arvind singh mewar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बयानबाजी करने से पहले इतिहास की जानकारी जरूरी : सिंधिया
उदयपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्नी संग शंभू निवास पहुंचकर स्व. अरविंद सिंह मेवाड को श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंधिया ने स्व. मेवाड़ के पुत्र डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात की। सिंधिया ने कहा कि स्व. मेवाड़ का निधन सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्व. मेवाड़ से उनके पिता के अच्छे संबंध थे। इस मौके पर सिंधिया ने सपा सांसद रामजी सुमन की ओर से महाराणा सांगा पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते कहा कि अगर किसी को इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है तो उन्हें बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। मेवाड़ के इतिहास के बारे में सभी जानते है और महाराणा सांगा तो वे योद्धा थे जिनके शरीर पर 80 घाव लगने के बाद भी युद्ध लड़ते रहे।

वहीं उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मंत्री गजसिंह व अवधेशानंद महाराज सहित सैकड़ो लोगों ने स्व. अरविंदसिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित की। जोधपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य व पूर्व मंत्री गजसिंह भी शंभू पैलेस पहुंचे और श्रद्धाजंलि अर्पित करने के साथ ही डा. लक्ष्यराज सिंह मेवाड से मुलाकात की। अवधेशानंद महाराज के पहुंचने पर वहां मौजूद सभी लोगों ने उनका अभिवादन किया। महाराज ने भी अरविंद सिंह मेवाड़ की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

सांसद सुमन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं: खराड़ी
सपा सांसद रामजी सुमन की ओर से महाराणा सांगा पर दिए गए बयान पर बुधवार को जनजातिय मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सांसद को विकृत मानसिकता वाला बताया। खराड़ी ने कहा कि सपा सांसद के नाम में भले ही राम का नाम हो लेकिन इस तरह के बयान देना एक सांसद को शोभा नहीं देता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बयान इतिहास और हमारे देश के लिए ठीक नहीं है।

आमजन ने शंभू निवास पहुंचकर अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि की अर्पित
उदयपुर। मेवाड़ राजघराने के पूर्व सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास में आमजन के दर्शनार्थ रखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके अंतिम यात्रा के दौरान परिवार के सदस्यों ने भावुक क्षणों का अनुभव किया। उनके पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और पौत्र हरित राज सिंह ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। पिता को अंतिम विदाई देते हुए लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भावुक हो गए। शहर के गणमान्य नागरिकों, राजघराने के सदस्यों और आमजन ने शंभू निवास पहुंचकर अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से मेवाड़ राजघराने और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को उदयपुर स्थित सिटी पैलेस पहुंचकर अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कटारिया ने अरविंद सिंह मेवाड़ के पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मेवाड़ राजघराने का योगदान देश और समाज के लिए अमूल्य है और उनकी विरासत हमेशा प्रेरणादायक बनी रहेगी।

शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा और प्रसिद्ध लोकगायक छोटू सिंह रावणा ने भी सिटी पैलेस पहुंचकर अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की। मेवाड़ राजघराने के पूर्व सदस्य एवं नाथद्वारा विश्वराज सिंह मेवाड़ ने अपने काकाश्री अरविंद सिंह मेवाड़ के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान राजपरिवार के अन्य सदस्य, रिश्तेदार और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अन्तिम् यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए आयड़ स्थित महासतिया पहुंची जहां हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में शाही परिवार के सदस्य, राजनीतिक हस्तियां, प्रशंसक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। अंतिम यात्रा के दौरान माहौल गमगीन रहा, और लोगों ने अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया तो अरविन्द सिंह के सामने दूसरे छोर पर पिता भगवत सिंह मौजूद थे, क्रिकेट की नॉलेज ऐसी कि दिलीप वेंगसरकर भी नतमस्तक हो गए
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट के प्रमुख हस्ताक्षर और पूर्व रणजी क्रिकेटर महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का 80 वर्ष की आयु में उदयपुर में निधन हो गया। अरविंद सिंह न केवल एक बेहतरीन क्रिकेटर थे, बल्कि खेलों के बड़े संरक्षक भी रहे। अरविंद सिंह ने 1961 में विदर्भ के खिलाफ उदयपुर में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया। यह मैच ऐतिहासिक बन गया जब एक छोर पर वे बल्लेबाजी कर रहे थे और दूसरे छोर पर उनके पिता महाराणा भगवत सिंह मौजूद थे। भगवत सिंह ने पहले राजपूताना और फिर राजस्थान के लिए लंबे समय तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला। अरविंद सिंह और भगवत सिंह के नाम एक विश्वस्तरीय रिकॉर्ड भी दर्ज है। पिता-पुत्र की जोड़ी के रूप में इन्होंने चार प्रथम श्रेणी मैचों में एक साथ राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

एक दशक तक राजस्थान क्रिकेट का अहम हिस्सा :

1961 से 1971 तक रणजी ट्रॉफी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए अरविंद सिंह ने 21 प्रथम श्रेणी मैच खेले। 32 पारियों में 610 रन बनाए, जिसमें 1964-65 में खेली गई 84 रनों की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ रही। सूर्यवीर सिंह के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी लंबे समय तक राजस्थान टीम की रीढ़ बनी रही।

राजस्थान के पहले कूच बिहार ट्रॉफी कप्तान :

1958-59 में जब राजस्थान ने पहली बार कूच बिहार ट्रॉफी में हिस्सा लिया, तब अरविंद सिंह टीम के कप्तान थे। उस टीम में जितेंद्र भटनागर, गोपाल माथुर और हरीश माथुर जैसे खिलाड़ी शामिल थे। उस समय वे अजमेर के मेयो कॉलेज में अध्ययनरत थे।

नाक का सवाल बना मैच और ऐतिहासिक जीत :

अरविंद सिंह खेल भावना के साथ-साथ खेल प्रतिष्ठा के भी धनी थे। 1980 के दशक में ऑस्ट्रेलिया की ओल्ड कॉलेजियन टीम ने भारत दौरे के दौरान मुंबई में निर्लोन्स एकादश को हराया था, जिसमें सुनील गावस्कर भी खेले थे। जब यह टीम उदयपुर आई, तो राजसिंह डूंगरपुर ने अरविंद सिंह को आगाह किया कि यह मैच मुश्किल होगा। लेकिन अरविंद सिंह ने इसे प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया और अशोक मांकड़ व संदीप पाटिल को भी खेलने के लिए बुला लिया। हालांकि, इस मुकाबले में स्थानीय कुलदीप माथुर की शानदार शतकीय पारी की बदौलत उदयपुर टीम ने नौ विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मांकड़ और पाटिल की तो बैटिंग ही नहीं आई।

क्रिकेट के बाद पोलो को बढ़ावा :

क्रिकेट के बड़े प्रमोटर रहे अरविंद सिंह ने खेल से संन्यास के बाद पोलो को भी बढ़ावा दिया। उन्होंने मेवाड़ पोलो टीम बनाई, जिसमें कई विदेशी खिलाड़ी भी शामिल रहे। उनकी टीम जयपुर, दिल्ली और मुंबई में पोलो सत्रों का हिस्सा बनी। उन्होंने जयपुर के रामगढ़ में एक नया पोलो ग्राउंड भी तैयार कराया, जो रामबाग पोलो ग्राउंड के समकक्ष बना।

क्रिकेट नॉलेज के कायल हुए दिलीप वेंगसरकर :

उदयपुर में एक क्रिकेट कार्यक्रम के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर भी शामिल हुए। अरविंद सिंह ने अपने संबोधन में भारतीय और राजस्थान क्रिकेट पर गहन जानकारी साझा की, जिसे सुनकर वेंगसरकर प्रभावित हुए। भाषण समाप्त होने के बाद वेंगसरकर ने नतमस्तक होकर अरविंद सिंह को गले लगा लिया।

पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने जताया शोक
उदयपुर। राजस्थान में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार सुबह निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार थे और उदयपुर स्थित उनके आवास पर उनका इलाज चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। वह भगवत सिंह के दूसरे पुत्र तथा महेंद्र सिंह मेवाड़ के छोटे भाई थे। अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा सोमवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे उनके शम्भु निवास से शुरू होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होकर महासतियां के लिये प्रस्थान करेगी। वह मेवाड़ राजवंश के 76वें संरक्षक थे।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुख जताया और कहा कि मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन अत्यंत दु:खद है। उन्होंने मेवाड़ की वैभवशाली विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व और अनुकरणीय चरित्र भावी पीढिय़ों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह अकथनीय दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट किया और कहा कि उनका निधन का समाचार अत्यंत दुखद हैं। देवनानी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि अरविंद सिंह मेवाड़ ने उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पर्यटन के क्षेत्र में उन्होंने जो प्रयास किए वह सदैव याद रहेंगे। राजे ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान की प्रार्थना की।

इसी तरह उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डा प्रेम चंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डा सतीश पूनियां तथा अन्य नेताओं और गणमान्य लोगों ने भी अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर गहरा दुख जताया और अपनी शोक संवेदना प्रकट की।