dhulandi festival - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गुलाबी नगरी में आज 'ग्लोबल होली', विदेशी मेहमानों ने खासा कोठी में जमकर उड़ाया रंग
जयपुर। जयपुर में पर्यटन विभाग की ओर से होटल खासा कोठी में धुलंडी फेस्टिवल का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बॉलीवुड गीतों की धुन पर जमकर डांस किया। पारंपरिक गुलाल, लोक संगीत और सांस्कृतिक माहौल ने मेहमानों को राजस्थान की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराया।

पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे कार्यक्रम के दौरान पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रवेश व्यवस्था से लेकर आयोजन स्थल तक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही। पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और अतिथियों का स्वागत किया।

धुलंडी के इस खास आयोजन ने विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति के रंगों में सराबोर कर दिया। रंग, संगीत और उमंग से भरे इस उत्सव ने सभी को यादगार अनुभव प्रदान किया और जयपुर की मेहमाननवाजी की छाप छोड़ दी।

खासा कोठी में 3 मार्च को आयोजित होगा धुलंडी फेस्टिवल : पर्यटकों के लिए प्राकृतिक गुलाल, पारंपरिक व्यंजन और लोक-संस्कृति का खास संगम
जयपुर। पर्यटन विभाग की ओर से 3 मार्च को धुलंडी के अवसर पर खासा कोठी में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक विशेष धुलंडी फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। रंगों के इस उत्सव को खास तौर पर देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने की तैयारियां की जा रही है।

प्राकृतिक रंगों से खेलेंगे होली
पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पर्यावरण के प्रति जागरूकता को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक गुलाल की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पर्यटक सुरक्षित और पारंपरिक अंदाज में होली का आनंद ले सकें।

पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद
फेस्टिवल में होली के पारंपरिक व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था रहेगी, जिससे पर्यटकों को राजस्थान की समृद्ध पाक-संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

लोक-संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लोक गीत पेश किए जाएंगे, जो माहौल को और भी रंगीन और उत्साहपूर्ण बना देंगे।

धुलण्डी के दिन मेट्रो ट्रेन की यात्री सेवाएं आशिंक बन्द, यात्रियों के लिए गुब्बारे एवं बोतलें ले जाने पर रहेगी रोक
जयपुर। जयपुर मेट्रो राष्ट्रीय पर्वों, त्यौहारों एवं उत्सवों के दिनो में भी जनता के प्रति अपना सामाजिक सरोकार पूरी तरह निभाता रहा है। इसी कड़ी में आगामी 14 मार्च (धुलण्डी) के दिन निर्धारित टाईम टेबल सुबह 5:20 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेट्रो ट्रेन की यात्री सेवाएं बन्द रहेंगी। इसके बाद दोपहर दोपहर 2:10 से रात्रि 10:21 तक अनवरत मेट्रो सेवाएं संचालित की जाएगी। मेट्रो प्रशासन ने जयपुर के नागरिकों से अपील की जाती है कि धुलण्डी के दिन मेट्रो परिसर, प्लेटफार्मों एवं मेट्रो ट्रेनों में रंग डालने, रंग खेलने एवं हुडदंग करने की पूरी तरह मनाही है। मेट्रो यात्रियों के लिए गुलाल, रंग एवं पानी से भरी पिचकारियां गुब्बारे एवं बोतलें ले जाने पर रोक रहेगी।

इसके अलावा रंग से सने कपड़ों से मेट्रो परिसर एवं ट्रेनों को गंदा करने की भी मनाही है। नशाधीन स्थिति में मेट्रो परिसर में प्रवेश वर्जित है। मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन एवं मेन्टीनेन्स) एक्ट, 2002 के तहत जहां मेट्रो ट्रेनों एवं इसके परिसरों को गंदा करने पर न्यूनतम 200 रूपये का जुर्माना निहित है। जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक वैभव गालरिया ने मेट्रो प्रशासन की और से जयपुर वासियों तथा मेट्रो यात्रियों को होली की शुभकामनाएं दी और बताया कि मेट्रो यात्री 14 मार्च (घुलण्डी) को मेट्रो संचालन सेवा मे किये गये आंशिक बदलाव को देखते हुए यातायात की असुविधा से बचे।

धुलंडी पर होगी अतिरिक्त पानी की सप्लाई, विभाग ने दिए निर्देश
जयपुर। जलदाय विभाग हर बार की तरह इस बार भी धुलंडी के दिन 14 मार्च को अतिरिक्त पानी की सप्लाई करेगा। इस दिन बीसलपुर सिस्टम से सात करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी लिया जाएगा, जो कि शहर में सुबह शाम की तय सप्लाई के अतिरिक्त सप्लाई किया जाएगा। यह अतिरिक्त सप्लाई बजे धुलंडी के दिन दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक की होगी।

जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता शुभांशु दीक्षित ने बताया कि धुलंडी के दिन पानी की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में अतिरिक्त सप्लाई की जाएगी और इंजीनियर्स को भी फील्ड में रहकर सप्लाई पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

रंगों की रौनक में रंगेंगे मेहमान : जयपुर में धुलंडी फेस्टिवल का पर्यटकों पर चढ़ेगा खुमार, 14 मार्च को खासाकोठी में होगा धुलंडी महोत्सव
जयपुर। रंगों, उमंग और सांस्कृतिक सौहार्द से सजे धुलंडी फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर पर्यटन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक विरासत और रंग-बिरंगे त्योहारों की परंपरा से प्रभावित होकर हर साल विदेशी पर्यटकों का हुजूम इस रंगोत्सव में शामिल होने पहुंचता है। इसी के तहत पर्यटन विभाग की ओर से 14 मार्च को होटल खासाकोठी में धुलंडी फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें विदेशों से हिस्सा लेने आने वाले पर्यटक भारतीय संस्कृति की रंगीन छटा में डूबते नजर आएंगे।

नि:शुल्क प्रवेश और हर्बल होली का अनोखा संगम
पर्यटन विभाग की ओर से होने वाले धुलंडी फेस्टिवल में देशी-विदेशी पर्यटकों नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। विभाग की ओर से उन्हें प्राकृतिक हर्बल गुलाल भी नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता का संदेश जाएगा। इस अवसर पर पर्यटक लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे और मटका रेस सहित विभिन्न पारंपरिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर भारतीय उत्सवों का जीवंत अनुभव प्राप्त करेंगे।

विदेशी मेहमानों में खास उत्साह
हर साल की तरह इस बार भी जर्मनी, फ्रांस, इटली, इजरायल, अमेरिका जैसे अन्य देशों से आने वाले पर्यटकों के बीच इस रंगों के त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिलेगा। पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य राजस्थान की लोक संस्कृति और पर्वों की वैश्विक पहचान को और मजबूत करना है।

होलिका दहन बना आकर्षण का केंद्र
धुलंडी से पहले होने वाला होलिका दहन भी विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक के अनुसार होलिका दहन के पीछे की पौराणिक कथा, भारतीय संस्कृति की गहराई और उत्सवों की धार्मिक भावना विदेशी मेहमानों को खासा प्रभावित करती है। गोविंददेवजी मंदिर, सिटी पैलेस सहित अन्य जगहों पर होने वाले होलिका दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यटक भी हिस्सा लेते हैं।

होटल्स के भी खास पैकेज
जयपुर के कई होटल और रिसॉर्ट्स ने भी धुलंडी फेस्टिवल को लेकर विशेष पैकेज बनाए हैं। होटल व्यवसायी रोहित गर्ग ने बताया कि पर्यटकों के लिए 4,000 से लेकर 50,000 तक के पैकेज उपलब्ध हैं। छोटे पैकेज में तीन घंटे के लिए म्यूजिक, स्नैक्स और हर्बल रंग शामिल हैं। वहीं बड़े पैकेज में 13 मार्च को होलिका दहन, कल्चरल नाइट, डिनर और 14 मार्च को डीजे डांस, हर्बल होली और डिनर पार्टी शामिल हैं।

संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम
धुलंडी फेस्टिवल न केवल रंगों का उत्सव है, बल्कि यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन रहा है। होली विदेशी पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भारत की अतिथि देवो भव: परंपरा से जुड़ने का अनुभव है।