honored - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोदी को घाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से किया सम्मानित, कहा- दोनों देशों के नेताओं ने कौशल विकास और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का किया फैसला
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घाना के सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति जॉन महामा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। मोदी ने इस सम्मान के लिए घाना के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और इसे अत्यंत गर्व का विषय बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने घाना के राष्ट्रपति महामा से द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, कौशल विकास और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से पुरस्कार स्वीकार करते हुए इस सम्मान को भारत के युवाओं की आकांक्षाओं, इसकी सांस्कृतिक परंपराओं और विविधता तथा घाना और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया। मोदी ने इस विशेष सम्मान के लिए घाना के लोगों और सरकार को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच मित्रता को और गहरा करता है तथा द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की उन पर नई जिम्मेदारी डालता है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि घाना की उनकी ऐतिहासिक राजकीय यात्रा दोनों देशों के संबंधों को नई गति प्रदान करेगी। मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

राजस्थान वालीबॉल संघ ने किया रामानन्द चौधरी का सम्मान, प्रदेश में वालीबॉल के विकास को प्रतिबद्ध, जल्दी ही घोषित करेंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का कलैंडर
जयपुर। करीब ढाई वर्षों तक एडहॉक कमेटी के संचालन के बाद हाल ही में हुए वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनावों में महासचिव बने राजस्थान के रामानंद चौधरी का राजस्थान वालीबॉल संघ की ओर से सम्मान किया गया। दिल्ली में हुए चुनावों में राष्ट्रीय महासचिव पद पर निर्वाचित हुए रामानंद को सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ओलंपियन गोपाल सैनी तथा राजस्थान ओलंपिक संघ (व्यास गुट) के अध्यक्ष अनिल व्यास ने साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पहले रामानंद को जुलूस के रूप में एसएमएस स्टेडियम लाया गया। रामानंद चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि वे देश में वॉलीबॉल खेल के विकास और राजस्थान के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही फेडरेशन की कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आगामी सत्र की प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी किया जाएगा।

समारोह में रहे यह लोग मौजूद :

सम्मान समारोह में क्रीड़ा भारती के प्रांतीय संयोजक मेघ सिंह, राजस्थान वॉलीबॉल संघ की महासचिव अंजू जाखड़, राजस्थान जूडो एसोसिएशन के महासचिव महिपाल ग्रेवाल, स्क्वैश फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सुरभि मिश्रा, ओलंपिक संघ के भंवरलाल शर्मा, मनमोहन जायसवाल, रामगोपाल कटारिया, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अशोक छक्कड़ और मालती चौहान समेत बड़ी संख्या में खेल अधिकारी और वर्तमान व पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे।

राजस्थान से लगातार चौथी बार :

यह लगातार चौथा अवसर है जब किसी राजस्थानी को फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी मिली है। रामानंद से पहले रामावतार जाखड़ (दो बार) और अनिल चौधरी इस पद पर रह चुके हैं। 1980 और 1990 के दशक में एमएल शर्मा ने भी लंबे समय तक महासचिव पद पर कार्य किया था।

प्रसारण निगम के 6 ग्रिड सब-स्टेशन उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत, अधिकारियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
जयपुर। राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम ने 6 ग्रिड सब-स्टेशनों को अंक आधारित कार्य कुशलता योजना के आधार पर 2025 के प्रथम त्रैमासिक में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया है। इसमें 3 ग्रिड सब-स्टेशन 220 के.वी. व 3 ग्रिड सब-स्टेशन 132 के.वी. के हैं।

प्रसारण निगम के प्रबन्ध निदेशक  नथमल डिडेल ने आज इन 6 ग्रिड सब-स्टेशनों के अधिकारियों को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया है। जिन ग्रिड सब-स्टेशनों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिया गया है, उनमें 220 के.वी. ग्रिड सब-स्टेशन श्रेणी में जयपुर जोन के कोटा सर्किल में बारां, अजमेर जोन के सीकर सर्किल में सीकर, जोधपुर जोन के हनुमानगढ़ सर्किल के भादरा, एवं 132 के.वी. ग्रिड सब-स्टेशनों की श्रेणी में जयपुर जोन के कोटा सर्किल में बांरा, जोधपुर जोन के रतनगढ़ सर्किल में चाँदगोठी हैं।

डिडेल ने बताया कि प्रसारण निगम के ग्रिड सब-स्टेशनों के तकनिकी आंकलन के लिए अंक आधारित कार्यकुशलता योजना बनाई गई है, जिसे प्रसारण निगम लागू किया गया है। इस योजना के तहत समस्त ग्रिड सब-स्टेशनों के विभिन्न तकनिकी बिन्दु, रख-रखाव एवं अन्य कार्यों का मासिक आधार पर आंकलन किया जाता है।

उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, बीजू जोसफ ने कांस्टेबल ऑफ दी मंथ अवार्ड से किया सम्मानित
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने मंगलवार को पुलिस आयुक्तालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले 6 पुलिसकर्मियों को "कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ" के अवार्ड से सम्मानित किया। फरवरी माह 2025 का "कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ पुरस्कार के लिए जिला पूर्व से गणेश कानि० पुलिस थाना प्रतापनगर ने थाना प्रतापनगर क्षेत्र में लूट एवं अपहरण की वारदात करने वाले 5 आरोपियों को आसूचना संकलित कर कड़ी मेहनत से गिरफ्तार करवाकर वारदात में प्रयुक्त वाहनों को बरामद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिला पश्चिम के संदीप कुमार पुलिस थाना बिन्दायका ने थाना क्षेत्र में सिंवार मोड के पास रीको एरिया में स्थित गद्दा फैक्ट्री एसकेएल पोलीफार्म में आगजनी घटना होने पर अपनी जान की परवाह किए बिना फैक्ट्री की दीवार कूद कर जलती आग की लपटों से अपने आप का बचाव करते हुए फैक्ट्री के अन्दर कमरे में सो रहे मजदूरों को जगाया और एक-एक कर सभी 10-12 मजदूरों को आग की लपटों से सुरक्षित बाहर निकाला जो सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य किया है।

जिला उत्तर के शिवराज चौयल कानि० पुलिस थाना जालूपुरा ने ऑपरेशन साईबर शील्ड के तहत पांच मुल्जिमों गिरफ्तार करवाया साथ ही थाना क्षेत्र में अपहरण हुई बालिका को मात्र 4 घण्टे में तलाश कर दस्तयाब करवाया। जिला दक्षिण के प्रेम चौधरी कानि० पुलिस थाना सांगानेर सदर ने जेईसीसी में आयोजित हुए इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड (IIFA-2025) कार्यक्रम में आसूचना संकलन कर आयोजन स्थल के संबंध में समय-समय पर जानकारी साझा कर कार्यक्रम आयोजनकर्ता एवं कम्पनी पदाधिकारियों से समन्वय कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को सफल बनाए जाने में अहम एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रणजीत कानि० यातायात शाखा पूर्व ने गोपालपुरा पुलिया के नीचे यातायात संचालन के दौरान सड़क पर गिरे एक बुजुर्ग को देखकर बिना समय गवांए उसकी मदद की और उसे अपने कंधे पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया और उसकी देखभाल कर मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया जो सराहनीय कार्य किया है।

सीताराम कानि० कार्यालय अति० पुलिस उपायुक्त आसूचना एवं सुरक्षा आयुक्तालय में जिलों व पुलिस लाईन से समन्वय कर विभिन्न आयोजनों के सुचारू संचालन हेतू आवश्यक प्रबंध बनाया एवं एवं कार्यालय में विचाराधीन रिट याचिकाओं को लाईट्स पोर्टल पर अपडेशन करने का कार्य कड़ी मेहनत व लगन से किया है।