Shriya pilgaonkar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वेब सीरीज ‘छल कपट द डिसेप्शन’ का ट्रेलर रिलीज : दोस्तों के बीच रहस्यों, आक्रोश और विश्वासघात से भरी एक तनावपूर्ण रहस्यपूर्ण कहानी
मुंबई। जी5 ने अपनी आगामी ओरिजिनल वेबसीरीज, ‘छल कपट द डिसेप्शन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ‘छल कपट द डिसेप्शन’, अजय भुयान द्वारा निर्देशित, जगरनॉट प्रोडक्शन द्वारा निर्मित की गई है। श्रिया पिलगांवकर की मुख्य भूमिका वाली इस सीरीज में काम्या अहलावत, रागिनी द्विवेदी, तुहिना दास, याहवे शर्मा, प्रणय पचौरी, स्मरण साहू और अनुज सचदेवा भी शामिल हैं।

‘छल कपट द डिसेप्शन’ की कहानी बुरहानपुर में एक अतरंग शादी के दौरान सेट की गई है। कहानी तब एक गहरा मोड़ लेती है, जब दुल्हन की सबसे अच्छी सहेलियों में से एक मृत पाई जाती है। यह उत्सव जीवन भर के दोस्तों के बीच रहस्यों, आक्रोश और विश्वासघात से भरी एक तनावपूर्ण रहस्यपूर्ण कहानी में बदल जाता है। इंस्पेक्टर देविका (श्रेया पिलगांवकर द्वारा अभिनीत) हत्या की जांच का नेतृत्व करती है। देविका एक तेजतर्रार पुलिस अधिकारी है, जिसका अतीत संदिग्ध है और उसकी प्रवृत्ति तेज है। जैसे-जैसे दबी हुई सच्चाई सामने आती है, रिश्तों की परीक्षा होती है और वफादारी और धोखे के बीच की रेखा धुंधली होने लगती है।

श्रिया पिलगांवकर ने कहा- ‘छल कपट द डिसेप्शन’ कोई आम मर्डर मिस्ट्री नहीं है। मैं पहली बार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने को लेकर रोमांचित हूं, लेकिन जो चीज इस भूमिका को वास्तव में खास बनाती है, वह है किरदार की जटिलता। एक ऐसे पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना रोमांचक है, जो ढांचे को तोड़ता है। देविका तेज है और नैतिक रूप से जटिल है। उनके जैसे किरदार इस जगह पर कम ही देखने को मिलते हैं। मैं दर्शकों को उत्साह के साथ यही कहूँगी के वङ मुझे 6 जून से केवल जी5 पर सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज में देखें।

निर्देशक अजय भुयान ने कहा- शुरू से ही, मैंने ‘छल कपट द डिसेप्शन’ को सिर्फ एक मर्डर मिस्ट्री से कहीं ज्यादा के रूप में देखा था। शादी की सेटिंग ने हमें एक बेहतरीन कैनवास दियाद्य ड्रामा, इमोशन और शानदार द्दश्य- सभी सस्पेंस में लिपटे हुए। इंस्पेक्टर देविका के रूप में श्रेया पिलगांवकर का होना एक गेम-चेंजर था। उन्होंने सिर्फ भूमिका नहीं निभाई है, बल्कि उन्होंने इसे जिया है। ट्रेलर सिर्फ एक झलक है- आगे जो है वह एक गहरी परत वाली कहानी है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी। इस सीरीज में सब कुछ है- ड्रामा, इमोशन, एक शानदार पृष्ठभूमि और सस्पेंस। यह एक फुल-ऑन एंटरटेनमेंट पैकेज है और मैं दर्शकों को हमारे द्वारा बनाई गई रोमांचक यात्रा का अनुभव कराने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। ‘छल कपट द डिसेप्शन’ का प्रीमियर 06 जून को जी5 पर होगा।

यशराज फिल्मस की फिल्म में काम करेंगी श्रिया पिलगांवकर
मुंबई। सचिन पिलगांवकर और सुप्रिया पिलगांवकर की पुत्री और अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) की आगामी फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। श्रिया पिलगांवकर ने वर्ष 2016 में वाईआरएफ के बैनर तले बनीं फिल्म ‘फैन’ के जरिये बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की थी। इस फिल्म में श्रिया ने शाहरुख खान के साथ काम किया था। श्रिया, निर्देशक मनीष शर्मा द्वारा 750 लड़कियों के ऑडिशन से फिल्म ‘फैन’ के लिए चुनी गई। उन्होंने जल्द ही अपनी पहचान बना ली। श्रिया ने एमी-नॉमिनेटेड मिर्जापुर, ब्रिटिश सीरीज बीचम हाउस, गिल्टी माइंड्स, ब्रोकन न्यूज और ताज़ा खबर जैसी परियोजनाओं में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा अर्जित की।

श्रिया नई परियोजना के लिए यशराज फिल्म्स में लौट आई हैं। सोशल मीडिया पर श्रिया द्वारा साझा की गई हाल ही में पर्दे के पीछे की एक तस्वीर ने प्रशंसकों के बीच अटकलों की लहर पैदा कर दी, जिन्होंने उनके हाथ में वाईआरएफ की स्क्रिप्ट देखी। प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, श्रिया बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगी, जो रोमांच को और बढ़ा देगा। इस प्रोजेक्ट में कथित तौर पर वाणी कपूर, सुरवीन चावला और गुल्लक फेम वैभव राज गुप्ता भी हैं।