AB de Villiers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं कोहली, बयान से पलटे डिविलियर्स, माफी मांग कर बोले-गलती हो गई
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती मुकाबलों में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शामिल नहीं हुए। उन्होंने निजी कारणों के चलते बीसीसीआई से छुट्टी ली थी, लेकिन उनके खास दोस्त एबी डिविलियर्स ने किंग कोहली के दूसरे बार पिता बनने को लेकर एक बयान दिया जिससे तहलका मच गया। हालांकि, अब पूर्व खिलाड़ी ने अपने बयान से पलटी मार ली है और उन्होंने माफी मांगी है।

इंग्लैंड के खिलाफ जारी इस सीरीज के पहले और दूसरे टेस्ट मैच में कोहली शामिल नहीं हुए। बताया गया कि निजी कारणों के चलते उन्होंने बोर्ड से छुट्टी मांगी थी। 22 जनवरी को वह हैदराबाद टेस्ट से पहले टीम से जुड़े थे लेकिन बाद में वह लौट गए। बीसीसीआई की तरफ से इस संबंध में बयान भी जारी किया गया था।

विराट दूसरी बार बनने वाले हैं पिता- डिविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने दो दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली के दूसरे बार पिता बनने को लेकर बात की थी। डिविलियर्स ने विराट के साथ मैसेज पर हुई चर्चा का जिक्र किया था।  हां, उनका दूसरा बच्चा आने वाला है।

बयान से पलटे पूर्व क्रिकेटर
हालांकि, विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर दिए गए बयान से अब एबी डिविलियर्स ने पलटी मारी है। उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा गलत जानकारी दी गई है और उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर (आरसीबी) के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, क्रिकेट बाद में आता है, सबसे पहले परिवार आता है। मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, मैंने जो जानकारी दी, वह गलत थी।

विराट कोहली को देश के लिए खेलते हुए बीच में ब्रेक लेने का पूरा अधिकार है। परिवार सबसे पहले आता है और उसके बाद क्रिकेट। विराट कोहली फैमिली इमरजेंसी के चलते बाहर हैं। वह इस समय कहां हैं किसी को भी नहीं पता है। विराट कोहली के दुनियाभर में जितने भी फैन्स हैं, वह बस उनके लिए बेस्ट विश करें। विराट कोहली के ब्रेक लेने का जो भी कारण हो, उम्मीद करता हूं कि वह और मजबूत होकर मैदान पर वापसी करेंगे।

दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं विराट-अनुष्का, एबी डी विलियर्स ने किया खुलासा
भारत के रन मशीन विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले है। इसको लेकर एबी डी विलियर्स ने खुलासा किया है। क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका खुलासा करते हुए कहा कि उनकी विराट कोहली से बातचीत हुई जिसमें उन्होने कहा कि वह एकदम स्वस्थ है और फैमली के साथ समय बीता रहे है और जल्द ही दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले है।

निजी कारणों से ली थी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से रेस्ट
विराट कोहली ने हाल में जारी भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो मुकाबलों से निजी कारणों की वजह से आराम लिया था।

विराट नंबर 4 के लिए बिल्कुल सही: डिविलियर्स
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि विराट कोहली को भारत की एकदिवसीय विश्व कप टीम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल हाल ही में चोट से उबरकर एशिया कप स्क्वाड में शामिल हुए हैं, जिसके कारण भारत का मध्यक्रम अस्थिर है। अगर इन दोनों में से कोई भी खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं होता, या फॉर्म हासिल नहीं कर पाता तो बल्लेबाजी क्रम में चौथा पायदान भारत के लिए बड़ी चिंता बन सकता है। डिविलियर्स का मानना है कि अगर भारत के सामने यह समस्या आती है तो वनडे क्रिकेट में नंबर तीन पर खेलने वाले कोहली को एक पायदान नीचे उतर जाना चाहिए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में कोहली की टीम के साथी रहे डिविलियर्स ने अपने यूट््यूब चैनल पर कहा कि हम अब भी भारत के चौथे नंबर के बल्लेबाज की बात कर रहे हैं। मैंने कुछ बातें सुनी हैं कि विराट वह स्थान ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मैं उसका समर्थन करूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि विराट नंबर चार के लिए बिल्कुल सही हैं। वह पारी को संवार सकते हैं, मध्यक्रम में किसी भी तरह की भूमिका निभा सकते हैं। मुझे नहीं पता कि वह ऐसा करना चाहेंगे या नहीं। हम जानते हैं कि उन्हें अपना नंबर तीन स्थान पसंद है। उन्होंने अपने ज्यादातर रन वहीं बनाए हैं, लेकिन अगर टीम को आपसे कुछ करने, एक निश्चित भूमिका निभाने की जरूरत है, तो आपको अपना हाथ आगे बढ़ाना होगा। गौरतलब है कि एशिया कप स्क्वाड की घोषणा करते हुए रोहित ने टीम में लचीलेपन की मांग की थी, हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि वरिष्ठ खिलाड़ी अपनी-अपनी जगह पर बने रहेंगे। अपनी पीठ की सर्जरी करवाकर टीम में वापस आए अय्यर नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के सबसे प्रबल दावेदार हैं, हालांकि कोहली को पहले भी इस भूमिका में बड़ी सफलता मिली है। नंबर चार पर खेलते हुए कोहली सात शतक बनाने में सफल रहे हैं, जबकि उनका औसत 55.21  और स्ट्राइक रेट 90.66 रहा है। वह आखिरी बार जनवरी 2024 में नंबर चार पर खेले थे। अलूर में भारत के एशिया कप प्रशिक्षण शिविर में अय्यर के अच्छे प्रदर्शन ने भारतीय मध्यक्रम में स्थिरता का अंदेशा दिया है, हालांकि केएल राहुल की फिटनेस अभी भी चिंता का विषय है और वह 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में कम से कम दो मैचों से बाहर रह सकते हैं।

मिस्टर 360 डिग्री ने क्रिकेट से लिया संन्यास : एबी डिविलियर्स ने सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की
जोहानसबर्ग। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। इससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सहित सभी फ्रेंचाइजी टी20 लीग के साथ उनका जुड़ाव समाप्त हो जाएगा, 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले डिविलियर्स लीग क्रिकेट खेल रहे थे।

डिविलियर्स ने ट्विटर पर यह घोषणा करते हुए कहा कि यह एक अविश्वसनीय सफऱ रहा है, लेकिन मैंने सभी क्रिकेट से संन्यास लेने का फ़ैसला किया है। मैंने अपने भाईयों के साथ पूरा आनंद लिया है, मैंने शुद्ध आनंद और उत्साह के साथ क्रिकेट खेला है। अब, 37 साल की उम्र में वह लौ इतनी तेज नहीं जलती है।

डिविलियर्स आखिरी बार 2021 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेले थे, जहां उन्होंने 15 मैचों में 313 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक मैच खेले और सभी सी•ान का हिस्सा रहे हैं। 2011 में फ्रेंचाइ•ाी के साथ अपने जुड़ाव की शुरुआत करते हुए, डिविलियर्स ने फ्रेंचाइजी के लिए 157 मैच खेले और 158.33 के स्ट्राइक रेट से 4522 रन बनाए।

उन्होंने कहा, मैंने आरसीबी के लिए खेलते हुए एक लंबा और उपयोगी समय बिताया है। 11 साल बीत चुके हैं और लड़कों को छोडऩा बेहद दुखद है। बेशक, इस फ़ैसले पर पहुंचने में बहुत समय लगा, लेकिन बहुत सोचने के बाद मैंने अपने जूते लटकाने और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का फ़ैसला किया है।''

IPL-2021: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगाई जीत की हैट्रिक, कोलकाता नाइट राइडर्स को 38 रन से हराया
चेन्नई। ग्लेन मैक्सवेल (78 रन) और एबी डिविलियर्स (नाबाद 76 रन) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल मुकाबले में रविवार को 38 रन से पराजित कर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर कोलकाता की चुनौती को 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन पर थाम लिया। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही। विराट पारी के दूसरे ही ओवर में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बन गए। विराट ने 6 गेंदों में 5 रन बनाए। वरुण ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रजत पाटीदार को बोल्ड कर दिया।

मैक्सवेल-पडिकल ने जोड़े 86 रन
2 विकेट मात्र नौ रन पर गिर जाने के बावजूद मैक्सवेल ने आते ही मोर्चा संभाला और बॉउंड्री लगानी शुरू कर दी। मैक्सवेल और देवदत्त पडिकल ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसमें पडिकल का योगदान 28 गेंदों में दो चौकों की मदद से 25 रन रहा। पडिकल का विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया। इसके बाद मैक्सवेल ने एबी डिविलियर्स के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। पैट कमिंस ने मैक्सवेल को हरभजन सिंह के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल ने 49 गेंदों पर 78 रन में नौ चौके और तीन छक्के लगाए।

अंतिम 3 ओवरों में जोड़े 56 रन
डिविलियर्स ने अंतिम तीन ओवरों में काफी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और आंद्रे रसेल के पारी के आखिरी ओवर में 21 रन उड़ाकर बेंगलुरु को 200 के पार भी पहुंचा दिया। डिविलियर्स ने मात्र 34 गेंदों पर नाबाद 76 रन में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। डिविलियर्स ने पांचवें विकेट के लिए काइल जेमिसन के साथ अंतिम 3 ओवरों में 56 रन जोड़े। जेमिसन ने मात्र चार गेंदों पर नाबाद 11 रन में 1 चौका और 1 छक्का लगाया। कोलकाता की तरफ से वरुण चक्रवर्ती 4 ओवर में 39 रन पर दो विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

अच्छी शुरुआत के बाद विकेट गिरते रहे
कोलकाता ने 205 रन बड़े लक्ष्य का जोरदार ढंग से पीछा किया लेकिन उसके बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के बाद अपने विकेट गंवाते रहे। शुभमन गिल ने मात्र 9 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए 21 रन ठोके। राहुल त्रिपाठी ने 20 गेंदों पर 25 रन में 5 चौके लगाए। ओपनर नीतीश राणा ने मात्र 11 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के के सहारे 18 रन बनाए। कप्तान इयोन मॉर्गन ने 23 गेंदों पर 1चौका और 2 छक्के उड़ाकर 29 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने 25 गेंदों पर 26 रन में 1 चौका और 1 छक्का लगाया। आंद्रे रसेल ने 20 गेंदों पर 31 रन में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। कोलकाता ने 18वें ओवर में 5 विकेट पर 155 रन बना लिए थे, लेकिन फिर 7 रन के अंतराल में अपने 3 विकेट गंवाए। काइल जेमिसन ने 41 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए जबकि युजवेंद्र चहल ने 34 रन पर 2 विकेट और हर्षल पटेल ने 17 रन पर 2 विकेट लिए।