3 death - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत
बालोतरा। घर के पास टायर से खेलते-खेलते तीन मासूम सीवरेज के पानी से भरे गड्ढे़ में समा गए, जिससे तीनों की मौत हो गई। घटना बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के मंडापुरा पंचायत की है। बालोतरा एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम 4 बजे सूचना मिली कि मंडापुरा पंचायत में भीलों की बस्ती के पास तीन बच्चे पानी और कीचड़ से भरे गड्ढे में गिर गए हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। जेसीबी की मदद से पानी निकालकर तीनों की बाहर निकालकर पचपदरा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान किशन (8) पुत्र गिरधारीराम भील, सोहन (7) पुत्र खेताराम भील और विकास (9) पुत्र गोविंदराम भील के रूप में हुई।

गड्ढे के पानी में चप्पल दिखाई दी
आसपास दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने शाम 4 बजे तीनों बच्चे दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान गड्ढे के पानी में बच्चों की चप्पल दिखाई दी। डूबने की आशंका पर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से गड्ढे का पानी बाहर निकाला। गांव वालों की मदद से शाम 5 बजे तीनों बच्चों के शव बरामद किए।

घर के पास टायर से खेल रहे थे
परिजनो ने बताया कि तीनों बच्चे दोपहर 1 बजे घर के पास टायर से खेल रहे थे। इस दौरान घर से 100 मीटर स्थित एक खाली प्लॉट पर पहुंच गए। यहां एक गड्ढा खोद रखा था। जिसमें पानी और कीचड़ जमा था। इस दौरान खेलते-खेलते तीनों गड्ढे़ में गिर गए।

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला : चाचा-भतीजा समेत 3 लोगों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार, जानेें पूरा मामला
प्रतापगढ़। अलवर जिले के प्रतापगढ़ स्थित दौसा रोड पर झिरी स्टैंड के निकट बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार 4 लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो पुरुष और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, वहीं नरसी 25 वर्ष पुत्र नैनाराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे आईसीयू में भर्ती है। मृतक थानागाजी के मेजोड़ गांव के निवासी थे। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान बाबूलाल, अशोक और बालाक मोनू के रूप में हुई है। मृतकों में ताऊ और भतीजा शामिल हैं। बाइक सवार तीनों जने बच्चे को हॉस्टल छोड़ने जा रहे थे।

ग्रामीणों ने लगाया जाम
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम करने के साथ एक कार सवार के साथ मारपीट भी की। जाम खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन मशक्कत में जुटा रहा। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में विधायक व अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने रोड से जाम हटाया। इस दौरान ग्रामीणों ने मृतकों के परिजन को सरकारी नौकरी और ओवरलोड डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी थी, जिस पर सहमति बनी गई।

नदी में बही कार,चार की मौत,पांच को बचाया : वर्षों से टूटी पुलिया पार करने से हुआ हादसा
राशमी। चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी उपखंड क्षेत्र मे सोमी-उपरेडा मार्ग के बीच बनास नदी में मंगलवार देर रात्रि को एक कार बह गई। इसमें एक ही परिवार के 9 जने सवार थे। हादसे में चार जनों की डूबने से मृत्यु हो गई। जबकि पांच जनों को सुरक्षित बचा लिया गया। बहाव में डूबे 4 में से 3 जनों के शव बाहर निकाल लिए गए, लेकिन एक मासूम के शव की तलाश में सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें देर  शाम तक जुटी रहीं। घटना की वजह गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलने के रूप में सामने आई है। घटना के बाद कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, कलक्टर आलोक रंजन, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे।

सवाई भोज मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार भूपालसागर थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा गांव निवासी मदन (25) पुत्र देवीलाल, हितेश (16) पुत्र सोहन, लीला (18) पत्नी देवीलाल, नौ माह का काव्यांश पुत्र मदन एवं आयांश पुत्र देवीलाल, चंदा (21) पत्नी हेमराज, ममता (25) पत्नी मदन, खुशी (04) पुत्री मदन, रूत्वी (06) पुत्री हेमराज  मंगलवार को भीलवाड़ा जिले के सवाई भोज मंदिर में दर्शन कर कार से वापस गांव लौट रहे थे, लेकिन देर रात  रास्ता भटककर सोमी गांव पहुंच गए। वहां ग्रामीणों ने उन्हें पुलिया की तरफ जाने से रोका और बताया कि मातृकुंडिया बांध के गेट खुलने के कारण बनास नदी में पानी का तेज बहाव है, लेकिन चालक उनकी बात अनसुनी कर गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलने लगा। लोकेशन उन्हें बनास नदी की कई सालों से बंद सोमी-उपरेड़ा पुलिया की ओर ले गई। पानी के बहाव के बीच चालक ने कार निकालने की कोशिश की, लेकिन वह उसमें बह गई।

अंधेरे ने रोका रेस्क्यू
घटना की सूचना पर थाना अधिकारी देवेन्द्र देवल, एएसआई सुभाष आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार पर बैठे मदन, हितेश, लीला, काव्यांश व आयांश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अंधेरा होने के कारण पानी में डूबे चार जनों का रेस्क्यू शुरू नहीं हो सका। बुधवार सुबह सिविल डिफेंस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। वहीं स्थानीय युवाओं के सहयोग से चंदा, ममता व किशोरी खुशी के शव को बाहर निकाला, हालांकि  रूत्वी का शव नहीं मिल पाया। राशमी हॉस्पीटल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए।

राखी बांधने आई, सोते समय सांप ने मां और दो बच्चों को डसा : झाड़-फूंक के चक्कर में बीते 5 घंटे
बांरा। हाड़ोती के ग्रामीण इलाकों में आज भी ऐसे कई गांव है, जहां आज भी लोेग झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वास का दंश झेल रहे है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार अलसुबह सामने आया है। एक मां के साथ दो बच्चों को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों के झाड़-फूंक के चक्कर में आने से तीनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बांरा जिले के केलवाड़ा थाना हल्के के गांव महोदरा मेंं मंगलवार तड़के (कॉमन करैत) सांप ने सोते समय मां और उसके दो बच्चों को डस लिया।

चिल्लाहट सुनकर परिजन पहुंचे, तो तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था, सांस लेने में परेशानी हो रही थी। परिजन तीनों को झाड़-फूंक के लिए निकट के देवस्थान कराने सिरसौद लेकर गए। जहां सुधार होने की बजाय मामला और बिगड़ गया। तबीयत ज्यादा खराब होते देख परिजन तीनों को केलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने तीनों को  मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सांप को मौके पर ही मार दिया, लेकिन उसका जहर तेजी से फैल रहा था।

बच्चों के साथ पीहर आई थी बेटी
एसएचओ मान सिंह मीणा ने बताया कि शाहाबाद से 30 किमी दूर स्थित गांव महोदरा निवासी रमेश बलाई की बेटी पिंकी (30) पत्नी ब्रजेश निवासी शिवपुरी (मध्य प्रदेश),अपने सात साल के बेटे प्रिंस और पांच साल की बेटी नेहा के साथ रक्षाबंधन मनाने पीहर आई थी। सोमवार रात खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। सुबह करीब पांच बजे तीनों को सांप ने डस लिया।

बनास नदी में पलटी नाव : 5 युवक डूबे, दो ने तैर कर बचाई जान, तीन लापता, रेस्क्यू जारी
सावर। सावर थानांतर्गत नापाखेड़ा गांव में बनास नदी में नाव पलटने से पांच जने डूब गए। जिनमें से दो युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई, जबकि एक किशोर सहित दो युवक अभी भी लापता है। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की मौजूदगी में एसडीआरएफ टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। थाना प्रभारी बनवारी मीणा ने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर 12.30 बजे हुआ है। नापाखेड़ा के पांच युवक नाव में सवार होकर नदी में नहाने गए थे। नदी किनारे से कुछ दूरी पर नाव पलट गई, जिससे पांचों युवक पानी में डूब गए। इस दौरान प्रवीण उर्फ किरोड़ी मीणा व सांवरा मीणा ने तैरकर नदी के किनारे पहुंच गए जबकि संदीप मीणा, कालूराम मीणा व राजवीर मीणा लापता हैं। दोनों युवकों ने गांव में आकर हादसे के बारे में बताया। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर तहसीलदार भगवती प्रसाद वैष्णव व सावर थाना अधिकारी बनवारी लाल मीणा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से लापता युवकों की तलाश करवाई। शाम को मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम युवकों की तलाश शुरू की।

गांव में नहीं जले चूल्हे
घटना के बाद से ही गांव में सनसनी फैल गई। पूरे गांव के लोग मौके पर आ गए। घटना के कारण शाम को घरों में चूल्हे तक नहीं जले। बताया जाता है कि तीनों लापता अविवाहित थे। जिसमें संदीप मीणा कॉलेज विद्यार्थी है और ई मित्र कियोस्क चलाता है। जबकि राजवीर मीणा जयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वह दो दिन पूर्व ही गांव में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आया था।