IPL 2025 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बेंगलुरु और पंजाब आमने-सामने : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांच का मुकाबला
अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आसीबी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) मंगलवार को अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की दूधिया रोशनी में इतिहास रचने की उतरेगी। आरसीबी नौ साल बाद फाइनल में वापस आई है। उसे अपने पहले खिताब की तलाश है। जबकि पंजाब किंग्स 2014 में अपने पहले प्रदर्शन के 11 साल बाद दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’
फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ होगी। पूरे स्टेडियम को तिरंगे रंग की लाइट से सजाया जाएगा। कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, अब तक इनके ऑफिस से सेरेमनी शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पहले बल्लेबाजी को फायदा
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच इस सीजन में बड़े स्कोर वाली रही। यहां पहली पारी का औसत 177 रहा है और पिछले तीन मैचों में 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है। आईपीएल 2025 के दौरान इस मैदान पर खेले गए आठ मैचों में से छह पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं।

यहां टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। पिच की बात की जाये तो इससे शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार होने की उम्मीद है, जबकि शाम को धीमे गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। दोनों पक्षों के पास खिताब के सूखे को खत्म करने का मौका है।

फ्लाइट्स का किराया हुआ पांच गुना
आईपीएल के फाइनल मुकाबले का लोगों में क्रेज है। इसके चलते सोमवार को दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और चंडीगढ़ से अहमदाबाद आने वाली फ्लाइट्स का किराया 25 हजार तक पहुंच गया है। सामान्य दिनों में यह किराया 3500 से 5000 तक रहता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 1.32 लाख है। इनमें से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 80 हजार टिकट बिक चुके हैं।

आईफा के बाद जयपुर वर्ल्ड मैप पर नजर आने लगेगा : आंद्रे
जयपुर। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा-25) अवॉडर्स का आयोजन जेईसीसी सीतापुरा में 8 और 9 मार्च को होगा। आईफा के को फाउंडर आंद्रे टिमिन्स ने शहर के एक होटल में बताया कि आईफा के जयपुर में आयोजन से फिल्म इंडस्ट्री के लोग काफी खुश हैं। इसके बाद जयपुर वर्ल्ड मैप पर नजर आने लगेगा। यहां फिल्म शूटिंग और ग्लोबल इवेंट होने की संभावनाएं भी बढ़ेगी। आईफा के मंच पर राजस्थान के 350 कलाकारों को परफॉर्मेंस देने का अवसर मिलेगा। शादियों में शामिल होने के लिए जयपुर कई बार आ चुका हूं। यहां के फोर्ट और होटल्स मुझे काफी प्रभावित करते हैं। इस बार आईफा का स्टेज अलग थीम पर तैयार किया जा रहा है।

नौ मार्च को 6 मिनट का ओपनिंग एक्ट होगा, जिसमें वे परफॉर्मेंस से राजस्थान की कला एवं संस्कृति से रूबरू कराएंगे। आईफा को लेकर मुंबई में गजब का माहौल है। ऐसा लग रहा है कि दो दिन वहां बॉलीवुड में शटडाउन हो जाएगा। जयपुर में इस इवेंट को लेकर 100 से ज्यादा स्टार्स पहुंचने वाले हैं। यहां पर फिल्म सिटी भी होनी चाहिए। यहां पर इतनी बेहतरीन लोकेशन है। हम ग्रीन चैलेंज के तहत पीएम मोदी की पहल एक पौधा मां के नाम भी के तहत यहां पौधे लगाने वाले हैं।