four - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इस बार भी तंग गलियों में नजर नहीं आएंगी फायर बाइक, चार फायर बाइक की भेजी डिमांड
कोटा। गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही शहर में जहां आग लगने की घटनाएं अधिक होने की संभावना है। वहीं निगम की ओर से आग पर काबू पाने की तैयारी तो की गई है लेकिन तंग गलियों में आग लगने पर वहां आग बुझाने के लिए अभी भी निगम के फायर अनुभाग के पास फायर बाइक नहीं आई है। जिससे इस बार भी बिना फायर बाइक के ही गर्मी निकालनी पड़ेगी। नगर निगम के पास कोटा में करीब आधा दर्जन फायर स्टेशन हैं। 30 छोटी बड़ी और दो हाइड्रोलिक दमकलें भी हैं। जिनसे बहुमंजिला इमारतों की आग बुझाई जा सकती है। करोड़ों रुपए की लागत वाली बड़ी-बड़ी दमकलें तो हैं। लेकिन मात्र 5 से 7 लाख रुपए कीमत वाली फायर बाइक नहीं हैं। जिससे पुराने शहर की तंग गलियों में आग लगने पर वहां बड़ी दमकलों के नहीं पहुंचने पर आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

चार फायर बाइक की भेजी डिमांड
नगर निगम के फायर अनुभाग की ओर से कोटा में चार फायर बाइक की आवश्यकता होने पर राज्य सरकार को इसकी डिमांड भेजी हुई है। नगर निगम कोटा के सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि वैसे तो निगम के पास हर तरह की दमकलें हैं। लेकिन तंग गलियों वाले इलाकों में आग लगने पर कई बार समस्या आती है। उसके लिए फायर बाइक की जरूरत पड़ती है। कोटा में चार फायर बाइक की डिमांड राज्य सरकार को भेजी हुई है। वहां स्वायत्त शासन विभाग के स्तर पर जब भी फायर बाइक क्रय की जाएंगी। वहां से कोटा भी आएंगी।

दो और फायर स्टेशनों के लिए मिली जमीन
नगर निगम के फायर अनुभाग के पास शहर में करीब आधा दर्जन फायर स्टेशन हैं। जिनमें सब्जीमंडी, श्रीनाथपुरम्, भामाशाहमंडी, रानपुर , कैथून और स्टेशन रोड स्थित खेड़ली फाटक में तो फायर स्टेशन हैं। जबकि नदी पार और बारां रोड पर भी फायर स्टेशन की आवश्यकता है। इसके लिए नगर निगम की ओर से केडीए को जमीन आवंटन के लिए पत्र लिखा गया था। जिसके बाद केडीए की ओर से कुन्हाड़ी और बारां रोड पर जमीन भी चिन्हित कर दी गई है। अब निगम की ओर से उन पर फायर स्टेशन बनाया जाना है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार से उसके लिए बजट आने पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

जयपुर में 20 हैं लेकिन उपयोग नहीं
सूत्रों के अनुसार जयपुर में करीब 19 से 20 फायर बाइक हैं। जो नगर निगम ने करीब डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से वर्ष 2018 में क्रय की थी। उनमें से अधिकतर फायर बाइक का उपयोग ही नहीं हो रहा है। वे वहां धूल फांक रही हैं या उनका आग बुझाने के अलावा अन्य कामों में उपयोग किया जा रहा है। नगर निगम जयपुर के सीएफओ गौतम लाल ने बताया कि जयपुर में फायर बाइक पहले से ही हैं। जरूरत पडे पर उनका उपयोग किया जाता है। फिलहाल नई फायर बाइक क्रय करने की जानकारी नहीं है।

एनटीए के नतीजे घोषित: 100 एनटीए परसेंटाइल में 4 छात्र तेलंगाना के
जयपुर। एनटीए ने जेईई मेन सेशन वन का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 100 एनटीए स्कोर 14 उम्मीदवारों ने हासिल किया है, जिसमें सबसे ज्यादा 4 कैंडिडेट तेलंगाना के है। इसके बाद आंध्र प्रदेश के 3 उम्मीदवारों ने टॉप स्कोर हासिल किया है।
हरियाणा, झारखंड, पंजाब, असम, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के 1-1 कैंडिडेट को 100 एनटीए स्कोर मिला है। दिल्ली से दो टॉपर हैं, जिनका स्कोर 99.9984506 रहा है। जिन 14 टॉपर ने 100 स्कोर हासिल किया है, उसमें एक महिला है और 13 पुरुष है। असम की स्नेहा पारीक ने 100 स्कोर किया है। वहीं पुरुषों में  राजस्थान के नव्य ने भी टॉप स्कोर किया है।

जेईई मेन में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स की बाध्यता खत्म: इंजीनियरिंग में नामांकन के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ की बाध्यता खत्म कर दी है। जेईई मेन 2022 के आवेदन में यह संशोधन किया है। इस बार जेईई मेन में सेक्शन-ए  और सेक्शन-बी  दोनों में निगेटिव मार्किंग हुई।

जेईई एडवांस के लिए पात्रता कैसे तय होगी: एनटीए जेईई मेन रिजल्ट में बीई बीटेक पेपर -1 में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसमें सफल छात्रों को आईआईटी में एडमिशन मिलेगा। एनटीए स्कोर जेईई एडवांस 2022 के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करेगा। जेईई एडवांस 28 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। जेईई पास करने के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम कुल 75 फीसदी प्राप्त करना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणियों को कम से कम 65% का कुल स्कोर लाने होंगे।

जेईई मैन्स: 29 प्रतिशत छात्राएं, बढ़ा ग्राफ: इस बार जेईई मेन में 221719 छात्राओं ने एग्जाम दिया है, जो लगभग 29 प्रतिशत है। चार साल पहले तक यह संख्या 15 प्रतिशत से कम थी।

यह हैं जयपुर के होनहार
जयपुर की विशाखा अग्रवाल 99.993 परसेंटाइल स्कोर के साथ छात्राओं में अव्वल रही है। नमन गुप्ता 99.998 परसेंटाइल स्कोर रहा है। वहीं 11 छात्रों ने जेईई मेन्स 2022 के पहले सत्र में 99 परसेंटाइल और उससे अधिक का प्रभावशाली स्कोर किया। इनमें अविनाश मीणा 99.4802495, दीक्षांत खंडेलवाल 99.8789835, निमिश नतानी 99.7005709, कशिश अग्रवाल 99.5210011, अनीशा सैनी 99.2613503, राणा दास 99.2299707, अंगद सिंह 99.9093041, पीयूष कुलदीप 99.87205. 11, यश शर्मा 99.8720589, हिमांशु 99.4781413, और कनिका चतुर्वेदी 99.4554703 परसेंटाइल एनटीए स्कोर प्राप्त किया है। इसके अलावा 13 स्टूडेंट्स ने 99.9 स्कोर किया। इसके साथ ही 126 स्टूडेंट्स ऐसे रहे, जिन्होंने 99 पर्सेन्टाइल से अधिक स्कोर किया है। जयपुर के लवकेश महार ने एसटी कैटेगरी में नेशनल लेवल पर तृतीय तथा राजस्थान स्टेट लेवल पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

सत्यम गुप्ता को मिले 99.99 प्रतिशत अंक
जयपुर के सत्यम गुप्ता ने 99.998 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। सत्यम पिछले दो साल से बंसल क्लासेज से नियमित तैयारी कर रहे थे। उसने 2021 में केवीपीवाई एआईआर 65 और एनटीएसई 2020 में एनसीईआरटी दिल्ली में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्नेहा ने 300 स्कोर के साथ किया टॉप, ये रही रणनीति
असम गुवाहाटी की रहने वाली और कोटा में रहकर पढ़ाई करने वाली स्नेहा पारीक ने 300 में 300 का परफेक्ट स्कोर हासिल कर टॉप रैंक हासिल की है। पारीक कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहती हैं और आईआईटी में एडमिशन लेना चाहती हैं। अगर मेरा कोर्स शामिल हुआ तो मैं आईआईटी-बॉम्बे चुनना पसंद करूंगी। स्नेहा ने कहा कि वह पिछले दो साल से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) की तैयारी पर फोकस कर रही है और इस दौरान सोशल मीडिया और अन्य एंटरटेनमेंट की चीजों से वह दूर रही। स्नेहा रोज लगभग 12 से 13 घंटे पढ़ाई करती थी और उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं से ज्यादा जेईई की तैयारी पर फोकस किया था।

बेंगलुरु से 4 करोड़ के आभूषण लूट कर भाग रहे सशस्त्र लुटेरों को पुलिस ने बेगूं क्षेत्र में दबोचा
बेगूं। विगत 4 जुलाई को सुबह 7 बजे कर्नाटक के  बेंगलुरु में  रामदेव ज्वैलर्स नामक दुकान पर  करीब 3-4 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषणों की लूट को अंजाम देकर भाग रहे चार लुटेरों को  बेंगलुरु एवं उदयपुर पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए बुधवार सुबह बेगूं थाना क्षेत्र के श्रीनगर तिराहे स्थित  रावतभाटा-बेगूं स्टेट हाईवे मार्ग पर कड़ी मशक्कत के बाद दबोच कर चोरी के आभूषण बरामद कर लिए है। इस दौरान लुटेरों द्वारा बेगूं रावतभाटा मार्ग पर करीब 3 कि.मी. तक पीछा करती पुलिस पर रिवाल्वरों से फायर किए, इसके जवाब में पुलिस ने भी लुटेरों पर फायर किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो रिवाल्वर एवं पांच जिन्दा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। उप पुलिस अधीक्षक रतना राम देवासी ने बताया कि बेंगलुरु में  लुटेरों द्वारा आभूषण की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने  वारदात के कुछ देर बाद ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। बताया गया कि बेंगलुरु से फरार हुए लुटेरे  आभूषणों के साथ बुधवार प्रात: मध्य प्रदेश नीमच, सिंगोली मध्य प्रदेश से बेगूं राजस्थान की सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान उदयपुर एवं बेंगलुरु पुलिस लगातार लुटेरों का पीछा कर रही थी।  पुलिस ने बुधवार प्रात: चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में लुटेरों को दबोच ने का प्रयास शुरू किया तो लुटेरों ने पीछा कर रही पुलिस पर लगभग 3 किलोमीटर  तक पुलिस की गाड़ियों पर फायर किए। इस दौरान लुटेरों की कार  रावतभाटा बेगूं मार्ग पर  श्रीनगर तिराहे के पास बेकाबू होकर एक गड्ढे में लुढ़क गई, जहां से लुटेरे  आभूषणों के बैग लेकर खेतों की ओर भागने लगे, इस दौरान पुलिस ने भी लुटेरों का पीछा करते हुए घेरा डालकर उन्हें दबोच लिया।

फिल्मी अन्दाज में टैंकर पर किया फायर और वाहनों को मारी टक्कर

आभूषण लुटेरों का पीछा कर रही बैंगलुरू एवं उदयपुर पुलिस से बचने के लिए लुटेरों ने ठुकराई चौराहे से श्रीनगर तिराहे के बीच फिल्मी स्टाईल में ज्वलनशील पदार्थ से भरे एक टेंकर पर भी फायर कर विस्फोट करने और पुलिस से बचने का प्रयास किया। इस दौरान लुटरों के वाहन ने तीन चार वाहनों को भी अपनी चपेट में लेकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इनमें भैंसरोड़गढ़ की पूर्व प्रधान वीणा दशोरा का वाहन भी शामिल है।

श्रीनगर तिराहे पर वाहन आडे लगाने और बेगूं पुलिस दल के भी समय पर पहुंच जाने से मिली बड़ी सफलता

बेंगलुरू से आभूषण लूट कर भाग रहे लुटेरों की सूचना बेगूं पुलिस को मिल जाने पर उप पुलिस अधीक्षक रतना राम देवासी एवं बेगूं थानाधिकारी शिल लाल मीणा ने भी अपने पुलिस दल के साथ पहुंंच कर लुटेरों को पकड़ने में सहयोग किया। इस दौरान जब श्रीनगर तिराहे पर लुटेरों की कार एक गड्डे में उतर गई तो लुटेरे आभूषणों का बैग लेकर खेतों में भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने भी पुलिस की मदद की।

वरिष्ठ आईपपीएस अधिकारी दिनेश एनएम की सूचना पर अलर्ट हुई उदयपुर पुलिस

जानकारी मिली है कि बैंगलुरू पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर लुटरों का पीछा करते हुए ही राजस्थान के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं वर्तमान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी दिनेश एमएन को सूचना देकर राजस्थान में घुस रहे लुटेरों को पकड़ने में सहयोग मांगा था। इस पर दिनेश एमएन ने उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक चन्द्र शील ठाकुर को उक्त सूचना से अवगत कराया। इस पर ठाकुर ने उदयपुर पुलिस के कांस्टेबल सुमित यादव बेल्ट न. 1445, गोविन्द सिंह एवं डालाराम बेलट न. 1118 सुखेर पुलिस थाना को बाकायदा हथियारों से लैस कर बैंगलुरू पुलिस के साथ किया। इसी पुलिस टीम ने लुटरों की फायरिंगों का सामना करते हुए लुटेरों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उधर बंैगलुरू पुलिस की टीम में नंजयगौड़ा (सर्किल इंसपेक्टर) इलेक्ट्रोनिकसीटी बेंगलोर सीटी के साथ पुलिस दल चल रहा था। चुंकि कर्नाटक बैगलोर की भाषा अलग होने और उन्हे राजस्थान के रास्तों का भी ज्ञान नहीं होने से उन्हे राजस्थान के लोगों से बात करने में बड़ी परेशानी हुई, लेकिन उदयपुर पुलिस के साथ रहने से उन्हे अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिल ही गई।

इन लुटेरों को किया गिरफ्तार

बैंगलुरू से आभूषण लूट कर भाग रहे देवाराम (47) पुत्र सुखराम चौधरी सैनी,  सोजत सिटी पाली, अनिल (25) पुत्र पेमाराम मेघवाल निवासी सोमूकी थाना पाली, राहुल (27) पुत्र  अशोक सोलंकी हरिजन दोराजपुरा माउंटआबू व राम सिंह (24) पुत्र शंकर सिंह राजपूत भोपालगढ़ जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन चारों आरोपियों से  दो पिस्टल एवं पांच जिंदा कारतूस  बरामद किया वहीं बेगूं पुलिस थाने पर आरोपियों के कब्जे  से बरामद हुए आभूषणों का तोल किए जाने पर 13 किलो 640 ग्राम चांदी के आभूषण एवं 3 किलो 900 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए ।

पीड़ित ज्वैलर्स के रिश्तेदार ने कहा 5 लुटेरों ने दिया अंजाम को अंजाम

बेंगलुरू में लूट का शिकार हुए रामदेव ज्वैलर्स के मालिक पारसमल सिरवी के साले नगला राम जो बैंगलुरु पुलिस के साथ वारदात के बाद से साथ में चल रहा था, ने बेगूं पुलिस थाने पर पत्रकारों के बीच जानकारी देते हुए बताया कि  यह लुटेरे  संख्या में पांच थे ए एक लुटेरा पुणे में अपना हिस्सा लेकर उतर गया।

जयपुर से जाने वाली 4 फ्लाइट रद्द, एक देरी से संचालित
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से इन दिनों यात्रीभार कम होने के चलते आए दिन विमानों का संचालन रद्द किया जा रहा है। बुधवार को भी जयपुर से जाने वाली 4 फ्लाइट रद्द रही। वही एक फ्लाइट देरी से संचालित हुई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जयपुर एयरपोर्ट से बुधवार को इंडिगो की रात 12:40 बजे गोवा, इंडिगो की शाम  5:20 बजे मुंबई, इंडिगो की शाम 5:20 बजे देहरादून और एयर एशिया की रात 12:40 बजे कोलकाता जाने वाली फ्लाइट रद्द रही।
इसी प्रकार स्पाइसजेट की जयपुर से सुबह 9:05 बजे सूरत जाने वाली फ्लाइट बुधवार को दोपहर 12:05 पर रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

फिल्म 'रक्षाबंधन' में अक्षय चार बहनों के साथ आएंगे नजर, तीन अभिनेत्रियां करेंगी डेब्यू
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रक्षाबंधन से तीन अभिनेत्रियां डेब्यू करने जा रही हैं। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रक्षा बंधन फैमिली ड्रामा फिल्म है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय,चार बहनों के साथ नजर आयेंगे। इनमें तीन अभिनेत्री डेब्यू कर रही हैं। शाहजमीन कौर फिल्म 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार की बहन के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। शाहजमीन इसी फिल्म से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। दीपिका खन्ना भी अक्षय की बहन के रोल में नजर आंएगी। इससे पहले दीपिका बहुत सारे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

स्मृति श्रीकांत भी रक्षा बंधन में अक्षय की बहन के किरदार में नजर आएंगी। वह अभिनत्री होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं। इसके अलावा फिल्म रक्षा बंधन में सादिया खतीब भी अक्षय की बहन के रोल में नजर आने वाली हैं। सादिया इससे पहले विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म शिकारा में नजर आ चुकी हैं। इन चारों फीमेल एक्ट्रेस के अलावा फिल्म में अक्षय के अपोजिट भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। रक्षा बंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ब्रेन डेड युवक ने अंगदान कर चार को दी नई जिंदगी
जयपुर। सवाईमानसिंह अस्पताल में शुक्रवार को चौथा हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। जयपुर के फोर्टिस हॉस्पिटल में ब्रेन डेड मरीज के अंगदान के बाद ये ट्रांसप्लांट किया गया। हार्ट के अलावा मरीज की दोनों किडनी और लिवर भी डोनेट किए गए, जिससे कुल चार लोगों की जिंदगी बचाई गई। प्रदेश में किया गया यह 11वां हार्ट ट्रांसप्लांट है। ब्रेनडेड 36 वर्षीय राजेन्द्र शिंदे मूलत: महाराष्टÑ के पुणे का रहना वाला था और यहां सीकर रोड पर गोविंदगढ़ में काम करता था। सड़क हादसे में घायल होने के बाद राजेन्द्र को फोर्टिस लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टर्स ने अंगदान के लिए राजेन्द्र की पत्नी से समझाइश की जो अंगदान के लिए तैयार हो गई। एक किडनी और हार्ट को ग्रीन कोरिडोर से ट्रांसप्लांट के लिए एसएमएस हॉस्पिटल में लाया गया जबकि एक किडनी व लिवर महात्मा गांधी हॉस्पिटल में जरूरत मंद मरीजों को लगाया गया।

आठ घंटे चला ट्रांसप्लांट
एसएमएस हॉस्पिटल के सीनियर प्रोफेसर और सिटी सर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. राजकुमार यादव और आचार्य डॉ. रामगोपाल यादव ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे हार्ट को एसएमएस हॉस्पिटल लाया गया और शाम 6.30 बजे तक सर्जरी चली। जहां अलवर निवासी 40 साल की महिला धोली देवी को हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। महिला की तबीयत अब ठीक है और उसे आईसीयू में रखा गया है। महिला को करीब चार साल से हार्ट की समस्या थी और पांच दिन पहले ही उसे कार्डियक अरेस्ट आया था। ऐसे में अब हार्ट ट्रांसप्लांट ही अंतिम उपाय था। जैसे ही शुक्रवार सुबह डोनर मिला तो महिला का आॅपरेशन करके उसे दूसरा हार्ट लगाया गया। इस दौरान सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनिल शर्मा ने भी अपना सहयोग दिया। इस दौरान टीम में डॉ. रामस्वरूप सैन, डॉ. राजेन्द्र महावर, डॉ. देवी प्रसाद सैनी, डॉ. राजेश शर्मा के अलावा एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट से डॉ. रीमा मीणा, डॉ. अंजुम सैयद, डॉ. अरूण और नर्सिंग स्टाफ  संतोष, रोशन यादव, विश्वनाथ शर्मा समेत अन्य स्टाफ  मौजूद रहे!

पहली बार पुरुष का हार्ट महिला को लगाया
सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी पुरुष का हार्ट महिला मरीज को लगाया गया है। एक पुरुष का हार्ट बड़ा होता है और महिला का छोटा और पुरुष के मुकाबले थोड़ा कमजोर होता है। ऐसे में पुरुष का हार्ट महिला को लगाए जाने से ट्रांसप्लांट के रिजल्ट अच्छे रहते हैं।

दो पिकअप सहित चार गौतस्कर पकड़े, 9 गौवंश कराए मुक्त
सीकरी। पहाड़ी उपखण्ड के गोपालगढ़ थाना पुलिस ने दो जगह कार्रवाई करते हुए दो पिकअपो को पकड़ कर चार गौतस्करों को गिरफ्तार किया, दोनो गाड़ियों से 9 गौवंश मुक्त कराया तथा दोनो से 31 लीटर हथकड़ शराब बरामद की। थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया मुखवीर की सूचना पर दो टीमो को बनाकर रवाना किया। एक टीम ने सीकरी रोड पर पिकअप को रोका तो गौतस्कर भागने लगे तब दोनो को पकड़ा तथा गाड़ी में देखा तो तीन गौवंश भरे पाए तथा गाड़ी के केबिन में 25 लीटर हथकड़ शराब बरामद की ओर पकड़े गौतस्करों ने सम्मा पुत्र दीनदार निवासी गोधोली पुन्हाना तथा जिलसाद पुत्र सुबान निवासी गोधोली पुन्हाना बताया।

दूसरी टीम ने अंधवाडी के पास एक पिकअप को रोका तो उसमें 6 गौवंश भरे हुए थे तथा केबिन में 6 लीटर हथकड़ शराब बरामद हुई और पकड़े गौतस्कर मोनिस पुत्र सहाबुदीन तथा साहिद पुत्र इब्राहिम निवासी गोदोली पुन्हाना पाया, जिस पर दोनो गाड़ियों को जप्तकर चारों गौतस्करों को गिरफ्तार किया तथा मुक्त कराये गौवंश को सुरक्षित गौशाला भिजवाया।

फरार गौतस्कर को जेल से किया गिरफ्तार: सीकरी थाना पुलिस ने गौतस्करी के मामले में फरार एक गौतस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी महेश मीणा ने बताया कि सीकरी थाने के एक गौतस्करी के मामले में दो साल से फरार फतेहपुर निवासी तौफीक पुत्र रफीक को गिरफ्तार किया है, आरोपी के खिलाफ सीकरी के चार मामले दर्ज है। आरोपी को पहाड़ी थाना पुलिस ने पुलिस पर हमले के आरोप में कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था।

सेना से मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी सहित 4 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में मंगलवार को दो अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया , जिनमें सब इंस्पेक्टर (SI) फारूक मीर का हत्यारा भी शामिल है।

सेना अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में पुलवामा जिले के तुज्जन इलाके में हुई मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें माजिद नजीर नाम का आतंकवादी भी शामिल है, जिसे सब इंस्पेक्टर (एसआई) फारूक मीर का हत्यारा माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा से 18 जून को पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) फारूक मीर का गोलियों से छलनी शव की बरामदगी हुई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर मीर का शव धान के खेत में पड़ा मिला था।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट करके कहा, 'सब-इंस्पेक्टर फारूक मीर का हत्यारा जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी माजिद नजीर पुलवामा मुठभेड़ में मारा गया है।'इसके अलावा, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के तुलीबल सोपोर बस्ती में एक और आतंकवादी को मार गिराया गया है। तुलीबल इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मुठभेड़ की शुरुआत हुई है। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, 'जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की घेराबंदी करने पहुंची, आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, तो मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।'

चार साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास मां की सजगता से टला
जयपुर। करधनी इलाके में 22 साल के युवक ने उसी मकान में मां-पिता के साथ किराए से रह रही चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मां की सजगता से अनहोनी घटना टल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सोमवार को उन्नाव (यूपी) निवासी मुकेश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार शाम को छुट्टी होने पर बच्ची के माता-पिता घर पर थे। शाम करीब पांच बजे आरोपी परिजनों से नजर बचाकर बच्ची को छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच मां बच्ची को तलाश हुए छत पर पहुंच गई। आरोपी की करतूत देख मां चिल्लाई तो पिता भी छत पर पहुंच गए। उसके बाद कॉलोनी के अन्य लोग भी आ गए। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी बीएल मीणा ने बताया कि आरोपी मुकेश बहन के घर में रहकर मजदूरी करता है। बच्ची के माता-पिता भी वहां किराए पर रहते हैं। शाम को काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो मां तलाश करती हुई छत पर जा रही थी। इस दौरान जीने में मुकेश उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सुभाष चौक थाना पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी जयप्रकाश पूनिया ने बताया कि गत सात जून 2022 को एक पीड़िता ने निरंजन मंडल उर्फ  राजू के खिलाफ  उसके घर पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच कर आरोपी निरंजन मंडल निवासी कोतवाली को गिरफ्तार किया है।

जीपीएस के माध्यम से दबोचे मास्टर माइंड सहित चार बदमाश
उदयपुर। पुलिस ने जीपीएस की मदद से अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपियों को पकड़ा है। सवीना पुलिस ने चोरी की 20 बाइक और 1 कार को भी बरामद किया है। इनमें 8 बुलेट बाइक भी शामिल हैं। शौक-मौज में आरोपी लाखों रुपए की बुलेट को मिनटों में पार कर 30 हजार रुपए में बेच देते थे।

एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि 12 जून को सवीना थाने में एक बाइक चोरी का ऐसा मामला दर्ज हुआ जिसमें जीपीएस सिस्टम लगा था। मामला दर्ज होने के बाद से एक्टिव जीपीएस की मदद से पुलिस वाहन चोर तक पहुंची। इसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 20 बाइक और एक कार भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी शोयब पुत्र मोहम्मद शरीफ, अहमद पुत्र नसीम अख्तर निवासी नया मोहल्ला, नाथद्वारा, रसीद उर्फ जीमल पुत्र आमीन निवासी नई ईरास, भीलवाड़ा व यमुनेश उर्फ राहुल पुत्र रामचंद्र निवासी भारजी का खेड़ा, मांडलगढ़ भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। ये आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी, हत्या और अन्य प्रकरण में गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरोह के सदस्यों ने उदयपुर, भीलवाड़ा और राजसमंद में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरी हुई एक बाइक में जीपीएस लगा हुआ था और पुलिस ने सबसे पहले उसी बाइक को बरामद किया और फिर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पूरी गैंग का पकड़ा।

जब्त वाहनों की औसतन कीमत 30 लाख रुपए हैं। ऐसे में महज 2 हजार रुपए के जीपीएस सिस्टम ने 30 लाख रुपए कीमत के चोरी किए गए वाहनों तक पुलिस को पहुंचने में मदद की है। आरोपी इतने शातिर थे कि महज कुछ मिनटों में मौका पाकर बुलेट का भी हैंडल लॉक तोड़ लेते थे। इसके बाद कुछ दिन उसे अपने पास रखकर महज 25 से 30 हजार रुपए में बेच देते। आरोपी शराब पीने के शौकीन हैं। पेशे से मैकेनिक और ड्राइवर रह चुके ये बदमाश शौक-मौज के लिए पैसे की जरूरत होने पर वाहन चोरी करते थे।

दो बाइकों में भिड़ंत में जीजा-साले सहित चार की मौत
उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में जीजा-साले सहित चार जनों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे।

थानाधिकारी मुकेश कुमार जाट ने बताया कि उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर सुबह करीब साढ़े दस बजे मालवा चौरा के निकट यह हादसा हुआ। गलत दिशा में चल रही बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से भिड़ गई। हादसा इतना भयंकर था कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दोनों वाहन के चकनाचूर हो गई। हादसे में घायल एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक सवारों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। थानाधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक बाइक पर रमेश (21) पुत्र अणदाराम गरासिया और भाणाराम (40) पुत्र मानाराम गरासिया सवार थे। ये दोनों जीजा-साला थे, जो गांव रणेशजी का गुड़ा से मालवा का चौरा जा रहे थे। दूसरी बाइक पर मुकेश (22) पुत्र धन्नाराम निवासी भीमाना और लछमाराम गरासिया निवासी खोखरिया नाल सवार थे। मुकेश, लछमाराम और रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी तादाद में मृतकों के रिश्तेदार जमा हो गए।

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार
सरदारशहर। कस्बे में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी व उसके सहयोगियों को महज 48 घंटे में पुलिस ने हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर लिया है। 13 जून को मान खां पुत्र अजीम खां चायल निवासी वार्ड 29 व मांगीलाल जैसनसरिया निवासी वार्ड 40 ने अरशद क्यामखानी व अन्य पर फिरौती मांगने व जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का मामला दर्ज करवाया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए चूरू पुलिस अधीक्षक दिंगत आनंद ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद मीणा, आरपीएस इंसार अली के सुपर विजन में सीआई बलराज सिंह मान, पुलिस उपनिरीक्षक रामप्रताप, उप निरीक्षक सुरेश कुमार थाना प्रभारी साहवा व जोगिंदर एएसआई जिला विशेष टीम के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर की।

उच्च अधिकारियों के निर्देश में उप निरीक्षक सुरेश कुमार प्रभारी जिला विशेष टीम के नेतृत्व में डीएसटी टीम ने लगातार 48 घंटे तक रतनगढ़, जयपुर, गुड़गांव व दिल्ली में पीछा करते हुए मुख्य आरोपी अरशद पुत्र रजाक, शाहरुख पुत्र लियाकत अली, इमरान पुत्र हबीब खां व हिमायत खान पुत्र शाहदत अली को करनाल हरियाणा से गिरफ्तार कर अनुसंधान अधिकारी को सुपुर्द कर दिया।मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को चूरू पुलिस अधीक्षक डी आनंद ने सरदारशहर थाने में प्रेस वार्ता कर कई खुलासे किये।

एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में हरियाणा पुलिस, डीएसटी टीम व साइबर सैल चूरू की विशेष भूमिका रही। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकार्ड मौजूद है। ऐसे में आरोपियों से गहन पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है। कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेश कंस्वा प्रभारी जिला विशेष टीम, कांस्टेबल श्रवण कुमार, राजेश छापोला, रुपाराम सुभाष पांडर, राजेश कुमार थाना साहवा, जोगेंद्र एएसआई प्रभारी जिला विशेष टीम, कॉन्स्टेबल रोशन, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, कुलदीप, मोहरपाल, सुमित, संदीप कुमार, विक्रम, मुकेश कुमार, धन्नाराम, रामफल, भीम, उप निरीक्षक रामप्रताप गोदारा, हेड कांस्टेबल भागीरथ साइबर सेल चूरू व धर्मवीर साइबर सेल चूरू आदि शामिल रहे।