israeli - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इजरायल को खुद की रक्षा का अधिकार : जी 7 ने जताया समर्थन, ट्रम्प वापस अमेरिका लौटे
कनाडा। कनाडा के अल्बर्टा में 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए बैठक कर रहे जी-7 नेताओं ने मंगलवार को ईरान को ‘क्षेत्रीय अस्थिरता और आतंक का मुख्य स्रोत’ बताते हुए इजरायल के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के लोगों को तेहरान खाली करने की चेतावनी देने के बाद बैठक से स्वदेश वापस चले गए हैं। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे जी-7 नेताओं ने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता के लिए  प्रतिबद्धता दोहराई और ईरानी संकट के समाधान का आह्वान किया ताकि क्षेत्र में शत्रुता में कमी आ सके और गाजा में युद्ध विराम हो सकें।

पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की प्रतिबद्धता दौहराई
‘इजरायल और ईरान के बीच हालिया घटनाक्रम’ शीर्षक से जारी बयान में  जी-7 नेताओं ने जोर देकर कहा कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है और ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं हो सकता। नेताओं ने अपने एक संक्षिप्त बयान में कहा ‘हम जी-7 के नेता पश्चिम एशिया में शांति  और स्थिरता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। इस संदर्भ में हम पुष्टि करते हैं कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। हम इजरायल की सुरक्षा के लिए अपना समर्थन दोहराते हैं। हम नागरिकों की सुरक्षा के महत्व की भी पुष्टि करते हैं। ईरान क्षेत्रीय अस्थिरता और आतंक का मुख्य स्रोत है।

ईरान को परमाणु समझौते पर  हस्ताक्षर कर देना चाहिए था: ट्रम्प
यह बयान ऐसे समय में आया है जब गहराते इजरायल ईरान संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति अचानक कनाडा की अपनी यात्रा को बीच में ही छोड़ स्वदेश लौट गए हैं। ट्रंप ने ईरानी लोगों को ‘तेहरान तुरंत छोड़  देने’ की चेतावनी दी थी। इस बीच रवाना होने से पहले ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद से कहा ‘ईरान को परमाणु समझौते पर  हस्ताक्षर कर देना  चाहिए था, जिस पर मैंने उन्हें हस्ताक्षर करने के लिए कहा था। यह कितनी शर्म की बात है और मानव जीवन की बर्बादी है। सीधे शब्दों में कहें तो ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। मैंने यह बात बार-बार  कही है।

ईरान पर हमला इजरायल के अस्तित्व की लड़ाई : इस खतरे को कम करना चाहते हैं हम, श्लोमी ने कहा- हमलों में कई परमाणु वैज्ञानिक और सैन्य अधिकारी मारे गए
यरूशलम। इजरायल ने ईरान के खिलाफ किये गये अपने हमलों को देश के अस्तित्व की लड़ाई बताते हुए कहा है कि वह ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को बाधित करने के लिए तत्परता से काम कर रहा है। इजरायली सुरक्षा बल (आईडीएफ) के सैन्य खुफिया निदेशालय (अमन) के प्रमुख मेजर जनरल श्लोमी बिंदर ने आज कहा कि ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को बाधित करने के लिए परिचालन तत्परता के उच्चतम स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा,''हम इस खतरे को कम करना, बाधित करना और हटाना चाहते हैं। हम एक ऐसे अभियान पर निकल पड़े हैं जो अस्तित्व के लिए बहुत बड़ा है। यह एक ऐसे दुश्मन के खिलाफ है जो हमें नष्ट करना चाहता है। उन्होंने कहा कि अमन ने विभिन्न परमाणु हथियार समूह के विकास मुद्दों पर काम करने के ईरान के गुप्त प्रयासों का पता लगाने  और बाधित करने के लिए मेहनत की है। पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइल खतरों के संबंध में ईरान की गुप्त प्रगति का पता लगाने के लिये और भी मेहनत की।  इजरायली हमलों में ईरान के कई परमाणु वैज्ञानिक और शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए हैं।

इससे ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को नुकसान पहुंचा है। यह हमला ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रमों पर आईडीएफ द्वारा 2023 में ईरानी केंद्रों को निशाना बनाने के बाद से सबसे तीव्र और सावधानीपूर्वक समन्वित हमलों में से है। बिंदर ने इस हमले को ईरान के खिलाफ मौजूदा अभियान के लिए बहुत-सारे अलग-अलग मुद्दों का समन्वय करने वाली सैन्य खुफिया के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा, ''सैन्य खुफिया विभाग इस मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है, बहुत सतर्क और मजबूत स्थिति से इस अभियान में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा,''मुझे आप पर भरोसा है। अपनी तीक्ष्णता और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें  और इसके साथ हम जीतेंगे।

इजरायल ने दक्षिणी सीरिया में पूर्व सैन्य स्थल पर किए हवाई हमले, वाहनों सहित 23 स्थलों को निशाना बनाया
दमिश्क। इजरायल के लड़ाकू विमानों ने सोमवार को दक्षिणी सीरिया में एक पूर्व सैन्य स्थल पर हवाई हमले किए। सीरिया की मानवाधिकार वेधशाला के अनुसार हमलों का लक्ष्य दारा प्रांत में जबाब और इजरा के पास 89वीं आर्टिलरी रेजिमेंट बेस था। ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था ने बताया कि हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है और कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आकलन नहीं किया जा सका है।

मानवाधिकार वेधशाला के अनुसार यह घटना 2025 की शुरुआत से सीरियाई क्षेत्र पर 21वां इजरायली हमला है। इनमें से 19 हवाई हमले थे जबकि दो जमीनी हमले थे। इजरायली अभियानों ने हथियार डिपो, सैन्य मुख्यालय और वाहनों सहित कम से कम 23 स्थलों को निशाना बनाया।