sbi bank - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एसबीआई बैंक में 4.20 करोड़ का घोटाला, बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर पूर्व में पुलिस ने एक बड़े बैंक घोटाले का पर्दाफाश करते हुए एसबीआई बैंक के मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने एक आपराधिक गिरोह के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 4 करोड़ रुपये से अधिक के लोन स्वीकृत कर बैंक को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी सरकारी कर्मचारियों के दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली के रूप में सत्यापित किया और अलग-अलग ग्राहकों को करीब 4.20 करोड़ रुपये के लोन पास कर दिए। इस मामले में कुल 37 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। इस संगठित अपराध के मुख्य सरगना के रूप में 5000 रुपये के इनामी असिस्टेंट बैंक मैनेजर और बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपियों की पहचान बाबूलाल मीना (47) और आकाश बिलोनिया (34) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त नारायण कुमार बाजिया के सुपरविजन में मोती डूंगरी थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस टीम का नेतृत्व थानाधिकारी मोहन सिंह ने किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वर्ष 2023 में आदर्श नगर स्थित एसबीआई शाखा में पदस्थापित रहते हुए सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन पास किए। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

एस बी आई के होम लोन ग्राहक के निधन के बाद पत्नी को दिया एक करोड़ का क्लेम चेक, मृतक का एसबीआई बैंक में था आवास ऋण खाता
जयपुर। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहको को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में हमेशा अग्रणी रहा है इसी क्रम में बैंक ने अपने हाउसिंग लोन कस्टमर जितेंद्र चौहान के आकस्मिक निधन होने पर भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय में जयपुर मंडल के मुख्य महाप्रबंधक संदीप भटनागर द्वारा स्वर्गीय जितेंद्र चौहान की पत्नी हेमलता चौहान को एक करोड़ रुपये के क्लेम का चेक सौंपा।

जितेंद्र चौहान का एसबीआई बैंक में आवास ऋण खाता था, जो की एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा कवर किया गया था। चौहान के निधन होने पर बैंक द्वारा इंश्योरेंस दावे का त्वरित निपटान किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक रितु गौड़, मदन एलएस, उप महाप्रबंधक कल्याण गजवेल्लि, संजीव कुमार उपाध्याय, प्रणेश प्रशांत, किशोर कुमार सिंह, एजीएम योगेंद्र कुमार, एसबीआई लाइफ के क्षेत्रीय निदेशक प्रताप पंवार और उप क्षेत्रीय प्रबंधक समीर घाली उपस्थिति