Mango season - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आम आदमी से दूर हुआ अल्फांसो, कमजोर फसल ने बढ़ाई कीमतें
जयपुर। गर्मियों के मौसम में आम की मिठास भले ही बाजार में छा गई हो, लेकिन ‘आमों का राजा’ कहे जाने वाले अल्फांसो आम की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। जयपुर में इन दिनों अल्फांसो आम 1200 से 1500 रुपये प्रति बॉक्स (12 नग) के हिसाब से बिक रहा है। मार्च में इसकी कीमत 1500 से 2000 रुपये प्रति बॉक्स तक पहुंच गई थी। सी-स्कीम स्थित विक्रेता परवेज शेख के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस बार भी अल्फांसो आम महंगा बना हुआ है। इसकी मुख्य वजह फसल का कमजोर रहना है, जिससे बाजार में आपूर्ति प्रभावित हुई है। मुहाना मंडी में बढ़ी आवक, फिर भी दाम ऊंचे फल-सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना मंडी के अध्यक्ष योगेश तंवर ने बताया कि फिलहाल मंडी में अल्फांसो आम की भरपूर आवक हो रही है।

यह आम मुख्यतः महाराष्ट्र के पूना और मुंबई से जयपुर पहुंच रहा है। मंडी में अल्फांसो दो तरह की पैकिंग—कागज के डिब्बे और लकड़ी की पेटी—में उपलब्ध है। अधिक आवक के चलते कीमतों में 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद अल्फांसो 130 से 200 रुपये प्रति किलो के बीच गुणवत्ता के अनुसार बिक रहा है। पैकिंग के हिसाब से कीमतें तय मंडी में छह आम के कागज के डिब्बे की कीमत करीब 450 रुपये है, जबकि एक दर्जन आम का बॉक्स लगभग 800 रुपये में मिल रहा है। वहीं, रिटेल बाजार में यही कीमतें और अधिक हो जाती हैं।

आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक
कोटा। आम प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि गर्मी के मौसम के साथ ही आम की बहार शुरू होने वाली है। आम का राजा कहे जाने वाला अल्फांसो आम अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में कोटा के बाजारों में पहुंचने लगेगा। व्यापारियों के अनुसार महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी क्षेत्र से इसकी पहली खेप करीब 15 अप्रैल से कोटा में आने की संभावना है। फल कारोबारियों का कहना है कि अल्फांसो आम अपनी खास खुशबू, गहरे स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता के कारण देश-विदेश में काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि इसे आम का राजा कहा जाता है। बाजार में इसकी कीमत भी अन्य आमों की तुलना में अधिक रहती है।

भाव 300 रुपए प्रति किलो तक
फल व्यापारियों के मुताबिक हर साल गर्मी के मौसम में अल्फांसो आम की मांग काफी बढ़ जाती है। खासकर बड़े होटल व रेस्टोरेंट में ग्राहक इसकी खास तौर पर डिमांड करते हैं। ऐसे में अप्रैल के मध्य से कोटा के बाजारों में इसकी खुशबू और मिठास आम प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती नजर आएगी। कोटा की फल मंडी में अल्फांसो आम की थोक कीमत करीब 200 से 250 रुपए प्रति किलो रहने का अनुमान है, जबकि खुदरा बाजार में यह करीब 300 रुपए प्रति किलो तक बिक सकता है। शुरूआती दिनों में इसकी आवक कम होने के कारण दाम कुछ ज्यादा रहने की संभावना है, लेकिन आवक बढ़ने के साथ कीमतों में थोड़ी नरमी भी आ सकती है।

अल्फांसो आम की खासियत
- विशिष्ट भौगोलिक स्थान और स्वाद: यह आम केवल विशेष मिट्टी और समुद्र तटीय जलवायु में ही बेहतरीन स्वाद के साथ विकसित होता है।
- विशेष सुगंध:  यह आम अपनी अद्वितीय मिठास, मखमली बनावट और विशेष सुगंध से पहचाना जाता है।
- सीमित उत्पादन: मांग की तुलना में इसकी पैदावार कम होती है, जिससे कमी बनी रहती है।
- श्रमसाध्य खेती: इसकी खेती में बहुत अधिक देखभाल, हाथ से कटाई, और प्राकृतिक रूप से पकाने की प्रक्रिया शामिल है, जिससे लागत बढ़ती है।
- कम मौसम: यह आम बहुत ही कम समय के लिए बाजार में उपलब्ध होता है। इस कारण कीमत भी अधिक रहती है।
- उच्च मांग: देश-विदेश में, विशेषकर लंदन और अमेरिका में इसकी बहुत मांग है, जिससे इसके प्रीमियम दाम मिलते हैं।

सबसे पहले बादाम का मिलेगा स्वाद
कोटा के फल बाजारों में अप्रैल माह की शुरुआत में बादाम आम की आवक शुरू हो जाएगी। यह आम मुख्य रूप से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से कोटा की मंडियों में पहुंचेगा। इसके आते ही आम प्रेमियों को गर्मियों की शुरूआत में ही आम का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। फल व्यापारियों के अनुसार शुरूआती दौर में बादाम आम की आवक सीमित रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, इसकी मात्रा भी बढ़ने लगेगी। बादाम आम अपने मधुर स्वाद और मुलायम गूदे के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है।

मई में रहेगी दशहरी व लंगड़ा की धूम
मई के महीने में उत्तर प्रदेश से दशहरी और लंगड़ा आम की आवक भी शुरू हो जाएगी। इन दोनों किस्मों के आमों की बाजार में अच्छी मांग रहती है। खासकर दशहरी आम अपनी मिठास और खुशबू के कारण लोगों की पहली पसंद माना जाता है, वहीं लंगड़ा आम भी अपने अलग स्वाद के कारण खास पहचान रखता है। फल व्यापारियों का कहना है कि इस साल मौसम अनुकूल रहने से आम की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। ऐसे में आने वाले दिनों में कोटा के बाजारों में अलग-अलग किस्म के आमों की बहार देखने को मिलेगी और आम प्रेमियों को विविध स्वाद का आनंद मिलेगा।

अल्फांसो आम अपनी खास खुशबू, गहरे स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता के कारण देश-विदेश में काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि इसे आम का राजा कहा जाता है। बाजार में इसकी कीमत भी अन्य आमों की तुलना में अधिक रहती है।
- विजय चंदानी, थोक फल व्यापारी, थोक फलसब्जी मंडी कोटा

मंडी के दोगुने भाव में बिक रहे हैं : 1600 रुपए प्रति दर्जन है अल्फांसों हापुस आम, बादाम और सिंदुरी ने भी दी दस्तक
जयपुर। गुलाबी नगरी में रत्नागिरी (महाराष्ट्र) का हापुस आम (अल्फांसों) आया। शहर की अभी सिर्फ कुछ चुनिंदा दुकानों पर हापुस की बिक्री हो रही है। पिछले साल से बीस फीसदी से अधिक महंगे हापुस को आमजन से दुर कर दिया है। अभी जयपुर में रिटेल भाव 1600 रुपए प्रति दर्जन है। हापुस के साथ सफेदा और सिंदुरी भी बिक रहा है। सफेदा 150-200 रुपए प्रति किलो और सिंदुरी 250-300 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।
आम की शुरुआत दक्षिण भारत से होती है। हैदराबाद, वारांगल, केरल से सफेदा और सिंदुरी आता है। इसके बाद रत्नागिरी महाराष्टÑ से हापुस आता है। इसके बाद गुजरात से लंगड़ा, केसर और दशहरी आता है। इसके बाद यूपी से चौसा, फजली, लंगड़ा, तोतापुरी, सरोली, दशहरी, नीलम, डांगा जैसी अनेक वैराइटी आती है।
-वसीम कुरैशी, रिटेलर संजू फ्रूट सेंटर

मुहाना मंडी में आवक शुरू :

मंडी में रोजना बीस से पच्चीस टन आम आ रहा है। अभी हापुस, सफेदा और सिंदुरी आ रहा है। मुहाना मंडी में हापुस 1200-1500 रुपए प्रति तीन किलो की पेटी बिक रही है। केरल का सिंदुरी 200 रुपए और सफेदा(बादाम) 90-130 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

अप्रैल से आएगी बम्पर आवक :

आम जन की पहुंच के लिए फलों का राजा आम अप्रैल की शुरुआत के साथ आवक बढ़ जाएगी। अप्रैल के मध्य तक बम्पर आवक शुरू हो जाएगी। मई और जून में लगातार बढ़ती आवक से दामों में मंदी आएगी।