International womens day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में महिला दिवस कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने कहा- महिलाएं हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूते हुए समाज को सशक्त बना रही
जयपुर। सीतापुर स्थित महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उषा शेखावत रहीं। इस अवसर पर वाइस चांसलर डॉ अचल गुलाटी, डॉ विनय कपूर, डॉ एन डी सोनी, मेडिकल एजुकेशन विभाग की डॉ रश्मि गुप्ता तथा डॉ ममता भी मंचासीन रहे।

वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, साहस और समर्पण से नई ऊंचाइयां छू रही हैं। वे केवल पुरुषों के बराबर ही नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में उनसे आगे भी बढ़कर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। संघर्ष क्षमता, जीवटता, साहस, सेवा भावना और आत्मीयता के गुणों से महिलाएं समाज को सशक्त बना रही हैं।

विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वर्ष की थीम “Give to Gain” पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को महिलाओं को सम्मान, बराबरी का अधिकार, सुविधाएं, समय और कार्य के अवसर प्रदान करने चाहिए, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सकें।

महिलाओं को केवल अवसर देने की ही नहीं बल्कि उन्हें निर्णय और जिम्मेदारी देने की भी आवश्यकता है।  महिलाएं यदि अपनी शक्ति और योग्यता को पहचान लें तो वे समाज और राष्ट्र निर्माण में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं।

इस अवसर पर डॉ नरेंद्र पडियार, डॉ निखिल मारवाह, डॉ प्रिया मारवाह, डॉ प्रियंका सोनी, डॉ बुशरा फिजा, डॉ प्रगति कोरानी, डॉ तंजुल सक्सेना, मेजर अलका, दीप्ति भंसाली भी मौजूद रहे। इस अवसर पर महिला डॉक्टर्स, नर्सेज एवं स्टाफ मेंबर्स ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : राजस्थान पुलिस करेगी राज्य स्तरीय आयोजन, पुलिस सम्मेलन में महिला सुरक्षा पर होगा मंथन
जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान पुलिस द्वारा 10 मार्च को एक भव्य राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सिविल राइट्स एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह कार्यक्रम जयपुर स्थित एचसीएम रीपा के भगवत सिंह मेहता सभागार में प्रातः 9:30 बजे से आयोजित होगा। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स एवं एएचटी लता मनोज कुमार ने बताया कि इस गरिमामयी सम्मेलन के मुख्य अतिथि महानिदेशक पुलिस  राजीव कुमार शर्मा होंगे।

महिला सुरक्षा के आधुनिक पहलुओं पर चर्चा के लिए सम्मेलन को तीन महत्वपूर्ण सत्रों में बांटा गया है :

●  कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डीजीपी शर्मा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को अवार्ड्स और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात वे उपस्थित अधिकारियों और सहभागियों को संबोधित भी करेंगे।

●  द्वितीय सत्र: इस सत्र में उप महानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम विकास शर्मा द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा, ताकि डिजिटल युग में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

●   तृतीय सत्र: इस सत्र का मुख्य विषय नवीन आपराधिक कानून में महिला सुरक्षा रखा गया है। इस पर उप महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी सीबी दीपक भार्गव अपना प्रस्तुतिकरण और उद्बोधन देंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां :

कार्यक्रम के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं। उप महानिरीक्षक पुलिस सिविल राइट्स श्वेता धनखड़ को पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का प्रभारी बनाया गया है।

ग्रीन वेलकम और हाई-टी की अनूठी पहल :

सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए अतिथियों का स्वागत Green Welcome के तहत पौधों से किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले सहभागियों के लिए राजस्थान पुलिस अकादमी में ठहरने और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जियोस्टार का खास प्लान, 50 महिला-प्रधान फिल्मों के साथ ‘मां’ का होगा वल्र्ड टीवी प्रीमियर
मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जियोस्टार के हिंदी मूवी चैनल्स खास आयोजन कर रहे हैं। नेटवर्क अपने नौ चैनलों पर 50 ऐसी फिल्में दिखाएगा, जिनमें कहानी की कमान महिलाओं के हाथ में है। इस पूरे आयोजन की सबसे बड़ी खास बात फिल्म ‘मां’ का वल्र्ड टीवी प्रीमियर है, जिसमें काजोल नजर आएंगी। फिल्म 07 मार्च को रात आठ बजे स्टार गोल्ड पर दिखाई जाएगी और 08 मार्च को दोपहर 12 बजे दोबारा टेलीकास्ट होगी।

इस मौके पर ‘मैरी कॉम’, ‘शाबाश मिथु’, ‘मर्दानी 2’, ‘यशोदा’, ‘मीमी’, ‘दामिनी’, ‘नीरजा’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्में भी दिखाई जाएंगी। यह सभी फिल्में ऐसी महिलाओं की कहानियां दिखाती हैं, जो मुश्किल हालात से लड़ती हैं और अपनी अलग पहचान बनाती हैं।

यह कार्यक्रम नेटवर्क के बाकी चैनलोंस्टार गोल्ड 2, स्टार गोल्ड रोमांस, स्टार गोल्ड थ्रिल्स, स्टार उत्सव मूवीज, स्टार गोल्ड सेलेक्ट, कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर भी दिनभर चलेगा।

फिल्म ‘मां’ एक मां के प्यार, हिम्मत और अपने बच्चे के लिए हर हद तक जाने की कहानी है। काजोल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि यह फिल्म महिला दिवस के खास मौके पर टीवी पर आ रही है और अब यह देशभर के परिवारों तक पहुंचेगी।

नेटवर्क की ओर से कहा गया है कि इन 50 फिल्मों के जरिए महिलाओं की ताकत, संघर्ष और उनके सफर को सलाम किया जा रहा है। महिला दिवस पर यह पूरा दिन खास तौर पर महिलाओं की कहानियों को समर्पित रहेगा।

महिला दिवस की आड़ में बिना टिकट के यात्रा, प्रबंधक ने पकड़ी गड़बड़ी
जयपुर। 8 मार्च को महिला दिवस पर एक रोचक मामला सामने आया। जोधपुर डिपो की झालावाड़ से जोधपुर जा रही बस में बूंदी के प्रबंधक यातायात प्रदीप सांवरिया कोटा बाइपास से चढ़े। बस सारथी भंवर सिंह ने उन्हें भी यात्री समझ 40 रुपए लेकर महिलाओं की फ्री यात्रा योजना का जीरो राशि का टिकट दे दिया। जांच करने पर पता चला कि बस में मौजूद सभी 35 पुरुष यात्रियों को बेटिकट रखा गया था और महिलाओं की फ्री यात्रा का दुरुपयोग किया गया।

सांवरिया ने तुरंत एटीआई को बुलाकर बूंदी बाइपास पर बस की जांच कराई, जिससे गड़बड़ी का खुलासा हुआ। महिला दिवस की आड़ में कई बस सारथियों द्वारा बेटिकट यात्रियों से पैसे वसूलने का मामला सामने आया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘लाड़ो प्रोत्साहन योजना’ पर संवाद : छात्राओं को सरकारी योजनाओं की प्रदान की जानकारी, दिलावर ने कहा- उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई योजना
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूली बालिकाओं के साथ शिक्षा मंत्री ने एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया। संवाद सत्र में राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ‘लाड़ो प्रोत्साहन योजना’ पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, शिक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था, जिससे छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकें।

मदन दिलावर ने संवाद के दौरान बालिकाओं को योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता मापदंडों की जानकारी दी। यह योजना बालिकाओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। इसके तहत पात्र छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे वे शिक्षा में आगे बढ़ सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने योजना से जुड़ी जिज्ञासाओं को साझा किया, जिनका समाधान किया गया। इस अवसर पर उन्हें शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के महत्व को भी समझाया गया। दिलावर ने बताया कि इस संवाद का उद्देश्य न केवल बालिकाओं को जागरूक बनाना था। बल्कि उन्हें उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित करना भी था। जिससे वे अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकें।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, बागड़े ने कहा- महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में सफलता के नए कीर्तिमान रच रही
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन करते हुए महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि वही समाज सर्वांगीण विकास करता है, जहां महिलाओं को आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध होते हैं।

बागडे ने कहा है कि महिलाएं आज जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता के नए कीर्तिमान रच रही हैं। उन्होंने महिला दिवस पर नारी सशक्तीकरण के लिए सभी स्तरों पर प्रयास कर बालिकाओं और स्त्रियों की बेहतरी के लिए वातावरण निर्माण का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं :

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस  के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
शर्मा ने कहा कि यह दिन नारी शक्ति के सम्मान, समर्पण और उपलब्धियों का उत्सव है। महिलाएं समाज की आधारशिला हैं, जो अपनी प्रतिभा, कौशल एवं जज्बे के दम पर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण, उन्हें समान अवसर देने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए कृतसंकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के साथ ही महिला सशक्तीकरण की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और विकसित व खुशहाल राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।