sarika sing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा महिला नेता गरीब महिलाओं की रसोई पहुंचकर सच्चाई जानें : सारिका सिंह
जयपुर। भाजपा की महिला नेताओं के फाइव स्टार होटल में वर्जिन ऑयल कुकिंग क्लास चलाने पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि ये महिला नेता गरीब महिलाओं की रसोई में जाकर सच्चाई मालूम करें। सिंह ने कहा है कि जब राजस्थान की आधी महिलाएँ एनीमिया से जूझ रही हैं, लाखों महिलाएँ असंगठित क्षेत्र में कम वेतन पर काम कर रही हैं, माताएँ पोषण की कमी से लड़ रही हैं, तब भाजपा फाइव स्टार होटल में खड़े होकर वर्जिन ऑयल कुकिंग क्लास क्यों चला रही है।

भाजपा की महिला नेताओं को एयर कंडीशन हॉल से निकलकर गाँव की आंगनवाड़ी, श्रमिक बस्तियों और गरीब परिवारों की रसोई में जाना चाहिए। वहाँ उन्हें पता चलेगा कि राजस्थान की महिलाएँ ऑलिव ऑयल रेसिपी नहीं मांग रहीं। वे रोज़गार, बराबर वेतन, सस्ता तेल, सस्ती रसोई, पोषणयुक्त भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएँ और सम्मान के साथ जीने का अधिकार मांग रही हैं।

सारिका सिंह ने पदभार ग्रहण किया, लाम्बा, डोटासरा और जूली ने दिया संगठन मजबूती का संदेश
जयपुर। राजस्थान महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष सारिका सिंह ने सोमवार को पीसीसी मुख्यालय पर पदभार ग्रहण किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में हुए समारोह में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम और कई महिला विधायक मौजूद रहीं। पदभार ग्रहण कराने के दौरान लाम्बा ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राखी गौतम का कार्यकाल बहुत चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम किया। हमारे नेताओ ने विपक्ष के रूप में इंदिरा गांधी के मुद्दे पर सदन के अंदर प्रतिपक्ष के रूप में जबरदस्त काम किया।

विधानसभा में मंत्री ने क्या कहा, सबको पता है। इंदिरा विधानसभा में दादी, अरे भाजपा नेताओं वह हमारी नानी थी। वह इंदिरा गांधी जो जिसने तुम्हें नानी याद दिलाई थी। शहादत की कुर्बानी दी। इंदिरा गांधी का अपमान इस देश की आधी आबादी का अपमान है। अरे भाजपाइयों अगर याद दिलाएंगे तो नानी याद आ जाएगी। इस अवसर पर लाम्बा ने सारिका सिंह को नए कार्यकाल के लिएशुभकामनाएं दी।
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने कहा कि महिलाओ को कांग्रेस से ज्यादा से ज्यादा कैसे जोड़ा जाए इस पर सोचना होगा। लोग कहते हैं कि महिला कांग्रेस को वोट नहीं देती, लेकिन अगर ऐसा होता तो कितने साल कांग्रेस सत्ता में नहीं होती। कमी यह रही है कि हमने महिलाओं को अभी भी पूरा अधिकार नहीं दिया है। उन्हें एमएलए एमपी नहीं बना पाए।

एकमात्र चिंता होती है कि बेटा बेटी पड़े और अच्छे पदों पर जाए तो इसके लिए राइट टू एजुकेशन का कानून मनमोहन सिंह सरकार लेकर आई थी। भाजपा एक काम बता दे कि एक काम किया है कि आपने अगर 10-20 हजार बचा लिए हैं तो वह सारे के सारे नोट नोटबंदी के बाद निकाल करके ले गया। अब परिवार का मुखिया दोबारा दे तो दे नहीं तो नहीं दे। अगर आज भी हम नहीं समझे, हमने हमारी बहनों को आगे नहीं किया, इनका इनका अपना ही दिया तो तो हम इस देश के ऊपर ज्यादा दिन तक राज नहीं कर सकते। मैं इस बात से इनकार करता हूं जब बराबर की संख्या है तो बराबर की भागीदारी मातृशक्ति को मिलनी चाहिए। यह तो घर बैठे नेताओं को पूछ करके पदाधिकारी बने बना रहे हैं। इस सिस्टम को खत्म कर दो। जिलों के अंदर जाओ, क्योंकि अंदर जाकर के और जो बहन सबसे ज्यादा शक्ति के साथ मातृशक्ति के जोड़े वह किसी भी ग्रुप की और किसी भी धर्म की हो उसको आप जिला अध्यक्ष बनाएं। अगर यह नहीं करेंगे जब हम नेता जाएंगे तो 5 महिलाओं को लेकर जिला अध्यक्ष आ जाएगी और हम नहीं जाएंगे तो वह नेता अपने घर आराम करेगी इससे महिला कांग्रेस मजबूत नहीं हो पाएगी। पदाधिकारी बनना अच्छी बात है। पदाधिकारी में इतनी होनी चाहिए कि हमें समय दिन मेहनत करें। लोगों के बीच में जाए। हमारे कांग्रेस के आईडियोलॉजी को को बताएं हमारी सरकारों के काम को बताएं। उसका जाना आना मीटिंग करना सार्थक है। हमने आपने मीटिंग कर ली और 6 महीने तक इच्छा ही नहीं तो इसको बुलाने का कोई फायदा नहीं है। मैं आपको कहना चाहता हूं कि आप आईडेंटिफाई कीजिए आपके पास में आप 6 महीने है। नवंबर दिसंबर में नगर पालिका के चुनाव होने में सरकार कानून का उल्लंघन कर रही है। सरकार ने संविधान का उल्लंघन कराया तो जनवरी मार्च में पंचायत का चुनाव कराएगी। हमें पहचान करके हम उसको टिकट देंगे कि हमारा हक बनता है हमें दोहरी के साथ देने का काम करेंगे लेकिन जाना पड़ेगा करना पड़ेगा कार्यकारिणी बनाओ की बना देते हैं।