lost - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पेरिस ओलंपिक-2024 : ओलंपियन बजरंग और रवि चयन ट्रायल में हारे
नई दिल्ली। ओलंपियन बजरंग पूनिया और रवि दहिया का पेरिस ओलंपिक में खेलने का सपना टूटा, दोनों पहलवान अंतरराष्ट्रीय चयन ट्रायल के लिए हुए अपने-अपने मुकाबलों में हारने के बाद पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

रोहित ने बजरंग को 9-1 से हराया
बजरंग पूनिया को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा सेमीफाइनल में रोहित कुमार से 1-9 से हार मिली। इससे पहले वह रविंदर के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीते थे। सेमीफाइनल में हारने के बाद पूनिया गुस्से में तुरंत भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र से चले गए। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अधिकारियों ने पूनिया के डोप नमूने लेने की प्रयास किया लेकिन वह तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले के लिए भी नहीं रूके।

दहिया नजदीकी मुकाबले में हारा
वहीं पुरुष 57 किग्रा वर्ग मुकाबले में टोक्यों ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया को अमन सेहरावत 13-14 से हार का सामना करना पड़ा। अमन ने आखिरी मिनट में दहिया के दबदबे को खत्म करते हुए मुकाबला जीता।

Rajasthan Election Result: मंत्री राजेंद्र यादव सबसे कम 321 वोट और सीताराम सर्वाधिक 71,368 वोट से हारे
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों में हार का सिलसिला भी काफी रोचक रहा है। कोटपूतली विधायक और मंत्री राजेंद्र यादव सबसे कम 321 वोटों से हारे और विद्याधर नगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल 71, 368 वोटों से हारे। चुनाव में छह सीटों पर जीत हार का अंतर एक हजार से नीचे रहा। इनमें कोटपूतली के अलावा कठूमर की संजना जाटव 409 वोट, जहाजपुर से धीरज गुर्जर 580 वोट और हवामहल से कांग्रेस प्रत्याशी आरआर तिवाड़ी 974 वोट से हारे। नोहर से कांग्रेस के अमित चाचाण 895 वोट, बायतू से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी 910 वोट से जीते।

एक हजार से दो हजार के अंतर में हार जीत वाली सीटों में भीनमाल से कांग्रेस के डॉ. समरजीत सिंह 1027 वोट से जीते। भादरा से भाजपा के संजीव कुमार 1132 वोट, नसीराबाद से भाजपा के रामस्वरूप लांबा 1135 वोट, बांसवाड़ा से कांग्रेस के अर्जुन सिंह बामनिया 1400 वोटों से, चौहटन से भाजपा के आदूराम मेघवाल 1428 वोट, आसिंद से भाजपा के झाबर सिंह खर्रा 1526 वोट, नगर से भाजपा के जवाहर सिंह बेढम 1531 वोट, जायल से भाजपा की मंजू बाघमार 1565 वोट, मावली से कांग्रेस के पुष्करलाल डांगी 1567 वोट और थानागाजी से कांग्रेस के कांतिप्रसाद मीणा 1939 वोटों से जीते हैं। सर्वाधिक अंतर से हारने वाली सीटों में विद्याधर नगर सीट पर कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल 71,368 वोटों से हारे। वहीं शाहपुरा सीट पर कांग्रेस के मनीष यादव 64,908 वोटोें से जीते। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट पर 26,396 वोट और टोंक से कांग्रेस के सचिन पायलट 29,475 वोटों से जीते हैं।

तुर्की के उद्योग को भूकंप से नौ अरब डॉलर का नुकसान
इस्तांबुल। तुर्की के उद्योग और प्रौद्योगिकी मंत्री मुस्तफा वारंक ने कहा कि फरवरी में आए भूकंप ने देश में 5,600 औद्योगिक उद्यमों को प्रभावित किया और देश की अर्थव्यवस्था के सामरिक क्षेत्र को नौ अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। वारंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि लगभग 170 अरब तुर्की लीरा (नौ अरब डॉलर] के बुनियादी ढांचे, इमारतों, उपकरणों और शेयरों को नुकसान का अनुमान लगाया गया हैं।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर तुर्की के 34 औद्योगिक क्षेत्रों में लगभग 5,600 उद्यम ज्यादा या मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। 33,000 अन्य कारखानों का संचालन जारी रहा। उल्लेखनीय है कि 06 फरवरी को 7.7 और 7.6 तीव्रता के दो भूकंपों ने नौ घंटे के अंतराल पर तुर्की के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में हजारों घरों को क्षतिग्र्रस्त कर दिया। तुर्की के 11 प्रांतों और पड़ोसी देशों में, विशेष रूप से सीरिया में सैकड़ों झटकों के बाद भूमिगत झटके महसूस किए गए। तुर्की में भूकंप से 50,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी।

2-0 से सीरीज पर भारत का कब्जा, महज 4 रन से हारी आयरलैंड, 225 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए बनाए 221 रन
डबलिन। दीपक हूडा (104) के शतक और संजू सैमसन (77) के साथ उसकी दूसरे विकेट की साझेदारी में बनाए गए 176 रन की मदद से भारत ने मंगलवार को आयरलैंड को दूसरे टी-20 में 4 रन से पराजित कर दो टी-20 मैचों की शृंखला 2-0 से जीत ली। भारत ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 225 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाबी पारी में आयरलैंड 20 ओवर में 5 विकेट पर 221 रन ही बना सकी। 226 रन का विजयी लक्ष्य लेकर उतरे आयरलैंड के लिए स्टर्लिंग (40)और कप्तान बिलबिर्नी (60) ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 72 रन बना मजबूत शुरुआत दी। रवि बिश्नोई नेस्टर्लिंग को 40 रनों पर बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

पांड्या ने डेलनी को खाता खोलने से पूर्व ही रन आउट कर आयरलैंड को दूसरा झटका दिया। हर्षल पटेल ने कप्तान बिलबिर्नी को बिश्नोई के हाथों लपकवा भारत को राहत दिलाई। बिलबिर्नी ने 37 गेंदों पर 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। इसके बाद हैरी टेक्टर (39) और डॉकरेल (अवि. 34) आयरलैंड की पारी को 221 रन तक ले गए। भारत की ओर से दूसरा टी-20 मैच खेल रहे उमरान ने टकर को चहल के हाथों कैच करा अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत के लिए दीपक ने मात्र 57 गेंदों में नौ चौकों और छह छक्कों की मदद से 104 रन की बेहतरीन  पारी खेली। ईशान किशन (3) का विकेट मात्र 13 के स्कोर पर गिरने के बाद दीपक ने संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 176 रन की बड़ी साझेदारी की।

सैमसन ने 42 गेंदों में नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 77 रन बनाये। सूर्यकुमार यादव पांच गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। सूर्य ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया।  दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल खाता खोले बिना 19वें ओवर में पवेलियन लौट  गए। उन्हें अपना 50वां मैच खेल रहे क्रैग यंग ने आउट किया। हर्षल पटेल का भी खाता नहीं खुला और वह आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने नौ गेंदों में नाबाद 13 रन बनाये। आयरलैंड के लिए मार्क ऐडेर ने तीन विकेट लिए लेकिन इसके लिए चार ओवर में 44 रन खर्च किए।  भारतीय टीम में इस मैच के लिए तीन बदलाव हुए। चोटिल तुराज गायकवाड़ की जगह पर संजू सैमसन, आवेश खान की जगह पर हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल की जगह पर रवि बिश्नोई टीम में आए। राहुल त्रिपाठी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। वहीं आयरिश टीम में कोई बदलाव नहीं हैं। यह क्रेग यंग का 50वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच है।

स्कोर बोर्ड

भारत पारी

रन

गेंद

4

6

सैमसन बो. मार्क अदायर

77

42

9

4

इशान को. टकर बो.अदायर

3

5

0

0

हूडा को. मैक ब्राइन बो.लिटिल

104

57

9

6

सूर्या को. टकर बो. लिटिल

15

5

2

1

हार्दिक अविजित

13

9

2

0

कार्तिक को. टकर बो. यंग

0

1

0

0

अक्षर को. डॉकरेल बो. यंग

0

1

0

0

हर्षल बो. अदायर

0

1

0

0

भुवनेश्वर अविजित

1

1

0

0

अतिरिक्त :     12

कुल : 20 ओवर में 7 विकेट पर 225 रन।

विकेट पतन : 1-13 (इशान), 2-189 (सैमसन), 3-206 (सूर्या), 4-212 (हूडा), 5-217 (कार्तिक), 6-217 (अक्षर), 7-224 (हर्षल)

गेंदबाजी : अदायर 4-0-42-3, लिटिल 4-0-38-2, यंग 4-0-35-2, डेलनी 4-0-43-0, ओलफर्ट 3-0-47-0, मैक ब्राइन 1-0-16-0.

आयरलैंड पारी

रन

गेंद

4

6

स्टर्लिंग बो. बिश्नोई

40

18

5

3

बालबिर्नी को. बिश्नोई बो. हर्षल

60

37

3

7

डेलनी रन आउट

0

4

0

0

टेक्टर को. हूडा बो. भुवनेश्वर

39

28

5

0

टकर को. स्थां बो. उमरान

5

9

0

0

डॉकरेल अविजित

34

16

3

3

अदायर अविजित

23

12

3

1

अतिरिक्त :     20

कुल : 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन।

विकेट पतन : 1-72 (स्टर्लिंग), 2-73 (डेलनी), 3-117 (बालबिर्नी), 4-142 (टकर), 5-189 (टेक्टर) , 6-189 (टेक्टर).

गेंदबाजी : भुवनेश्वर 4-0-46-1, हार्दिक 2-0-18-0, हर्षल 4-0-54-1, बिश्नोई 4-0-41-1, उमरान 4-0-42-1, अक्षर 2-0-12-0.

नसीराबाद चेयरमैन शारदा ने कुर्सी गंवाई
नसीराबाद। देश में सबसे छोटी नगरपालिका के रूप में पहचानी जाने वाली नसीराबाद नगरपालिका में पहली कांग्रेस समर्थित चेयरमैन शारदा मित्तलवाल ने अपनी कुर्सी गंवा दी है। भाजपाई पार्षदों सहित खुद कांग्रेस के ही पार्षदों ने उनके प्रति अविश्वास जताते हुए पालिकाध्यक्ष पद से हटा दिया है।

शुक्रवार को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। कुल 21 पार्षदों में से 16 ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाला। इस पर तीन चौथाई बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया। अविश्वास प्रस्ताव बैठक की कार्यवाही उपखंड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर तहसीलदार भंवरलाल सैन, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी भगवान सिंह मौजूद रहे।

यूं चला घटनाक्रम

जिला कलक्टर के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे नगरपालिका स्थित अंबेडकर भवन में पार्षदों की बैठक उपखण्ड अधिकारी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक कार्यवाही आरंभ करने से पूर्व नियत समय में पदेन सदस्य विधायक रामस्वरूप लांबा सहित कुल 21 सदस्यों में से 16 सदस्य पार्षद अफसाना, महावीर प्रसाद टाक, अंकुश चौधरी, महेंद्र डाबी, दीपक साहू, सरोज बिस्सा, टूका सोनी, ललित, सत्यनारायण शर्मा, संदीप कुमार, सुभाष सांखला, पूनम, अनीता मित्तल, शंभू साहू एवं प्रदीप सिंह उपस्थित हुए। कोरम पूर्ण हो जाने के कारण अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आरंभ की गई। चर्चा समाप्ति के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर गुप्त मतदान किया गया। नियत मतदान अवधि में कुल 16 सदस्यों ने मतदान किया। मतदान समाप्ति के पश्चात मतगणना आरंभ की गई। इसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 16 और विपक्ष में 0 मत प्राप्त हुआ। इस पर पक्ष में प्राप्त 16 मतों से अविश्वास प्रस्ताव पारित करने की घोषणा की गई।

अज्ञातवास से लौटे थे पार्षद

अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय होने से पूर्व आधे से अधिक पार्षद अज्ञातवास में चले गए थे और शुक्रवार दोपहर 12 बजे नियत समय पर नगरपालिका पहुंचे। वे अंबेडकर भवन में जैसे ही प्रवेश करने लगे तभी कुछ व्यक्तियों ने एक-दो पार्षदों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पुलिस और भाजपाई समर्थक मौजूद होने के कारण असफल रहे।

लॉटरी से चेती थी किस्मत

नगरपालिका नसीराबाद में 20 वार्ड के कुल 20 पार्षद हैं। जिनमें से 10 भाजपा, 8 कांग्रेस समर्थक एवं 2 निर्दलीय हैं। कांग्रेस पार्टी ने दोनों निर्दलीय को अपने खेमे में लेकर निर्दलीय शारदा मित्तलवाल को नगरपालिका चेयरमैन चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया था। लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही उम्मीदवारों को 10-10 वोट मिलने के कारण लॉटरी निकाली गई। इसमें कांग्रेस समर्थक निर्दलीय शारदा मित्तलवाल विजयी घोषित की गई थी। लेकिन मित्तलवाल के पदभार संभालने के बाद उनकी कार्यशैली पर लगातार प्रश्नचिह्न और भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे। दोनों दलों के पार्षद उनसे नाराज थे। भाजपा एवं कांग्रेस सहित निर्दलीय पार्षदों ने बगावत शुरू करते हुए गत दिनों कलक्टेÑट पहुंचकर अविश्वास प्रस्ताव का पत्र कलक्टर को सौंपा। उन्होेंने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और आवश्यक होने पर मतदान के लिए 10 जून तिथि नियत की लेकिन 10 जून को राज्यसभा चुनाव को देखते हुए 17 जून तिथि नियत की गई। शुक्रवार को 20 पार्षदों के अतिरिक्त पदेन सदस्य होने के कारण विधायक लाम्बा ने भी वोट डाला।

यह भी रहे मौजूद

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के वक्त नगरपालिका स्थित अंबेडकर भवन के बाहर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूर्व प्रधान अशोक सिंह रावत, भाजपा जिला महामंत्री तेजमल प्रजापत, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा, भवानीखेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरासिंह रावत, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष वैभव तेला, भाजपा युवा नेता काली बाबानी, नवीन शर्मा, महेंद्र चौधरी, प्रदीप सिंह राठौड़, राकेश प्रजापत, भंवरलाल, सुखदेव चौधरी आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

वार्ड 42 उप चुनाव: हाथ का जन ने नहीं दिया साथ, खिला कमल
भीलवाड़ा। नगर परिषद के वार्ड नंबर 42 के हुए उपचुनाव में आदर्श हत्याकांड और कोमल मेहता (जैन) की गिरफ्तारी प्रकरण के चलते भाजपा के कमल ने जीत का परचम फहरा दिया। लगभग 16 माह पूर्व हुए आम चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई इस सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया। भाजपा प्रत्याशी रोमा लखवानी 235 वोटों से जीत गई। चालीस वर्षीय रोमा ने कांग्रेस उम्मीदवार 52 वर्षीय मीना जैन को सीधी टक्कर में परास्त कर दिया। दसवीं पास रोमा को 924 वोट मिले। जबकि पोस्ट ग्रेजुएट मीना को 689 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं 20 मतदाताओं ने दोनों प्रत्याशियों को पसंद नहीं कर इवीएम पर नोटा बटन दबाया। राजकीय सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल प्रताप नगर में आज सुबह 8 बजे रिटर्निंग अधिकारी एडीएम सिटी उत्तमसिंह शेखावत तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी भीलवाड़ा एसडीएम ओम प्रभा की देखरेख में मतगणना शुरू हुई। रविवार को हुए चुनाव में 3363 वोटों में से 1633 वोट पड़े थे। एक टेबल पर तीन राउंड में गिनती हुई। पहले व दूसरे राउंड में भाजपा की रोमा बढ़त बनाए रही। तीसरे राउंड में मीना ने बढ़त बनाई पर जीत नहीं सकी। परिणामों की घोषणा के बाद रिटर्निंग अधिकारी शेखावत  ने विजयी प्रत्याशी रोमा लखवानी को शपथ दिला निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान तहसीलदार असगर अली, विनोद झुरार्नी, किशोर लखवानी भी थे। वहीं मतगणना में कांग्रेस की तरफ से पूर्व पार्षद जितेंद्र दरियानी रहे। गौरतलब है कि वार्ड 42 में सर्वाधिक लगभग 850 वोट जैन समाज के हैं। मीना भी जैन समाज से ही हैं, पर आदर्श तापड़िया हत्याकांड और आदर्श को न्याय दिलाने के लिए दिए गए धरने में गत दिनों कोमल मेहता की भडकाऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तारी ने चुनाव के नतीजे बदल दिये।

कांग्रेस नहीं रख सकी सीट बरकरार

नगर परिषद के 28 जनवरी 2021 को हुए आम चुनाव में वार्ड नंबर 42 कांग्रेस ने जीता था। तब वहां से कांग्रेस की वर्षा दरियानी ने भाजपा से सीधे मुकाबले में जया लुधानी को 74 वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 1966 वोटों में से वर्षा ने 1008 जबकि जया ने 934 वोट हासिल किए थे। नोटा पर 24 वोट पड़े थे। वर्षा दरियानी का 4 जनवरी को निधन होने से हुए उप चुनाव में कांग्रेस यह सीट बरकरार नहीं रख सकी।

भाजपा का धरना बना जीत का कारण

आदर्श तापड़िया हत्याकाण्ड के बाद भाजपा की ओर से किए गए धरने को जीत का कारण माना जा रहा है। हत्याकाण्ड के बाद से ही भाजपा के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट के आगे धरने पर बैठ गए थे।

जिले में कांग्रेस के दो मंत्री फिर भी हार

जिले में कांग्पस में अंदर ही अंदर चल रहे विवाद का खामियाजा भी इस हार में देखने को मिला। जिले के दो मंत्री होने के बाद भी जिले में कांगे्रस की स्थिति काफी बिगड़ती जा रही है।

परिणामों के बाद शहरी सरकार की गणित

कुल वार्ड 70

भाजपा 32

कांग्रेस 21

निर्दलीय 17

युवक को पत्नी के साथ देखा तो आपा खो बैठा आरोपी
श्रीडूंगरगढ़। रविवार सड़क किनारे मिले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चाचा डालूराम को गिरफ्तार किया है। इस बीच आरोपी की पत्नी गोरा देवी ने भी सोमवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम मृतक श्रीडूंगरगढ़ के एक निजी अस्पताल में अपनी बेटी को दिखाने के लिए आया था। वापिस लौटते हुए आरोपी के घर पर ठहर गया। दोनों खाना खाने के बाद शराब पी और सोने चले गए। थोड़ी देर बाद आरोपी उठा तो अपनी पत्नी को मृतक के साथ देख कर अपना आपा खो बैठा और कुल्हाड़ी उठाकर मृतक के सिर पर वार किया। कुशाल की मौके पर ही मौत हो गई और 45 वर्षीय डालूराम और उसकी 40 वर्षीय पत्नी गौरादेवी ने शव को ऊंट गाड़े में डाला और बेनिसर अंडरब्रिज पार करते हुए सड़क पर फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी भी मौके पर आया और परिजनों के साथ हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग करने लगा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूरी वारदात को अंजाम देकर हत्या को सड़क दुर्घटना का केस बनाना चाहता था। पुलिस रविवार को दोपहर ढाणी में पहुंची व पूछताछ करते हुए हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, गाड़ा, शव को ढकने में काम लिया तिरपाल बरामद कर लिया।

आरोपी की पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
हत्या के आरोपी डालूराम की आरोपी पत्नी ने सोमवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन पायलट ने महिला को देखकर उसे बचाने का प्रयास करते हुए ट्रेन को रोका। परन्तु महिला को टक्कर लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला ने बदनामी के डर से या फिर हत्या का खुलासा होने के कारण आत्महत्या कर ली है।

रिंग में अजेय रहे मूसा आखिर मौत से हारे: जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज का रिंग में दिल का दौरा पड़ने से निधन
नई दिल्ली। तुर्की मूल के जर्मनी के दिग्गज मुक्केबाज मूसा का मुकाबले के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मूसा महज 38 साल के थे। यूरोपीय और एशियाई विजेता मूसा यूगांडा के हमजा वानडेरा के खिलाफ मुकाबले के दौरान तीसरे राउण्ड में रिंग में गिर गए और वहीं उनकी मौत हो गई। न्यूयार्क में मूसा और हमजा के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा था। इसी दौरान दूसरे राउंड में मूसा और वानडेरा के बीच कड़ी टक्कर हुई। इसी बीच वानडेरा ने मूसा को एक जोरदार मुक्का भी मारा। इसके बाद तीसरे राउंड के शुरू होने पर मूसा रिंग में ही पहले घुटने पर बैठे और फिर वहीं लेट गए। उन्हें गिरता देख वहां मौजूद मैच अधिकारी उनके पास पहुंचे और उन्हें उठाकर जल्दी अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और मूसा के फैंस शोक में डूबे हैं।

तुर्की के अधिकारी ने की पुष्टि
तुर्की के अधिकारी हसन तुरान ने मूसा की मौत की पुष्टि की है। हसन ने ट्विटर पर कहा कि हमने अपने हमवतन मूसा अस्कान यामक को खो दियाए जो अलुक्रा के एक मुक्केबाज थे, जिन्होंने कम उम्र में यूरोपीय और एशियाई चैंपियनशिप जीती थी। दर्शक इस मैच का सीधा प्रसारण देख रहे थे।

8-0 का अपराजित रिकॉर्ड रहा
पेशेवर मुक्केबाजी में मूसा अपराजित थे। उनका रिकॉर्ड 8-0 का था। मूसा का यह करियर का 9वां पेशेवर मुकाबला था। साल 2017 में मूसा पेशेवर मुक्केबाज बने थे लेकिन उन्हें पहचान 2021 में इंटरनेशनल चैंपियन बनने के बाद मिली थी।

इसी साल रूसी मुक्केबाज ने भी गंवाई जान
मुक्केबाजी में यह पहली ऐसी घटना नहीं है, जहां किसी मुक्केबाज ने जान गंवाई हो। यामक से पहले अर्मेनियाई मूल के रूसी मुक्केबाज अरेस्ट सहक्यान का इस साल 9 जनवरी को निधन हो गया था। 26 वर्षीय सहक्यान मुकाबले के दौरान चोट लगने के बाद दस दिनों तक कोमा में रहे थे, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। राशिद अल स्वैसत नाम के एक अन्य मुक्केबाज की भी पिछले साल विश्व युवा चैम्पियनशिप मुकाबले के दौरान रिंग में गिरने के बाद मौत हो गई थी।

4 भारतीयों को पुलित्जर पुरस्कार: अफगानिस्तान में सेना और तालिबान के बीच संघर्ष को कवर करने के दौरान जान गवाने वाले फोटोजर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी भी शामिल
न्यूयॉर्क।  पत्रकारिता के क्षेत्र में अमेरिका के सर्वोच्च सम्मान पुलित्जर पुरस्कार 2022 से चार भारतीयों को नवाजा गया है और इनमें अफगानिस्तान में पिछले साल सेना और तालिबान के बीच संघर्ष को कवर करने के दौरान मारे गये फोटोजर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी को भी शामिल किया गया है। संगठन की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार सोमवार को घोषित पुरस्कारों मे चार भारतीय पत्रकारों अदनान, आबिदी, सना इरशाद माट्टो, अमित दवे और दानिश सिद्दीकी का नाम शामिल है । भारत में कोविड के कारण हुई तबाही पर लिखे गये लेखों के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

सिद्दीकी पिछले साल अफगान सेना और तालिबान के बीच अफगानिस्तान में कंधार के स्पिन बोलदाक डिस्ट्रिक में हुई झड़पों को कवर करने के लिए भेजा गया था। सिद्दीकी को इससे पहले रोहिंग्या समस्या को दिखाने के लिए 2018 में भी पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

इसके साथ्ज्ञ ही ''ब्रेकिंग न्यूज फोटोग्राफी '' का पुरस्कार लॉस एंजेल्स टाइम्स के मार्कस यान ने जीता। '' ब्रेकिंग न्जूज रिपोर्टिंग का पुरस्कार '' मियामी हेराल्ड'' ने जीता। जनसेवा वर्ग में जनवरी छह को हुए हमले के कारण, इसकी कीमत और उसके प्रभावों के मामलों को कवर करने वाले '' द वाशिंगटन पोस्ट'' ने पुरस्कार हासिल किया। पुलित्जर बोर्ड ने रूसी हमले के बीच साहस, प्रतिबद्धता और जबरदस्त सहनशीलता का परिचय देते हुए काम करने वाले यूक्रेनी पत्रकारों को विशिष्ट पुरस्कारों  से सम्मानित किया गया।

दो साल कोरोना में गंवाए, अब फिर शुरू होगा राजस्थान खेल परिषद का सेंट्रल कोचिंग कैंप
जयपुर। कभी खिलाड़ियों का सपना हुआ करता था खेल परिषद के माउंट आबू कैंप का हिस्सा बनना लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते आबू शिविर अब अपनी चमक खो बैठा है। प्रदेश के पूर्व ओलंपियन और आबू शिविर के चीफ डायरेक्टर रह चुके गोपाल सैनी का तो यहां तक कहना है कि अब यह शिविर सिर्फ सेर-सपाटे का जरिया बनकर रह गया है। न अच्छे कोच आते हैं और न अच्छे खिलाड़ी दिलचस्पी दिखाते हैं। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण दो साल गंवाने के बाद परिषद का माउंट आबू कैंप इस बार 19 मई से आयोजित किया जाएगा। सेंट्रल कोचिंग कैंप का दूसरा हिस्सा जयपुर में 21 मई से शुरू होगा। राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजूलाल के अनुसार 20 खेलों के 14 से 17 साल उम्र के खिलाड़ी 5 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

आबू शिविर में 8 खेल
माउंट आबू शिविर में आठ खेलों से जुड़े खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इनमें हैंडबाल, कबड्डी, वालीबाल, बास्केटबाल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और तीरन्दाजी के बालक और बालिका खिलाड़ी शामिल होंगे। राजस्थान खेल परिषद ने शिविर के लिए चयनित खिलाड़ियों के साथ ही परिषद की ओर से संचालित उक्त खेलों की एकेडमियों के खिलाड़ियों को भी शिविर में शामिल करने का निर्णय लिया है। ऐसे में आबू शिविर में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 500 तक हो सकती है।
उपाध्यक्ष होता है सेंट्रल कैंप का चीफ डायरेक्टर
खेल परिषद के आबू और जयपुर में लगने वाले सेंट्रल कोचिंग कैंप का चीफ डायरेक्टर परिषद का वाइस चेयरमैन होता है। 1992 में जब मूलचन्द चौहान परिषद के अध्यक्ष और मेजर एसएन माथुर उपाध्यक्ष थे, तब दोनों के बीच अधिकारों को लेकर चला विवाद तत्कालीन खेलमंत्री भंवरलाल शर्मा तक पहुंचा। स्टेंडिंग कमेटी के निर्णय के बाद तब आदेश जारी हुए कि परिषद की कोचिंग विंग का प्रभारी वाइस चेयरमैन होगा। तब से एसएन माथुर, गोपाल सैनी, मोहम्मद यासीन और निजाम कुरैशी जब मनोनीत उपाध्यक्ष रहे तब कोचिंग विंग का प्रभारी और सेंट्रल कोचिंग कैंप का चीफ डायरेक्टर उन्हें ही बनाया गया था।

मोहन्ती ने बुलाए थे एक्सपर्ट कोच
खेल परिषद के सेंट्रल कोचिंग कैंप का स्तर सुधारने के लिए परिषद के अध्यक्ष रहे जेसी मोहन्ती ने 2015 और 2016 में एक्सपर्ट कोच बुलाए थे। तब हॉकी में मेजर ध्यानचन्द के बेटे अशोक कुमार, टेबल टेनिस में इंडिया टीम के चीफ कोच रहे भवानी मुखर्जी, कुश्ती के द्रोणाचार्य अवार्डी महा सिंह, जूडो के ओलंपियन अकरम खान, इंडियन वालीबाल टीम के चीफ कोच श्रीधरन और पूर्व महिला क्रिकेटर रुमेली धर को सेंट्रल कैंप में कोचिंग के लिए बुलाया गया था।

राशिद ने अंतिम दो गेंदों पर छक्के लगा गुजरात को दिलाई जीत
मुम्बई। अफगानिस्तान के राशिद खान के चार छक्कों से सजे 31 रन और राहुल तेवतिया के नाबाद 40 रन की बदौलत गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को बुधवार को आईपीएल मुकाबले में पांच विकेट से पराजित कर दिया।

अभिषेक-मरक्रम ने बनाए अर्द्धशतक
हैदराबाद ने ओपनर अभिषेक शर्मा (65) और एडन मारक्रम  (56) के शानदार अर्धशतकों तथा शशांक सिंह की नाबाद 25 रन की पारी से छह विकेट पर 195 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन गुजरात ने विकेट गंवाने के बावजूद आखिरी ओवर में चार छक्कों के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाकर आठ मैचों में सातवीं जीत हासिल की और प्लेऑफ के करीब पहुंच गया। हैदराबाद बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद उसका बचाव नहीं कर पाया और उसे आठ मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

साहा ने 38 गेंदों में ठोके 68 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने 38 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेली। शुभमन गिल ने 24 गेंदों में 22 रन की पारी खेली जबकि राहुल तेवतिया ने गुजरात को मुकाबले में बनाये रखने का भरपूर प्रयास किया और आखिरी तीन गेंदों में उसे नौ रन की जरूरत थी। तेवतिया ने पारी के आखिरी ओवर में पहली और राशिद ने तीसरी गेंद पर छक्के जड़ दिए। राशिद ने पारी की पांचवीं गेंद पर भी छक्का मारा। राशिद ने आखिरी गेंद पर भी छक्का उड़ा कर जीत गुजरात की झोली में डाल दी।  गुजरात ने पांच विकेट से रोमांचक मुकाबला जीत लिया।

सीजन में पहली बार जब गुजरात और हैदराबाद का आमना-सामना हुआ
इस सीजन में पहली बार जब गुजरात और हैदराबाद का आमना-सामना हुआ था, तब हैदराबाद ने गुजरात को विजय रथ से उतार दिया था। इसके बाद हैदराबाद ने पीछे मुड़कर नहीं देखा था। लगातार पांच मुकाबलों में जीत दर्ज कर हैदराबाद एक बार फिर गुजरात के खिलाफ भिड़ने पहुंची थी। लेकिन इस बार गुजरात ने हैदराबाद के जीत के कारवां को समाप्त कर दिया। आखिरी ओवर में चार छक्कों के दम पर राशिद(तीन छक्के) ने मैच का पासा पलट दिया। अब गुजरात टाइटंस 14 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गयी है।

तेवतिया-राशिद ने 4 ओवर में जोड़े 59 रन
तेवतिया और राशिद ने आखिरी चार ओवर में 59 रन ठोक  डाले और गुजरात को असंभव लग रही जीत दिला दी।  इससे पहले गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और 44 रन तक हैदराबाद के दो विकेट गिरा दिए। कप्तान केन विलियम्सन पांच और राहुल त्रिपाठी 16 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंदों पर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक और मारक्रम ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन की शानदार साझेदारी की।अभिषेक ने 42 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रन बनाये।

जबकि मारक्रम ने 40 गेंदों पर 56 रन में दो चौके और तीन छक्के लगाए। शशांक ने बनाए नाबाद 25 रन
शशांक ने मात्र  14 गेंदों पर नाबाद 25 रन में एक चौका और तीन छक्के मारे और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हैदराबाद के स्कोर में 14 वाइड रनों का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। गुजरात की तरफ से शमी ने 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किये।

स्कोर बोर्ड:

सनराइजर्स हैदराबाद :

रन

गेंद

4

6

अभिषेक बो. जोसफ

65

42

6

3

विलियम्सन बो. शमी

5

8

1

0

त्रिपाठी पगबाधा बो. शमी

16

10

2

1

मारक्रम को. मिलर बो. दयाल

56

40

2

3

पूरन को. गिल बो. शमी

3

5

0

0

सुन्दर रन आउट

3

4

0

0

शसांक अविजित

25

6

1

3

येनसन अविजित    8    5    0    1

8

5

0

1

अतिरिक्त :     14

कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन।

विकेट पतन : 1-26 (विलियम्सन), 2-44 (त्रिपाठी), 3-140 (अभिषेक), 4-147 (पूरन), 5-161 (मारक्रम), 6-162 (सुन्दर).

गेंदबाजी : शमी 4-0-39-3, दयाल 4-0-24-1, जोसफ 4-0-35-1, राशिद 4-0-45-0, फर्ग्यूसन 4-0-52-0.

स्कोर बोर्ड:

गुजरात टाइटंस :

रन

गेंद

4

6

साहा बो. उमरान

68

38

11

1

गिल बो. उमरान

22

24

1

1

हार्दिक को. येनसन बो. उमरान

10

6

2

0

मिलर बो. उमरान

17

19

1

0

तेवतिया अविजित

40

21

4

2

अभिनव बो. उमरान

0

1

0

0

राशिद अविजित

31

11

0

4

अतिरिक्त :     11

कुल : 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन।

विकेट पतन : 1-69 (गिल), 2-85 (हार्दिक), 3-122 (साहा), 4-139 (डेविड), 5-140 (अभिनव).

गेंदबाजी : भुवनेश्वन 4-0-33-0, येनसन 4-0-63-0, नटराजन 4-0-43-0, सुन्दर 4-0-34-0, उमरान 4-0-25-5.

प्लेयर ऑफ द मैच : उमरान मलिक (सनराइजर्स हैदराबाद)

IPL कप  अंक तालिका

टीम

मैच

जीते

हारे

अंक

रन रेट

गुजरात टाइटंस

8

7

1

14

+0.371

राजस्थान रॉयल्स

8

6

2

12

+0.561

हैदराबाद

8

5

3

10

+0.600

लखनऊ जायंट्स

8

5

3

10

+0.334

आरसीबी

9

5

4

10

-0.572

पंजाब किंग्स

8

4

4

8

-0.419

दिल्ली कैपिटल्स

7

3

4

6

+0.715

केकेआर

8

3

5

6

+0.080

सीएसके

8

2

6

4

-0.538

मुंबई इंडियंस

8

0

8

0

-1.000

रेल हादसे में दोनों पैर गंवा दिए पर जिंदगी से हार नहीं मानी
बून्दी। हौसलों से उड़ान को भला कोई कैसे रोक सकता है। यह पंक्ति साहित्यकार सुरेंद्र सिंह सोलंकी पर सटीक  साबित होती है। हंसता मुस्कुराता गर्मजोशी से जय माताजी करता एक चेहरा जब आपसे रूबरू होता है तो आप सोच नहीं सकते कि यह 100% निशक्त व्यक्ति है।  34 साल पहले 4 अप्रैल 1988 को एक रेल दुर्घटना में दोनों पैर  खो चुके सुरेंद्र सिंह सोलंकी की हौसलों से भरी जीवन यात्रा 35 वर्ष से विभिन्न आयामों को पार करती हुई। आज भी पूरी सकारात्मक सोच के साथ जारी है। 30 वर्ष से विकलांग विकास संगठन के संरक्षक एवं राष्ट्रीय दिव्यांग जगत पत्रिका के संरक्षक का कार्य करते हुए सोलंकी पश्चिम मध्य रेलवे में बूंदी में कार्यालय अधीक्षक के पद पर नियुक्त हैं। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के 30 वर्ष से कोषाध्यक्ष हैं। चित्रकला में भी अपनी अभिरुचि रखने वाले सोलंकी द बूंदी आर्ट एंबिशन गैलरी के संस्थापक हैं।

वर्ष 1999 -2000 का रेड एंड वाइट ब्रेवरी अवार्ड के साथ 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विलक्षण प्रतिभा सम्मान भी दिया गया है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी सोलंकी सकारात्मक सोच से कार्य करते हुए श्री महावीर विकलांग सहायता समिति नारायण सेवा संस्थान श्री नारायण सेवा संस्था रोटरी क्लब त्रिलोक सुलाया समिति एवं कई अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ सक्रिय योगदान देते आए हैं निशक्त होते हुए भी वह अपने सभी कार्य स्वयं ही करते हुए शाम तक वापस घर लौटते हैं। दिव्यांगता के बावजूद दिव्यांगों एवं निराश्रित जनों की सेवा के लिए जिला कलेक्टर शिवांगी स्वर्णकार द्वारा सम्मानित किया गया। वर्ष 2004  में अल्प बचत का अधिकतम संग्रह किए जाने पर जिला कलेक्टर  मुग्धा सिन्हा द्वारा सम्मानित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए प्रेरणा स्रोत रोल मॉडल एवं उत्कृष्ट सृजनशीलता के लिए राजभवन में सम्मानित किया गया। वर्ष 2012 में एनडीडीवाई प्राकृतिक चिकित्सा की डिग्री प्राप्त सोलंकी अपने नाम से पहले डॉक्टर भी लिख सकते हैं। लगभग 80 कविताओं का कविता संग्रह कितना खोया कितना पाया है जिसका विमोचन 2019 में बूंदी कजली तीज मेले में पधारे राष्ट्रीय कवियों द्वारा किया गया।

दोनों पैर गंवा देने के बाद भी नही छोड़ा साथ
जानकारी के अनुसार रेलव हादसे में पैर गंवाने के दौरान सोलंकी अविाहित थे। तब उनके विवाह के लिए चर्चा चल रही थी। लेकिन हादसे के बाद जब सोलंकी के दोनों पैर कट गए तो वे पूरी तरह निशक्त हो गए। उनसे भी अधिक साहस रखने वाली महिला उनकी पत्नी हेमलता है जिन्होंने स्वयं सही शारीरिक स्थिति होते हुए भी दिव्यांग व्यक्ति से स्वेच्छा से विवाह किया। सोलंकी को 1 पुत्र व पुत्री है। पुत्र विश्वेंद्र सिंह सोलंकी बी टेक डिग्री करने के पश्चात गुड़गांव में कार्य करते हैं। बूंदी में जन सामान्य से सीधा संपर्क रखने वाले सोलंकी पूरे देश भर में विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से अपना संपर्क बनाकर लगातार सक्रिय रहते हैं।