Govind dev ji - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गोविन्द देव जी में एकादशी पर वैदिक विधि से मनाया जन्मदिन, पौधरोपण का लिया संकल्प
जयपुर। एकादशी पर गोविंद देव जी मंदिर के सत्संग भवन में जन्मदिन को भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाने की परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में सत्संग भवन में जन्मदिन संस्कार महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मार्च माह में जन्मदिन वाले एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने वैदिक विधि-विधान से अपना जन्मदिन मनाकर समाज में सांस्कृतिक जागरण का संदेश दिया।

आचार्य पीठ से वर्षा गुप्ता ने कहा कि जन्मदिन केवल केक काटने का अवसर नहीं, बल्कि आत्मनिरीक्षणए, कृतज्ञता और जीवन में सद्गुणों को अपनाने का दिन है।

एकादशी पर शहर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन करने‌ उ‌मड़े‌ भक्त
जयपुर। एकादशी पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सामान्य दिनों की तुलना में मंदिरों में कहीं अधिक भीड़ रही। विशेष रूप से गोविंद देव जी मंदिर में मंगला आरती से लेकर सायं झांकी तक भक्तों का तांता लगा रहा।

प्रातः मंगला आरती के समय ही मंदिर परिसर खचाखच भर गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर व्रत-पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिर में भजन-कीर्तन और विशेष सजावट की गई। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रबंध भी किए गए थे।

एकादशी के अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर दान-पुण्य किया। मंदिर प्रशासन के अनुसार शाम की सायं झांकी तक लगातार भीड़ बनी रही। पर्व के कारण बाजारों में भी रौनक रही और पूजा सामग्री की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।

गोविंद देव जी मंदिर में शुरू हुआ फागोत्सव, एक घंटे तक होंगे रंग-रंगीले दर्शन
जयपुर। ब्रज के प्रसिद्ध फागोत्सव की तर्ज पर गुलाबी नगरी के मंदिरों में फागोत्सव की शुरुआत हो गई। होली तक चलने वाले इस उत्सव में ठाकुरजी को प्रतिदिन रंग-बिरंगी प्राकृतिक गुलाल अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया जाएगा। शेखावाटी के कलाकार चंग और ढप की थाप पर फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में रंग उठा।

शहर के आराध्यदेव गोविंद देवजी मंदिर में आज से राजभोग झांकी के बाद विशेष ‘रचना झांकी’ सजाई जा रही है। इसमें ठाकुरजी को हरी, नीली, पीली, केसरिया, लाल और गुलाबी रंगों की गुलाल अर्पित कर मनमोहक श्रृंगार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन का समय बढ़ाकर सुबह 10:45 से 11:45 बजे तक कर दिया गया है। रचना झांकी में सूती कपड़े पर श्रीकृष्ण लीलाओं की आकर्षक झांकियां भी सजाई गई हैं, जो भक्तों को विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

गोविंद देव जी मंदिर से निकलेगी 51 हजार महिलाओं की कलश यात्रा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूजन कर करेंगे रवाना
जयपुर। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में सिद्धयोगी बाबा बालनाथ के शिष्य बस्तीनाथ महाराज के सान्निध्य में लुनियावास स्थित बाबा बालनाथ आश्रम में 108 कुंडीय महामृत्युजंय रुद्र महायज्ञ का आयोजन 10 से 15 फ रवरी तक होगा। मंगलवार सुबह दस बजे गोविंद देवजी मंदिर से कलश यात्रा रवाना होगी। आश्रम की ओर से 51 हजार कलशों की व्यवस्था की गई है।

इतने ही पुरुषों के ध्वज लेकर चलने का अनुमान है। यज्ञाचार्य कमलेश शास्त्री प्रधान कलशों का वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन, प्रायश्चित संकल्प, नांदी श्राद्ध एवं दस विधि स्नान संपन्न कराएंगे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पूजन कर कलश यात्रा को रवाना करेंगे। कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई गोनेर रोड से लूणियावास आश्रम पहुंचेगीं, जहां विधिवत महायज्ञ का शुभारम्भ होगा।

कार्तिक स्नान व्रतियों का गोविंद देव मंदिर में होगा सम्मान, निशुल्क पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ अर्पित कर सकेंगे आहुतियां
जयपुर। पर्व पुंज कार्तिक माह के दौरान तारों की छांव में स्नान का व्रत रखने वालों श्रद्धालुओं का रविवार, नौ नवंबर को गोविंद देवजी मंदिर में अभिनंदन किया जाएगा। श्री मन्माध्व गौड़ेश्वराचार्य महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में कार्तिक स्नान पूर्णाहुति महोत्सव एवं पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सुबह नौ बजे इन व्रतियों का ठाकुरजी का चित्र, प्रसाद और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में धार्मिक उत्साह एवं आस्था के वातावरण में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस बार  का यज्ञ कार्तिक  स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को समर्पित रहेगा। व्रतियों के सुखी और समुन्नत जीवन के लिए विशेष आहुतियां प्रदान की जाएगी।

गोविंद देव जी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि व्रत और उपवास भारतीय धर्म-संस्कृति का हिस्सा है। यह शरीर और मन को भी स्वस्थ रखते हैं। एक माह तक व्रत रखने वाले व्यक्तियों से युवाओं और बच्चों को प्रेरणा मिले इसलिए यह आयोजन रखा गया है।
सुबह नौ से ग्यारह बजे तक होने वाला यज्ञ पूरी तरह निशुल्क है। श्रद्धालुओं को कोई भी सामग्री लाने की आवश्यक्ता नहीं है। सम्मान समारोह और यज्ञ में कोई भी शामिल हो सकता है। इस मौके पर नवम्बर माह में जन्मदिन वाले श्रद्धालुओं का भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्मदिन संस्कार सम्पन्न कराया जाएगा।  किया जाएगा।

गोविंद देव जी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, मंदिर के दोनों प्रवेश द्वारों पर शहनाई वादन होगा शुरू
जयपुर। आराध्य गोविंद देव जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुरू होगा। मंदिर की छांवण में बधाई संदेश और पारंपरिक बांदरवाल लगाई गई। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में सुबह साढ़े दस बजे मंदिर बंगाली कीर्तन मंडल की ओर से 24 घंटे का अष्ट प्रहर नाम संकीर्तन शुरू होगा। दोनों प्रवेश द्वारों पर शहनाई वादन शुरू होगा, जो जन्माष्टमी तक चलेगा। सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम शाम सात से रात साढ़े आठ बजे तक होंगे।

कब-कब क्या होंगे : एक अगस्त को गिर्राज परिक्रमा मंडल, 2 अगस्त को श्री निम्बार्क सत्संग मंडल, 3 अगस्त को श्री गोविंद की गैया संकीर्तन मंडल एवं गोपीनाथ महिला मंडल, 4 अगस्त को श्री गुरुकृपा सत्संग मंडल और एसएमएस ब्लड बैंक, 5 अगस्त को हरिनाम संकीर्तन परिवार व त्रिवेणी सत्संग मंडल, 6 अगस्त को राधा गोविंद कृपा प्रभातफेरी मंडल, 7 अगस्त को श्रीमन माधव गौड़ेश्वर संकीर्तन मंडल एवं गौर गोविंद महिला मंडल, 8 अगस्त को नारायण नाम संकीर्तन मंडल, 9 अगस्त को श्री राम सत्संग मंडल प्रातकाल और श्री शिव सत्संग भवन ट्रस्ट परिवार सायंकाल, 10 अगस्त को श्री गोविंद देव जी चाकर मंडल के साथ संजय रायजादा एवं मंजू शर्मा की भजन संध्या, 11 अगस्त को श्री निम्बार्क परिषद मंडल और आलोक भट्ट कल्पना संगीत विद्यालय, 12 अगस्त को निताई गोर हरिबोल मंडल, 13 अगस्त को राधा गोविंद सखी परिवार, श्री मदन मोहन गौड़ीय मठ एवं अविनाश शर्मा 14 अगस्त को एल्पाइन स्कूल के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 15 अगस्त को वृंदावन वैष्णव मंडल की ओर से अष्ट प्रहर संकीर्तन का आयोजन होगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को : मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। रात्रि 12 से 12:30 बजे तक तिथि पूजन एवं भगवान श्रीकृष्ण का जन्माभिषेक किया जाएगा। 17 अगस्त को नंदोत्सव के उपलक्ष्य में शाम 4:30 बजे मंदिर श्री गोविंद देवजी से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

हिंदू समाज 27 को गोविन्द देवजी में देगा श्रद्धांजलि : नौ कुंडीय हुतात्मा शांति गोविंद गायत्री महायज्ञ का होगा आयोजन
जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर हिंदुओं की हत्या करने से आक्रोशित हिंदू समाज 27 अप्रेल को आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में सामूहिक श्रद्धाजंलि देगा। शहर के लोग नीरज उधवानी सहित जान गंवाने वाले अन्य लोगों की तस्वीर के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। नौ कुंडीय हुतात्मा शांति गोविंद गायत्री महायज्ञ होगा, जिसमें मृतकों की आत्म शांति, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होन की भगवान से प्रार्थना करते हुए यज्ञ देवता को आहुतियां प्रदान की जाएंगी। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी के चरणों में आयोजन का पोस्टर अर्पित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की कामना की गई।

मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने पोस्टर का विमोचन किया। नौ कुंडीय हुतात्मा शांति गोविंद गायत्री महायज्ञ गायत्री शक्तिपीठ के विद्वानों की टोली संपन्न कराएगी। सुबह आठ से दस बजे तक देव पूजन और हवन होगा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नागरिक शहीदों की आत्म शांति के लिए काले तिल और जौ से यम गायत्री महामंत्र से विशेष आहुतियां प्रदान की जाएंगी।

गोविंद देव जी मंदिर में होलिकात्सव, भव्य समारोह में भक्तों ने संगीत, नृत्य और भजनों के माध्यम से फाल्गुनी माहौल का लिया आनंद
जयपुर। गोविंद देव मंदिर में 3 दिवसीय 51वें होलिकात्सव का दूसरा दिन भक्तिरस और उल्लास से भरा रहा। मंदिर के सत्संग भवन में आयोजित भव्य समारोह में भक्तों ने संगीत, नृत्य और भजनों के माध्यम से फाल्गुनी माहौल का आनंद लिया। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ठाकुरजी के समक्ष दर्जनों कलाकारों ने संगीतमय प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हो गए। अबीर-गुलाल की बौछार और हरिनाम संकीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। भजन संध्या में “रंग बरसे वृंदावन में”, “फागुन आयो रे” जैसे सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। उत्साह और उमंग से भरा यह आयोजन भक्तों के लिए अविस्मरणीय रहा।