1 death - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शारीरिक संबंध के दौरान बिगड़ी किशोरी की हालत, रास्ते में मौत
कोटड़ा। कोटड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया किशोरी की तबीयत शारीरिक संबंध बनाए जाने के दौरान बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। समझाइश के बाद पुलिस ने शव को कोटड़ा स्थित मुर्दाघर में रखवाया। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी मुगलाराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतका के परिजन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किशोरी के शव को गांव के खाद्यान्न भंडार भवन में सुरक्षित रखवाकर मुख्य द्वार पर ताला लगवाया और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा भी कोटड़ा पहुंचे। शाम करीब 5 बजे एएसपी मेवाड़ा ने एक चिकित्सक और महिला कर्मचारी की उपस्थिति में किशोरी के शव का स्वयं अवलोकन किया। ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी का गांव के ही एक हमउम्र किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पतंग उड़ाते समय छत से गिरा था युवक : अस्पताल स्टाफ को बिना बताए, बिना पोस्टमार्टम शव ले जाने से रोकने पर हंगामा
जयपुर। जयपुर के ट्रोमा सेन्टर के बाहर मृतक के परिजनों ने उस वक्त हंगामा मचा दिया जब पुलिस ने शव को बिना पोस्टमार्टम ले जाने से रोका । बुधवार को झालाना डूंगरी इलाके में पतंग उड़ाते समय युवक बबलू बैरवा (27) छत से गिर गया था। जिसपर उसे घायल अवस्था में एसएमएस अस्पताल पहंचाया जहां थोडी देर चले उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसआई राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजन अस्पताल स्टाफ को बताए बिना डैड बॉडी को ले जाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो परिजन आवेश में आ गए। हालांकि पुलिस और मौके पर जमा अन्य लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

धारदार हथियार से नाबालिग बेटे ने की बाप की हत्या : बाइक लेकर मौके से फरार, हथियार को ले गया साथ
अंता। क्षेत्र के धाकड़खेड़ी गांव में शुक्रवार शाम नाबालिग बेटे द्वारा पिता की धारदार हथियार से हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया। वारदात के बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार धाकड़खेड़ी निवासी हंसराज रेगर पुत्र प्रभुलाल 40 की उसके नाबालिग बेटे (17) ने पीठ पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे बेटा स्कूल से लौट रहा था। गांव के बाहर पुलिया पर पिता ने उसे रोक लिया, जहां पहले मामूली कहासुनी हुई और बात बढ़ने पर बेटे ने अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही हंसराज की मृत्यु हो गई। डीएसपी श्योजीलाल मीणा ने बताया कि दो महीने पहले हंसराज का पत्नी सीमा से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह छोटे बेटे को लेकर रूपाहेड़ा, झालावाड़ पीहर चली गई। नाबालिग बेटे की पढ़ाई धाकड़ खेड़ी के ही स्कूल में चल रही थी, जिसके लिए वह रोज नाना के घर से 25 किलोमीटर बाइक चलाकर स्कूल आता-जाता था।

हथियार को साथ लेकर भागा
वारदात के बाद बेटा वादात में प्रयुक्त हथियार भी साथ ले गया। डीएसपी के अनुसार, ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि पिता-पुत्र के बीच शुक्रवार सुबह भी इसी स्थान पर झगड़ा हुआ था। पुलिस अब विवाद के कारणों की जांच कर रही है। आरोपी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
- श्योजीलाल मीणा, डीएसपी, अंता।

प्रसव के बाद महिला की मौत : मुर्दाघर के बाहर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लगाए लापरवाही के आरोप
जयपुर। जयपुर के जनाना अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। नवजात की हालत भी स्थिर बनी हुई है। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद महिला कोमल बुनकर 27 की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में मौजूद स्टाफ को इसके बारे में बताया। मगर किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं मिली। जब मामला हाथ से निकलने लगा तो डाक्टरों की टीम हरकत में आई। मृतका के मामा ससुर हरिकिशन का कहना है कि करीब एक घंटे बाद आकर डाक्टरों ने कोमल को मृत घोषित कर दिया। जब तबियत खराब थी तो हमने बार बार जाकर स्टाफ को बोला, लेकिन किसी ने भी नहीं सुनी।

परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर डॉक्टर समय रहते ध्यान देते तो आज हमारे परिवार का सदस्य नहीं मरता। एसएमएस मोर्चरी के बाहर परिजनों का धरना प्रदर्शन प्रसव के बाद महिला की मौत से गुस्साए परिजन एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे परिजन मृतका कोमल वर्मा को न्याय दिलाने के साथ जनाना अस्पताल मुर्दाबाद के नारे लगाए। मामा हरिकिशन ने कहा कि हमारी कोई विशेष मांग नहीं है। प्रसव के दौरान जिन डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से जान गई, उन्हें तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। जिला कलेक्टर आए और पीड़ितों को न्याय दिलावे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल का मामला : नि:शुल्क इलाज में पात्र को माना अपात्र, हंगामा हुआ तो अस्पताल ने लेने की जगह जमा 5.75 लाख रुपए लौटाए
जयपुर। जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के बाद इलाज की राशि जमा नहीं कराने के चलते लाश नहीं देने को लेकर रविवार को परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया। बाद में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा भी परिजनों की गुहार पर मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में दौसा के महुआ में ही घायल हुए मृतक विक्रम केन्द्र और प्रदेश की निशुल्क आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में बीमित था, पात्र होने के बावजूद उसे अपात्र बताया गया और अस्पताल ने 6.39 ल्लाख रूपए पहले ही उनसे इलाज के पेटे ले लिए थे। शेष राशि 1.89 देने को लेकर शव नहीं दिया था। मरीज के रिश्तेदार जगराम मीणा ने बताया कि विक्त्रम मीणा 13 अक्टूबर को दौसा के महुआ स्थित बालाजी मोड़ पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।

हम उसे लेकर दुर्लभजी हॉस्पिटल की इमरजेंसी में पहुंचे जहां पर उसे पर भर्ती करवाया। लेकिन हॉस्पिटल प्रशासन ने आयुष्मान और मां योजना में भर्ती करने से इंकार कर दिया। हॉस्पिटल प्रशासन ने कहा कि हम केवल कैश में इलाज करते हैं। करीब 13 दिन में हमारा बिल 8 लाख से ज्यादा का बना दिया गया। शनिवार को विक्त्रम की मौत की जानकारी मिली। हॉस्पिटल ने कहा डेडबॉडी तब मिलेगी जब आप बकाया राशि जमा करवा देंगे। हमने 6 लाख 39 हजार रुपए जमा करवा दिए थे। हॉस्पिटल बॉडी देने के लिए 1.89 लाख रुपए और मांग रहा था।

किरोड़ी बोले, 24 घंटे तक शव नहीं दिया, शव के साथ खिलवाड़ हुआ
परिवार की शिकायत पर सुबह 10.30 बजे कृषि मंत्री किरोड़ी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिवार से बात करने के बाद हॉस्पिटल प्रशासन से बात की। इसके बाद शव सौंपा गया। किरोड़ी ने बताया कि हॉस्पिटल प्रशासन को बकाया पैसे नहीं देने पर शव को 24 घंटे तक नहीं दिया। यह शव के साथ खिलवाड़ है। कहा कि मैंने गांधीनगर थाना पुलिस को निर्देश दिया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर हॉस्पिटल प्रशासन के खिलाफ  मामला दर्ज किया जाए। प्रदेश के निजी हॉस्पिटलों में आमजन को सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल रहा है। हॉस्पिटल सरकारी योजनाओं में रजिस्टर्ड होने के बावजूद मरीज को निशुल्क इलाज नहीं दे रहे। मैं स्वीकार करता हूं कि हमारी सरकार की कमजोरी मॉनिटरिंग है। इस मामले में मुख्य सचिव से बात की है। सीएम और चिकित्सा मंत्री से भी बात करूंगा।

अस्पताल प्रशासन ये बोला
दुर्लभजी हॉस्पिटल के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर जॉर्ज थॉमस ने बताया कि परिजन घायल को दूसरे अस्पताल से रैफर करवाकर यहां लाए थे। मरीज का जनाधार कार्ड एक्टिव नहीं था। उसे अस्पताल एक्टिव कर नहीं सकता था। परिजनों ने कैश में इलाज करवाने की सहमति दी थी। हमने मरीज को बचाने के लिए अपना बेस्ट ट्रीटमेंट दिया लेकिन दुर्भाग्य से शनिवार दोपहर उनकी मौत हो गई। हमने परिजनों को 80 हजार रुपए का डिस्काउंट भी दिया था। परिजनों ने उसके बाद भी पैसा जमा नहीं कराया। अब हमने परिजनों को इलाज के लिए जमा कराई गई राशि लौटा दी है। अस्पताल प्रशासन ने मृतक की पत्नी के नाम तीन अलग अलग चेक के माध्यम से कुल 5 लाख 75 हजार रुपए लौटाए हैं।

भगवान ऐसा दु:ख किसी को ना दे : जिस शव को अस्पताल में रखवाकर घर पहुंचा, पता चला वह तो बेटे का ही था
जयपुर। कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैैं, जिससे आदमी हक्का-बक्का रह जाता है। ऐसी ही एक घटना बांसवाड़ा जिले में हुई, जब जेफरीन नाम का एक व्यक्ति शव को अस्पताल में रखवा कर घर पहुंचा, तो पता चला कि वह शव उसके बेटे का ही था। खबरों के अनुसार बांसवाड़ा के सदर थाना इलाके में भगतपुरा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार दो मोटर साइकिलों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए। हादसें के बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई। लोग मदद करने लगे। इनमें जेफरीन नाम का एक शख्स ऐसा भी था, जिसके बेटे की इस हादसे में मौत हो गई, लेकिन वह इससे बेखबर था।

शवों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन पहचान नहीं पाया
हादसे के बाद भगतपुरा गांव के समाजसेवी हरिश्चंद्र कलाल गंभीर घायलों को हॉस्पिटल ले जाने के लिए अपनी गाड़ी में चढ़ा रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय निवासी 40 वर्षीय जेफरीन भी घायलों को गाड़ी में चढ़ाने में उनकी मदद कर रहे थे। हरिश्चंद्र और जेफरीन घायलों को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। वहां दोनों घायलों को भर्ती कराया। इस भीषण हादसे में जेफरीन के 17 साल के बेटे ऐरोन की भी मौत हो गई, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। घायलों को भर्ती कराने के बाद तुरंत एम्बुलेंस में तीनों युवकों के शव भी हॉस्पिटल लाए गए। जेफरीन ने शवों को एम्बुलेंस से उतारने में भी मदद की। शव लहूलुहान हालत में होने के कारण जेफरीन अपने बेटे को पहचान नहीं पाए।

घर पहुंचने पर बेटे की मौत का पता चला
इसके बाद घर लौटने पर जेफरीन को इसी सड़क हादसे में अपने बेटे की मौत होने का पता चला तो वे हक्का-बक्का रह गए। उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। इस हादसे में ऐरोन के साथ ही पलोदरा निवासी रमेश कटारा (30) पुत्र कोदर कटारा और खोमा चरपोटा (32) पुत्र बबला चरपोटा की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं सेनावासा निवासी वीरेंद्र प्रजापत (25) और पलोदरा निवासी रामा (30) पुत्र गौतम दायमा गंभीर घायल हो गए।

Jhalawar Accident : बाइक और कार की भिंड़त से भीषण हादसा ; 1 की मौत, ग्रामीणों ने कार को लगाई आग
मिश्रौली। कस्बे में बुधवार को सिलेहगढ़ में कंठाल नदी की पुलिया पर बाइक और कार की भिंड़त हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कार सिलेहगढ़ की तरफ तेज रफ्तार से आ रही थी तभी रास्ते में कार ने सबसे पहले दो भैंसों को टक्कर मारी, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और उसके बाद कंठाल नदी के उपर बने पुल की सुरक्षा दीवार से जा टकराकर मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बोलिया ( म.प्र. ) निवासी नईम हुसैन की मौके पर मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि धूम सिंह निवासी भैंसानी कार चला रहा था तभी सगस महाराज मंदिर के गेट से थोड़ी दूर पर राधेश्याम माली और उसकी दो भैंसों के टक्कर मार दी, जिससे भैंसों की मौके पर मौत हो गई, और तेज रफ्तार कार से राधेश्याम माली भी चपेट में आने से घायल हो गया। मृतक नईम अपनी बेटी और पत्नी को मिलने के लिए सुनेल जा रहा था तभी सिलेहगढ़ में हादसा हो गया। पुलिस ने कार चालक धूम सिंह को हिरासत में ले लिया है।

ग्रामीणों ने कार में लगाई आग
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ ने कार को आग के हवाले कर स्टेट मेगा हाइवे पर पुलिया के पास जाम लगा दिया। इससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। जाम को हटाने के लिए मिश्रौली पुलिस सहित पगारिया, भवानीमंडी पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद रहा।

दो बाइक सवारों के नदी मेंं गिरने की आशंका
ग्रामीणों के अनुसार हादसे के दौरान बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो नदी में गिर गए। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि नईम अकेला ही था जो कि अपने ससुराल सुनेल जा रहा था। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देख कर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

एम्स मेंं एक नाम के भर्ती थे दो मरीज : नाम की गफलत में दूसरे को चढ़ाया खून, 10 दिन बाद मौत
जोधपुर। एम्स जोधपुर में गलत मरीज को खून चढ़ाने से उसकी दस दिन बाद मौत हो गई। इमरजेंसी में भर्ती मरीज को 10 अक्टूबर को खून चढ़ाया गया था। गलत खून चढ़नें वाले मरीज की हालत लगातार खराब होती जा रही थी। ऐसे में शनिवार और रविवार को मरीज को तीन यूनिट खून चढ़ाया गया। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। उल्लेखनीय है कि एम्स की इमरजेंसी में दस अक्टूबर को मांगीलाल नाम के दो व्यक्ति भर्ती थे। एक व्यक्ति डोली कलां निवासी मांगीलाल विश्नोई (50 साल) और दूसरा नागौर के पांचुड़ी कला निवासी मांगीलाल (80 साल) भर्ती था।

डॉक्टरों ने 80 साल के मांगीलाल को खून की जरूरत बताई थी लेकिन अस्पतालकर्मियों ने 50 साल के मांगीलाल को खून चढ़ा दिया। गलती का पता चलने पर डॉक्टर ने खून के बैग को हटाकर डस्टबीन में फेंक दिया था। लेकिन तब तक आधे से अधिक खून चढ़ चुका था। डॉक्टरों के मुताबिक ऑपरेशन करके मरीज के शरीर से पानी निकाला गया, डायलेसिस भी किया गया। बीपी अत्यधिक कम होने से मरीज को बेड पर उलटा लेटाया गया। डॉक्टरों के हर संभव प्रयास के बाद आखिरकार 10 दिन बाद सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।

कुएं में गिरने से महिला की मौत, सिविल डिफेंस टीम की आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला के शव को निकाला बाहर
जयपुर। जयपुर जिले के बगरू थाना इलाके के रामपुरा ऊती गांव में आज तड़के दिल दहला देने वाली घटना हुई। गांव की 50 वर्षीय महिला गीता देवी कुएं में गिर गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिविल डिफेंस टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कुएं में गिरने से मची अफरा-तफरी
घटना सुबह 3 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला अचानक कुएं में गिर गई। कुएं में नीचे उतरने की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे रेस्क्यू में देरी हुई। करीब ढाई घंटे बाद सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और ऑपरेशन शुरू किया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा
गीता देवी को बाहर निकालकर तुरंत बगरू सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच जारी है।

जर्जर मकान ने किया मौत का तांडव : भरभरा कर गिरा मकान, सास को बचाने बहू ऊपर लेटी ; नहीं बचा पाई
जयपुर। सुभाष चौक थाना इलाके स्थित झिलाई हाउस में गुरुवार सुबह करीब सात बजे जर्जर मकान ने मौत का तांडव किया। भरभरा कर गिरे मकान में सास और बहू दब गए, जिससे सास की मौत हो गई और बहू घायल हो गई। इसी इलाके में 12 दिन पहले भी मकान के गिरने से पिता और पुत्री की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद शव को मुर्दाघर और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

इसी दौरान लोगों को मकान के मलबे में सास और बहू के फंसे होने की जानकारी मिली। बताया गया कि हादसे के समय दो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। जब मकान गिरने लगा तो वे अपनी दादी के पास पहुंचे। इस दौरान उनकी मां जोर-जोर से चीखने लगी। वह दादी के ऊपर लेटी थीं। लोगों ने मिलकर मलबा उठाया और दोनों को बाहर निकाला। हादसे में धन्नी बाई (60) की मौत हो गई और सुनीता (35) घायल हो गई। हादसे में सुनीता के सिर और पैर में चोट लगी है।

दो बच्चों को साथ लेकर ट्रेन के आगे कूदा पिता : मौके पर पिता की मौत, वहीं बच्चे गंभीर घायल
बांदीकुई। बांदीकुई-आगरा-बांदीकुई रेलमार्ग पर पंचमुखी के निकट रविवार देर रात पिता अपने दो बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे कूद गया, जिसके उसकी मौके पर मौत हो गई, वहीं दोनों बच्चे गंभीर घायल हो गए। दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के जेके लोन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बसवा पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 2 बजे नंदेरा निवासी बबली सैनी 35 वर्ष अपने दोनों बच्चों को बाइक पर बिठाकर रेलवे ट्रैक पर आया और बाइक को पटरी के किनारे खड़ा कर ट्रेन आने का इंतजार करता रहा। थोड़ी देर बाद ट्रेन को आते देख वह दोनोें बच्चों को लेकर ट्रेन का आगे कूद गया। हादसे में उसकी मौत हो गईं, वहीं बेट चित्रेट 3 वर्ष और उमंग 5 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। मृतक परिवार के साथ गत आठ साल से भांकरोटा जयपुर में किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों के अनुसार वह रात को ही वह दोनों बच्चों को जयपुर से बांदीकुई लेकर आया था।

पुलिया पार करते समय तेजबहाव में बही कार : युवक की मौत, दूसरे ने पेड़ पर लटक कर बचाई जान
शाहपुरा। क्षेत्र के समेलिया मार्ग पर बाहले की पुलिया पार करते समय एक अल्टो कार पानी के तेज बहाव में बह गई, जिसमें मौजूद दो लोगों में से एक ने कार से निकलकर पेड़ पर लटक कर अपनी जान बचाई। वहीं दूसरा कार में ही फंसा रह गया और पानी के तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों एवं एसडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव एवं पेड़ पर लटके युवक को बाहर निकाला।

जानकारी अनुसार रायला थाना क्षेत्र के जसोरिया गांव के दो मित्र घेवरचंद गुर्जर एवं कमलेश बलाई कार से शाहपुरा आ रहे थे, इस दौरान समेलिया बहाले की पुलिया पर करीब 3 फीट तेज गति से बहते पानी की चपेट में आने से कार बहाले में बह गई। इस दौरान कार का फाटक खुल जाने से उसके पास बैठा कमलेश कार से बाहर निकल गया और पेड़ से लटक कर उसने अपनी जान बचाई। वही चालक घेवरचंद कार के साथ ही बह गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर बहाले के में झाड़ियां में फांसी कार से घेवरचंद का शव एवं पेड़ पर लटक रहे कमलेश बलाई को रेस्क्यू किया।

अलर्ट दर किनार
इस वर्ष क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के बाद लगभग सभी जल स्रोत लबालब होकर ओवर फ्लो चल रहे हैं। प्रशासन की ओर से आमजन से बहते पानी के पास न जाने की अपील के बावजूद लापरवाह लोग बहते पानी का नजारा देखने उलट रहे हैं। कई लोग फोटो खींचने रील्स बनाने के लिए भी मौके पर उमड़ रहे हैं। क्षेत्र के उम्मेद सागर बांध नाहरसागर बांध ओवरफ्लो होकर उन पर करीब 2 फीट से अधिक की चादर चल रही है वहीं क्षेत्र का सबसे बड़ा बांध अरवड बांध भी अपनी भराव क्षमता की ओर बढ़ रहा है।