nagpur news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस की बड़ी घोषणा: ओबीसी प्रकोष्ठ 7 अगस्त से शुरू करेगा ‘मंडल यात्रा’, जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित
नागपुर। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति का अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रकोष्ठ सात से 11 अगस्त तक पूर्वी विदर्भ में पांच दिन की राज्य-व्यापी “मंडल यात्रा” शुरू करेगा। ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यशपाल भिंगे ने कहा कि “हर एक ओबीसी बनेगा कांग्रेसी” के नारे के साथ शुरू होने वाली यह यात्रा अपने पहले चरण में छह जिलों, 63 तहसीलों, 32 विधानसभा क्षेत्रों और छह लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जनसभाएं, कार्यकर्ताओं की रैलियां, प्रेस कॉन्फ्रेंस और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका मकसद संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि यात्रा की शुरुआत सात अगस्त को नागपुर में संविधान चौक पर एक जनसभा के साथ होगी। इसके बाद यह यात्रा कामठी, रामटेक, मोहाडी और तुमसर से होते हुए गोंदिया पहुंचेगी, जहां पहले दिन का समापन एक जनसभा के साथ होगा। आठ अगस्त को यात्रा गोंदिया, अर्जुनी, सकोली और लाखनी से होते हुए भंडारा पहुंचेगी। तीसरे दिन यात्रा पौनी, ब्रह्मपुरी, वड़सा और अरमोरी से गुजरेगी और गढ़चिरौली में एक जनसभा के साथ समाप्त होगी। चौथे दिन यात्रा सावली, मूल, पोंभुर्णा, राजुरा और बल्लारपुर से होते हुए चंद्रपुर पहुंचेगी तथा 11 अगस्त को अंतिम चरण में भद्रावती, वरोरा और हिंगनघाट को कवर किया जाएगा और यात्रा वर्धा के सेवाग्राम में एक भव्य जनसभा के साथ संपन्न होगी।

भिंगे के अनुसार इस यात्रा का उद्देश्य मंडल आयोग के सिद्धांतों को आगे बढ़ाना और साथ ही ओबीसी समुदायों को उनके संवैधानिक अधिकारों और समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मूल्यों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ओबीसी प्रकोष्ठ जाति आधारित जनगणना, ओबीसी आरक्षण की सुरक्षा, राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने और सामाजिक न्याय आंदोलन में वंचित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी समर्थन जुटाएगा।

औरंगजेब कब्र विवाद : अफवाह के बाद नागपुर में हिंसा, पथराव-वाहन फूंके
नागपुर। औरंगजेब कब्र विवाद में सोमवार शाम महाराष्ट्र के नागपुर के महाल इलाके में दो पक्षों में हिंसा हो गई। विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब का पुतला फूंका था, इसके बाद हिंसा भड़क गई। पुलिस के अनुसार, औरंगजेब का पुतला जलाने के बाद अफवाह फैली कि प्रदर्शनकारियों ने पुतले के साथ एक धार्मिक पुस्तक भी जलाई है। इससे दो पक्षों में पथराव हुआ। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। घटना में डीसीपी, पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं।

सीएम फडणवीस ने की शांति की अपील
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अफवाह पर ध्यान नहीं दें। उन्होंने लोगों से प्रशासन का पूरा सहयोग करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि हम लगातार पुलिस-प्रशासन के संपर्क में हैं। नागपुर एक शांतिपूर्ण शहर है।

धारा 163 लगाई गई
नागपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नागपुर में धारा 163 लगाई गई है। उन्होंने लोगों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। डीसीपी अर्चित चांडक ने कहा कि गलतफहमी के कारण यह घटना हुई है। स्थिति कंट्रोल में है। सभी से अपील है कि बाहर न निकलें। पत्थरबाजी न करें। हिंसा में कुछ पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।

चिटनिस पार्क से शुक्रवारी तलाव रोड इलाका हिंसाग्रस्त
पुलिस ने अधिकारियों ने बताया कि हजारों की भीड़ आई और घरों में पत्थर फेंके गए यह घटना चिटनिस पार्क और महल इलाके में हुई। चिटनिस पार्क से शुक्रवारी तलाव रोड बेल्ट हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित थी, जहां दंगाइयों ने कुछ चार पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

प्लानिंग के साथ किया हमला: शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह हमला प्लानिंग के साथ किया गया है। पुलिस पार्टी पर पत्थर फेंके गए हैं। ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। औरंगजेब देश का दुश्मन है। उसके समर्थकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इधर, छत्रपति संभाजी नगर में एहतियातन औरंगजेब की कब्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।