10th and 12th - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बोर्ड परीक्षाओं में निर्धारित समय पर प्रश्न पत्र बांटने को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सख्त, लगातार मिल रही थी शिकायतें
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, 10वीं व 12वीं की चल रही बोर्ड परीक्षाओं में निर्धारित समय पर प्रश्न पत्र बांटने को लेकर सख्त है। बोर्ड ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में सुबह 10.15 बजे तक प्रश्न पत्र का छात्रों में वितरण कर दिया जाए। इसके बाद छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय सुबह 10.30 बजे तक दिया जाना है।

इसके बाद छात्र निर्धारित समय तक प्रश्न पत्र को हल करेंगे। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों से कहा है कि बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रश्न पत्र का सुबह 10.15 बजे वितरित किया जाना है। इसके बाद छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 होंगे। मिनट का समय (सुबह 10.15 से 10.30 बजे) तक दिया जाना है। इसके बाद प्रश्न पत्र हल करने की अनुमति है। लेकिन कुछ स्कूलों में प्रश्न पत्र वितरण में देरी की शिकायतें मिली हैं।

इसीलिए स्कूल निर्धारित समय में प्रश्न पत्रों का वितरण करें। अगर देरी हुई तो लें अंडरटेकिंग बोर्ड ने कहा है कि जहां प्रश्न पत्र के वितरण में देरी हुई है तो कम से कम दो छात्रों से अंडरटेकिंग ली जाए कि उन्हें प्रश्न पत्र पढ़ने और पूरा करने के लिए पूरा समय दिया गया है। विलंब के कारण और केंद्र द्वारा की गई कार्रवाई को दर्शाते हुए एक रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए और उस पर सहायक, अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक और नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षार हों।

12वीं बोर्ड परीक्षा: कोटा जिले में सिर्फ 2 विद्यार्थियों ने ही दी परीक्षा
कोटा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से आयोजित हुई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में गुरुवार को कोटा जिले से सिर्फ 2 विद्यार्थी ही शामिल हुए। जिन्हें पेपर दिलाने के लिए पूरा शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन जुटा रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद शिक्षा विभाग ने जिलेभर का डेटा एकत्रित किया तो मात्र दो ही विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा दिए जाने की जानकारी से अधिकारियों के होश उड़ गए। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सुबह 8.30 बजे से 11.45 तक 12वीं कक्षा का मनोविज्ञान विषय का पहला पेपर था। जिसमें 140 सेंटरों पर मात्र दो सेंटर पर ही दो परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचे।  इससे स्पष्ट होता है कि मनोविज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों में रुचि नहीं है। हैरानी की बात यह है कि मामला सामने आने के बाद नवज्योति ने कुछ शिक्षकों, परीक्षार्थियों व अभिभावकों से बात की तो पता चला कि उन्हें गुरुवार से सीनियर सैकंडरी परीक्षा शुरू होने की जानकारी ही नहीं थी। बल्कि उनका कहना था कि पेपर शुक्रवार यानी 7 मार्च से शुरू होगा। असल में 7 मार्च को अंगे्रजी का पेपर है, जो लगभग सभी विद्यार्थियों का विषय है।

10वीं का पहला पेपर रहा आसान
10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर अंगे्रजी का रहा, जो विद्यार्थियों की उम्मीद के अनुरूप रहा। पेपर गत वर्ष की तुलना में आसान था। एग्जाम सेंटर से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चहेरों पर झलकती खुशी पेपर सरल रहने के संकेत दे रहे थे। परीक्षार्थी रोनित सैनी ने बताया कि पेपर आसान था। स्टोरी, टेलीग्राफ व लेटर के निबंधात्मक प्रश्न 5-5 अंक के थे, जो सरल होने के कारण आसानी से हल कर लिए। वहीं, 1-1 नम्बर के पेसीव के प्रशन पूछे गए।

482 विद्यार्थियों ने नहीं दी परीक्षा
दसवीं के अंग्रेजी विषय के पेपर में जिले से कुल 25162 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 24680 उपस्थित रहे, वहीं 482 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। विद्यार्थियों का कहना था कि पेपर सिलेबस के अनुसार ही था। इधर, परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से पुख्ता तैयारी की गई है।