paper leak case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

11 साल बाद ब्लूटूथ नकल गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार, आरपीएससी परीक्षा घोटाले में बड़ी कार्रवाई
जयपुर। राजस्थान में वर्ष 2015 में आयोजित आरपीएससी की बहुचर्चित भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिए नकल कराने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी नवलकिशोर मीणा (40) को 4 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दौसा जिले के मण्डावरी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का निवासी है। यह मामला प्रकरण संख्या 06/2015 के तहत धारा 420, 120बी भादसं एवं राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों पर रोक) अधिनियम 1992 की धाराओं में दर्ज है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा 2 अगस्त 2015 को कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें एक संगठित गिरोह ने हाईटेक तरीके से बड़े स्तर पर नकल करवाई थी। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य बाड़मेर, जालौर, जोधपुर समेत विभिन्न स्थानों पर बैठकर परीक्षा शुरू होने के बाद मोबाइल फोन के माध्यम से प्रश्नपत्र हासिल करते थे। इसके बाद विषय विशेषज्ञों से प्रश्न हल करवाकर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा केंद्रों पर मौजूद अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाए जाते थे।

पुलिस के अनुसार, अब तक इस गिरोह से जुड़े कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें मोहनलाल विश्नोई (जोधपुर), जगदीश ज्याणी, जगदीश विश्नोई, ओमप्रकाश ढाका, जोगाराम जाट, पम्माराम विश्नोई, रामनिवास विश्नोई, मनोहरलाल सुथार और हरीराम विश्नोई सहित कई अन्य आरोपी शामिल हैं।

उत्तराखंड में पेपर लीक पर बोली प्रियंका : 15 घंटे तैयारी कर परीक्षा दे रहे बच्चे, 15 लाख में पर्चे लीक करवा रहे सरकार में बैठे लोग
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तराखंड में पेपर लीक की घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए हैरानी जताई कि बच्चे 15-15 घंटे तैयारी कर परीक्षा दे रहे हैं और सरकार में बैठे लोग 15 लाख रुपए लेकर पर्चे लीक करवा रहे है। वाड्रा ने एक अभ्यर्थी की पीड़ा के बारे में बात करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- हम लाइब्रेरी में 15-15 घंटे पढ़ रहे हैं, यह 15-15 लाख में पेपर बेच रहे हैं।

गांधी ने कहा कि यहां सवाल सिर्फ एक उम्मीदवार की पीड़ा का नहीं, उत्तराखंड समेत देश के ज्यादातर युवाओं का यही दर्द है। आज बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है, क्योंकि उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत जहां भी भाजपा सरकार में है, वहां बड़े पैमाने पर पेपर लीक करवाए जा रहे हैं। वाड्रा ने कहा कि परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहा है और प्रधानमंत्री मूकदर्शक बने हुए हैं।

गौरतलब है कि हाल में ही उत्तराखंड में कनिष्ठ पदों के लिए भर्ती की एक परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद सरकारी बाबू का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नौकरी देने के लिए वह 15 लाख रुपए की मांग कर रहा है।

एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक प्रकरण में बहस पूरी, 39 बार प्रभावी सुनवाई करने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में 39 बार प्रभावी सुनवाई करने के बाद मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने यह आदेश कैलाश चन्द्र शर्मा व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी सिंह और अधिवक्ता हरेन्द्र नील ने बताया कि भर्ती परीक्षा की तीन स्तर पर शुचिता प्रभावित हुई है। आरपीएससी के स्तर पर तत्कालीन आयोग सदस्य ने पेपर लीक किया। वहीं परीक्षा केन्द्र से भी पेपर लिए। इसके अलावा परीक्षा में डमी परीक्षार्थी बैठाए गए। पेपर लीक होने के बाद इसका पूरे प्रदेश भर में वितरण किया गया। ऐसे में चयनितों में से उन लोगों की छंटनी संभव नहीं है, जिन्होंने पेपर लीक का फायदा उठाया। वहीं एसओजी व कैबिनेट सब कमेटी और महाधिवक्ता ने भी अपनी पहली रिपोर्ट में यह बात मानी थी।

इसलिए भर्ती परीक्षा को रद्द किया जाना चाहिए। इसका विरोध करते हुए राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद और एएजी विज्ञान शाह ने कहा कि अभी तक की जांच में 68 ट्रेनी दोषी पाए गए हैं। इनमें से 54 ट्रेनी को गिरफ्तार किया गया। आठ आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। कैबिनेट सब कमेटी ने हाल ही में फिलहाल भर्ती रद्द नहीं करने की सिफारिश दी है। जिसे मुख्यमंत्री स्तर पर स्वीकार किया गया है। ऐसे में याचिकाओं को खारिज किया जाए। वहीं चयनित अभ्यर्थियों की ओर से अधिवक्ता तनवीर अहमद ने कहा कि मामले में एसओजी ने विस्तृत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की है। चयनित पक्षकार अभ्यर्थियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सरकार नहीं तो क्या कोर्ट दे मामले की सीबीआई जांच : हाईकोर्ट
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में राज्य सरकार पर कड़ी मौखिक टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार यदि मामले में निर्णय नहीं ले रही है तो क्या कोर्ट इसकी जांच सीबीआई को सौंप दे। अदालत ने कहा कि यदि राज्य सरकार की जांच सही दिशा में चल रही है तो अभी तक किसी अंतिम निर्णय तक क्यों नहीं पहुंचा गया। इसके साथ ही अदालत ने मामले में राज्य सरकार को मंगलवार को बहस जारी रखने को कहा है। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने यह आदेश कैलाश चन्द्र शर्मा व अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि राज्य सरकार को बार-बार बोलने के बाद भी अभी तक भर्ती से जुडे पूरे दस्तावेज पेश नहीं किए गए हैं। इससे लगता है कि राज्य सरकार अदालत से कुछ छिपा रही है। सरकार चाहे तो दो माह का समय ले लें, लेकिन भर्ती को लेकर ठोस निर्णय लेकर अदालत को अवगत कराए। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से एएजी विज्ञान शाह ने अपनी बहस जारी रखते हुए कहा कि याचिकाकर्ता तीन साल तक इंतजार क्यों करते रहे। याचिकाकर्ता चाहते हैं कि भर्ती को तुरंत रद्द कर दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट भी किसी भी भर्ती को रद्द करने के मापदंड तय कर चुका है। राज्य सरकार सभी पहलुओं पर विचार कर ही है सुनवाई भी जारी रहेगी।

पेपर लीक मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार
बांसवाड़ा। पुलिस ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में पेपर लीक मामले का खुलासा कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि डमी अभ्यर्थी  बिठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में जांच के दौरान प्रवीण और उसकी पत्नी सविता को 28 जून को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 में निकली थी, जिसकी परीक्षा 13 नवंबर, 2022 को दो पारियों में हुई थी। सकनसिंह खड़िया ने परीक्षा के एक दिन पहले फोन कर बताया कि परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों से बात कर 8 लाख रुपए प्रति केंडिडेट की व्यवस्था कर सकते हो, तो उनको बुला लो, कल की परीक्षा के पेपर लेकर आएंगे।

जिस पर मालवीय ने भीलकुआं निवासी छगन पारगी के माध्यम से सुक्राम हाल वनरक्षक नाका बड़ोदिया, सुभाष हाल वनरक्षक नाका टिमेड़ा, वीरसिंह हाल अध्यापक राउमावि उलटन धरियावाद, शीला हाल वनरक्षक नाका कुशलगढ़, निरमा हाल वनरक्षक नाका कुशलगढ़, शिल्पा हाल वनरक्षक रेंज डूंगरा, संगीता गरासिया हाल वनरक्षक नाका कुशलगढ़, ईश्वरलाल  को शास्त्री नगर किराए के मकान में बुलाया। 13 नवंबर की सुबह हरीश उर्फ हीराराम व अभिमन्यु सिंह चौहान हाल कनिष्ठ अभियंता शिक्षा विभाग मुख्य खंड शिक्षाधिकारी चिखली जिला डूंगरपुर दोनों घर आए और अपने मोबाइल में लाए पेपर सभी अभ्यर्थियों को बोलकर हल कराया। जिससे सभी अभ्यर्थियों का वनरक्षक भर्ती 2022 में चयन हो गया।

NEET Paper Leak Case में एलन कोचिंग का छात्र भी गिरफ्तार
कोटा।  नीट पेपर लीक मामले में पकड़ा गया छात्र अनुराग यादव (22) पुत्र संजीव कुमार यादव निवासी समस्तीपुर एलन कोचिंग संस्थान का छात्र निकला। अनुराग कोटा में रहकर एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था।

वह परीक्षा देने के लिए कोटा से ही पटना के शास्त्री नगर थाना स्थित डीवाई पाटिल स्कूल गया था। छात्र को नीट पेपर लीक मामले में इसी सेंटर से पकड़ा था। छात्र ने पटना के शास्त्री नगर थाने के दरोगा के समक्ष पांच मई 2024 को लिखित में कबूल किया कि उसका नाम अनुराग यादव है। वह परिंदा थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर का निवासी है। वह कोटा में एलन कोचिंग इंस्टीयूट से नीट की तैयारी कर रहा था। तभी उसके पास उसके फूफा सिंकंदर यादवेन्दु जो नगर परिषद दानापुर में जूनियर इंजीनियर हैं का फोन आया। उन्होंने कहा था कि पांच मई 2024 को नीट की परीक्षा है, अब तुम कोटा से वापस आ जाओ। परीक्षा की सेंटिंग हो चुकी है। इसके बाद कोटा से आ गया और चार मई की रात को उन्होंने अमित आनंद एवं नीतिश कुमार के पास छोड़ दिया। वहां उसे नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका दी गई और रात को ही पेपर पढ़ाया गया और रटाया गया।

अनुराग ने अपने बयान में बताया कि उसका नीट परीक्षा का सेंटर डीवाई पाटिल स्कूल में आया था। वहां परीक्षा देने गया तो जो प्रश्न पत्र रटवाया गया था वहीं प्रश्न परीक्षा में मिल गए। परीक्षा के बाद अचानक पुलिस आई और उसे पकड़ लिया। नीट परीक्षा में गड़बड़झाले का प्रकरण देश भर में छाया हुआ है। फिलहाल यह मामला बिहार की शास्त्री नगर पुलिस से बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दिया है। वर्तमान में इकाई की डिप्टी एसपी सुमन शर्मा अनुसंधान कर रही है।

चारों आरोपियों का इकबालिया बयान हासिल
शास्त्री नगर थाने के अनुसार, पटना पुलिस ने नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में चारों आरोपियों-अनुराग यादव, नीतीश कुमार, अमित आनंद और सिकंदर प्रसाद यादवेंदु के इकबालिया बयान हासिल कर लिए हैं। सीआरपीसी की धारा 161 के तहत इकबालिया बयान दर्ज किए गए। नीट-यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी और परिणाम 14 जून को घोषित होने की निर्धारित तिथि से पहले 4 जून को घोषित किए गए थे। अनियमितताओं और पेपर लीक का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किए। परिणामों से पता चला कि 67 छात्रों ने 720 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया था।

इनका कहना है
एलन कोचिंग इंस्टीयूट के निदेशक नवीन माहेश्वरी व नितेश शर्मा से फोन व वाट्सअप के माध्यम से पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहींं दिया। हालांकि संस्थान के प्रतिनिधि प्रमोद मेवाड़ा ने कहा कि पकड़ा गया छात्र एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट का नहीं है।

परेशानी बनते प्रश्नपत्र लीक होने के मामले
जब किसी प्रतियोगी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होता है तो परीक्षार्थियों के साथ परिजनों के सपने भी चकनाचूर होते हैं।  ऐसी घटनाओं से एक उन्नत, समृद्ध, सुशिक्षित एवं सशक्त राष्ट्र एवं समाज बनने- बनाने का हमारा सामूहिक स्वप्न और मनोबल टूटता है। इससे युवाओं के भीतर व्यवस्था के प्रति असंतोष एवं निराशा की स्थायी भावना घर करती है। शासन का प्रभाव कम होता है और व्यवस्था से आमजन का मोहभंग होता है। नौजवानों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं न केवल उज्ज्वल भविष्य का,अपितु कई बार अस्तित्व का भी प्रश्न बन जाती हैं। इसके साथ ही सरकार की विश्वसनीयता संकट में पड़ती है। प्रश्नपत्र लीक करवाने के मामले में कई बार बड़े- बड़े कोचिंग केंद्रों एवं संचालकों की भी संलिप्तता पाई जाती है। नकल आज एक देशव्यापी कारोबार बनता जा रहा है, जिसके कई लाभार्थी और अंशधारक हैं। राजनेता से लेकर अधिकारी तक, प्रश्नपत्र निर्माता से लेकर समन्वयक तक, परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्थाओं और आयोगों से लेकर परीक्षा केंद्रों तक की संदिग्ध भूमिका या मिली भगत से इन्कार नहीं किया जा सकता।

प्रश्नपत्र लीक होने में मैनुअल हैंडलिंग और सुरक्षा चूक प्रमुख कारण हैं। प्रश्नपत्रों की छपाई और वितरण की पारंपरिक विधि में कई टचपॉइंट शामिल होते हैं, जहां सुरक्षा से समझौता किया जा सकता है। उदाहरण के लिए- 2020 में, मैनुअल हैंडलिंग गलती के कारण बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के दौरान एक महत्वपूर्ण गलती हुई। संगठित अपराध में संलिप्तता से आपराधिक गिरोह परीक्षा प्रणाली की कमजोरियों का फायदा उठा कर आर्थिक लाभ कमाते हैं। उदाहरण के लिए, राजस्थान में कई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया, जिससे करोड़ों का अवैध राजस्व अर्जित हुआ।

तकनीकी कमजोरियां बताती हैं कि  खराब सुरक्षा वाले डिजिटल सिस्टम को हैक किया जा सकता है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक लीक हो सकता है। उदाहरण के लिए, मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र हैक किए गए ईमेल पोस्ट के माध्यम से लीक हो गए, जिससे व्यापक वितरण हुआ। परीक्षा अधिकारी या कर्मचारी कभी- कभी वित्तीय लाभ के लिए पेपर लीक करने के लिए बाहरी पक्ष के साथ सहयोग करते हैं। उदाहरण के लिए, 2023 में राज्य भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र लीक करने में शामिल होने के लिए कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए आज हमें उन्नत सुरक्षा प्रोटोकॉल की आवश्यकता है। भौतिक उपयोगकर्ताओं के लिए छेड़छाड़ रोधी ट्रैकिंग और सुरक्षित परिवहन सुविधाओं का उपयोग करना जरुरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने डेटाबेस डिजिटल संसाधनों का उपयोग शुरू किया है, जो केवल परीक्षा परिणामों पर अधिकृत कर्मियों के लिए आसान हैं। सुरक्षित प्रश्नपत्र प्रबंधन और वितरण के लिए ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है।  सख्त कानूनी ढांचा लीक में शामिल व्यक्तियों के लिए कठोर दंड का प्रावधान कर सकता है।

प्रश्नपत्र लीक होने से उत्पन्न असुविधा और अनियमितता छात्रों में तनाव और चिंता को काफी हद तक बढ़ा देती है, जिससे उनकी मानसिक स्थिति और परीक्षा में प्रदर्शन प्रभावित होता है। जिन छात्रों ने कड़ी मेहनत की है, उन्हें लग सकता है कि उनकी उपलब्धियों को कम आंका गया है, जिससे शिक्षा प्रणाली और उनकी अपनी क्षमता में आत्मविश्वास की कमी हो सकती है। पेपर लीक की बार- बार होने वाली घटनाएं छात्रों को हताश कर सकती हैं, जिससे उन्हें अपने भविष्य की संभावनाओं और योग्यता- आधारित सफलता के मूल्य के बारे में मोहभंग होने लगता है। बिहार में राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं के कई लीक के बाद, कई छात्र निराश महसूस करने लगे और शिक्षा प्रणाली की निष्पक्षता में विश्वास खो दिया। छात्रों की शैक्षणिक योजनाएं  परीक्षा में बैठने की आवश्यकता से बाधित होती हैं, जिससे अतिरिक्त तनाव पैदा होता है। प्रश्न पत्र लीक होने सेकण्डरी विश्वास और परीक्षा में विश्वास की हानि होती है,जिससे छात्रों और सेवाओं में अविश्वास पैदा होता है।

छात्रों पर इस मनोवैज्ञानिक प्रभाव को कम करने के लिए परामर्श और सहायता सेवाएं समय की मांग हैं । लीक से प्रभावित छात्रों को मनोवैज्ञानिक सहायता और परामर्श प्रदान करना अत्यंत जरूरी है। छात्रों को  तनाव से बचाने के लिए स्थानीय प्रश्न पत्रों की गोपनीयता और परीक्षा तिथियों तक उनकी सुरक्षा जरूरी है। प्रश्नपत्र लीक होने की निरंतर घटनाएं प्रतियोगी परीक्षाओं की वास्तविकता को कमजोर करती हैं और छात्रों के लिए काफी तनाव का कारण बनती हैं।
-प्रियंका सौरभ
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

पेपरलीक मामले में अब तक कितना काम, एसओजी के अधिकारियों ने सीएम को अब तक की कार्रवाई से कराया अवगत
जयपुर। पेपरलीक मामले में एसओजी की ओर से अब तक की गई कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराने के लिए पुलिस अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचा।

एसओजी पेपरलीक मामले में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार करते हुए आरपीएससी के दो सदस्यों से भी पूछताछ की है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि किसी भी समय बड़ी गिरफ्तारी होने की संभावना है। ऐसे में पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री को अवगत करा रहे हैं कि आगे किस तरह से कार्रवाई प्रस्तावित है और इस मामले में अभी आगे पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में क्या कार्य योजना तैयार की गई है।

कनिष्ठ अभियंता भर्ती-2020 के पेपर लीक प्रकरण में वांछित अभियुक्त यशपाल चौधरी गिरफ्तार
जयपुर। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी ने बताया कि दिनांक 06. 12.2020 को आयोजित कनिष्ठ अभियंता भर्ती-2020 का पेपर परीक्षा पूर्व लीक करने के संबंध में पुलिस थाना सांगानेर, जयपुर पूर्व में प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण का अनुसंधान एसओजी द्वारा किया जा रहा है। उक्त प्रकरण में फरार वांछित अभियुक्त को आज एसओजी द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण निम्न है :-

1. यशपाल चौधरी पुत्र लक्ष्मीनारायण चौधरी उम्र 38 साल निवासी पीपलावाली, ढाणी भोजपुरा कलां थाना जोबनेर जिला जयपुर।

अब तक की पूछताछ व अनुसंधान से मुल्जिम द्वारा कनिष्ठ अभियंता भर्ती-2020 का पेपर, पूर्व में गिरफ्‌तारशुदा अभियुक्त मुकेश बाना व बलबीर सुण्डा से परीक्षा पूर्व पेपर प्राप्त करना व अभ्यर्थी उपलब्ध करवाना पाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ जारी है। एसओजी द्वारा इससे पूर्व अब तक उक्त प्रकरण में 20 अभियुक्तों को गिरफ्‌तार किया जा चुका है।
प्रकरण में वांछित अन्य अभियुक्तगण की तलाश जारी है।

अब सीएस और डीजीपी स्तर से होगी भर्ती परीक्षा की मॉनिटरिंग
जयपुर। प्रदेश में अब मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक स्तर पर भर्ती परीक्षाओं की मॉनिटरिंग होगी। पेपर लीक और नकल के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पेपर लीक-नकल दोषियों के खिलाफ  केस आफिसर स्कीम के तहत ट्रायल होगा। संदिग्ध परीक्षा केन्द्रों और कोचिंग संस्थानों की  विशेष निगरानी होगी। प्रदेश में अगर कहीं भी परीक्षा संबंधी गड़बड़ी हो रही हो, तो  हेल्पलाइन नम्बर 9530428258 पर सूचना  दी जा सकेगी।  राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं सहित सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपरलीक प्रकरण रोकने और नकल माफिया के खिलाफ  कठोर कार्रवाई के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री ने ये कहा
बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आने वाली भर्ती परीक्षाओं में पेपरलीक और नकल जैसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। परीक्षा से पूर्व मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक स्तर से जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से सीधा संवाद कर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी के लिए गठित उड़नदस्तों के लिए पर्याप्त अधिकारी एवं पुलिस बल जिलों को उपलब्ध करवाए जाने के निर्देश दिए। जिन परीक्षा केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थानों के बारे में विभिन्न स्रोतों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होती है, उन पर विशेष निगरानी रखी जाए। ऐसे परीक्षा केन्द्रों व कोचिंग संस्थानों की संदिग्धता पाए जाने पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। शर्मा ने कहा कि पूर्व में जिन अपराधियों का चालान किया गया है, राज्य सरकार की ओर से उन अपराधियों का केस ऑफिसर स्कीम एवं विशेष लोक अभियोजक के माध्यम से शीघ्र ट्रायल करवाया जाएगा तथा उन्हें अधिकतम दण्ड दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे। ऐसी गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों का पता लगाने के लिए पुख्ता सूचना तंत्र विकसित किया जाए। आमजन की तरफ से इस संबंध में एसआईटी की हेल्पलाइन नम्बर 9530428258 पर सूचना दी जा सकती है।

ईडी ने नावां के चौसला में मारा छापा
नावांसिटी। केन्द्र सरकार की जांच एजेंसी ईडी द्वारा प्रदेश में पेपर लीक प्रकरणों में लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत ईडी की टीम शुक्रवार सुबह 7:15 बजे डीडवाना कुचामन जिले के नावां सीमावर्ती क्षेत्र चौसला में नरेश खेरवा के घर पहुंची व दोपहर 3 बजे तक कार्रवाई की। कार्रवाई से मीडिया व आमजन को दूर रखा गया। किसी को भी मकान में प्रवेश नहीं दिया गया। सीआरपीएफ जवानों ने मकान को चारों तरफ से घेर के रखा। ईडी अधिकारी दो गाड़ियों में आए जो सुबह से लेकर दोपहर तक मकान में जांच करते रहे।

सूत्रों के अनुसार छापामार कार्रवाई पेपर लीक मामले से जुड़ी हुई थी। चौसला के नरेश के संपर्क फुलेरा से गत विधानसभा चुनाव में आरएलपी प्रत्याशी रही स्पर्धा चौधरी के साथ होने की बात सामने आई व यह भी जानकारी मिली है की स्पर्धा चौधरी के संपर्क बाबूलाल कटारा से थे, जिसके आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए ईडी की टीम चोसला तक पहुंची व नरेश के जीजा कूनी निवासी के यहां भी जांच की गई। ईडी ने किसी भी प्रकार का खुलासा जांच स्थल पर नहीं किया स्थानीय पुलिस को भी छापे की जानकारी नहीं दी गई।

पेपरलीक मामले में किरोड़ी लाल मीणा गणपति प्लाजा में धरने पर बैठे, बेसमेंट में 100 लॉकरों में 500 करोड़ होने का किया दावा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा जयपुर स्थित गणपति प्लाजा पहुंचे और पेपर लीक मामले में एक प्रेस कांफ्रेंस कर बेसमेंट में 100 लॉकर होने का दावा किया है।

सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने एक्स पर लिखा, "जयपुर के गणपति प्लाजा के एक लॉकर के बाहर धरने पर बैठा हूं। इसमें 500 करोड़ रुपये और 50 किलो सोना है। जब तक एसीबी या कोई जाँच एजेंसी यहां नहीं आएगी तब तक यही धरने पर बैठा रहूंगा।"

जयपुर के गणपति प्लाजा के एक लॉकर के बाहर धरने पर बैठा हूं। इसमें 500 करोड़ रुपये और 50 किलो सोना है। जब तक एसीबी या कोई जाँच एजेंसी यहां नहीं आएगी तब तक यही धरने पर बैठा रहूंगा। pic.twitter.com/BptR3Xe2H8

— Dr.Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) October 13, 2023

किरोड़ीलाल मीणा का दावा है कि इन लॉकर्स में 500 करोड़ काला धन और 50 किलो सोना है जो सरकार और इनकम टैक्स की जानकारी में नहीं है।