instead - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने की जगह हम समाधान करने में जुटे हैं : बैरवा
जयपुर। परिवहन विभाग का राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह बुधवार से शुरू हुआ। राजधानी जयपुर में शुरू हुए अभियान की शुरूआत जवाहर सर्किल से हुई। जयपुर आरटीओ प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत की अगुवाई में हुए अभियान में डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी पहुंचे और लोगों से समझाइश कर जागरूकता अभियान की शुरूआत की। इस दौरान एआरटीओ प्रकाश टहलयानी, डीटीओ प्रवर्तन विनोद सैनी और सुनील सैनी भी मौजूद रहे। बैरवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सरकार हर साल अभियान चलाती है, लेकिन इस बार भांकरोटा हादसे के बाद सब मिलकर ऐसे हादसों पर अंकुश के लिए प्रयास कर रहे हैं। घटनाओं के लिए जिम्मेदार ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने की जगह हम उनका समाधान करने पर फोकस कर रहे हैं।

युवाओं को इस मौके पर संदेश देना चाहूंगा कि यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट और सीट बैल्ट लगाएं, क्योंकि प्रदेश का भविष्य युवाओं के हाथ में रहेगा। विभाग ने परवाह थीम के साथ सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसमें 6 ई रणनीति के तहत समन्वित प्रयास किए जाएंगे।

क्या है 6 ई-रणनीति
रणनीति में 6 ई में एजुकेशन, इंजीनियरिंग, एन्फोर्समेंट, इमरजेंसी केयर, एवैल्युशन और एंगेन्जमेंट को अपनाया जाएगा। जिला कलक्टर स्तर से अभियान की सभी जिलों में निगरानी की जाएगी। परिवहन विभाग इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए प्रयासरत है। अभियान में आमजन में ट्रेफिक नियमों के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास के साथ ही नियम उल्लघंनकर्ताओं पर भी सख्ती दिखाई जाएगी।

पुणे की जगह ब्रेबोर्न में होगा दिल्ली और पंजाब का मैच
मुम्बई। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार का मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की जगह मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। खेल की  सुबह कैपिटल्स के खिलाड़ियों का आरटीपीसीआर टेस्ट होने के बाद ही मैच को हरी झंडी मिलेगी। यदि मैच 20 अप्रैल को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो पाता है, तो आईपीएल इस मैच को पुनर्निर्धारित करेगा। क्रिकइंफो को पता चला है कि आईपीएल प्रबंधन ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के कई सदस्यों के पॉजिटिव आने के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

मार्श अस्पताल में भर्ती
कैपिटल्स की ओर से जारी बयान में पुष्टि की गई है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मार्श के अलावा, दो सहायक स्टाफ सदस्यों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऐसे में आईपीएल प्रबंधन बायो बबल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए टीमों को यात्रा करने देने के पक्ष में नहीं है।

5 दिन में 4 सदस्य पॉजिटिव आए
आईपीएल प्रबंधन के अनुसार दिल्ली की टीम के पांच सदस्य पिछले चार दिनों में कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। फिजियो पैट्रिक फारहार्ट के अलावा इसमें आॅल राउंडर मार्श, मसियूज चेतन कुमार, टीम के चिकित्सक डॉ. अभिजीत सालवी और सोशल मीडिया टीम के सदस्य आकाश माने शामिल हैं। कैपिटल्स की पूरी टीम का मंगलवार की सुबह टेस्ट किया गया। इसके नतीजे के अनुसार सभी सदस्य निगेटिव आए हैं। बुधवार सुबह खिलाड़ियों की एक ताजा राउंड में टेस्टिंग की जाएगी।

कोविशील्ड को प्रति डोज 600 के बजाए 225 रुपये में
नई दिल्ली। पुणे की वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ने निजी अस्पतालों को बूस्टर डोज के लिए कोविड-19 की वैक्सीन कोविशील्ड को प्रति डोज 600 के बजाए 225 रुपये में आपूर्ति करने की शनिवार को घोषणा की।कंपनी ने यह फैसला सरकार से बातचीत के बाद लिया है।

इंस्टीट्यूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने ट््वटर पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये प्रति डोज से घटाकर 225 रुपये करने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार के इस फैसले की पुन: सराहना करते हैं कि उसने वैक्सीन की एहतियाती खुराक 18 वर्ष से ऊपर की आबादी के लिए खोल दी है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को फैसला किया कि 10 अप्रैल से सभी वयस्क कोविड टीके की एहतियाती खुराक ले सकेंगे।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि  कोविड का पहला और दूसरा टीका और अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं और  60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को तीसरा टीका पूर्व की भांति  सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध होगा।

कोरोना के बाद प्रदेश में एक साल में बढ़ी संघ की 5277 शाखाएं, कोरोना में संघ स्थल पर शाखा लगने के बजाय ऑनलाइन भी रहे सक्रिय
जयपुर। देश में कोरोना के कमजोर पड़ने के साथ ही राष्टÑीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। मार्च, 2021 में प्रदेश में 55,652 शाखाएं लगती थी, जो मार्च, 2022 में बढ़कर 60,929 शाखा दर्ज हुई हैं। एक साल में शाखाओं में 5,277 वृद्धि हुई। देश में मार्च, 2020 में लगे लॉकडाउन में संघ ने पूरा फोकस सेवा कार्यों पर कर दिया था। लॉकडाउन हटने के बाद संघ स्थल पर शाखाएं लगने के बजाय आॅनलाइन शाखा लगने लगी, जिसमें मुख्य शिक्षक (शाखा लगाने वाला कार्यकर्ता) मोबाइल के जरिए शाखा लगाने लगे। मुख्य शिक्षक प्रमुख रूप से संघ की प्रार्थना, गीत और अनमोल वचन के माध्यम से शाखा लगाते थे। कोराना की दूसरी लहर के पीक के गुजरने के बाद और सरकार की गाइड लाइन में धीरे-धीरे एकत्रीकरण में छूट देने से संघ की शाखाओं में तेजी आई है। संघ की स्थापना का 2025 में शताब्दी वर्ष होने से भी संघ कार्यों में विस्तार होने लगा है।

कोराना के बाद संघ की शाखा, स्थान, साप्ताहिक मिलन और संघ मण्डली में वृद्धि-

गतिविधि

मार्च, 2021

मार्च, 2022

वृद्धि

शाखा

55,652

60,929

5277

साप्ताहिक मिलन

18,553

20,681

2128

संघ मण्डली

7655

7923

268

स्थान

34,569

38,390

3821

वर्ष में एक लाख गांवों तक संघ कार्यों को ले जाने का लक्ष्य-
संघ की स्थापना वर्ष 2025 में शताब्दी वर्ष होने से देशभर में एक लाख गांवों तक संघ कार्य को ले जाने का लक्ष्य तय किया है। कोविड संकट के बावजूद संघ कार्य 2020 की तुलना में देशभर में 98.6 प्रतिशत पुन: शुरू हो गया है।

डिजिटल प्लेटफार्म से भी जुड़ रहे संघ से युवा-
संघ के वर्ष 2017 से 2021 तक ‘जाइन आरएसएस’ के माध्यम से देशभर में चलाए अभियान के तहत 20 से 35 वर्ष के सवा लाख युवाओं ने संघ से जुड़ने की इच्छा जताई है।

इनक कहना है-
‘कोरोना में संघ ने डिजिटल शाखा लगाने के साथ ही सेवा कार्य किया। बाद के समय में शाखा लगने लगी, पिछले साल की तुलना में शाखा में वृद्धि हुई है।-महेन्द्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,जयपुर

टूरिज्म सेक्टर को कमर्शियल की जगह इंडस्ट्रियल रेट पर मिलेगी बिजली
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहा कि इस बजट में मैंने टूरिज्म सेक्टर को इंडस्ट्री का दर्जा देने की घोषणा की थी। इस घोषणा की अनुपालना में राज्य सरकार कीओर से टूरिज्म सेक्टर को बिजली कमर्शियल रेट की जगह इंडस्ट्रियल रेट पर देने के आदेश जारी किए गए हैं। यह टूरिज्म सेक्टर की एक बड़ी मांग थी जिसे पूरा किया गया है। इससे पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रदेश के लाखों नागरिकों को लाभ होगा।

पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने की घोषणा 1989 से कई दफा हुई परन्तु इसका ठीक से क्रियान्वयन कभी नहीं हो सका। हमारी सरकार ने ना सिर्फ इस संबंध में घोषणा की है अपितु पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित करने के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य भी कर रही है। हम बजट घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे।

बंदूक के साथ सेल्फी लेते युवक के सिर में लगी गोली, मौत
बाड़ी। धौलपुर जिले के बाड़ी उपखण्ड के उमरेह गांव में रविवार की सुबह लोडेड हथियार के साथ मोबाइल से सेल्फी लेना उस वक्त भारी पड़ गया जब मोबाइल के क्लिक का बटन दबने की बजाय हथियार का ट्रिगर दब गया। बंदूक से निकली गोली युवक के सिर में जा धंसी जिससे उसकी मौत हो गई। युवक के साथ मौजूद लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।  जानकारी अनुसार सचिन (19) पुत्र रामविलास मीणा अपने खेत पर सरसों की फसल कटाई के दौरान दोस्तों के साथ खड़ा हुआ था। इस दौरान अचानक वह दोस्तों के साथ हथियार लेकर सेल्फी लेने लगा लेकिन सिर में गोली लगने से वह अचेत हो गया।

चुपचाप ले चले शव
परिजन मृतक युवक के शव को चुपचाप अन्तिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गए लेकिन पुलिस को किसी ने सूचना दे दी। सदर पुलिस ने रास्ते में शव को कब्जे में लेकर बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है और मृतक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मृतक के पिता रामविलास ने तहरीर दी है जिसमें सेल्फी लेने के दौरान हादसा बताया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है जिस हथियार से हादसा हुआ है उसको लेकर भी जांच की जाएगी।
-योगेंद्र सिंह राजावत, एसएचओ सदर बाड़ी

गौ शालाओं को अनुदान राशि 90 दिन की बजाय पूरे 365 दिन देने के प्रस्ताव विचाराधीन
जयपुर। गोपालन मंत्री प्रमोद भाया ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार के पास नंदी शालाओं को वर्ष में 90 दिन के बजाय पूरे 365 दिन का अनुदान देने के लिए विभिन्न विधायकों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों के ज्ञापन एवं सुझाव प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि इनका परीक्षण करवाया जा रहा है और संसाधनों की उपलब्धता तथा प्राथमिकता के आधार पर इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

भाया ने प्रश्नकाल में विधायकों की ओर से इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि वर्तमान में 3 हजार 222 गोशालाओं में 10 लाख 61हजार गौवंश है, जिसमें बड़ा गो वंश 8 लाख 23 हजार तथा छोटा गो वंश 2 लाख 38 हजार है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 2 हजार 221 पात्र गोशालाओं को अनुदान दिया जा रहा है। जिनमें 9 लाख 91 हजार गो वंश है तथा अपात्र गोशालाएं 1 हजार 101 है। गोपालन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री गौ वंश के संरक्षण तथा संर्वधन के लिए समर्पित है और उन्होंने संत सम्मेलन आयोजित करके मार्च 2019 में छोटे पशु को दिया जाने वाला अनुदान 16 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपए तथा बड़े पशु का 32 से बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया। उन्होंने कहा कि नई पंचायत समितियों में जब नंदी शालाएं शुरु होगी तो उनमें 9 महीने के अनुदान का प्रावधान है।

इससे पहले  भाया ने विधायक अनिता भदेल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 3 हजार 222 पंजीकृत गौशालाएं है जिनमें 10.61 लाख गौवंश संधारित है। उन्होंने इसका जिलेवार विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि गौ संरक्षण एवं संवर्धन निधि नियम 2016 के अन्तर्गत एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 180 दिवस की सहायता राशि दो चरणों में 90-90 दिवसों हेतु पात्र गौशालाओं में संधारित गौवंश के भरण पोषण के लिये वर्तमान में बडे गौवंश हेतु 40 रु. तथा छोटे गौवंश हेतु 20 रु. प्रतिदिन प्रति गौवंश की दर से दिये जाने का प्रावधान है।

ये बुल शहर के अलग-अलग स्थानों पर खड़ी होकर काटती थी चालान, पीक आवर्स में चालान काटने की बजाय यातायात व्यवस्था संभालेगी ‘बुल’
जयपुर। जयपुर शहर में आए दिन जाम के हालात बन जाते हैं और बाहरी इलाके में बुल (इंटरसेप्टर) तेज रफ्तार वाहनों के चालान काटने में व्यस्त रहती है। अब आमजन को जाम से निजात दिलाने के लिए एडिशनल पुलिस कमिश्नर द्वितीय ने नया प्रयास शुरू किया है। पीक आवर्स में अब ये बुल शहर के अंदर रहेंगी और जाम लगने वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां ड्यूटी कर लोगों को जाम से निजात दिलाएंगी। ये 13 बुल एक-एक के हिसाब से 13 ट्रेफिक इंस्पेक्टर (टीआई) को सौंपी जाएंगी। उसके बाद इनका ड्यूटी प्वॉइंट तय होगा और यातायात को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास करेंगी। शहर में पीक आवर्स सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक और शाम को पांच बजे से सात बजे तक होते हैं।

इस्तगासा होगा दर्ज
यदि किसी दुकान, शोरूम, होटल, ढाबे और अन्य स्थान के बाहर जाम लगता है तो उस जगह के मालिक के संबंध में यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी। पहले उस दुकान समेत अन्य जगह के मालिक की समझाइश करेगी और उसके बाद यदि फिर भी वापस जाम के हालात बनते हैं तो उसके खिलाफ इस्तगासा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

पीक आवर्स में जाम से निजात दिलाने के लिए बुल (इंटरसेप्टर) अब यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए शहर में रहेंगी और जाम से निजात दिलाने में प्रयास करेंगी। यातायात पुलिस में तैनात बुल की जिम्मेदारी 13 टीआई को सौंपी है।
- हैदर अली जैदी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय जयपुर कमिश्नरेट

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जोकोविच के वैक्सीन को लेकर तीखे तेवरे, कहा, 'वैक्सीन लगवाने के बजाय खिताबों का त्याग करने को तैयार हूं
नई दिल्ली। वैक्सीनेशन को लेकर देश-दुनिया की सरकारें अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन इस बीच टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का चौंकाने वाला बयान सामने आया है।  जिसमें उन्होनें कहा है कि 'वैक्सीन लगवाने के बजाय खिताबों का त्याग करने को तैयार हूं।

दरअसल 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता और दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वैक्सीन लगाने के बजाय टेनिस प्रतियोगिताओं में भाग लेने का त्याग करने के लिए तैयार हैं। जोकोविच ने इस बारे में कि क्या वह कोरोना वैक्सीन पर अपने रुख के चलते आगामी विंबलडन और फ्रेंच ओपन जैसे टेनिस टूर्नामेंटों का त्याग करने को तैयार हैं, कहा, '' हां, यही वह कीमत है जो मैं चुकाने को तैयार हूं। ''

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ने बीबीसी के साथ एक साक्षात्कार में कहा, '' मैं कभी भी टीकाकरण के खिलाफ नहीं था, लेकिन आप अपने शरीर में क्या डालते हैं, मैं इसे चुनने की स्वतंत्रता का समर्थन करता हूं। अपने शरीर के बारे में निर्णय लेने के सिद्धांत मेरे लिए किसी भी खिताब या किसी अन्य चीज से अधिक महत्वपूर्ण हैं। मैं जितना संभव हो सके अपने शरीर के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं समझता हूं कि विश्व स्तर पर हर कोई इस वायरस से निपटने के लिए बड़ा प्रयास करने की कोशिश कर रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही इस वायरस का अंत हो जाएगा।''

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के आप्रवासन मंत्री एलेक्स हॉक ने जोकोविच का वीजा रद्द कर दिया था, क्योंकि उन्होंने अपने टीकाकरण की स्थिति नहीं बताई थी। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था और उन्हें कई दिन आप्रवासन केंद्र में बिताने पड़े थे। बाद में ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने उन्हें नजरबंदी से रिहा करने का आदेश दिया था।

गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाए पुलिस ने करा दिया समझौता
उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में भाई के साथ घर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया लेकिन पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के बजाय पीड़ित पक्ष को धमका कर राजीनामा करा दिया। पीड़िता सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची, जहां उसने एएसपी (सिटी) को आपबीती सुनाई, तब जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश हुए और उसका मेडिकल करवाया गया।

पीड़िता के पिता ने अधिवक्ता मंजू सोलंकी के साथ पहुंच एएसपी (सिटी) को सौंपे परिवाद में बताया कि उसकी पुत्री गत 11 फरवरी की रात करीब 11 बजे भाई के साथ भैरूजी के जागरण से घर लौट रही थी। सुखाआंबा पुल के पास गोविंद पुत्र पुष्कर भारती गोस्वामी, कमलेश पुत्र शिवभारती गोस्वामी, सुरेश पुत्र वालाराम गरासिया व अन्य तीन-चार लड़कों ने उसका हाथ पकड़ लिया। इन सभी ने जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके भाई की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया। थानाधिकारी शंकरलाल राव दोनों युवक सौंप दिए।

थानाधिकारी पर धमकाने का आरोप: परिवाद में थानाधिकारी शंकरलाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने मामले को समाज के स्तर पर देखने के लिए दबाव बनाया और 12 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज करने के बहाने सुबह 10 से शाम 7 बजे तक थाने में बिठाए रखा। इस दौरान थानाधिकारी ने जबरन राजीनामा करवा दिया। इसके अनुसार चार लाख रुपए एक आरोपी के पिता पुष्कर भारती गोस्वामी द्वारा देना तय किया।

पीड़िता कार्यालय में आई थी। उसने गैंगरेप होने की बात कही है। मेडिकल करवा दिया है। साथ ही संबंधित थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दे दिए है।
- अशोक मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर

चल भी नहीं पा रही थी पीड़िता
पीड़िता की हालत काफी खराब है। सोमवार को जब पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची, तब वह ढंग से चल भी नहीं पा रही थी। एएसपी ने आपबीती सुनने के तुरंत बाद भूपालपुरा थाना पुलिस के जरिये उसका मेडिकल करवाया। साथ ही बेकरिया थाना पुलिस को निर्देश दिए कि वे मामले को दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें।

सिकराय में प्रशासन गांव के संग अभियान का शिविर में SDM के सामने लगे जमकर ठुमके, जन समस्याओं का समाधान करने के बजाय कर्मचारी ही करने लगे डांस, शिविर का मखोल बनाकर बना दिया मनोरंजन कैंप
दौसा। सरकार ने प्रशासन गांव के संग अभियान के शिविर इसलिए लगाए हैं कि ग्रामीण लोग इन शिविरों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सके लेकिन इन शिविरों में समस्याओं का समाधान कम बल्कि मनोरंजन ज्यादा हो रहा है और यह मनोरंजन कोई कलाकार नहीं बल्कि सरकारी कर्मचारी ही कर रहे हैं। शिविर के दौरान ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां सरकारी कर्मचारी और महिला बाल विकास विभाग की कार्मिक महिला जमकर डांस करती हुए नजर आए। दरअसल सिकराय उपखंड मुख्यालय पर प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में एसडीएम रणजीत सिंह गोदारा सहित आला अधिकारी मौजूद थे लेकिन सिकराय उपखंड का यह अंतिम शिविर होने के कारण सारे अधिकारी जन समस्याओं का समाधान कम बल्कि खुशियां ज्यादा मना रहे थे। इस दौरान वहां कर्मचारी ही नाचने कूदने लगे। सबसे पहले इस शिविर में एक पटवारी डांस करने लगा जिसका नाम भगवान सहाय बताया जा रहा है। पटवारी को डांस करता देख एक महिला कार्मिक अन्य कर्मचारी भी डांस करने लग गया। वहीं जब दो कर्मचारी डांस कर रहे थे तो एक महिला कर्मचारी भी पीछे नहीं रही और वह भी डांस करने लगी। इस तरह जब कर्मचारी ही डांस करने लगे तो आम लोग कहां पीछे रहने वाले थे गांव के दो युवा भी मीणावाटी गीतों पर डांस करने लगे। ऐसे में जन समस्या समाधान के लिए लगाया गया यह शिविर मनोरंजन का केंद्र बन गया और शिविर प्रभारी एसडीएम रणजीत सिंह इन नृत्यों पर जमकर तालियां बजाते रहे और नृत्यों के बाद डांस करने वालों को नकद पुरस्कार भी देते हुए नजर आए। ऐसे में जब कर्मचारी ही इस तरह अपनी गरिमा खो देंगे और जन समाधान के लिए लगाए गए शिविरों को मनोरंजन शिविर बना कर मख़ौल करेंगे। अब इस शिविर को मखोल बनाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होने की बात भी बेमानी होगी क्योंकि खुद एसडीएम साहब के सामने यह सब कुछ वाक्या हुआ और वे ताली बजाकर इसका हिस्सेदार भी बनते नजर आए। अभी इन अधिकारियों पर और कार में कॉपर कौन कब कार्यवाही करेगा यह भी देखने का विषय है और यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन दैनिक नवज्योति इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

कोरोना का असर : प्राइवेट के बजाय सरकारी विद्यालयों के प्रति बढ़ा बच्चों का रुझान
जयपुर। कोरोना के कारण अभिभावकों का निजी स्कूलों के प्रति मोहभंग हो गया है और अब अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए सरकारी स्कूलों की तरह भाग रहे है। निजी स्कूलों में दाखिले की संख्या 2018 में 32.5 प्रतिशत थी, जो 2021 में 8.1 घटकर 24.4 प्रतिशत तो सरकारी विद्यालयों में  नामांकन 2018 में 59.1% से 9.3 प्रतिशत बढ़कर 2021 में 68.4% हो गया है। इसका मुख्य कारण कोरोना के चलते लोगों के पास जॉब न होना है, जिसके चलते अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों से निकालकर सरकारी स्कूलों में पढ़ाने को मजबूर हो रहे है। पिछले तीन साल में छात्रों का रुझान देश के निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों की ओर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (असर-2021) में यह जानकारी सामने आई। यह रिपोर्ट 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है। कुल 76,706 घरों और पांच से 16 साल के 75,234 बच्चों के साथा-साथ प्राथमिक शिक्षा देने वाले 7,299 सरकारी स्कूलों के शिक्षकों या प्रधान शिक्षकों तक यह सर्वेक्षण किया गया। बुधवार को जारी की गई एएसईआर की 16वीं रिपोर्ट में कहा गया, अखिल भारतीय स्तर पर, निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों की ओर स्पष्ट रूप से झुकाव देखा गया है। छह से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में दाखिले की संख्या 2018 में 32.5 प्रतिशत थी जो 2021 में घटकर 24.4 प्रतिशत रह गई।

-यह भी चौकानें वाली बात
रिपोर्ट में कहा गया, यह सभी कक्षाओं और लड़कों तथा लड़कियों के बीच देखा गया। हालांकि निजी स्कूलों में लड़कों का दाखिला कराने की संभावना लड़कियों की तुलना में अब भी अधिक है।

सरकारी स्कूलों में 2018 में औसतन 64.3 प्रतिशत दाखिला हुआ जो पिछले साल बढ़कर 65.8 प्रतिशत हो गया और इस साल यह 70.3 प्रतिशत पर पहुंच गया। वर्ष 2006 से 2014 तक निजी स्कूलों में दाखिले की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी गई।निजी स्कूलों में दाखिले की संख्या 2018 में 32.5 प्रतिशत थी, जो 2021 में 8.1 घटकर 24.4 प्रतिशत तो सरकारी विद्यालयों में नामांकन 2018 में 59.1% से 9.3 प्रतिशत बढ़कर 2021 में 68.4% हो गया।

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ सालों तक 30 प्रतिशत पर टिके रहने के बाद, महामारी के सालों में इसमें उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। कोविड के पहले भी सरकारी स्कूलों में लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा थी। रिपोर्ट में कहा गया कि यह समय के साथ जारी है।

-राजस्थान में भी पहुंचा
असर सर्वेक्षण राजस्थान के 33 जिलों के 4691 घरों में 5-16 आयु वर्ग के 5380 बच्चों तक पहुंचा है।

हम आज भी महामारी के बदलते माहोल से नए सामान्य परिस्थितियों की और बढ़ रहे हैं। जहां हमें सरकारी स्कूलों में बढ़ते नामांकन के साथ ही सीखनें के नुकसान में सुधार के लिए पर्याप्त सुविधाएं और संसाधन सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता है। इसके लिए हाइब्रिड शिक्षण गतिविधियों के मिश्रण के साथ वर्तमान में घर पर मिल रहे शिक्षण सहयोग को समायोजित व मजबूत करने के नए तरीके तलाशने की आवश्यकता है। वर्तमान डिजिटल उपकरण एक गंभीर चुनौती है, डिजिटल उपकरणों व इन्टरनेट कनेक्टिविटी की गुणवक्ता व सार्वभौमिक उपलब्धता के लिए हमें सभी बच्चों के लिए अतिरिक्त समाधान तलाशने होंगे। - के.बी. कोठारी, मैनेजिंग ट्रस्टी, असर प्रथम राजस्थान

पिछले तीन सालों में सबसे अधिक बढ़ा नामांकन, हो रहे बंपर एडमिशन
25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 76,706 घरों और पांच से 16 साल के 75,234 बच्चों के बीच हुआ सर्वेक्षण

यह है मुख्य तथ्य
नामांकन की स्थिति  : 6 -14 आयु वर्ग के बच्चों का सरकारी विद्यालयों में नामांकन 2018 में 59.1% से बढ़कर 2021 में 68.4% हो गया है।
राजस्थान में 6-14 आयु वर्ग केअनामांकित बच्चों के अनुपात में बदलाव: 2018 में अनामांकितबच्चों का अनुपात 3.4% था, जो कि 2020 में बढ़कर 6.6% हो गया था। लेकिन अभी अनामांकित बच्चों के प्रतिशत में थोडा सुधार देखने को मिला है और  2021 मेंयह अनुपात 4.5% पर आ गया है।
ट्यूशन लेने वाले बच्चों में वृद्धि : राष्ट्रीय स्तर पर, 2018 में, 30% से कम बच्चे निजी ट्यूशन कक्षाएं लेते थे। 2021 में यह अनुपात बढ़कर लगभग 40% हो गया है। यह अनुपात दोनों लड़के और लड़कियों, सभी कक्षाओं और दोनों सरकारी और निजी स्कूलों में जाने वाले बच्चों के लिए बढ़ा है।
-राजस्थान के लिए यह आंकड़ा 2018 में 5.1% था जो 2021 में बढ़कर 15.3% हो गया है यह10.2% बढ़ा है। ट्यूशन लेने वाले बच्चों की संख्या में बड़ा बदलवा देखने को मिला है।
-ट्यूशन में सबसे अधिक वृद्धि आर्थिक रूप से वंचित वर्ग में
आर्थिक स्थिति के लिए माता-पिता की शिक्षा के स्तर को प्रॉक्सी मानते हुए, कम पढ़े-लिखे(प्राथमिक शिक्षा या कम) माता-पिता के बच्चों में ट्यूशन लेने के अनुपात में 12.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि अधिक पढ़े-लिखे (कक्षा 9 या अधिक) माता-पिता के बच्चों में यह वृद्धि 7.2 प्रतिशत की है।
-राष्ट्रीय स्तर पर 2018 की तुलना में लगभग दुगने घरों में स्मार्टफोन उपलब्ध
स्मार्टफोन की उपलब्धि 2018 में 36.5% से बढ़कर 2021 में 67.6% हो गई है, लेकिन सरकारी विद्यालय जाने वाले बच्चों की अपेक्षा (63.7%) निजी विद्यालय के ज्यादा बच्चों के पास स्मार्टफोन उबलब्ध हैं (79%)।

-राजस्थान में स्मार्टफोन उपलब्ध
स्मार्टफोन की उपलब्धि 2018 में 39.7% से बढ़कर 2021 में 66.6% हो गई है।
-राजस्थान में स्मार्टफोन होने के बाद भी बच्चों के उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं है।
-पिछले एक वर्ष में घर पर बच्चों को पढ़ाई में मिलने वाला सहयोग कम हुआ है:घर पर पढ़नेमें सहयोग मिलने वाले नामांकित बच्चों का अनुपात2020 में तीन चौथाई से घटकर 2021 में दो तिहाई हो गया है।सहयोग में सबसे ज्यादा गिरावट उच्च कक्षा (कक्षा 9 या अधिक) के बच्चों के लिए आई है।
-राजस्थान में भीबच्चों को पढाई में घर पर मिलने वाले सहयोगमें कमी आई है 2020 में 62.4% बच्चों को घर पर पढाई में सहयोग मिल रहा था, लेकिन 2021 में 52.4% बच्चों को ही घर पर पढ़ाई में सहयोग मिल रहा है।
-दोनों सरकारी और निजी विद्यालय जाने वाले बच्चों में, जिन बच्चों के विद्यालय खुल गए है, उनको घर से कम सहयोग मिल रहा है। उदाहरण के लिए, जो निजी विद्यालय नहीं खुले है, उनमें जाने वाले 75.6% बच्चों को पढ़ने में सहयोग मिलता है। इसकी तुलना में खुले हुए निजी विद्यालयों में जाने वाले 70.4% बच्चों को यह मदद मिलती है।

-राष्ट्रीय स्तर पर लगभग सभी बच्चों के पास पाठ्यपुस्तकें है
लगभग सभी नामांकित बच्चों के पास अपनी वर्तमान कक्षा की पाठ्यपुस्तकें हैं (91.9%)। दोनों सरकारी और निजी विद्यालयों के बच्चों के लिए यह अनुपात पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ गया है।
राजस्थान में भी लगभग 90% बच्चों के पास अपनी वर्तमान कक्षा की पाठ्यपुस्तकें है 2021 में निजी विद्यालयों के 82.6% व सरकारी स्कूलों के 91.9% बच्चों के पास अपनी वर्तमान कक्षा की पाठ्यपुस्तकें हैे। यहां निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर दिखाई दे रहा है।

अतिरिक्त शैक्षिक सामग्री की प्राप्ति में थोड़ी बढ़ोतरी
जिन नामांकित बच्चों के विद्यालय नहीं खुले हैं, उनमें से 39.8% बच्चों को सर्वेक्षण के पिछले सप्ताह में अपने शिक्षक द्वारा किसी प्रकार की शैक्षिक सामग्री या गतिविधियां (पाठ्यपुस्तकों के अलावा) प्राप्त हुई। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जब यह अनुपात 35.6% था।

-राजस्थान में 2021 सर्वेक्षण के दौरान बच्चे द्वारा घर पर की जा रही लर्निंग गतिविधियां
61% बच्चे घर पर अपनी पाठ्यपुस्तक व वर्कशीट से पढ़ाई कर रहे है, 8.4% बच्चे टी.वी. या रेडियो पर और 16.8% बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई द्वारा प्राप्त गतिविधियों को करते पाए गए।