोपी पकड़े, जानें पूरा मामला
जयपुर। राजस्थान पुलिस की केंद्रीय साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 6.80 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में दो और आरोपियों संदीप कुमार निवासी भटिंडा पंजाब और बरैया राम निवासी भाव नगर गुजरात को गिरफ्तार कर जयपुर लाया गया है। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की टीमें अन्य राज्यों में भी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि ठगी की रकम में से करीब 2 करोड़ प्रथम लाभार्थी फर्म के बैंक खाते में जमा हुए थे। इस फर्म के निदेशक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

डायरेक्टर बनकर अकाउंट्स हेड को फंसाया : साइबर ठगों ने कंपनी के निदेशक के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर अकाउंट्स हेड को व्हाट्सऐप पर भुगतान के निर्देश दिए। आरोपियों ने परिवादी के कंप्यूटर सिस्टम तक पहुंच बनाकर व्हाट्सऐप वेब पर मौजूद असली निदेशक का नंबर ब्लॉक कर उसकी जगह अपना मोबाइल नंबर उसी नाम और प्रोफाइल फोटो से सेव कर दिया। 6.80 करोड़ तीन बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। यह भुगतान कंपनी के किसी निदेशक ने अधिकृत नहीं किया था।

कमीशन के लालच में खाते दिए : संदीप कुमार ने टेलीग्राम के जरिए अपना बैंक खाता किराये पर देने के लिए संपर्क किया था। कमीशन के लालच में उसने वारदात से करीब 15 दिन पहले कॉरपोरेट बैंक खाता खुलवाया। इसमें 2 करोड़ जमा हुए। उसने चेकबुक, एटीएम कार्ड, आधार-पैन कार्ड और खाते से जुड़ी सिम साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा दी। उसे रींगस बुलाकर होटल में ठहराया गया और खाते से लेन-देन आरोपियों ने संचालित किए। बरैया राम ने 10 से 15 हजार के कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, हस्ताक्षरित चेक, एटीएम कार्ड और पासबुक उपलब्ध कराई। उसके खाते में आई ठगी की रकम में से 3.94 लाख चेक के जरिए निकाले गए।

बाड़मेर में डेढ़ लाख रुपए के नकली नोट पकड़े, पेट्रोल पंप पर 2220 रुपए का डीजल भरवाकर 500 के नकली नोट थमाए
बाड़मेर। जिले में नकली नोटों के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। रामसर थाना क्षेत्र के बालाजी पेट्रोल पंप पर बुधवार रात डीजल भरवाने के बाद नकली नोट देकर फरार हुए तीन युवकों को पुलिस ने देर रात पकड़ लिया। पुलिस ने युवकों के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ ही बिना नंबर की क्रेटा कार भी जब्त की गई है। फिलहाल तीनों से पूछताछ और नकली नोटों की जांच की जा रही है। बुधवार रात करीब 8 बजे तीन युवक क्रेटा कार से बालाजी पेट्रोल पंप पहुंचे। उन्होंने कार में 2220 रुपए का डीजल भरवाया। भुगतान के दौरान युवकों ने सेल्समैन को 500-500 रुपए के चार नोट तथा 200 और 20 रुपए का एक-एक नोट दिया। नोट हाथ में लेते ही सेल्समैन को 500 रुपए के नोटों पर संदेह हुआ। उसने युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे कार लेकर फरार हो गए। सेल्समैन ने तत्काल पेट्रोल पंप संचालक जयपाल पुनिया को घटना की जानकारी दी।

पंप संचालक ने पीछा किया :

जयपाल पुनिया ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपने पिता और भाई के साथ कार से क्रेटा कार का पीछा किया, लेकिन आरोपी तेज गति से वाहन भगाकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई कर आरोपी को पकड़ लिया।

किन्नर का वेषधर ज्वेलरी शॉप में चोरी, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी राजू उर्फ पूजा किन्नर (50) निवासी मौहल्ला फुटबाल चौक जालंधर पंजाब को गिरफ्तार किया है। आरोपी किन्नर का वेश धारण कर ज्वेलरी दुकानों पर पहुंचता और दुकानदारों को अपनी बातों में उलझाकर कीमती आभूषणों पर नजर रखता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त को सिद्धार्थ नगर निवासी रामरज गोयल (60) ने रिपोर्ट दी कि उनकी सरयू ज्वेलर्स बी-63 प्रगति पथ बजाज नगर स्थित दुकान पर 19 अगस्त को करीब दोपहर 2 बजे एक किन्नर और एक महिला आए थे। किन्नर ने 11 जोड़ी पायल खरीदने के लिए पसंद कीं। इसके बाद दो जोड़ी टॉप्स और एक लेडीज अंगूठी पसंद की।

दुकानदार ने भुगतान के लिए कहा तो किन्नर ने नकद रुपए घर से लाने की बात कही और वहां से चला गया। दुकानदार अपना सामान संभालने लगा तो उसे दो जोड़ी टॉप्स और एक सोने की अंगूठी गायब मिली। साथ आई महिला से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह किन्नर को केवल दो दिन से जानती है और उसका घर भी नहीं जानती। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारसमल जैन के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आधुनिक तकनीक और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश की। पुलिस ने राजू उर्फ  पूजा किन्नर को गिरफ्तार कर पूरा माल बरामद कर लिया। खुलासा हुआ कि आरोपी किन्नर का वेश धारण कर ज्वेलरी दुकानों पर पहुंचता था। उसके वेश के कारण दुकानदारों को उस पर आसानी से संदेह नहीं होता था। वह इसी का फायदा उठाकर महंगे आभूषणों पर नजर रखता और मौका मिलते ही चोरी कर लेता था।

आरपीएससी की 2022 की प्राध्यापक-हिंदी परीक्षा में फर्जी डिग्री लगाने का मामला, अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की प्राध्यापक-हिंदी (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में फर्जी डिग्री जारी कराने के मामले में एसओजी ने वांछित आरोपी दीनदयाल मोलपुरिया (46) निवासी रेगर बस्ती सरदार शहर चूरू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अभयर्थी ब्रह्म कुमारी को मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार चित्तौड़गढ़ के नाम से फर्जी एमए हिंदी की मार्कशीट और डिग्री उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आरोप है।

एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि आरपीएससी की पात्रता जांच के दौरान ब्रह्म कुमारी ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी से जारी एमए हिंदी की डिग्री प्रस्तुत की थी। आरपीएससी अजमेर की ओर से सत्यापन कराने पर डिग्री विश्वविद्यालय द्वारा जारी नहीं किया जाना पाया गया। इसके बाद अभयर्थी के खिलाफ  असत्य शपथ पत्र प्रस्तुत कर फर्जी डिग्री के आधार पर नियुक्तिहासिल करने के प्रयास का मामला पुलिस थाना सिविल लाइंस अजमेर में  दर्ज किया गया।

खुलासा हुआ कि आरोपी दीनदयाल ने कौशल किशोर चंदन के माध्यम से मेवाड़ यूनिवर्सिटी से संपर्क कर ब्रह्म कुमारी के लिए फर्जी एमए हिंदी की मार्कशीट और डिग्री तैयार करवाई और बाबूलाल पटेल के माध्यम से उसे उपलब्ध कराई। एसओजी की टीम ने लगातार तलाश के बाद दीनदयाल को 30 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया। उसे 3 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इस प्रकरण में फर्जी डिग्री हासिल करने वाली ब्रह्म कुमारी सहित अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसओजी की बड़ी कार्रवाई : बैक डेट की फर्जी बीपीएड डिग्री से नौकरी हासिल करने वाला बर्खास्त पीटीआई गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने फर्जी बीपीएड डिग्री के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने आरोपी चन्द्र सिंह पटेल पुत्र छीला राम पटेल, जाति कुमावत पटेल, उम्र 41 वर्ष, निवासी तिलाईचों की धीमड़ी, बिलाड़ा, पुलिस थाना बिलाड़ा, जिला जोधपुर ग्रामीण को 28 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।

चन्द्र सिंह पटेल पूर्व में तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) के पद पर कार्यरत था, लेकिन एसओजी की जांच में उसकी बीपीएड डिग्री फर्जी पाए जाने के बाद संबंधित शिक्षा विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्तगी के बाद से ही वह गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था।

नगीना ठग गिरफ्तार : ठगी की रकम और वाहन बरामद, कई वारदातें कबूली
जयपुर। आदर्श नगर थाना पुलिस ने नगीना ठगी के आरोपी मोहम्मद समर (20) निवासी हवामहल रोड जयपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ठगी की पूरी रकम बरामद कर वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस को आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में ठगी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

बड़े भाई के नाम पर पैसे मिलने का झांसा: पुलिस के अनुसार गत मंगलवार को परिवादी अब्दुल जब्बार ने आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि एक युवक ने मोबाइल पर सम्पर्क कर उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह स्कूटी लेकर परिवादी के पास पहुंचा और खुद को समीर बताया। आरोपी ने परिवादी से कहा कि उसके बड़े भाई के नाम कुछ पैसे मिलने हैं और उन्हें लिखना है।

इसके बाद, वह परिवादी को मोटरसाइकिल सर्विसिंग कराने के बहाने अपने साथ लेकर गया।  इसी दौरान वह परिवादी को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

20 लाख की फिरौती मांगने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार, गाड़ी किराये के बहाने युवक को बुलाया और कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो
बाड़मेर। गाड़ी किराये पर देने के बहाने युवक को बुलाकर अपहरण करने, मारपीट के बाद कपड़े उतरवाकर फोटो-वीडियो बनाने और परिजनों से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह सोशल मीडिया के जरिए युवकों को निशाना बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की साजिश रचता था। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आयज़् और बाड़मेर वृत्ताधिकारी बुद्धाराम बिश्नोई के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी देवीचंद ढाका के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

डीएसटी बालोतरा के सहयोग से पुलिस ने दोनों आरोपियों को बालोतरा शहर से दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को धोरीमना निवासी युवक ने रिपोटज़् दी थी कि 20 अगस्त को पुष्पा  उसे गाड़ी किराये पर लेने के बहाने अपने साथ ले गई। लूंगी नाडी-मुकने की ढाणी रोड पर उसने प्रकाश सहित दो अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि वहां युवक से मारपीट की गई और उसे स्कॉपिज़्यो में डालकर अपहरण कर लिया।इसके बाद उसे जान से मारने का डर दिखाकर परिजनों से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। आरोपियों ने युवक के गले से सोने का फूल, मोबाइल, गाड़ी के दस्तावेज, चाबी और 11,580 रुपए भी ले लिए।  क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप है।