bhopal news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ओवैसी की चुनौती पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार, कहा- अपने बयान पर कायम हूं, यूसीसी लागू होकर रहेगा
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में समान नागरिक संहिता के मुद्दे और अपने पूर्व के मिसाइल संबंधी बयान को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। ओवैसी ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित सभा में शर्मा के पूर्व बयान का उल्लेख करते हुए उन्हें चुनौती दी थी।

शर्मा ने ओवैसी को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं और ओवैसी पूरा भाषण सुनकर चाहें तो उसे अदालत में ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की और जहां-जहां आतंकवाद तथा भारत विरोधी गतिविधियों के ठिकाने होंगे, वहां भारत की मिसाइल तैयार है। उन्होंने कहा कि ओवैसी को बदतमीजी की भाषा छोड़नी चाहिए। शर्मा ने अपने बयान में ओवैसी के लिए आपत्तिजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियां भी कीं।

समान नागरिक संहिता को लेकर शर्मा ने कहा कि सभी दल हिंदुओं के वोट चाहते हैं तो हिंदू कानून को लेकर आपत्ति क्यों है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होगी और इसे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की भावना के अनुरूप लागू किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 तक 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही है और मध्यप्रदेश में यह लागू हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर चाहे कोई विरोध करे, समान नागरिक संहिता लागू होगी। ओवैसी ने 15 सितंबर को भोपाल में समान नागरिक संहिता के विरोध में आयोजित सभा में इसे लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे और रामेश्वर शर्मा के पूर्व मिसाइल संबंधी बयान पर उन्हें चुनौती दी थी।

नर्सिंग छात्रों का सीएम हाउस की ओर कूच: पुलिस ने रास्ते में रोका; परीक्षा, डिग्री, रजिस्ट्रेशन और कॉलेज मान्यता से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग
भोपाल। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। छात्र शहर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, छात्रों का एक छोटा समूह पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रवेश द्वार के पास पहुंच गया। पुलिस को इसकी भनक लगते ही जवानों ने हस्तक्षेप किया और छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया। दरअसल, नर्सिंग छात्र लंबे समय से परीक्षाओं, डिग्री, रजिस्ट्रेशन, छात्रवृत्ति और कॉलेजों की मान्यता से जुड़े मामलों के समाधान की मांग कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में नर्सिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही विशेष पीठ में तत्काल सुनवाई कराना शामिल है। इसके अलावा छात्रों ने बीएससी नर्सिंग और जीएनएम की परीक्षाएं एक साथ आयोजित कराने की मांग की है।

छात्रों की प्रमुख मांगें

प्रदर्शन कर रहे छात्र विशेष रूप से 2020-21 बैच को लेकर चिंतित हैं। उनकी मांग है कि इस बैच के छात्रों को दिसंबर 2026 तक डिग्री और प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो। इसके अलावा नर्सिंग मामले की जल्द से जल्द स्पेशल बेंच के माध्यम से सुनवाई कराकर नर्सिंग छात्रों के हित में निर्णय लिया जाए और छात्रों की छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाए।

लिखित आश्वासन पर अड़े छात्र

छात्रों ने सरकार से मांग की कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल ठोस निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि वे केवल मौखिक आश्वासन नहीं चाहते, बल्कि मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने पर विचार करेंगे। छात्रों का कहना है कि नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बावजूद वे परीक्षा, डिग्री और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में उलझे हुए हैं।

ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच पूरी करने के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85, 108 और 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत आरोप लगाए गए हैं। सीबीआई के अनुसार बीएनएस की धारा 80(2) दहेज मृत्यु, धारा 85 पति या उसके रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता और धारा 108 आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण से संबंधित है। वहीं धारा 3(5) साझा आपराधिक कृत्य में जिम्मेदारी से संबंधित है। दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 दहेज लेने-देने और धारा 4 दहेज की मांग से संबंधित है।

जांच के दौरान सीबीआई ने आरोपियों के आपसी संपर्क, डिजिटल साक्ष्यों, आवाज के नमूनों और अन्य फोरेंसिक पहलुओं की जांच की। मामले में प्रारंभिक जांच के बाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम भी कराया गया था। इसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। मामले में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह आरोपी हैं तथा दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले विशेष अदालत गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। अदालत ने मामले में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इनकार किया था। सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट में लगाए गए आरोप अभी न्यायालय में साबित होना बाकी हैं। चार्जशीट पेश होने के बाद अब मामले में न्यायालय स्तर पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

भोपाल: आज किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे खड़गे-राहुल, किसानों को देंगे समझौते के नफा-नुकसान की जानकारी; भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ हल्ला बोल
भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल में पार्टी की ओर से आयोजित किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे। खड़गे और राहुल गांधी करीब एक बजे भोपाल के जवाहर चौक पहुंचेंगे जहां महाचौपाल का आयोजन किया गया है।

कांग्रेस प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को देश के हितों के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध कर रही है। पार्टी का कहना है कि इससे देश के किसानों को भारी नुकसान होगा। पार्टी ने इस समझौते के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजन कर किसानों को इससे होने वाले कथित नुकसान के बारे में किसानों को जानकारी देने की योजना बनाई है।

इसके तहत सबसे पहले भोपाल में किसान महाचौपाल का आयोजन किया गया है। पार्टी ने घोषणा की है कि इस तरह के आयोजन कर किसानों को समझौते के नफा नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी।

भारत की ओर देख रहा विश्व, शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए : मोहन भागवत
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहनराव भागवत ने मंगलवार को कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे व्यापक दृष्टिकोण से देखना होगा और विश्व भारत की ओर देख रहा है उसे मानवता की दिशा देनी होगी। डॉ. भागवत विद्या भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग 2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विद्या भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष दूसी रामकृष्ण राव भी उपस्थित थे। भागवत ने कहा कि विद्या भारती केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करती, बल्कि समाज को सही दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विश्व भारत की ओर देख रहा है उसे मानवता की दिशा देनी होगी।

परिवर्तन आवश्यक
उन्होंने कहा कि मानवता को सही दिशा देने के लिए आवश्यक है कि हमें अपने कार्य को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। परिवर्तन आवश्यक है, क्योंकि संसार स्वयं परिवर्तनशील है, लेकिन यह अधिक महत्वपूर्ण है कि परिवर्तन की दिशा क्या होनी चाहिए।

हमारी शिक्षा का उद्देश्य समाज को नैतिक रूप से समृद्ध बनाना
उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा का कार्य व्यापक है, जो केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि इसका उद्देश्य समाज को नैतिक रूप से समृद्ध बनाना भी है। समय के अनुसार परिवर्तन आवश्यक है, लेकिन इसमें निष्क्रिय होकर बैठना उचित नहीं होगा। मानव अपने मस्तिष्क के बल पर समाज में परिवर्तन लाता है और उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह परिवर्तन सकारात्मक हो। आज के समय में तकनीक समाज के हर क्षेत्र में अपना प्रभाव डाल रही है। हमें टेक्नोलॉजी के लिए एक मानवीय नीति बनानी होगी।