rahul - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चढ़ावा चोरी मामला : मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, प्रकरण की स्वतंत्र और व्यापक जांच कराने की मांग
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राम भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण की स्वतंत्र और व्यापक जांच कराने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखा है। खड़गे तथा गांधी ने अपने संयुक्त पत्र में कहा कि राम भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर केंद्र सरकार ने किया था। इसके अधिकांश सदस्य सरकार द्वारा नामित किये गये हैं। इसलिए मामले में केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकती।

उन्होंने लिखा कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान राम के मंदिर निर्माण और सेवा के लिए अपनी मेहनत की कमाई श्रद्धा और विश्वास के साथ दान की थी। ऐसे में ट्रस्ट के भीतर वित्तीय अनियमितताओं और चढ़ावे की चोरी की खबरों ने पूरे देश के श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचायी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल आंतरिक जांच पर्याप्त नहीं है, बल्कि एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यापक जांच करवायी जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आये और दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिल सके।

खड़गे ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर पत्र साझा करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी को हमारा संयुक्त पत्र, जिसमें राम भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र और व्यापक जांच की मांग की गयी है। अपनी मेहनत की कमाई श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ दान करने वाले लाखों श्रद्धालु इस चोरी से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने वोट चोरी के खिलाफ शुरु किया अभियान : जन समर्थन के लिए मिस्ड कॉल करने का किया आग्रह, कहा- यह लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी को लोकतंत्र पर हमला करार देकर हुए इस मुद्दे पर और आक्रामक रुख अपनाते हुये इसके खिलाफ मिस्ड कॉल सार्वजनिक अभियान शुरू किया है। गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर फोन नंबर जारी कर वोट चोरी के खिलाफ जन समर्थन हासिल करने के लिए लोगों से मिस्ड कॉल करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि वोट चोरी एक व्यक्ति, एक वोट के लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है। चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ है - पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें। गांधी ने जनता से इस मुहिम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि आप भी हमारे साथ जुड़कर वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई में हमें अपना समर्थन दें और वोटचोरी.इन/एकडिमांड पर जाएं या नंबर पर मिस्ड कॉल दें। यह लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है।

राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पेपरलीक को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए आज कहा कि पूरे देश में पेपरलीक हो रहे हैं और छात्रों के भविष्य के लिए यह पद्मव्यूह संकट बन गया है। गांधी ने कहा कि 6 राज्यों में 85 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में-पेपर लीक हमारे युवाओं के लिए सबसे खतरनाक पद्मव्यूह बन गया है। पेपर लीक मेहनती छात्रों और उनके परिवारों को अनिश्चितता और तनाव में धकेल देता है, उनके परिश्रम का फल उनसे छीन लेता है। साथ ही यह अगली पीढ़ी को गलत संदेश देता है कि बेईमानी, मेहनत से बेहतर हो सकती है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

उन्होंने कहा कि अभी एक साल भी नहीं हुआ] जब नीट पेपर लीक ने देश को झकझोर दिया था। हमारे विरोध के बाद मोदी सरकार ने नए कानून के पीछे छुप कर उसे समाधान बताया, लेकिन इतने सारे हालिया लीक ने उसे भी विफल साबित कर दिया। यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर है। इसका खात्मा सभी राजनीतिक दलों और सरकारों को मतभेद भुलाकर, मिलकर कदम उठाने से होगा। इन परीक्षाओं की गरिमा बनी रहना हमारे बच्चों का अधिकार है और इसे हर हाल में सुरक्षित रखना होगा।