sunita williams - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुनीता विलियम्स की वापसी पर जताई खुशी, कहा- उनकी उपलब्धियों पर पूरी मानवता को गौरव
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स तथा उनके साथी यात्री की अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों पर पूरी मानवता को गौरव है। खरगे ने कहा कि “पृथ्वी पर आपका स्वागत है, सुनीता विलियम्स। कांग्रेस की ओर से, मैं नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ आपकी सुरक्षित और सफल वापसी पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आपके विस्तारित मिशन के सुरक्षित समापन ने भारत के 1.4 अरब नागरिकों को राहत और उत्साह की भावना दी है, जिन्हें आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। आपकी उल्लेखनीय लचीलापन और उत्कृष्ट प्रतिबद्धता दुनिया भर के अंतरिक्ष उत्साही लोगों के लिए एक गहन प्रेरणा के रूप में काम करती है और मानवीय उपलब्धियों का प्रमाण है।”

उन्होंने कहा कि “भारत ने लगातार वैज्ञानिक सोच और खोज की भावना को बढ़ावा दिया है। मानवता की सेवा में रात-दिन एक कर रहे हैं अंतरिक्ष यात्रियों, वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों और शोधकर्ताओं के साथ इस मैं महत्वपूर्ण अवसर का जश्न मनाने में शामिल हूं। हम सामूहिक रूप से अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में वैश्विक उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं और मानवता के लिए आपकी अमूल्य सेवा के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।”

खुशखबरी : सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद धरती पर लौटेंगी, नासा ने की पुष्टि; जानें किस समय करेगी लैंड
वाशिंगटन। नासा ने ऐस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर के पृथ्वी पर लौटने की तिथि की पुष्टि कर दी है। वे नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद वापस लौटेंगे। सुनीता ने कहा कि मैं शीघ्र ही आ रही हूं। नासा ने कहा कि वे 19 मार्च (जीएमटी के अनुसार) को पृथ्वी पर लौट रहे हैं।

क्रू ड्रैगन नामक अंतरिक्ष यान से लौटे रहे हैं
सुनीता विलियम्स और विलमोर स्पेश एक्स क्रू ड्रैगन नामक अंतरिक्ष यान से लौटे रहे हैं। यह यान इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन से सफलता पूर्वक जुड़ गया। उनके साथ एक अन्य अमेरिकी ऐस्ट्रोनॉट और रूसी कॉस्मोनॉट भी लौटेंगे।

सुनीता विलियम्स पृथ्वी के लिए रवाना
नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और विलमोर आखिरकार इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से पृथ्वी के लिए 18 मार्च को रवाना हुए। नासा अनडॉकिंग प्रक्रिया का लाइव प्रसारण कर रहा है, जिसे आप वीडियो में देख सकते हैं। 8 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पर गईं सुनीता तकनीकी खामियों के चलते 9 महीने तक आईएसएस में रहीं। उन्हें पृथ्वी पर आने में 17 घंटे लगेंगे। 19 मार्च को सुबह 3.27 बजे उनका स्पेसक्राफ्ट फ्लोरिडा के तट पर लैंड होगा।

नौ महीने से फंसे हैं
उल्लेखनीय है कि दोनों ऐस्ट्रोनॉट शुरुआत में इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन के लिए गत वर्ष पांच जून को रवाना हुए थे। लेकिन उनके यान में प्रोपल्शन की गड़बड़ी के कारण वह अंतरिक्ष क्राफ्ट पृथ्वी पर लौटने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। वे तब से अंतरिक्ष स्टेशन पर ही फंसे रहे। नासा ने बताया कि उन्हें लेकर लौट रहे यान स्पेश एक्स क्रू ड्रैगन का अंतरिक्ष स्टेशन पर आना एक रूटीन मिशन था। इस पर दस क्रू मेंबर थे। वह रविवार को 12.04 बजे अंतरिक्ष स्टेशन से सफलता पूर्वक जुड़ गया।

मस्क ने वीडियो किया शेयर
इलॉन मस्क ने हाल में एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सुनीता और विलमोर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और मस्क के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि नौ माह तक अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद वे ट्रम्प और मस्क की सहायता से ही धरती पर लौट रहे हैं। मस्क ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर क्लिप पोस्ट की। इसका कैप्शन था-अंतरिक्ष में फंसे नासा के ऐस्ट्रोनॉट ने ट्रम्प और मस्क को धन्यवाद दिया। 25 सेकंड के इस वीडियो में सुनीता कह रही है, हम शीघ्र ही वापस लौट रहे हैं। विलमोर भी अपनी कृतज्ञता घोषित करते हैं। वे कहते हैं, हम राष्ट्रपति ट्रम्प और मस्क के प्रति कृतज्ञ हैं। उनके लिए हमारे दिलों में अगाध सम्मान है।