lawyer protest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नए कोर्ट के सामने स्पीड ब्रेकर नहीं बनाने से थे खफा : वकीलों ने किया रास्ता जाम, एक्सईएन को पीटा
अजमेर। जिला अदालत के पुराने भवन से नए भवन में जाते समय जयपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने पक्षकार के साथ रास्ता पार कर रहे वकील को टक्कर मारने का प्रयास किया, इसे लेकर वकील भड़क गए और जयपुर रोड पर प्रदर्शन करते अदालत भवन के सामने रास्ता जाम कर दिया। इसी बीच पुलिस अधिकारियों के साथ स्पीड ब्रेकर बनाने की समस्या का समाधान करने आए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन विपिन जिंदल ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया तो वकील आपा खो बैठे। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा और रास्ता जाम रहा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने दो घंटे में स्पीड बे्रकर बनाने का आश्वासन दिया, तब जाकर वकीलों ने रास्ता खोला। वकीलों का कहा कि नए भवन में काम शुरू होने के समय ही दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की जा रही थी।

जिला बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र ओझा और सचिव रुपेन्द्र परिहार के अनुसार उन्होंने स्पीड ब्रेकर बनवाने को पहली प्राथमिकता में रखते हुए जिला प्रशासन को पत्र भेजा था। अदालत प्रशासन ने भी स्पीड ब्रेकर बनने के संबंध में अलग से कार्यवाही की थी। इसी बीच पुलिस अधिकारियों के साथ सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन विपिन जिंदल भी पहुंच गए। उन्होंने अमावस्या का हवाला देते आज काम नहीं होने की बात कही। इसी बीच एक्सईएन जिंदल ने वकीलों के लिए कुछ कह दिया। जिसे सुन कुछ वकील भड़क गए। उन्होंने गाली गलौज करते जिंदल से मारपीट की। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने जिंदल को दौड़ाकर पुलिस के वाहन में बैठाकर रवाना कर दिया।

देर रात विवाद खत्म
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन जिंदल से मारपीट को लेकर कर्मचारियों व वकीलों के बीच हुआ विवाद समझाइश के बाद देर रात खत्म हो गया है। वकीलों ने भी जिंदल के साथ हुई वारदात के लिए खेद व्यक्त किया है। जिंदल के साथ हुई घटना के बाद पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने विधिक कार्रवाई का दवाब बनाया था। इस सूचना पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र ओझा भी कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चली वार्ता के बाद समझौता हो गया। वकीलों से माफी मंगवाने की कर्मचारियों की जिद पर बार अध्यक्ष ने घटना पर खेद व्यक्त किया।

वकीलों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन : अधिवक्ताओं ने रास्ता रोककर पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
जयपुर। शहर के वकीलों ने कुछ वकीलों के खिलाफ नामजद एफआईआर को गलत आधारों पर बताकर सेशन कोर्ट के बाहर रास्ता रोक दिया। वकीलों ने एफआईआर के विरोध में दिनभर रास्ता जाम किया। द बार एसोसिएशन और द डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन से जुडे वकीलों ने रास्ता रोककर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों का आरोप है कि पुलिस ने बिना कोई जांच किए वकीलों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। ज्ञातव्य है कि भवानी सिंह ने गत 3 मई का सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि उसके खिलाफ बस्सी थाने में दर्ज एफआईआर में पुलिस ने गिरफ्तार कर एससी, एसटी कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए थे। इस पर पुलिसकर्मी न्यायिक अभिरक्षा का वारंट बनने का इंतजार करते हुए कोर्ट कक्ष के बाहर बैठ गए। रिपोर्ट में कुछ वकीलों पर नामजद आरोप लगाते हुए कहा गया कि वकीलों ने आकर उससे गंभीर मारपीट की।

जिससे उसके शरीर पर जगह-जगह गंभीर चोट लगी हैं। द डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के वकीलों को सोमवार को इस एफआईआर की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया और रोड पर आकर प्रदर्शन करने लगे। इसी तरह वकीलों ने सेशन कोर्ट के बाहर भी दिन भर रोड जाम रखकर नारेबाजी की। रोड जाम करने के चलते सड़क के दोनों ओर कई घंटों तक जाम लगा रहा। वहीं पुलिस ने समानान्तर रास्तों से यातायात को डायवर्ट किया।

थानाप्रभारी लाइन हाजिर
वकीलों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में कई गलती करने के आरोपों से घिरे थानाप्रभारी बलबीर सिंह को जांच होने तक लाइन हाजिर कर दिया गया है। वकीलों का आरोप था कि थानाप्रभारी ने कुछ नाम जानबूझकर एफआईआर में जोड़े हैं। प्रदर्शन के दौरान एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप मौके पर पहुंचे और वकीलों से बातचीत की। उन्हें जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया।

दिनभर जाम से जूझते रहे लोग
कलक्ट्रेट सर्किल पर चारों ओर से रास्ता बंद होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। लोगों को सुबह से लेकर शाम तक गलियों के चक्कर काटने पड़े। इस कारण गलियों में जाम के हालात बनते रहे। वाहन चालकों को 10 से 15 मिनट के सफर में 30 से 45 मिनट लगीं। इस कारण एक किलोमीटर तक जाम के हालात बने रहे।

एडवोकेट जाखेटिया का पुष्कर में अंतिम संस्कार : जिला प्रशासन के साथ मांगों पर बनी सहमति, वकीलों का आंदोलन खत्म
अजमेर। एडवोकेट पुरुषोत्तम जाखेटिया की हत्या से आक्रोशित वकीलों की मांगें जिला प्रशासन ने मान ली हैं। इसके बाद वकीलों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है और रविवार सुबह जाखेटिया का अंतिम संस्कार करा दिया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्कर निवासी जाखेटिया के घर जाकर परिजन को सांत्वना दी। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक सिंह रावत, सचिव दीपक गुप्ता एवं उपाध्यक्ष डॉ. गगन वर्मा के अनुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने जिला बार कार्यालय में पहुंचकर पदाधिकारियों से बातचीत की और दिवंगत जाखेटिया के परिवार को सरकारी कोष से 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी, आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने,जाखेटिया के निवास के पास से शराब का ठेका हटाने, डीजे पर पाबंदी व मामले की जांच करवाकर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राठौड़ की घोषणा के बाद जिला बार एसोसिएशन ने आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कर दिया। जिला प्रशासन से बातचीत के बाद जिला बार पदाधिकारी सहित काफी अधिक संख्या में वकील जवाहरलाल नेहरु अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष के सामने पहुंच गए। एडवोकेट जाखेटिया के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया।

देवनानी, चौधरी व रावत भी पहुंचे
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं सांसद भागीरथ चौधरी व जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत पुष्कर स्थित मृतक जाखेटिया के घर पहुंचे। उन्होंने सरकार की ओर से स्वीकृत आर्थिक सहायता जाखेटिया के परिजन को देकर सांत्वना जताई। इससे पूर्व तीनों ने जाखेटिया के अंतिम संस्कार में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संभाग में छह सौ डीजे सीज