hijack - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हाईजैक प्रकरण खत्म : 33 बीएलए विद्रोहियों को मार गिराया, पाकिस्तानी सरकार ने भेजे 200 ताबूत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान के बोलन जिले में जाफर एक्सप्रेस हाईजैक मामले में बुधवार रात करीब 9.30 बजे पाक सेना ने दावा किया कि हाईजैक प्रकरण खत्म हो गया है, उसने बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर बीएलए के 33 लड़ाकों को मार गिराया है और सभी बंधकों को रिहा करवा लिया है। वहीं इससे पूर्व बीएलए ने शाम 8 बजे दावा किया कि उसने अब भी 150 लोगों को बंधक बना रखा है। उसने अब तक 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों और बंधकों को मार दिया है। बीएलए ने शाम 8 बजे एक बयान जारी कर बताया कि उसने पिछले 1 घंटे में 50 बंधकों को मारा दिया है। इससे पहले बुधवार सुबह लड़ाई में 10 सैनिक मारे गए थे, जबकि मंगलवार को 40 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या की थी।

आत्मघाती जैकेट पहने विद्रोही
इससे पूर्व पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कहा था कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एयरफोर्स और सेना के जवान बलूच लड़ाकों को घेरे हुए हैं। विद्रोही विस्फोटक से लदे आत्मघाती जैकेट पहने हुए हैं, इससे बाकी बंधकों को रिहा कराने में मुश्किल हो रही है। वे इन्हें मानव शील्ड की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

सरकार ने भेजे 200 ताबूत
इससे पहले बुधवार दोपहर को पाकिस्तानी सरकार ने बलूचिस्तान के क्वेटा में 200 ताबूत भेजे थे, जिसके लिए दावा किया था कि यह प्रोटोकॉल के तहत भेजे गए हैं।

उपग्रह फोन से कर रहे हैंडलरों से बात
हमलावर अंतरराष्ट्रीय हैंडलरों, जिसमें अफगानिस्तान में एक मास्टरमाइंड शामिल है, के साथ संवाद करने के लिए उपग्रह फोन का उपयोग कर रहे थे और महिलाओं और बच्चों को मानव ढाल के रूप में उपयोग कर रहे थे, जिससे अभियान में अत्यधिक सावधानी बरती गई।

ट्रेन सेवा तीन दिन के लिए निलंबित
इस बीच, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि क्वेटा से देश के अन्य हिस्सों में चलने वाली बोलन मेल और जाफर एक्सप्रेस को तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बोलन में जाफर एक्सप्रेस पर हुए हमले के बाद ट्रेन सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया गया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि क्वेटा से चमन जाने वाली यात्री ट्रेन अभी तक नहीं चली है।

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने पैसेंजर ट्रेन को किया हाईजैक, 20 यात्री बंधक, 6 सैनिकों की हत्या
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। BLA ने दावा किया कि उनकी आर्मी ने 120 यात्रियों को बंधक बना लिया है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को अलगाववादियों ने एक यात्री ट्रेन पर हमला कर ट्रेन को अपने नियंत्रण में ले लिया और इस हमले में कम से कम 6 सैनिकों के मारे जाने की आशंका है। पाकिस्तानी मीडिया के रिपोर्टों के अनुसार, इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट में करीब  6 लोगों के मारे जाने और 120 बंधक बनाये जाने की बात कही गई है और मारे गए व्यक्ति सुरक्षा कर्मी बताए गए हैं।

मीडिया की रिपोर्टों में पकिस्तान के रेलवे अधिकारियों का हवाला देते हुये बताया गया कि जाफ़र एक्सप्रेस ट्रेन बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, उसपर काछी जिले में हमला किया गया। अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने ट्रेन पर सवार लोगों को बंधक बना लिया है जिसमें कई सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक बयान में कहा कि “क्वेटा से पेशावर जा रही जाफ़र एक्सप्रेस ट्रेन पर पीरोकानरी और गदालार के बीच भीषण गोलीबारी की सूचना है।” उन्होंने कहा कि गोलीबारी एक आतंकवादी घटना हो सकती है और कहा कि जांच चल रही है।