corporation criteria - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 ; शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निगम मापदंड अनुसार कार्य करें : आयुक्त
जयपुर। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर निगम जयपुर ग्रेटर एवं नगर निगम जयपुर हेरिटेज के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई, इसमें दोनों निगमों के आयुक्तों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ सर्वेक्षण के निर्धारित मापदंडों पर कार्य करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में जयपुर की रेकिंग में सुधार के लिए कार्य किए जाएं। निगम गे्रटर मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ एवं हेरिटेज आयुक्त अरूण कुमार हसीजा ने अधिकारियों के साथ सोलिड़ एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत संचालित प्रसंस्करण संयत्रों पर चर्चा की गई।

बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अन्तर्गत कार्यरत टीमों के प्रभारियों को समय पर निरीक्षण एवं सर्वे करने के निर्देश दिए। स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में सर्वश्रेष्ठ रैंकिग हासिल की जा सकें। इस दौरान सोलिड़ एंड लिक्विड़ वेस्ट मेंनेजमेंट के तहत संचालित प्रसंस्करण संयंत्र सेवापुरा स्थित 750 टीपीडी क्षमता का वेस्ट टू कम्पोस्ट प्लांट, झालाना स्थित 25 टीपीडी क्षमता का एमआरएफ  प्लांट, हिंगौनिया स्थित 100 टीपीडी क्षमता का हिंगौनिया सीबीजी (कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट), लागड़ियाबास स्थित 700 टीपीडी क्षमता का एमआरएफ  (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) कम आरडीएफ  प्लांट, डोमेस्टिक हर्जाडस सेनिटरी प्लांट, देहलावास स्थित एसटीपी प्लांट, लांगडियावास स्थित 300 टीपीडी क्षमता का सीएनडी वेस्ट प्लांट तथा डब्ल्यूटीई प्लांट पर चर्चा की गई तथा स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदण्डों के अनुसार कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।