heavy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गांव से बदतर हुई शहर की सड़कें
कोटा । प्रदेश में इस बार हुई भारी बारिश से जहां फसलों व स्कूलों व जर्जर भवनों को तो नुकसान हुआ ही है,वहीं सड़कों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। शहर की सड़कें गांव से भी बदतर हो गई है। छावनी में तो सड़क कम रह गई और गड्ढ़े अधिक हो गए हैं। जिससे यहां से गुजरने वाले ई रिक् खा और दो पहिया वाहन चालकों क पर हादसों का खतरा हमेशा मंडरा रहा है। इस बार जून से ही बरसात का दौर शुरु हो गया था जो अभी भी जारी है। अगले करीब एक सप्ताह तक तो भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है। बरसात में सबसे अधिक डामर की सड़कों को नुकसान हुआ है। शहर में जहां-जहां भी डामर की सड़कें हैं वे इन दिनों चलने लायक ही नहीं बची है।  शहर में किसी भी मुख्य मार्ग पर हो या गली मौहल्ले की सड़कें। उन से गुजरना मतलब जान जोखिम में डालने से कम नहीं है। स्टेशन से महावीर नगर व रंगबाड़ी से दादाबाड़ी तक। नयापुरा से रामपुरा हो या गुमानपुरा से छावनी की सड़क। सभी जगह एक जैसी स्थिति है। डीसीएम मेन रोड से लेकर सीएडी रोड तक पर इतने बड़े-बड़े और खतरनाक गड्ढ़े हो रहे हैं कि इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को पता ही नहीं चल रहा है कि वे सड़क पर चल रहे है। ऐसा लग रहा है मानो गड्ढ़ों के बीच सड़क को तलाशते हुए आगे बढ़ रहे हैं। एक गड्ढ़े से बचने का प्रयास करते हैं उतने में दूसरा गड्डा आ जाता है। उससे बचते हैं तो पूरी गाड़ी ही गड्ढ़े में कूद पड़ती  है। ऐसे में पीछे से आने वाले वाहनों से टकराने व हादसों का तो खतरा बना हुआ है। वहीं गड्ढ़ों के कारण हल्के व दो पहिया वाहनों का तो दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा हमेशा मंडरा रहा है।

सबसे अधिक ई रिक् शा सवारियों को खतरा
शहर में इन दिनों सवारी वाहन के रूप में सबसे अधिक इ रिक्शा व आॅटो चल रहे है। छावनी चौराहे से रामचंद्रपुरा तक अधिकतर लोग ई रिक् शा से ही आवागमन कर रहे है। ये हल्के होने से इनके गड्ढ़ों के कारण हादसों का शिकार होने का खतरा हमेशा बना हुआ है।  चौराहे से मुख्य बाजार से होते हुए पुलिस चौकी से लेकर आगे तक पूरी सड़क इतनी जर्जर हो रही है कि उसमें सड़क तलाशने पड़ रही है।

लाखों लोगों का आवागमन
छावनी में नगर निगम कोटा दक्षिण के 5 वार्ड है। इन वार्डों में तो करेब एक लाख से अधिक की आबादी रहती है। इनके अलावा सूर सागर, थेगड़ा, कंसुआ, डीसीएम व जयश्री विहार और रायपुरा तक के लोग छावनी बाजार व सब्जीमंडी में खरीदारी करने आ रहे है। ऐसे में लाखों लोगों के  लिए गड्ढ़े परेशानी के साथ ही हादसों का भी कारण बने हुए हैं।

जिम्मेदार बेखबर
छावनी निवासी महेश जोशी का कहना है कि चौराहे से रामचंद्रपुरा तक का मुख्य मार्ग इतना अधिक जर्जर हो रहा है कि उससे गुजरना जान जोखिम में डालना है। परिवार के लोग ई रिक्शा से आते-जाते हैं कई बार गड्ढ़ों के कारण रिक् शा पटलते  हुए बचा। सड़क की हालत सही करने के बारे में जिम्मेदार विभागों के अधिकारी बेखबर हैं। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। छावनी फ्लाई ओवर से लेकर स्लीप लेन तक पर इतने अधिक गड्ढ़े हैं कि यह वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।

विरोध प्रदर्शन तक कर चुके
छावनी के कांग्रेस पार्षद मोहम्मद इसरार का कहना है कि छावनी मेन रोड की सड़क का काम नगर निगम कोटा दक्षिण को करना है। इस संबंध में अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। कांग्रेस पार्षद तो छावनी में विरोध प्रदर्शन तक कर चुके हैं लेकिन अभी तक भी सड़कों को सही नहीं किया जा रहा है। जिससे लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को चाहिए कि बड़े गड्ढ़ों को तो सही करवा दिया जाए।

छावनी समेत नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र के वार्डों में बरसात से खराब हुई सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी हो चुका है। लेकिन अभी भी बरसात जारी होने से डामर का पेचवर्क नहीं किया जा सकता। बरसात थमने के बाद ही काम होगा। बरसात रूकते ही सबसे पहले छावनी की सड़कों को सुधारा जाएगा।
-ए.क्यू कुरैशी, अधिशाषी अभियंता नगर निगम कोटा दक्षिण

इस बार औसत से अधिक व भारी बारिश बनी बैरन
कोटा। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही इस बार कोटा संभाग में भी मानसून की अच्छी बरसात हुई है। औसत के काफी अधिक व भारी बारिश होने से बांध व जलस्रोत तो लबालब भर गए लेकिन भारी बारिश बैरन भी बन गई। संभाग के सभी जिलों में भारी बारिश से न केवल कच्ची पक्के मकान वरन् सड़क, पुलिया, सरकारी कार्यालय, स्कूल व आंगनबाड़ी तक के भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली के पोल व जीएसएस तक क्षतिग्रस्त होने से बिजली तंत्र गड़बड़ाया हुआ है। हालांकि सरकार व प्रशासन के स्तर पर बारिश से हुए नुकसान के सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन अभी तक के सर्वे के अनुसार संभाग में बारिश से करीब एक हजार करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। संभाग में भारी बारिश का एक दौर तो जुलाई तक रहा। उसके बाद 15 अगस्त से हुई दूसरे दौर की भारी बारिश में भी काफी नुकसान हुआ है। बिजली तंत्र को करीब 20 से 25 करोड़ का नुकसान  होने व फसलों में खराबा करीब 100 करोड़ से ज्यादा आंका गया है. पशुधन और मकानों को भी करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

दर्जनों रास्ते बंद, गांवों का संपर्क टूटा
वर्तमान में कोटा संभाग में करीब एक दर्जन से ज्यादा रास्ते बंद हैं। इसमें मेगा हाईवे, स्टेट हाईवे, मेजर डिस्टिक रोड शामिल हैं. कोटा-दौसा-लालसोट मेगा हाईवे पर बूंदी जिले के बंबोरी के पास सड़क पूरी तरह उखड़ गई है, जिससे यातायात डायवर्ट करना पड़ा है। इसी हाईवे पर मेज नदी की पापड़ी की पुलिया भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बूंदी जिले में मेंडोली-झालीजी का बराना, खटखट-नैनवा, बंबोरी-नंदपुरा और श्यामपुरा-हरिपुरा जैसे कई रास्ते बंद हैं. बारां जिले में जलवाड़ा-बराना और रामगढ़-मांगरोल का रास्ता बंद है।

दूसरे फेज में हुआ अधिक नुकसान
एडीएम सीलिंग कृष्णा शुक्ला ने बताया कि पहले फेज में जुलाई के अंतिम सप्ताह में भारी बारिश से बाढ़ आई थी। इसके बाद दूसरे फेज में 15 से 25 अगस्त के बीच भारी बारिश ने और तबाही मचाई। इस दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पानी पहुंच गया।  एनएचएआई, आरएसआरडीसी, रिडकोर, पीडब्ल्यूडी, स्थानीय निकायों और पंचायत राज विभाग की करीब 1000 किलोमीटर सड़कें प्रभावित हुई हैं व दो दर्जन पुलियाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं।  एडीएम शुक्ला ने बताया कि दूसरे फेज में निमोदा हरिजी में अधिक नुकसान हुआ है। अभी तक नुकसान के सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। नुकसान के जो प्रस्ताव अभी तक प्राप्त हो चुके हैं उन्हें सरकार को भेजा जा चुका है। सर्वे की प्रक्रिया अभी भी जारी है।

25 करोड़ का बिजली तंत्र प्रभावित
इधर जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कोटा के मुख्य अभियंता  जी. एस. बैरवा ने बताया कि  अतिवृष्टि से करीब 450 से अधिक विद्युत पोल टूट गए। इनमें ्33 केवी व 11 केवी और एलटी लाइन के पोल शामिल हैं। 76 सिंगल फेज, 62 थ्री फेज लाइनें और 2 पावर ट्रांसफार्मर खराब हुए। 8 से अधिक जीएसएस में पानी भरने से सप्लाई ठप है। घाट का बराना, नौताड़ा, गेंडोली, पापड़ी और बड़ा खेड़ा जीएसएस में पानी भरा होने से 15 से 20 हजार आबादी में बिजली सप्लाई बंद है। उनमें से कुछ को तो सही करवा दिया है। शेष को सही करने का काम किया जा रहा है।

मरम्मत के प्रस्ताव हो रहे तैयार
पीडब्ल्यूडी कोटा के अतिरिक्त मुख्य अभियंता निशु गुप्ता ने बताया कि बारिश से संभाग में सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। उनकी तत्काल मरम्मत के लिए एसडीआरएफ के तहत प्रस्ताव भेजे गए हैं। पहले 750 करोड़ रुपए के स्थाई मरम्मत प्रस्ताव भेजे गए थे। अब दोबारा  आंकलन किया जा रहा है ताकि खराब सड़कों की संख्या जोड़ी जा सके। वहीं  हाड़ौती संभाग में करीब  कई लोगों की मौत जलजनित हादसों और आकाशीय बिजली से हुई है। 100 से ज्यादा पशुधन की हानि और करीब 1 हजार मकानों को क्षति पहुंची है।

बच्चों पर किताबों और भारी बस्तों का बोझ कम करने की नीति, प्रदेश में नो बैग डे की शुरुआत
जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शनिवार को नो बैग डे यानी की बिना बस्ते के स्कूल की शुरुआत हो गई। शहर में प्रतियोगी परीक्षा होने से ज्यादातर बड़े स्कूल में अवकाश है, लेकिन आठवीं तक के अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित हुए विद्यालय के स्टूडेंट्स ने शनिवार को इस अनोखे दिन का खूब आनंद लिया और जहां बच्चों को राजस्थान और भाषा कौशल के बारे में बताया गया। भाषा कौशल में अंग्रेजी से हिंदी ट्रांसलेशन, नए मीनिंग, संस्कृत से हिंदी की जानकारी दी गई। टीचर भी इस पहल को सकारात्मक मानते हैं, उनका कहना है कि 6 दिन शिक्षण के बाद 1 दिन बिना किताबों के बातों-बातों और खेल-खेल में होने वाली पढ़ाई उनके मन और मस्तिष्क पर ज्यादा प्रभाव डालती है।

बस्ते का बोझ कम करने की कवायद: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी राज्यों को स्कूल बैग का बोझ हल्का करने की गाइडलाइन जारी की है, जिसके अनुसार बच्चे के स्कूल बैग का बोझ उसके वजन के 10 फीसदी तक होना चाहिए। सप्ताह में एक दिन बिना बैग भी इसी कवायद का हिस्सा है। देश में राजस्थान से पहले मणिपुर, उत्तर प्रदेश भी सप्ताह में एक दिन नो बैग डे लागू कर चुका है।

2 साल बाद फिर बस्ता मुक्त हुए हम: राज्य सरकार ने 2020 में इसकी घोषणा की थी, जिसके अनुसार नए सत्र से अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को शनिवार को बस्ता लेकर स्कूल नहीं जाना है। इसलिए सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को नो बैग डे मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 20 फरवरी, 2020 को बजट भाषण के दौरान शिक्षा विभाग से संबंधित घोषणाओं में हफ्ते में एक दिन शनिवार को सरकारी स्कूलों में बैग नहीं ले जाने व उस दिन कोई अध्यापन कार्य नहीं किए जाने संबंधी फैसले का ऐलान किया था। सत्र 2022-23 में सप्ताह में प्रत्येक शनिवार को बस्ता मुक्त दिवस मनाया जा रहा है।े

तेज अंधड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त
नदबई।  शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को तेज अंधड़ व तूफान से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त सा नजर आने लगा। तेज तूफान के चलते मुख्य बाजार में दुकानों के सामने लगे टीनशेड हवा में उड़ गए तो ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह सैकड़ों पेड धराशाही हो गए। विद्युत निगम के करीब 60 से अधिक विद्युत पोल टूटने से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। ऐसे में लोगों को विद्युत अव्यवस्था के साथ ही पानी की समस्या से जूझना पडेगा।

सड़कों के बीच पेड टूटकर गिरने से कई जगह यातायात बाधित होने की सूचना भी मिल रही। नदबई डहरामोड और नदबई कुम्हेर मार्ग पर कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने की सूचना मिली। उधर, नगर पालिका प्रशासन शहरी क्षेत्र में धराशाही हुए पेडों को हटाते हुए यातायात संचालन करने के प्रयास में जुट गया तो विद्युतकर्मियों की टीम विद्युत पोलों को दुरुस्त करने में जुट गई।

विधायक को AK-47 रखना पड़ा भारी: अनंत सिंह सहित 2 दोषियों को 10-10 साल सश्रम कारावास की सजा
पटना। बिहार में पटना की एक विशेष अदालत ने एके-47 राइफल बरामदगी के मामले में मंगलवार को मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह समेत दो दोषियों को 10-10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए पटना में गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश त्रिलोकी दुबे ने मामले में सजा के बिंदु पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद खुली अदालत में यह सजा सुनाई। फैसला सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश ने कहा कि दोनों दोषियों विधायक सिंह और सुनील राम की उम्र और उनकी बीमारी को देखते हुए यह सजा सुनाई जा रही है। अदालत ने 14 जून 2022 को दोनों अभियुक्तों को दोषी करार दिया था।

मामला वर्ष 2019 का है। आरोप के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिले के बाढ़ थाना की पुलिस ने सिंह के पैतृक गांव नदवा स्थित उनके आवास पर छापेमारी की थी और कथित रूप से एके-47 राइफल, कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद किए जाने का दावा किया था। पुलिस ने सुनील राम को गिरफ्तार किया था। मामले की प्राथमिकी बाढ़ थाना कांड संख्या 389 /2019 के रूप में 16 अगस्त 2019 को दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में सिंह और सुनील कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

अनुसंधान के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। साल 2020 में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विशेष न्यायालय में आरोपों का गठन किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन ने अपने आरोप साबित करने के लिए 13 गवाहों का बयान न्यायालय में कलमबंद करवाया था, जबकि बचाव पक्ष की ओर से भी 34 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।

केन्द्र की भाजपा सरकार के 14 साल कांग्रेस के 55 सालों के शासन पर भारी: सतीश पूनिया
टोंक। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्या सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस में वंशवाद, पूंजीवाद, भ्रष्टाचार सहित ऐसा कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा, जिससे देश को आघात नहीं पहुंचा। देश में इमरजेंसी लगाकर 19 महिनों तक निर्दोष लोगों को जेल में डाल दिया। उस कांग्रेस को अब देश की जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है। केन्द्र की भाजपा सरकार के 14 साल कांग्रेस के 55 सालों के शासन पर भारी है। डा. पूनिया मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा टोंक द्वारा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण जनसभा को मुख्य वक्ता के रुप में संबोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मोदी सरकार के 8 सालों में 12 करोड़ गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत कनेक्शन देने का काम मोदी ने किया है। 45 करोड़ जन-धन खाते खोलकर 13 हजार करोड़ रुपए जन-धन खातों में भेजकर मोदी ने भ्रष्टाचार पर चोट की है। 10 करोड़ शौचालय तैयार कर माताओं व बहनों को सम्मान दिया है। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत 18 हजार गांवों को बिजली से रोशन किया है, मोदी सरकार का लक्ष्य है कि 2024 तक हर घर को नल से पानी पहुंचाया जाये। मोदी के नेतृत्व में आज अयोध्या में राम मंदिर बनता देख रहे है, वहीं कश्मीर में जहां लाल चौक में तिरंगा नहीं फहराने दिया जाता था, आज मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर आज उसी लाल चौक पर शान से तिरंगा लहरा रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के आठ वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से घूमा विकास का पहिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले महिलाएं घर के बाहर शौच को जाती थी। उन्हें झोपड़ियों में सोते देखा जा सकता था।

लोगों के पास आवास नहीं थे। मोदी की प्रधानमंत्री आवास योजना, घर-घर शौचालय योजना और उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को मान सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी 2023 में राजस्थान व 2024 में पुन: केंद्र में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी। सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने संबोधित को करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में 8 सालों में देश व संसदीय क्षेत्र में इतने विकास कार्य कांग्रेस के 55 सालों में नहीं हुए।

युवा टीम ने किया पूनिया का स्वागत : प्रदेश कप्तान सतीश पूनिया के टोंक आगमन पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र जयसिंहपुरा के नेतृत्व जिलेभर की युवा टीम में बनास पुलिया पर जब भव्य स्वागत किया तो प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश टीम गदगद हुए बिना नहीं रहे। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा के साथ देवली से मनोज शर्मा, राजेश गुर्जर दुनी, दशरथसिंह राजावत पीपलू, सुरेश शर्मा डांगरथल, हरिराम गुर्जर नटवाड़ा, हनुमान चौधरी अरनिया, राजाबाबू खिंची उनियारा, मोहरसिंह अलीगढ़, राजेश जांगिड़ दहलोद, महेन्द्र वैष्णव, भंवर भंडाना, कर्णसिंह राजावत, राधेश्याम चांवला सहित अनेक मडंलों के अध्यक्षो के नेतृत्व में जिलेभर से युवाओं की टीम का स्वागत के प्रति जोश देख प्रदेश नेतृत्व गदगद हुए बिना नही रहे। युवा मोर्चा कप्तान नरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर पहुंची टीम ने पांडाल को खचाखच भर दिया।
सभा में छाए किसान नेता रतन लाल: भाजपा के देहात किसान नेता रतन लाल चौधरी ने उस समय पूरे कार्यक्रम में छा गए जब दर्शक दीर्धा में से ही प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने पूछ लिया कि कांग्रेस के 55 साल व भाजपा के 15 वर्ष में अधिक असरदार कौनसा है। इस पर चौधरी ने 55 साल से 15 साल देश के लिए महत्वपूर्ण बताएं तो उन्हे दीर्घा में ही माइक थमा दिया। अपने औजस्वी उद्बोधन ने जब अटलजी के शासन में गांव से गांव जोड़ने की उपलब्धियों के साथ मोदी शासन में 370 का हटना, राम मन्दिर बनाना ऐतिहासिक व गौरवशाली बताकर जवाब देते हुए कहा कि 15 साल भाजपा के कांग्रेस के 55 सालों पर भारी है तो न केवल पांडाल में बैठे कार्यकर्ता बल्कि मंच पर बैठे नेताओं ने भी तालियां बाजकर उनका स्वागत किया।

कम नजर आई भीड़, वसुंधरा के फोटो नहीं दिखे : केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर हुई जनसभा स्थल पर उम्मीद से कम भीड़ नजर आई और रामलीला मैदान में लगाई कुर्सियां आधी ही भरी नजर आई और पांडाल खाली नजर आएं। कार्यक्रम में दबी जुबान कई भाजपाई कहते भी नजर आएं कि कार्यक्रम इस जगह इसलिए रखा गया कि कम जगह पर भीड़ अधिक नजर आएं, पर इस स्थान पर भीड़ नजर नही आई। साथ ही यह भी कहते नजर आएं कि जो के्रेज पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का है और उनके नाम से ही भीड़ उमड़ती है, वो भीड़ यहां आमजन की नजर नही आई। कार्यक्रम में यह भी चर्चा रही कि सभा स्थल पर लगाएं पोस्टरों व होर्डिंग में वसुधरा राजे के फोटो गायब रहा। जिसको लेकर भी अलग अलग चर्चाएं सामने आती रही।

सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहा, मौके पर ज्ञापन देने से मिली राहत  : केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा टोंक द्वारा सेवा ,सुशासन ,गरीब कल्याण जनसभा व ज्ञापन के कार्यक्रम को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशानुसार जनसभा स्थल गांधी पार्क से लेकर घंटाघर, कलेक्ट्रेट पुलिस छावनी बना रहा और सुबह से लेकर कार्यक्रम सम्पन्न होने तक पुलिस बल सशस्त्र तैनात रहा और मौके पर अतिरिक्त कलक्टर के पहुंंच कर ज्ञापन लेने से पुलिस बल को राहत मिली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद, इंदू, सुरेश कुमार, शहर कोतवाल जितेन्द्रसिंह चारण, पुलिस अधिकारी बृजेश सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान तैनात रहे।

सूचना ना देना पड़ा भारी: जोधपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और कुचामन के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर लगा जुर्माना
जयपुर। सूचना आयोग लगातार मिल रही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की दिशा में अग्रसर है। इस दिशा में सूचना नहीं देने पर आयोग के द्वारा कई बार जुर्माना लगाकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है। राज्य सूचना आयुक्त लक्ष्मण सिंह ने सूचना उपलब्ध कराने में कोताही बरतने पर जोधपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पर 25 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। सिंह ने एक अन्य मामले में कुचामन के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर भी पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है।

आयोग ने जोधपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रति नाराजगी जाहिर की और कहा कि आवेदक को सूचना मुहैया कराने में तीन साल लगा दिए। सिंह ने कहा अधिकारी ने सूचना कानून की अवहेलना की है और लापरवाही का परिचय दिया है। आयोग के सम्मुख महेंद्र कुमार मेहता ने  अपील दायर कर शिकायत की उन्हें लम्बे समय से सूचना उपलब्ध नहीं  दी जा रही है। मेहता के आवेदन के मुताबिक लायंस क्लब ने 2015 से 2018 के बीच लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाए थे। वे उनके बिलो के भुगतान की सूचना मांग रहे थे।

सुनवाई की आयोग को बताया गया कि सूचना के लिए 2019 में आवेदन किया था। उसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं की गई तो प्रथम अपील दायर की गई। प्रथम अपील अधिकारी ने भी अप्रैल 2019 में सीएमएचओ को सात  दिन में सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। लेकिन उसकी भी पालना नहीं की गई। साथ ही शुल्क के लिए भी गलत ढंग से गणना की गई। इस पर सिंह ने नाराजगी व्यक्त की और 25 हजार रूपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। यह राशि उनके वेतन से काटी जाएगी।

सूचना आयोग ने एक अन्य मामले में आयोग के निर्णय के बावजूद सूचना उपलब्ध कराने में कोताही बरतने पर कुचामन के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। सूचना आयुक्त सिंह ने  कहा शिक्षा अधिकारी ने आयोग के आदेश की पालना में लापरवाही बरती है।

अगले चार दिनों तक कर्नाटक में भारी बारिश!
बेंगलुरू। मौसम विभाग ने कर्नाटक में अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। राज्य में तीन से सात जून तक तटीय क्षेत्र के दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों, बेल्लारी, बेंगलुरु शहर, बेंगलुरु ग्रामीण, चामराजनगर, चिक्कमगलुरु, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, हासन और कोडागु जिलों में येलो अलर्ट की घोषणा की गई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि कोलार, मांड्या, रामनगर, शिमोगा और तुमकुर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तरी अंतर्देशीय के सभी जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। इससे पहले को गुरुवार को हासन जिले के अरसीकेरे में पांच सेंटीमीटर और दक्षिण कन्नड़ जिले के सुब्रमण्यममणि और तुमकुर जिले के बाराकूर में तीन-तीन सेंटीमीटर बारिश हुई और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कर्नाटक के तट पर बारिश का पूर्वानुमान जारी
आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सामान्य से तीन दिन पहले पिछले रविवार को केरल में दाखिल हुईं। मानसून अमूमन एक जून को केरल में पहुंचता है, राज्य में गत शनिवार से बारिश शुरू होनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मृत्युंजय महापात्र ने कहा, केरल में मानसून के मौसम की शुरुआत को चिह्नित करने वाली सभी घटनाएं उसी के अनुरूप हैं। राज्य में मानसून के प्रभाव के बाद कर्नाटक के तट पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

जयपुर में नंदेश्वर महादेव मंदिर के पास मर्डर, भारी वस्तु सिर पर मारकर युवक की हत्या
जयपुर। राजधानी के सदर थाना इलाके में एक युवक के सिर पर भारी वस्तु मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की वारदात नंदेश्वर महादेव मंदिर के पास की गई। मृतक पप्पू सैनी बूंदी का रहने वाला था और यहां रहकर मजदूरी करता था।

सूचना के बाद सदर थाना पुलिस की टीम पहुंची मौके पर और एफएसएल की टीम को भी बुलाया साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक पप्पू नशा करने का आदी था अब जांच के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

नशा करने का आदी था मृतक पप्पू
पुलिस आसपास में सिटी फुटेज खंगाल रही है। वही इस प्रकरण से जुड़े एक और पहलू भी सामने आया है कुछ ही दूरी पर एक युवक घायल हालत में मिला है, यहां सोडाला थाना लगता है घायल युवक का नाम मानसी है और यह नशे में धुत था। प्रथम दृष्टया जांच करने के लिए सोडाला पुलिस ने इस युवक को सदर थाना पुलिस को सौंप दिया है वहीं सदर थाना पुलिस से अस्पताल लेकर गई है अब उपचार के बाद इससे पूछताछ की जाएगी माना जा रहा है कि इस युवक और पप्पू के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद उसकी हत्या हो गई इसका खुलासा पूछताछ के बाद होगा।

लापरवाही पड़ रही भारी, ना मास्क, ना सोशल डिस्टेंसिंग, कोरोना के मामले बढ़कर 3000 पार, 31 की मौत
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना को लेकर जो गंभीरता दिखाई गई थी, वो अब नजर नहीं आ रही है। लोग भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ना मास्क लगा रहे हैं, ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे है। ऐसे में कोरोना के मामले बढ़ना तय है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर से वृद्धि दर्ज की गई और इस दौरान 3,205 नये मामले दर्ज किये गये जबकि मृतकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई जो 31 पर जा पहुंची। मृतकों में 29 केरल से हैं।

हालांकि देश में एक अरब 89 करोड़ 48 लाख 01 हजार 203 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3,205 नये मरीज सामने आये हैं, जबकि मंगलवार को 2,568 नये मामले सामने आये थे। वहीं इस दौरान 2,802 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 44 हजार 689 मरीज कोविड से उबर चुके हैं।
इस बीमारी से 31 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 5,23,920 हो गया है। मंगलवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या 20 थी।  इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.05 प्रतिशत,  रिकवरी रेट 98.74 फीसदी तथा मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

बीते कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नये मामलों में तेजी के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान इनमें फिर से वृद्धि दर्ज की गयी है। राजधानी में सक्रिय मामले 242 और बढ़कर 5,986 पहुंच गए। वहीं 1,171 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 18,54,888 पर पहुंच गया जबकि एक और मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 26,176 हो गयी है।

हरियाणा में भी सक्रिय मामले 93 और बढ़कर 2,594 हो गये हैं। इस दौरान 412 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 9,80,718 हो गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,619 पर स्थिर है। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 35 घटकर 2,744 हो गए हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 302 बढ़कर 64,70,418 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या में 29 की बढ़ोतरी होने से यह आंकड़ा 69,112 पर पहुंच गया है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत की सुनामी, 'आप' पड़ी बड़ी पार्टियों पर भारी
चंडीगढ़। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा चुनावों के परिणाम जारी हो गए है। चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी ने इतिहास बनाया है। पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। आम आदमी पार्टी को 92 सीटों पर जीत मिली है। जबकि पंजाब में कांग्रेस को महज 18 सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं अकाली दल को 4 सीटों पर जीत मिली है।  भाजपा चार राज्यों में धमाल मचाने के बाद भी पंजाब में कुछ खास नहीं कर पाई और बीजेपी को यहां महज 2 सीटों पर जीत मिली।  अन्य के खाते में सिर्फ 1 सीट आईं है।

उल्लेखनिय है कि यह पहली बार होगा, जब पंजाब में आप की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक  अरविंद केजरीवाल ने जनादेश के लिये लोगों का आभार व्यक्त किया है। इस चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेता और मंत्री चुनाव हार गए है। इनमें सत्तारूढ़ कांग्रेस के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल है।

पंजाब में बड़े-बड़े चेहरे भी हार गए
पंजाब में आप ने सियासी बदलाव नई परिभाषा तय कर दी। यहां आम आदमी पार्टी ने न सिर्फ  बहुमत के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया, बल्कि बड़े-बड़े चेहरों को भी करारी शिकस्त दी। सीएम चन्नी, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल जैसे लोग भी झाडू में उड़ गए। 30 साल में यह पहली बार है कि बादल परिवार विधानसभा से बाहर हो गया है।

आप को पहली बार मिला पूर्ण राज्य
आम आदमी पार्टी को पंजाब में पहली बार किसी पूर्ण राज्य की कमान मिली है। आप की दिल्ली में सरकार है लेकिन इसे पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं है।

भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे मान
पंजाब में सीएम के चेहरा रहे भगवंत मान ने जीत के बाद कहा कि यह आप की नहीं बल्कि जनता की सरकार होगी। सरकार जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए उसके द्वार तक जाएगी। मान ने कहा कि वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री के रूप में उनकी तस्वीर नहीं लगेगी।

चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी को 92,  कांग्रेस को 18, भाजपा को 2, शिअद को 4,  अन्य को 1सीट पर जीत मिली है।

निवेश करने वालों की भारी लिवाली से शेयर बाजार में तेजी जारी , निवेशकों ने कमाये 2.51 लाख करोड़
मुंबई। रूस यूक्रेन जंग के कारण हुई भारी बिकवाली के कारण गिरावट में निवेश करने वालों की भारी लिवाली से बुधवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी रही। इस दौरान शेयर बाजार में दो फीसद से अधिक की बढ़त दर्ज की गयी जिससे निवेशकों ने 2.52 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1223.24 अंकों की बढ़त के साथ 54647.33 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 331.90 अंकों की तेजी के साथ 16345.35 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों की तरह की छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 2.37 प्रतिशत बढ़कर 22961.84 अंक पर और स्मॉलकैप 2.16 प्रतिशत उठकर 26583.64 अंक पर रहा। शेयर बाजार में रही इस तेजी से बीएसई का बाजार पूंजीकरण पिछले सत्र के 24110831.04 करोड़ रुपये की तुलना में आज 252663.79 करोड़ रुपये बढ़कर 24362494.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस तरह से निवेशकों ने 2.51 लाख करोड़ रुपये की कमाई की है।

इस तेजी के बावजूद बीएसई में शामिल धातु 0.69 प्रतिशत, पावर 0.03 प्रतिशत और यूटिलिटी 0.10 प्रतिशत की गिरावट में रहा। शेष सभी समूह बढ़त में रहे जिसमें रियल्टी 3.16 प्रतिशत, एनर्जी 3.58 प्रतिशत, ऑटो 2.92 प्रतिशत, वित्त 2.14 प्रतिशत, बैंङ्क्षकग 1.76 प्रतिशत और पूंजीगत वस्तुयें 2.02 प्रतिशत प्रमुखता शामिल है। बीएसई में कुल 3435 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2657 हरे निशान में और 684 लाल निशान में रहे जबकि 94 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर यूरोपीय बाजारों में तेजी रही जबकि एशियाई बाजार लाल निशान में रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 2.11 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 4.97 प्रतिशत की तेजी में रहा जबकि जापान का निक्केई 0.30 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.67 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.13 प्रतिशत की गिरावट में रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 370 अंकों की तेजी के साथb53793.99 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 53367.52 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली से यह 54893.73 अंक के उच्चत मस्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 53424.09 अंक की तुलना में 2.29 प्रतिशत अर्थात 1223.24 अंक उछलकर 54647.33 अंक पर रहा।