IPL - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीएल के नए सीजन में नई लीडरशिप के साथ उतरेगी टीम, रियान पराग बने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान
जयपुर। रियान पराग को आईपीएल-2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है, जो संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद फ्रेंचाइजी के लिए एक नए युग की शुरुआत है। रियान पराग ने 2019 में आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से अपने सभी सात सीजन रॉयल्स के साथ बिताए हैं। पिछले साल जब संजू सैमसन चोट के कारण बाहर थे, तो उन्होंने आठ मैचों में टीम की कप्तानी की थी, जिसमें दो जीत और छह हार मिली थीं। राजस्थान रॉयल्स पिछले सीजन नौवें स्थान पर रही थी। रियान पराग ने बल्ले से प्रभावित किया, उन्होंने 38.57 का औसत बनाया, जिसमें ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करियर की सबसे अच्छी 95 रन की पारी भी शामिल है। कुल मिलाकर पराग ने 84 आईपीएल मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें उन्होंने 141.84 के स्ट्राइक रेट से 1566 रन बनाए हैं। उनका सबसे शानदार प्रदर्शन 2024 में आया जब उन्होंने 149.21 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए। हालांकि पिछले सीजन में उन्होंने और भी तेज 166.52 की औसत से रन बनाए थे, लेकिन उनका कुल स्कोर घटकर 393 रह गया, जिसमें सिर्फ एक हाफ-सेंचुरी शामिल थी।

2025 सीजन के बाद राहुल द्रविड़ के भी हेड  कोच के तौर पर जाने के साथ रॉयल्स आईपीएल 2026 में एक नई लीडरशिप जोड़ी के साथ उतरेगी, क्योंकि कुमार संगकारा पराग के साथ कमान संभालेंगे, जो फ्रेंचाइजी के लिए एक नया अध्याय होने का वादा करता है।

राजस्थान रॉयल्स पहले दिन से ही मेरे घर जैसा :

पराग ने कहा- राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में पहले दिन से ही मेरा घर रहा है। इस फ्रेंचाइजी ने मेरा साथ दिया है, मुझे विकसित किया है और हर सीजन में मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। अब इस टीम की कप्तानी करना मेरे लिए बेहद खास है। यह एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे मैं पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। मैं अपने कोचों और नेतृत्व समूह के साथ मिलकर निडर और समझदारी से क्रिकेट खेलने और अपने फैंस को गौरवान्वित करने के लिए उत्साहित हूं। राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने भी पराग को एक प्रभावशाली खिलाड़ी बताया और उनकी तारीफ की। कुमार संगकारा ने कहा, रियान एक प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में उभर कर हमारी टीम में एक मजबूत स्तंभ बन गए हैं। उन्होंने दबाव में भी संयम दिखाया है। उनकी क्रिकेट की समझ बहुत तेज है और वे हमारी खेल शैली को बखूबी समझते हैं।

आईपीएल : संगकारा राजस्थान रॉयल्स के चीफ कोच, डायरेक्टर क्रिकेट के साथ निभाएंगे दोहरी भूमिका
जयपुर। आईपीएल के आगामी सीजन में श्रीलंकाई कुमार संगाकारा राजस्थान रॉयल्स (आआर) के प्रमुख कोच और क्रिकेट निदेशक की दोहरी भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही पिछली बार बल्लेबाजी कोच रहे विक्रम राठौड़ को टीम का सहायक कोच बनाया गया है। संगाकारा पहले भी 2021 से 2024 तक टीम के प्रमुख कोच रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में आआर की टीम 2022 के फाइनल और 2024 के प्लेऑफ में पहुंची थी। राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को यहां एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह एक ऐसा दौर था, जिसमें टीम के प्रदर्शन और निरंतरता में साफ बढ़ोतरी देखी गई। फ्रैंचाइजी के मुख्य मालिक मनोज बदाले ने कहा कि हम बेहद खुश हैं कि कुमार एक बार फिर प्रमुख कोच के रूप में लौट रहे हैं। टीम को उनकी पहचान, नेतृत्व और रॉयल्स के कल्चर की गहरी समझ से निरंतरता और स्थिरता का सही संतुलन मिलेगा। कुमार ने हमेशा हमारा पूरा भरोसा जीता है। उनकी स्पष्टता और क्रिकेट की समझ टीम को अगले स्तर तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी।

राठौड़ का प्रमोशन :

इसके साथ बल्लेबाजी कोच राठौड़ का प्रमोशन भी हुआ है। वे अब टीम के सहायक कोच होंगे। फ्रैंचाइजी ने यह भी घोषणा की कि शेन बॉन्ड गेंदबाजी कोच, ट्रेवर पेनी और सिड लाहिरी क्रमश: सहायक कोच और हाई परफॉर्मेंस कोच बने रहेंगे।

चीफ कोच बनना सम्मान की बात : संगकारा

संगाकारा ने कहा कि प्रमुख कोच के तौर पर लौटना और इस प्रतिभाशाली ग्रुप के साथ काम जारी रखना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे खुशी है कि मेरे साथ एक मजबूत कोचिंग टीम भी है। विक्रम, ट्रेवर, शेन और सिड अपने-अपने क्षेत्रों में अनुभवी हैं।

आईपीएल-2025 ने तोड़े व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड, एक बिलियन लोगों ने देखा फाइनल
नई दिल्ली। आईपीएल के 18 वें सीजन को एक बिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा। आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल -2025 का फाइनल अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी-20 मैच बना। आईपीएल के 18 वें सीजन में फैंस को काफी रोमांचक खेल देखने को मिला। इस बार टूर्नामेंट को नया चैंपियन मिला। आईपीएल-2025 ने व्यूअरशिप के मामले में भी पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। रॉयल चैलेंजर्स की टीम खिताबी मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार चैंपियन बनी थी। फाइनल मुकाबले की भी व्यूअरशिप ने भी नया रिकॉर्ड कायम किया है।

ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर जियोस्टार के मुताबिक आईपीएल 2025 को टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुल 840 बिलियन मिनट से ज्यादा देखा गया। एक बिलियन से ज्यादा लोगो ने इस टूर्नामेंट को देखा। आईपीएल के शुरुआती मैचों में भी व्यूअरशिप में काफी बढोतरी देखने को मिली थी। जियो हॉटस्टार पर पहले तीन मैचों की व्यूअरशिप पिछले सत्र की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक थी, जबकि इसे 137 करोड़ लोगो ने देखा। आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला टी-20 के इतिहास का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला मैच बन गया है। इस मैच को अलग- अलग प्लेटफॉर्म पर 31.7 बिलियन मिनट वॉचटाइम मिला, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

आईपीएल का समुत्साह सब पर भारी
आईपीएल को लेकर व्यक्तिगत रूप में अनिच्छुक होकर भी इसकी इस वर्ष की अंतिम व निर्णायक बीस-बीस ओवरों की प्रतियोगिता के बारे में अनेक कारणों से लिखने को विवश हुआ हूं। यह इंडियन प्रीमियर लीग की अट्ठारहवीं प्रतियोगिता थी। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच 3 जून को अहमदाबाद में खेली गई निर्णायक प्रतियोगिता में उतार-चढ़ावों के पलों से भरे वातावरण को भाग्य ने रॉयल चैलेंजर्स की झोली में डाल दिया। टॉस पंजाब ने जीता। पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। यह निर्णय सफल भी रहा जब पंजाबी दल ने बेंगलोर को मात्र 190 रन ही बनाने दिए। इस निर्णायक क्रिकेट क्रीड़ा की पहली ही गेंद से पलड़ा तो पंजाब का भारी दिखाई दे रहा था, लेकिन अंत में भाग्य ने साथ बेंगलोर का दिया। पंजाब मात्र छह रन नहीं बना पाई और पूरी दुनिया की मीडिया ने विजयी दल बेंगलोर के लगभग हर छोटे-बड़े पहलू को विस्तारपूर्वक बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत करना शुरू कर दिया।

बेंगलोर दल के प्रमुख रजत पाटीदार हैं, लेकिन विजयी उत्सव आरंभ होते ही सभी क्रिकेटीय विश्लेषण विराट कोहली को केंद्र में रखकर होने लगे। तीस गेंद में अविजित इकसठ रन बनाने वाले पंजाब के शशांक सिंह के योगदान को भुला दिया गया, जबकि दो गेंदें और होतीं तो विजय पंजाब की झोली में थी। अंतिम ओवर में हेजलवुड की गेंदों को जिस प्रकार शशांक सिंह ने लंबे-लंबे छक्कों के लिए भेजा, उससे आस्ट्रेलियाई मूल के हेजलवुड एकदम बौने नजर आने लगे थे। एक लाख से अधिक दर्शकों के सामने दोनों ही दलों की विजयी महत्वाकांक्षायें आसमान छू रही थीं। ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में इस वर्ष की आईपीएल प्रतियोगिता तब बीच में ही रोक देनी पड़ी थी, जब भारत-पाक के बीच युद्ध जैसे हालात हो गए थे। तब भी पंजाब की एक प्रतिस्पर्द्धा धर्मशाला के मैदान में बीच में ही रोक देनी पड़ी थी, जब पंजाबियों का पलड़ा भारी था और निश्चित था कि वे उसी प्रतिस्पर्द्धा में विजित होंगे। बाईस मार्च से आरंभ हुई आईपीएल प्रतियोगिता दो महीने बारह दिन तक चली। दुनिया की सबसे लोकप्रिय, व्यवसायप्रिय और धीरे-धीरे सभी वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं का अधिक्रमण कर रही आईपीएल ने अट्ठारह वर्षों की लगभग दो दशकीय अवधि में क्रिकेट को सबसे बड़ा खेल बना दिया है।

लगभग दो दशक पहले अमेरिका के नेतृत्व में अमरीका और यूरोपीय देशों में फुटबाल और टेनिस, इन दो खेलों के ही बड़े आयोजन हुआ करते थे। पूरी दुनिया का मीडिया, लोग और व्यावसायिक गतिविधियां भी इन्हीं दो खेलों के साथ प्रमुखता से जुड़ी हुई थीं। लेकिन आज दो दशक बाद, क्रिकेट ने सभी खेलों को पीछे छोड़ दिया है। भारत में तो बच्चा-बच्चा और क्रिकेट के खेल-ज्ञान से अपरिचित बड़े-बूढ़े भी क्रिकेट के प्रति समर्पित हैं। इसीलिए ना केवल क्रिकेट मैदानों पर बल्कि टेलीविजन, मोबाइल पर आईपीएल देखने वालों की संख्या हर वर्ष करोड़ों के आंकड़े छू रही है। आज आईपीएल भारत सरकार और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए कई स्तर पर धनार्जन करने का माध्यम बना हुआ है। देशी-विदेशी सभी क्रिकेट खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में उपस्थित होते हैं। यहां तक कि सेवानिवृत्त, प्रसिद्ध और अपने खेल से विशिष्ट सम्मान प्राप्त पुराने देशी-विदेशी क्रिकेट खिलाड़ी भी किसी न किसी भूमिका के साथ आईपीएल के विभिन्न दलों के साथ जुड़े हुए हैं। आईपीएल आरंभ होने से लेकर समापन तक पूरी दुनिया में क्रिकेट प्रतियोगिताएं नहीं होतीं। होती भी हैं तो उन देशों के बीच में जिनके खिलाड़ियों को आईपीएल दलों के स्वामियों या स्वामिनियों द्वारा अपने-अपने दलों के लिए खरीदा नहीं जाता।आईपीएल की क्रिकेटीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से पूरे भारत, यहां के समाज और यहां की व्यक्तिगत भावनाओं को समझने का अवसर भी उन्हें प्राप्त हुआ। क्रिकेट को कई तरह की प्रगतियों से जोड़ने वाले आईपीएल ने गरीब खिलाड़ियों को धन, प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करने का विशाल मंच भी प्रदान किया है।

समग्रता में देखें तो आईपीएल ने डेढ़ दशक पहले जन्मी भारतीय पीढ़ी को पूरी तरह अपने आकर्षण में बांध लिया है और उनमें ये विश्वास स्थापित किया है कि आईपीएल में खिलाड़ी बनकर या इसके ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर कुछ न कुछ लाभार्जन तो किया ही जा सकता है। आईपीएल 2025 की समापन, अंतिम व निर्णायक प्रतिस्पर्द्धा के वातावरण को देख सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि यह लीग आगामी वर्षों में न केवल अपना उत्तरोत्तर विकास करेगी, बल्कि अन्य खेलों में भी ऐसी ही लीग बनने और उनके धनार्जन, प्रतिष्ठा, मान-सम्मान व लोगों के साथ जुड़ने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

-विकेश कुमार बडोला
यह लेखक के अपने विचार हैं।

आईपीएल-2025 : खिताब जीता आरसीबी ने, सबसे ज्यादा अवॉर्ड गुजरात के नाम
अहमदाबाद। आईपीएल-2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने नाम किया। फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराया। आईपीएल फाइनल के बाद अवॉर्ड समारोह में पैसों की बारिश हुई। विजेता टीम आरसीबी को 20 करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता पंजाब की टीम को 12.5 करोड़ रुपये मिले। भले ही आरसीबी की टीम चैंपियन बनी हो, लेकिन पुरस्कार वितरण समारोह में गुजरात टीम का दबदबा रहा। व्यक्तिगत अवॉर्ड और टीम अवॉर्ड को मिलाकर कुल 20 पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें से छह अवॉर्ड गुजरात टाइटंस (जीटी) टीम के खाते में आए। गुजरात की टीम का सीजन के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड्स पर दबदबा रहा। सीजन के सर्वश्रेष्ठ के 10 अवॉर्ड दिए गए और इसमें से छह गुजरात के खिलाड़ियों ने जीते। आरसीबी की टीम को  व्यक्तिगत अवॉर्ड और टीम अवॉर्ड मिलाकर सिर्फ चार अवॉर्ड मिले। वहीं, पंजाब की टीम को भी चार अवॉर्ड मिले।

साई सुदर्शन अवॉर्ड समारोह में छाए :

आईपीएल अवॉर्ड समारोह में गुजरात के साई सुदर्शन छा गए। उन्हें सबसे ज्यादा चार पुरस्कार। सुदर्शन इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 15 मैचों में 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए। हालांकि, गुजरात की टीम एलिमिनेटर से बाहर हो गई। वहीं, एलिमिनेटर में गुजरात को हराने वाली मुंबई इंडियंस टीम के सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द टूनार्मेंट रहे।  सूर्यकुमार दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 16 मैचों में 65.18 की औसत से और 167.92 के स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए।

आईपीएल-2025 : मुम्बई क्वालीफायर-2 में पहुंची, एलिमिनेटर मुकाबले में 20 रन की हार से गुजरात का सफर समाप्त
मुल्लांपुर। रोहित शर्मा (81) और जॉनी बेयरस्टो (47) की शानदार पारियों के बाद जसप्रीत बुमराह की सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजराज टाइटंस को 20 रन से पराजित किया।

अब होगा पंजाब किंग्स से मुकाबला :

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन ही बना सकी। इस जीत से मुंबई क्वालीफायर-2 में पहुंच गई। अब उसका मुकाबला एक जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से होगा। वही इस हार से गुजरात टाइटंस का आईपीएल में सफर समाप्त हो गया।  229 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी  गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बोल्ट ने पहले ही ओवर में कप्तान शुभमन गिल (1) को पगबाधा आउट किया। सुदर्शन (80) और मेंडिस (20) ने दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। सैंटनर ने मेंडिस को हिट विकेट आउट किया। इसके बाद सुदर्शन और सुंदर (48) ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़ गुजरात की मैच में वापसी कराई। 14 वें ओवर में बुमराह ने सुंदर को बोल्ड कर इस जोड़ी को जुदा किया। इसके बाद ग्लीसन ने सुदर्शन को बोल्ड कर गुजरात की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सुदर्शन ने 49 गेंदों पर 10 चौके व एक छक्के की मदद से शानदार 80 रन बनाए। इसके बाद के बल्लेबाज रदरफोर्ड (24), शारिुख खान (13) और तेवतिया नाबाद 16 रन ही बना सके। मुंबई की ओर से टेंट बोल्ट ने दो व बुमराह, ग्लीसन और अश्वनी ने एक-एक सफलता हासिल की। इससे पूर्व मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आईपीएल-2025 : एलिमिनेटर में मुम्बई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मुकाबला, गिल को मिलेगा स्थानीय समर्थन
मुल्लांपुर। आईपीएल-2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। कहने को भले ही शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं, लेकिन मुल्लांपुर के ग्राउंड से वह पूरी तरह से वाकिफ हैं, साथ ही अपने लोकल हीरो को यहां के दर्शक भी समर्थन करने पहुंच सकते हैं। ऐसे में अपने कुछ विदेशी खिलाड़ियों के घर लौटने के बाद मुम्बई के लिए यहां चुनौती कतई कम नहीं होगी।

ओपनिंग गुजरात की असली ताकत :

गुजरात टाइटंस का यह टूनार्मेंट में चौथा साल है और उनमें से केवल पिछले सीजन में ही वे प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाए थे। गुजरात की असली ताकत उसकी ओपनिंग जोड़ी है, जहां गिल और बी साई सुदर्शन ने मिलकर टीम के लिए कुल 14 मैचों में 1328 रन बना दिए हैं। उनका मध्य क्रम केवल पिछले मैच में भी जांचा गया था। गेंदबाजों की बात करें तो उनके पास प्रसिद्ध कृष्णा हैं जो अभी इस सीजन दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, लेकिन उनकी समस्या मोहम्मद सिराज और राशिद खान हैं, ये दोनों ही गेंदबाज अपने कद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

मुम्बई की शानदार वापसी :

मुम्बई के लिए यह सीजन एक बार फिर नीचे से बढ़त बनाने वाला रहा है। शुरूआती पांच मैचों में उनको केवल एक जीत मिली थी। लेकिन इसके बाद टीम ने बेहतरीन तौर पर लगातार छह मैचों में जीत हासिल करके प्लेऑफ की दौड़ में अन्य टीमों को पछाड़ा है। सूर्यकुमार ने हमेशा की तरह अच्छा प्रदर्शन किया है।

आईपीएल : आरसीबी 9 साल बाद फाइनल में, क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया
मुल्लांपुर। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (56) के नाबाद अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने क्वालीफायर-1 मुकाबले में पंजाब किंग्स को  60 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। आरसीबी ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और पंजाब की टीम को 14.1 ओवर में महज 101 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में आरसीबी ने 10 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर मैच अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सुयश शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पंजाब के पास एक और मौका :

आरसीबी की टीम अब अपना पहला खिताब जीतने से एक कदम दूर है। वहीं, पंजाब के पास हार के बावजूद खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने के लिए एक और मौका है। पंजाब का सामना क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता से होगा। अगर पंजाब वो मुकाबला जीतने में सफल रही तो फाइनल में पहुंच जाएगी जहां उसका सामना तीन जून को अहमदाबाद में आरसीबी से होगा।

चौथी बार फाइनल में आरसीबी :

आरसीबी ने इसके साथ ही आईपीएल के फाइनल में पहुंचने का अपना नौ साल का सूखा समाप्त कर दिया है। आरसीबी आखिरी बार 2016 में खिताबी मुकाबले में पहुंची थी और तब से वह खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने के लिए संघर्ष कर रही थी। पिछले सीजन आरसीबी का सफर एलिमिनेटर में ही समाप्त हो गया था, लेकिन इस बार टीम के पास खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। आरसीबी ने 2009, 2011, 2016 में भी फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन तब टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

फिल सॉल्ट का दमदार प्रदर्शन :

कम लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने विराट कोहली का विकेट जल्द गंवा दिया था जो जैमिसन की गेंद पर 12 रन बना इंग्लिस के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद सॉल्ट और मयंक यादव ने पारी आगे बढ़ाई और टीम को जीत के करीब लेकर गए। हालांकि, मुशीर खान ने मयंक (19) को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। मयंक 13 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। सॉल्ट ने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आरसीबी के लिए आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम गेंदों पर बनाई गई फिफ्टी है। सॉल्ट ने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

निराशाजनक प्रदर्शन :

इससे पहले, पंजाब की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उनके लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। वहीं, प्रभसिमरन और अजमतुल्लाह उमरजई 18-18 रन बनाकर आउट हुए। उनके छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। पंजाब की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। पंजाब ने इसके साथ ही एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंजाब की टीम इसके साथ ही आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम ओवर तक बल्लेबाजी करने वाली टीम बन गई है।

आईपीएल- 2025 : फाइनल पर होगी पंजाब किंग्स-आरसीबी की नजर, हैजलवुड-डेविड की वापसी से उत्साहित है आरसीबी
चंडीगढ़। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले आईपीएल- 2025 के क्वालीफायर वन मुकाबले से पहले आरसीबी, जॉश हैजलवुड और टिम डेविड की वापसी से उत्साहित है और टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं पंजाब किंग्स अपनी मजबूत बल्लेबाजी लय और घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। प्लेऑफ में हमेशा मुकाबला आक्रामक होता रहा है। हैजलवुड और डेविड की वापसी से आरसीबी का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा।

अहम रहे हैं हैजलवुड :

आईपीएल के इस सत्र में आरसीबी के लिए 10 मैचों में 18 विकेट लेने वाले हैजलवुड का तेज गेंदबाजी आक्रमण, अनुभव, अनुशासन और नियंत्रण उनकी क्षमता को बेहतरीन बनाता हैं। बीच के ओवरों में उनकी रन रोकने और महत्वपूर्ण विकेट लेने की क्षमता पंजाब की गहरी बल्लेबाजी लाइनअप को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं विराट :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी में विराट कोहली अहम भूमिाक निभा रहे हैं। उन्होंने अब तक पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60.20 की औसत से 600 से अधिक रन बनाए हैं और लगातार अच्छी बल्लेबाजी ने आरसीबी को मजबूत स्थिति में रखा है। फिल साल्ट शीर्ष पर तेज शुरुआत प्रदान करता है, जबकि रजत पाटीदार ने हाल ही में फिटनेस संबंधी परेशानियों के बावजूद 140 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। मयंक अग्रवाल और रोमारियो शेफर्ड का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है।

आईपीएल : लखनऊ को छह विकेट से हरा आरसीबी दूसरे स्थान पर पहुंची, आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य चेज किया
लखनऊ। विराट कोहली की अर्धशतकीय और जितेश शर्मा तथा मयंक अग्रवाल के मध्य पांचवें विकेट के लिए 107 रन की अविभाजित साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल के अंतिम लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को छह विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ आरसीबी क्वालीफायर-1 में पहुंच गई। अब उसका सामना 29 मई को पंजाब किंग्स से मुल्लांपुर में होगा। जबकि पहले एलिमिनेटर में 30 मई को गुजरात टाइटंस का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा।

मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के आखिरी मुकाबले में लखनऊ ने ऋषभ पंत की शतकीय पारी के दम पर तीन विकेट खोकर 227 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर 230 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। लखनऊ के लिए विलियम ओ रुर्के ने दो विकेट झटके जबकि आकाश सिंह और आवेश खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

आखिरी मैच में चमके पंत :

आईपीएल में खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत (118 नाबाद) ने शानदार शतक बनाया। उन्होंने मिचेल मार्श (67) के साथ 152 रनों की बेहतरीन साझेदारी की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 20 ओवर में तीन विकेट पर 227 रन तक पहुंचाया।

इंग्लैंड दौरे से पहले पंत का फार्म में लौटना भारतीय खेमे के लिये सुखद अहसास लेकर आया है। आईपीएल के मौजूदा सत्र के सबसे मंहगे खिलाड़ी रिषभ का बल्ला एक मैच को छोड़कर अब तक पूरे टूर्नामेंट में शांत रहा था। मगर  मैथ्यू ब्रीत्जके (14) के जल्द आउट होने के बाद क्रीज पर आये पंत के तेवर आज आक्रामक थे। उन्होने मैदान पर आते ही मैदान के चारों ओर शानदार चौकों और छक्कों की बरसात शुरु कर दी।

आईपीएल-2025 : मुंबई को हरा पंजाब के किंग्स पहुंचे तालिका में शीर्ष पर, जॉश इंग्लिस और प्रियांश ने बनाई शतकीय साझेदारी
जयपुर। जॉश इंग्लिस (73) प्रियांश आर्य (62) के मध्य दूसरे विकेट की शानदार शतकीय साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने आईपीएल के 69वे मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को सात विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष में पहुंच गई है। पंजाब के 14 मैचों से 19 अंक हो गए। जबकि मुंबई इंडियंस को इस हार से झटका लगा और वह 14 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 9 गेंद पूर्व ही 3 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना आसान जीत  दर्ज की।

शुरुआत अच्छी नहीं रही :

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े। पांचवें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने प्रभसिमरन सिंह (13) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जॉश इंग्लिस ने प्रियांश आर्य साथ दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की। 15वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने प्रियांश आर्य को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। प्रियांश आर्य ने 35 गेंदो में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाये। 18वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने जॉश इंग्लिस को पगबाधा आउटकर पंजाब को तीसरा झटका दिया। जॉश इंग्लिस ने 42 गेंदों में नौ चौके तीन छक्के लगाते हुए 73 रन बनाये। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 16 गेंदों में नाबाद 26 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स ने 18.3 ओवरों में तीन विकेट पर 187 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। मुम्बई के लिए मिचेल सैंटनर ने दो विकेट लिये। जसप्रीत बुमराह ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

ओपनर्स ने जोड़े 45 रन :

इससे पूर्व एसएमएस स्टेडियम पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की रायन रिकल्टन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। छठे ओवर में मार्को यानसन ने रायन रिकल्टन (27) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 10वें ओवर में हरप्रीत बरार ने रोहित शर्मा (24 रन) को आउट कर पवेलियन लौटा दिया।

आईपीएल-2025 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजरें शीर्ष-दो में पहुंचने पर, आरसीबी की उम्मीदों पर पानी फेरने उतरेगी लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ। आईपीएल 2025 में शीर्ष-दो की जंग अब रोमांचक हो चली है। लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी का काफी कुछ दांव पर लगा होगा। टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने तक प्रभावी प्रदर्शन किया था, लेकिन पिछले मैच में उसे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 42 रन की हार से सामना करना पड़ा। इस हार से आरसीबी की अंक तालिका में शीर्ष स्थार हासिल करने की उम्मीदों को झटका लगा। हालांकि, अन्य मैचों के परिणाम आरसीबी के पक्ष में गए और अब उनके पास एक बार फिर अंक तालिका में शीर्ष स्थार हासिल करने का अवसर है। लखनऊ के खिलाफ जीत उन्हें शीर्ष दो में स्थान पक्का करने के लिए काफी होगी, लेकिन हार उन्हें एलिमिनेटनर मैच में धकेल सकती है। लखनऊ की टीम अच्छे फॉर्म से आ रही है और होम ग्राउंड पर लखनऊ को हराना आसान नहीं होगा। लखनऊ की टीम मौजूदा सत्र में अपने निराशाजनक अभियान का अंत जीत से करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। गुजरात टाइटंस की लगातार हार ने तीसरे स्थान पर काबिज आरसीबी के लिए 2016 के बाद पहली बार शीर्ष दो में जगह बनाने का शानदार मौका बना दिया है। आईपीएल की तालिका में शीर्ष दो पायदान पर रहने वाली टीमों को तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के मुकाबले फाइनल में पहुंचने का एक अतिरिक्त मौका मिलता है। आरसीबी के नाम 17 अंक है और उसके लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम है। मुंबई इंडियंस (16 अंक) और पंजाब किंग्स (17 अंक) में से कोई एक जयपुर में खेले जाने वाले मुकाबले के बाद टाइटंस से (18 अंक) से आगे निकलने के लिए तैयार है।

हेजलवुड की वापसी से आरसीबी में खुशी की लहर :

भारत-पाकिस्तान के मध्य संघर्ष के कारण लीग के 10 दिवसीय विराम से पहले आरसीबी शानदार फॉर्म में थी। उसने लगातार चार मैच जीते थे, लेकिन इस ब्रेक ने टीम की लय को प्रभावित किया। लीग के फिर से शुरू होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनका मैच बारिश से धुल गया और फिर सनराइजर्स हैदराबाद से 42 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी से आरसीबी के खेमे में खुशी की  लहर छा गई है। हेजलवुड इस सत्र में टीम के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं और फिलहाल टूनार्मेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में चौथे नंबर पर हैं।

दिग्वेश की वापसी से लखनऊ मजबूत :

आरसीबी भी परिस्थितियों से परिचित होगी क्योंकि उसने अपना पिछला मैच इकाना स्टेडियम में ही खेला था। वहीं, लखनऊ की टीम अपने पिछले मैच में टाइटंस को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। एडन मार्करम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की तिकड़ी ने इस सत्र में लखनऊ के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम ने टाइटंस के खिलाफ दो विकेट पर 235 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।