proud moment - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हम फिर चैंपियन : भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया
अहमदाबाद। संजू सैमसन (89), इशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के बाद जसप्रीत बुमराह (4 विकेट) और अक्षर पटेल (3 विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। भारत लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने टॉस हारने के बाद निर्धारित  20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड टीम 19 ओवर में ही 159 रनों  पर ढेर हो गई।

लगातार दो मैचों में 250 का स्कोर :

भारत दुनिया की पहली टीम है, जिसके नाम दो टी-20 मैचों में लगातार 250 से अधिक का स्कोर है। टी-20 मैचों में भी केवल सनराइजर्स हैदराबाद ऐसा कर चुकी है। यह टी-20 विश्व कप फाइनल में भी सर्वाधिक स्कोर है। इस मामले में भारत ने पिछले विश्व कप में बनाए गए अपने ही 176 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

ओपनर्स ने जोड़े 98 रन :

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजूसैम तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। आठवें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र ने अभिषेक शर्मा को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया।

ईशान-सैमसन की शतकीय साझेदारी :

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ईशान किशन संजू सैमन के साथ दूसरे विकेट लिये 105 रनों की साझेदारी की। जिमी नीशम ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन को बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान किशन और आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (0) को आउट कर न्यूजीलैंड की मैच में वापसी कराई।  19वें ओवर में मैट हेनरी ने हार्दिक पांड्या (18) को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर कर रहे जिमी नीशम के ओवर में 24 रन ठोक कर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। शिवम दुबे ने आठ गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 28 रनों की तूफानी पारी खेली। तिलक वर्मा आठ रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने तीन विकेट लिये। रचिन रवींद्र और मैट हेनरी ने एक- एक बल्लेबाज को आउट किया।

सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने बुमराह :

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिये। अक्षर पटेल को तीन विकेट मिले। वरुण चकव्रर्ती, हार्दिक पंड्या और अभिषेक  शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इस मैच में चार विकेट लेने के साथ जसप्रीत बुमराह टी-20 विश्वकप में सबसे अधिक 40 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये है।

भारत ए टीम ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब, बांग्लादेश ए टीम को दी मात
बैंकॉक। तेजल हसबनीस (नाबाद 51), कप्तान राधा यादव (36) के बाद प्रेमा रावत (3 विकेट) सहित अन्य गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ए महिला टीम ने बांग्लादेश ए टीम को 46 रनों से हराकर महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ए टीम मात्र 88 रनों पर सिमट गई।

साइमा ने पहली सफलता दिलाई :

135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ए महिला टीम को साइमा कोर ने तीसरे ओवर में इश्मा तंजीम (3) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद शमीमा सुल्ताना और सरमिन सुल्ताना की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। सातवें ओवर में प्रेमा रावत ने शमीमा सुल्ताना (20) रन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। सरमिन सुल्ताना (18) को राधा यादव ने आउट किया।

बांग्लादेश ने नियमित अंतराल पर गंवाए विकेट :

इसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे और 20 वें ओवर की पहली गेंद पर तनुजा कंवर ने शोरिफा खातून (9) को आउट कर बांग्लादेश की टीम को 88 रन के स्कोर पर ढेर कर मुकाबला और खिताब 46 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत ए महिला टीम के लिए प्रेमा रावत ने 12 रन देकर चार विकेट लिये। सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर को दो-दो विकेट मिले।

भारत ने 44 पर गंवाए 4 विकेट :

इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर भारत ए महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 44 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। इनमें दिनेश वृंदा  (19), नंदिनी कश्यप (8), मिन्नु मनी (0) और अनुष्का शर्मा (8) रही।

हसबनीस-राधा ने पारी को संभाला :

ऐसे संकट के समय तेजल हसबनीस और कप्तान राधा यादव की जोड़ी ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 69 रन जोड़े। 17वें ओवर में फाहिमा खातून ने राधा यादव (36) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर की छठी गेंद पर फाहिमा खातून ने तनुजा कंवर (1) का भी शिकार कर लिया। उन्होंने 19वें ओवर में प्रेमा रावत (4) को भी आउट किया। हसबनीस एक छोर थामे रन बनाती रही। भारत ए महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 134 रनों का स्कोर खड़ा किया। तेजल हसबनीस ने 34 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 51 रनों की पारी खेली।  बांग्लादेश ए महिला टीम के लिए फाहिमा खातून ने चार विकेट लिए।

आईसीसी अंडर-19 विश्वकप : भारत छठी बार बना चैंपियन, सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से हराया
हरारे। भारत के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (175) के विस्फोटक शतक की बदौलत भारत ने अंडर-19 विश्वकप का खिताब जीत लिया। भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया। टीम इंडिया का रिकॉर्ड छठा खिताब है। इससे पहले भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर (115) ने शतक जड़ा। पहाडनुमा लक्ष्य लेकर उतरी इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही। 19 पर टीम को पहला झटका लगा। जोसेफ मूर्स 17 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बेन डॉकिंस और बेन मायेस ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी निभाई। मायेस और डॉकिंस के आउट होते ही इंग्लैंड का मध्यक्रम लुढ़क गया। डॉकिंस ने 56 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। वहीं, मायेस 28 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 45 व कप्तान थॉमस रेव 18 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स मिंटो ने कैलब फाल्कनर के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 80 गेंद में 92 रन की साझेदारी निभाई। भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने तीन, दीपेश देवेंद्रन व कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट लिए।  इससे पूर्व पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही थी। 20 रन पर एरॉन जॉर्ज (9) के रूप में पहला झटका लगा था। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 90 गेंद में 142 रन की साझेदारी निभाई। म्हात्रे 51 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए।

वैभव का वर्ल्ड कप फाइनल में उच्चतम स्कोर :

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने 175 रन की पारी खेली। पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही उन्मुक्त चंद के नाम था, जिन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे। वैभव (175) किसी भी आईसीसी टूनार्मेंट फाइनल (अंडर-19 और सीनियर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2022 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में 170 रन  बनाए थे।

पारी में सबसे ज्यादा छक्के :

वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पारी में 15 छक्के लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल के नाम था, जिन्होंने 2008 में नामीबिया के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे।

यूथ वनडे : भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराया, कप्तान वैभव ने 63 गेंदों पर बनाया शतक, सीरीज भी क्लीन स्विप की
बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका)। वैभव सूर्यवंशी (127/ एक विकेट ) और एरोन जॉर्ज (118) की शानदार शतकीय पारियों के बाद किशन सिंह की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने तीसरे यूथ वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। वैभव सूर्यवंशी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।

दक्षिण अफ्रीका ने 15 रन पर गंवाए 4 विकेट :

394 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे 35 ओवर में 160 के स्कोर पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र 15 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिये थे। इन चार में तीन बल्लेबाजों को किशन सिंह ने आउट किया। ऐसे संकट के समय डेनियल बोसमैन और जेसन राउल्स की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 11वें ओवर में उद्धव मोहन ने जेसन राउल्स (19) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। डेनियल बोसमैन (40), पॉल जेम्स (41),  कॉर्न बोथा (36) ने पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे वो भी अधिक देर तक नहीं टिक सके।

7 बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके :

35वेंओवर की आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने एन सोनी (6) को बोल्ड कर 160 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की पारी का अंत कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

किशन ने लिए 3 विकेट :

भारतीय टीम की ओर से किशन सिंह ने तीन विकेट लिये। मोहम्मद एनन को दो विकेट मिले।   इससे पहले आज यहां दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज की भारतीय सलामी जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़े। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वैभव ने सातवां ओवर कर रहे माइकल क्रुइस्काम्प की पहली चार गेंदों पर दो चौके और दो छक्के कुल 21 रन जोड़े। वैभव ने 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपने शतक को पूरा करने के लिए आठ छक्के और छह चौके लगाये।

स्मृति मंधाना ने रचा नया कीर्तिमान, चार हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
विशाखापत्तनम। भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने विशाखापत्तनम में श्रीलंका के खिलाफ पहले महिला टी-20 मैच के दौरान रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज टी-20 इंटरनेशनल में 4 हजार से ज्यादा रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। कुल मिलाकर मंधाना इस फॉर्मेट में 4 हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने वाली दुनिया की दूसरी महिला हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड की महान खिलाड़ी सूजी बेट्स के साथ यह उपलब्धि हासिल की है, जो फिलहाल 4,716 रनों के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने सिर्फ 3,227 गेंदों में 4 हजार टी-20 रन बनाए, जो बेट्स से काफी तेज हैं, जिन्होंने वहां तक पहुंचने के लिए 3,675 गेंदें खेली।

श्रीलंका के खिलाफ मैच में मंधाना ने 122 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए नौवें ओवर में आउट होने से पहले 25 गेंदों में 25 रन बनाए।

स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 : भारत ने रचा इतिहास, फाइनल में हांगकांग को हराया
चेन्नई। अनाहत सिंह ने ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में हांगकांग को हराकर स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 का अपना पहला खिताब जीता। इसी के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और मिस्र के बाद स्क्वैश विश्व कप जीतने वाला चौथा देश बन गया है।

भारतीय टीम अजेय रही :

टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय स्क्वैश टीम ने खिताब तक पहुंचने के रास्ते में एक भी मैच नहीं हारा। ग्रुप स्टेज के मैचों में स्विट्जरलैंड और ब्राजील को 4-0 के समान अंतर से हराने के बाद, भारत ने क्वार्टर और सेमीफाइनल में क्रमश: दक्षिण अफ्रीका और दो बार के विजेता मिस्र को 3-0 से हराकर मिक्स्ड-टीम स्क्वैश इवेंट में खिताब के लिए मुकाबला पक्का किया।

जोशन की जीत से शुरुआत :

यहां पीएसए रैंकिंग में 79वें स्थान पर मौजूद अनुभवी जोशना चिनप्पा ने भारत को शानदार शुरुआत दी, जब उन्होंने शुरुआती महिला एकल मुकाबले में दुनिया की नंबर 37 ली का यी को 3-1 (7-3, 2-7, 7-5, 7-1) से हराया।

अभय सिंह ने लाउ को हराया :

एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह ने पुरुष एकल वर्ग मे शानदार प्रदर्शन किया और 42वें नंबर के एलेक्स लाउ को 3-0 (7-1, 7-4, 7-4) से हराकर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। जीत और ऐतिहासिक खिताब पक्का करने के लिए, 17 साल की अनाहत सिंह आगे आई और दबाव को शानदार तरीके से संभाला।

अनाहत ने 3-0 से जीत दर्ज की :

दुनिया की नंबर 31 टोमाटो हो के खिलाफ, 28वें नंबर की भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे मैच में 3-0 (7-2, 7-2, 7-5) से जीत हासिल की, जिससे यह सुनिश्चित हो गया कि भारत को फाइनल मैच में हेनरी लेउंग के खिलाफ कोर्ट में उतरने के लिए पुरुष एकल नेशनल चैंपियन वेलवन सेंथिलकुमार की जरूरत नहीं पड़ी।

अभिषेक का जलवा : एक कैलेंडर वर्ष में 100 छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बने अभिषेक, भारत को मिला नया विस्फोटक सलामी बल्लेबाज
नई दिल्ली। भारत और पंजाब के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया है। वे एक कैलेंडर वर्ष में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह कारनामा उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में सर्विसेज के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान किया। इस मैच में अभिषेक ने सिर्फ 34 गेंदों पर 62 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। इसी पारी के दौरान उन्होंने साल के 100वें छक्के का आंकड़ा पार किया। अब तक वे 2025 में सिर्फ 36 टी-20 पारियों में 101 छक्के जड़ चुके हैं।

आग उगल रहा अभिषेक का बल्ला :

अभिषेक का बल्ला इस साल आग उगल रहा है। उन्होंने 36 टी20 पारियों में 42.82 के औसत और 204.22 के स्ट्राइक रेट से 1499 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। सर्विसेज के खिलाफ मैच में उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाया और दो विकेट चटकाकर पंजाब को 73 रनों से शानदार जीत दिलाई। इससे पहले बंगाल के खिलाफ उन्होंने 32 गेंदों पर शतक लगाया था। उस मैच में अभिषेक ने 52 गेंदों पर 148 रन बनाए थे जिसमें आठ चौके और 16 छक्के शामिल थे। पंजाब ने उस मैच में 20 ओवर में पांच विकेट पर 310 रन का स्कोर बनाया था।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज :

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में अभिषेक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 पारियों में 50.66 के औसत और 249.18 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। अभिषेक ने इस साल भारत के लिए 17 टी-20 मैचों में 47 छक्के, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2025 के 14 मैचों में 28 छक्के और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के छह मैचों में 26 छक्के लगाए हैं।

द.अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा हैं अभिषेक :

आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में इस समय अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उनके नाम 920 रेटिंग पॉइंट्स हैं। अब सभी की नजरें नौ दिसंबर से शुरू हो रही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज पर हैं, जहां अभिषेक एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैदान पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।

कबड्डी विश्व कप : भारतीय महिलाओं ने दूसरी बार जीता खिताब, फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को दी शिकस्त
ढाका। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने कबड्डी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को 35-38 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने पूरे टूनार्मेंट में बेहतरीन फॉर्म दिखाया। ग्रुप चरण के सभी मैच जीतकर टीम सेमीफाइनल में पहुंची, जहां उसने ईरान को 33-21 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। चीनी ताइपे भी अपने ग्रुप में अपराजित रही और सेमीफाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 25-18 से हराकर फाइनल में पहुंची थी।

भारतीय टीम की जीत पर हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच मनप्रीत सिंह ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा, महिला टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिस पर पूरा देश गर्व कर सकता है।

टी20 विश्व कप : भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने जीता खिताब, नेपाल को सात विकेट से दी मात
कोलंबो। भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को सात विकेट से हराया। इस टूनार्मेंट का आयोजन पहली बार हो रहा था और भारत इस वैश्विक टूनार्मेंट को जीतने में सफल रहा। भारत ने नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया था। जवाब में टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

फाइनल में दिखा भारत का दबदबा :

भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम का फाइनल में ऐसा दबदबा रहा कि नेपाल की टीम अपनी पारी में सिर्फ एक बाउंड्री ही लगा सकी। भारत के लिए फाइनल में सबसे ज्यादा रन फुला सारेन ने बनाए। वह 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि नेपाल ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

वंदना ने वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग और फिजिक चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, मंच पर तिरंगा फहराने का सपना किया पूरा
जयपुर। भारत की वंदना ठाकुर ने इंडोनेशिया के बाटाम शहर के रियाउ प्रांत में सम्पन्न 16वीं वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया।

वंदना ने जीत के बाद भावुक होने हुए कहा कि जब मैं मंच पर गई तो मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी तिरंगे के लिए जीतना। भारत का तिरंगा इस मंच पर लहराना है, यही मेरा लक्ष्य था।

महिला वर्ल्ड कप 2025 : शेफाली-दीप्ति के जलवे से भारत ने रचा इतिहास, बनी विश्व विजेता टीम, दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से दी मात
मुंबई। भारत ने इतिहास रचते हुए रविवार, 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए महिला आईसीसी वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली चौथी टीम बन गई।

फाइनल मुकाबले में भारत की जीत की नायिकाएं रहीं शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा। शेफाली ने 78 गेंदों में 87 रन की तूफानी पारी खेलते हुए शानदार आगाज किया और बाद में गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने सुने लुस और मारिजान कैप जैसी अनुभवी बल्लेबाजों को आउट कर दक्षिण अफ्रीकी टीम को झटका दिया। शेफाली महिला विश्व कप फाइनल में अर्धशतक और दो विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।

वहीं, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दबाव भरे मिडिल ओवर्स में 58 गेंदों पर 58 रन की जिम्मेदार पारी खेली और फिर गेंदबाजी में कमाल करते हुए पांच विकेट चटकाए। उन्होंने लगातार दूसरा शतक जड़ने वाली दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोलवार्ट (101) को आउट कर मैच का रुख पलट दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने नए युग की शुरुआत कर दी है, जहां पहचान सुंदरता नहीं, बल्कि प्रदर्शन से तय होगी।

‘एक था टाइगर’ बनीं वॉशिंगटन डीसी के इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में जगह पाने वाली इकलौती भारतीय फिल्म, ‘वॉल ऑफ फेम’ में बनाई जगह
मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ अमेरिका के वॉशिंगटन, डी.सी. में स्थित इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय फिल्म बन गई है। सलमान खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली हुई है। अपने अब तक के शानदार करियर में सलमान खान एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके हैं। वहीं, उनकी ब्लॉकबस्टर स्पाई ड्रामा ‘एक था टाइगर’ एक ऐसी सुपरहिट फिल्म है, जिसने न सिर्फ भारत को उसका सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जासूस दिया है, बल्कि इस किरदार के साथ सुपरस्टार ने लाखों दिलों पर राज भी किया है। सलमान खान की यह फिल्म एक बहुत बड़ा मुकाम अपने नाम कर चुकी है। कबीर खान निर्देशित यह फिल्म  अमेरिका के वॉशिंगटन, डी.सी. में स्थित इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय फिल्म बन गई है।

अमेरिका के वॉशिंगटन, डी.सी. में इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में, मशहूर स्पाई फिल्म्स और सीरीज को दिखाने वाला एक खास सेक्शन है, जिसमें लगभग 25 मशहूर इंटरनेशनल फिल्में शामिल हैं। इन ग्लोबल फिल्मों में अब सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ भी शामिल है, जो इस खास ‘वॉल ऑफ फेम’ में जगह बनाने वाली इकलौती हिंदी फिल्म है।

कबीर खान ने कहा- मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं था और मुझे इसके बारे में उन लोगों से पता चला, जिन्होंने इसे वहाँ देखा था। उन्होंने मुझे यह लिखते हुए मैसेज किया कि हमने ‘एक था टाइगर’ का पोस्टर देखा और यह सभी फिल्मों की दुनिया में इकलौती हिंदी फिल्म है। मुझे बहुत खुशी हुई और सलमान और कैटरीना के चेहरों को उस दीवार पर देखकर बहुत अच्छा लगा।

निर्देशक ने कहा- कुछ फिल्में वक्त बीतने के साथ अपनी एक अलग दुनिया बना लेती हैं। ‘एक था टाइगर’ ऐसी ही फिल्म है, जिसकी पॉपुलरिटी सालों में और बढ़ी, खासकर क्योंकि यह बाद में यशराज के स्पाईवर्स का हिस्सा बन गई। इस यूनिवर्स की पहली फिल्म होने से इसे एक अलग ही मुकाम मिलता है। आज तक मुझे इस फिल्म को लेकर ढेरों मैसेज आते हैं और लोग उस वक्त जो हमने किया, उसकी सराहना करते हैं। तब हम एक्शन के लिए वीएफएक्स पर इतने निर्भर नहीं थे। मुझे लगता है एक फिल्ममेकर और एक दर्शक होने के नाते, रॉ, रियल और ग्रिटी एक्शन का असर अलग ही होता है। वीएफ एक्स पर ज्यादा निर्भरता लोगों से कनेक्ट नहीं हो पाती है।

कबीर खान ने कहा- यह पहली फिल्म थी, जिसने स्पाई जॉनर को बड़े स्तर पर सामने लाया, जिसमें सलमान और कैटरीना जैसे सितारे थे। इसका भी बड़ा असर पड़ा।