car accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नदी के पास ट्रक का टायर पंचर : अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल
भीलवाड़ा। जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक से कई वाहनों के टकराने से दो लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठारी नदी के पास एक ट्रक का टायर अचानक पंचर हो गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया। इसके चलते पीछे आ रहे वाहन उससे एक के बाद एक टकराते चले गए। इनमें ट्रैक्टर, बाइक, ट्रेलर, ट्रक और कार शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि इससे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उप जिला चिकित्सालय। इस दौरान सड़क पर लगे लंबे जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कैटरिंग के काम से लौट रहे थे 2 युवक : कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
अलवर। राजस्थान के अलवर में अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी और उसका मौसेरा भाई घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सचिन मीना निवासी परवैणी अलवर रूपबास क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसका भाई आशीष मीना भी उसी के साथ रहता था। दोनों तड़के किसी समारोह में कैटरिंग के काम से लौट रहे थे कि जगन्नाथ मंदिर के पास एक कार ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे सचिन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल को आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विधायक की कार की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व सरपंच की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे-52 पर शव रखकर लगाया जाम
हिंडोली। क्षेत्र के बासनी गांव स्थित गणेश मंदिर के निकट नेशनल हाइवे-52 पर शनिवार सुबह सड़क हादसे में पूर्व सरपंच बाबू मोहन सिंह मीणा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस के अनुसार झालावाड़ जिले के खानपुर से कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर की कार की टक्कर से स्कूटी सवार 65 वर्षीय पूर्व सरपंच बाबू मोहन सिंह मीणा निवासी बासनी गांव की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे वाहन के आगे फंसकर करीब सौ फीट तक घिसटते चले गए। हादसे के समय विधायक कार में मौजूद थे। जबकि कार उनका चालक चला रहा था। मृतक बाबू मोहन सिंह मीणा के पिता गंगाराम मीणा वर्ष 1963 से 1968 तक जनसंघ से विधायक रह चुके थे।

कार जब्त, चालक के खिलाफ एफआईआर
डीएसपी अजीत मेघवंशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विधायक का वाहन जब्त कर लिया गया है और चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  विधायक सुरेश गुर्जर ने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

डोडा पोस्त से भरी कार बिजली के पोल से टकराई : हादसे में दो तस्करों की मौत, चपेट में आने से राहगीर ने भी दम तोड़ा
नोखा। बीकानेर जिले के नोखा स्थित चरकड़ा गांव के निकट नेशनल हाईवे-62  स्थित नागौर-बीकानेर मार्ग पर रविवार सुबह करीब 8 बजे मादक पदार्थ तस्करोंं की तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकरा कर पलट गई। हादसे में दो तस्करों की मौत हो गई। नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि कार से  60 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह नागौर से नोखा की ओर आ रही इनोवा कार चरकड़ा में बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे जा रहे चरकड़ा निवासी नारायण सिंह राजपूत चपेट में ले लिया।

नारायण सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया। कार में ड्राइवर राजूराम और रामसर निवासी लालचंद गोदारा सवार थे। नारायण को टक्कर मारने के बाद कार सड़क पर पलट गई। राजूराम और लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को नोखा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान राजूराम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, लालचंद का इलाज जारी है।

कार में भरा था डोडा पोस्त
पुलिस के अनुसार तलाशी लेने पर कार में भारी मात्रा में डोडा पोस्त भरा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद डोडा पोस्त की जांच करवाई जा रही है। दोनों शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं।

डंपर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चेे : 8 माह के मासूम सहित तीन की मौत, 2 गंभीर घायल
भीलवाड़ा। नेशनल हाईवे-758 पर गुरुवार सुबह एक बेकाबू डंपर ने बीगोद थाना क्षेत्र में सामने से आ रही ईको कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में 8 महीने के मासूम और उसके मौसा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में मृत मासूम की मां और 3 साल की बहन गंभीर रूप से घायल हैं। बीगोद पुलिस के अनुसार, इको कार में सवार परिवार मांडलगढ़ की ओर जा रहा था। सुबह नेशनल हाईवे-758 पर सामने से आ रहे एक डंपर ने एक बस को ओवरटेक करने के चक्कर में कार को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

बीगोद थाना प्रभारी जय सुल्तान कविया ने जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर डंपर को जब्त किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। हादसे में कारोही निवासी नारायण (40) और 8 महीने के नकुल की मौके पर ही मौत हो गईं। वहीं कार चालक भानू प्रताप को गंभीर हालत में एमजी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया जबकि हादसे में घायल महिला गनिया (30) और उसकी 3 साल की बेटी मन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि गनिया अपने जीजा नारायण के साथ भीलवाड़ा के मेजा गांव ससुराल से अपने पीहर मांडलगढ़ जा रही थी। उधर हादसे के तुरंत बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू की।

एक्सप्रेसवे पर मौत का कहर : तेज रफ्तार कंटेनर कार पर जाकर पलटा, दो महिलाओं की मौत ; महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे कार सवार
मोड़क स्टेशन। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे स्थित चेचट टोल प्लाजा के निकट बुधवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसर लेन में कार पर जाकर पलटा गया। हादसे में कार सवार दो महिलाओं मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और महिलाएं मलबे में दब गईं। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, सामने से आ रहे कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघ गया और दूसरी लेन में चल रही कार पर पलट गया। हादसे में शिवानी चौहान, पत्नी कुलदीप सिंह भंडारी, निवासी देहरादून वर्तमान निवास ऑस्ट्रेलिया और सुधा राणा, पत्नी वीरेंद्र राणा, निवासी नोएडा की मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

बच्चे करते रहे मां को कॉल
हादसे का दर्दनाक पहलू सामने आया कि मृतका शिवानी चौहान के (15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी) दो बच्चे ऑस्ट्रेलिया में मां के लौटने की प्रतीक्षा कर रहे थे। हादसे के समय और बाद में भी मां के मोबाइल पर बच्चों के संदेश लगातार आते रहे, मां कहां हो, कब आओगी। इन संदेशों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अस्पताल स्टाफ को भी भावुक कर दिया।

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक गिरफ्तार
जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में एनआरआई चौराहे पर एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिस पर लोगों ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को दुर्घटना थाना पुलिस ने एसएमएस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। प्रताप नगर थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे एक स्कार्पियो कार ने बाइक सवार लोकेश मीणा (20) निवासी गांव सींदडा निवाई टोंक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

दुर्घटना थाना पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक सुरेश मीणा (22) श्यापुर सांगानेर को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद मौके पर भीड जमा हो गई। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। गुस्सााई भीड़ ने कार को आग लगा दी। पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया।

बीडीओ समेत चार जनों की हालत गम्भीर : कार-बोलेरो की भिड़ंत में तीन की मौत
सीकर। भीषण सड़क हादसे में एडिशनल ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पंचायत समिति के बीडीओ सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसा सीकर के दादिया थाना क्षेत्र में हुआ था। दादिया थानाधिकारी अशोक झाझड़िया ने बताया कि नीमकाथाना पंचायत समिति के बीडीओ मानसिंह पूनिया जिला परिषद की बैठक में भाग लेने स्टाफ के साथ सीकर गए थे। बोलेरो से नीमकाथाना लौटते समय सामने से आ रही आई कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बोलेरो में सवार एडिशनल बीडीओ प्रेम कुमार वर्मा (57) (निवासी चला, नीमकाथाना) और ड्राइवर बलदेव सैनी (55) (निवासी मावंदकला, नीमकाथाना) और कार का चालक पंकज की मौत हो गई।

वहीं बोलेरो सवार बीडीओ मानसिंह पूनिया, अशोक कुमार, नरेश कुमार और धर्मपाल घायल हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को निकालकर हॉस्पिटल लेकर गए। एडिशनल बीडीओ प्रेम कुमार वर्मा और बोलेरो के ड्राइवर बलदेव सैनी (55) निवासी मावंदाकला को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया था, लेकिन दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहींकार के ड्राइवर पंकज की एसके हॉस्पिटल में मृत घोषित किया गया। घायलों में बीडीओ मानसिंह पूनिया, अशोक कुमार, नरेश कुमार और धर्मपाल शामिल हैं। चारों को सीकर के एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ट्रोले में घुसी कार : एक ही परिवार के 6 की मौत, लोहे की रॉड से कार को तोड़कर शवों को निकाला बाहर
आबूरोड। आबूरोड से किवरली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के पास सवेरे दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता, पुत्र व पत्नी शामिल हैं। एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रैफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ, सदर थानाधिकारी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।  पुलिस उपाधीक्षक गोमाराम ने बताया, जालोर निवासी लोग कार में सवार होकर अहमदाबाद से जालोर जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे 27 पर आबूरोड सदर थाना के किवरली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे चल रहे ट्रोले से कार की टक्कर हो गई हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चार लोगों की तो मौके पर मौत हो गई। जबकि दो ने उपचार के दौरान राजकीय चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। घटना में एक महिला घायल है। जिसे राजकीय अस्पताल आबूरोड ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार कर उसे सिरोही रैफ र किया गया। वहीं मृतकों के शवों को मोर्चरी मे रखवाने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है।

लोहे की रॉड से कार को तोड़कर शवों को बाहर निकाला
दुर्घटना के बाद कार में शव बुरी तरह से फंस गए थे। मौके पर क्रेन को बुलाया गया और ट्रोले में फंसी कार को बाहर निकाला। कार में फंसे मृतकों के शव को लोहे की रॉड से कार के दरवाजे व शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे में एक ही परिवार के नारायण प्रजापत 58 वर्ष, पोशी देवी 55 वर्ष व उनका पुत्र दुष्यंत 24 वर्ष निवासी कुम्हारो का वास जालोर सहित चालक कालूराम 40 वर्ष , यशराम, जयदीप पुत्र पुखराज प्रजापत शामिल हैं। इसके साथ ही दरिया देवी 35 वर्ष पत्नी पुखराज निवासी जालोर  घायल हैं।

संयम लोढा ने जताई संवेदना
सड़क दुर्घटना में जालोर जिले के एक ही परिवार के 6 लोगों की मृत्यु होने पर पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढा ने एक्स पर पोस्ट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होेंने दर्दनाक सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, जालोर निवासी नारायण प्रजापत, उनकी पत्नी व पुत्र सहित 6 लोगो की दर्दनाक मौत होने की खबर हृदय विदारक है।