young man stabbed and killed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

घर में घुसकर युवक ने दोस्त को चाकू घोंपकर मार डाला, दोनोंं करते थे मार्बल का काम, बाइक को लेकर विवाद
मकराना। पलाड़ा रोड स्थित घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इससे पूर्व हमले से गंभीर रूप से घायल युवक को लहूलुहान हालत में शहर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह व थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी घटना स्थल पहुंचे। मामले को लेकर मृतक की मां मुस्कान मैरिज गार्डन के पास पलाड़ा रोड़ मकराना निवासी मुमताज रांदड़ पत्नी अब्दुल समद रांदड़ ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह उसका लड़का मोहम्मद आरिश उर्फ आसिफ (20) व अन्य बच्चे घर पर सो रहे थे। करीब 10:15 बजे आरोपित युवक कासिम चौधरी पुत्र निजाम चौधरी निवासी चमनपुरा उसके घर आया और उसके बेटे आरिश उर्फ आसिफ को उठाकर उस पर चाकू से दो तीन वार कर दिए। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद आसिफ को राजकीय उप जिला चिकित्सालय लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर युवक की हत्या की खबर मिलते ही लोग अस्पताल पहुंचने लगे। शाम 4 बजे तक मृतक के परिजन आरोपी को पकड़ने पर ही पोस्मार्टम की मांग पर अड़े रहे। मृतक आरिश उर्फ आसिफ व आरोपी युवक कासिम चौधरी पुराने दोस्त बताए जा रहे हैं। हत्या आरोपी युवक का मृतक के घर आना-जाना था और उसने मृतक को अपनी बाइक भी चलाने को दी थी। दोनों ही मार्बल का काम करते थे और मकराना से बाहर कमाने के लिए भी साथ जाते थे। दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। लोगों ने बताया कि बाइक की बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। जिससे नाराज हत्यारा कासिम सुबह भोपाल से मकराना आया और सीधे आसिफ के घर जाकर उसे मारा और मौके से भाग गया।