Paper leak cases - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला : हर अभ्यर्थी से 30 लाख वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई परीक्षा के पेपर लीक में शामिल
जपयुर। राजस्थान में कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने एक और आरोपी भीम सिंह (46) निवासी धीरपुर हरसौरा अलवर हाल कर्मचारी कॉलोनी कोटपुतली बाईपास बानसूर कोटपुतली को गिरफ्तार किया है। एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि यह परीक्षा मूल रूप से दिसंबर 2020 में हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया। इसके बाद 12 सितंबर 2021 को पुन: परीक्षा हुई। इसका प्रश्नपत्र भी परीक्षा से पहले ही लीक कर दिया गया था। प्रश्नपत्र पढ़ाने में टैबलेट और आईपैड का उपयोग जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ाने के लिए सैमसंग टैबलेट और एप्पल आईपैड का इस्तेमाल करता था। अब तक गिरोह के सरगना जगदीश बिश्नोई, गणपत मालवाड़ा, अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा और भूपेंद्र सारण सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कंप्यूटर लैब चलाता था आरोपी
पूछताछ में सामने आया कि भीम सिंह जयपुर में कोचिंग संस्थान और ऑनलाइन परीक्षा के लिए कंप्यूटर लैब चलाता था। वह अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को टैबलेट-आईपैड के जरिए लीक प्रश्नपत्र पढ़ाता और फिर परीक्षा केंद्रों तक भेजता था। हर अभ्यर्थी से 25 से 30 लाख रुपए वसूले जाते थे।

कई परीक्षा के पेपर लीक में शामिल
पकड़ा गया आरोपी भीम सिंह पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में शामिल रहा है जिनमें कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा-2020, सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2022 और हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा शामिल हैं।

वन रक्षक भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक मामला :18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश
उदयपुर। वन रक्षक भर्ती परीक्षा-2020 के चर्चित पेपर लीक मामले में एसओजी की जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपियों की सूची में वर्तमान में कार्यरत कई सरकारी कर्मचारियों का भी नाम शामिल हैं। एसओजी ने सोमवार को बांसवाड़ा के अपर जिला एवं सेशल न्यायालय में 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। वन रक्षक भर्ती परीक्षा 13 नवंबर 2022 को दो पारियों में हुई थी। बाद में परीक्षा का पेपर लीक होने की जानकारी पर बांसवाड़ा के राजतलाब थाने में मामला दर्ज किया गया था।  मामला सामने आने के बाद एसओजी ने 12 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें करीब 10 वन रक्षक भी शामिल थे, जो परीक्षा से पहले पेपर पढ़कर वन रक्षक बने थे।

पेपर लीक करने का आरोपी एनडी सारण भी एसओजी की गिरफ्त में है। एसओजी की जांच में पता चला था कि पूर्व पार्षद नरेश देव सारण ने 6.6 लाख रुपए में वन रक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर बेचा था। सारण का ड्राइवर कवराराम सारण इनोवा गाड़ी में 7 अभ्यर्थियों को लेकर वन रक्षक भर्ती की परीक्षा दिलाने गया था। इस दौरान सारण ने उसके पास मोबाइल के जरिए वन रक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर भेजा। ड्राइवर कंवराराम ने गाड़ी में रखे छोटे प्रिंटर की मदद से इसे प्रिंट किया और सॉल्व पेपर सभी सातों अभ्यर्थियों को पढ़ाया था। चार्जशीट में जिन 18 आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें कोई वनरक्षक, तृतीय श्रेणी अध्यापक, ट्रैफिक पुलिसकर्मी, कांस्टेबल और यहां तक कि स्टेशन मास्टर तक शामिल हैं। आरोपी बांसवाड़ा, बाड़मेर, जालौर, बालोतरा और उदयपुर जिलों के रहने वाले हैं। कुछ आरोपी पहले से सरकारी सेवा में कार्यरत थे।

इनके खिलाफ चार्जशीट पेश
चार्जशीट में छगन पुत्र पूनमचन्द पारगी निवासी भीलकुआं बांसवाड़ा, वनरक्षक सूर्यकान्ता पत्नी फिरोज निनामा पुत्री रमेश भील निवासी कोठारा बांसवाड़ा, फिरोज निनामा पुत्र साईमन निवासी सांगवा बांसवाड़ा, सैमुएल निनामा पुत्र रकमचन्द निवासी रूपाता पाड़ा बांसवाड़ा, प्रताप पुत्र शंकर लाल बामनिया निवासी गराडिया बांसवाड़ा, तृतीय श्रेणी अध्यापक हीराराम सारण उर्फ हरीश पुत्र रतनाराम निवासी अरटवाव बाड़मेर, रमेश कुमार जाणी पुत्र धन्नाराम चौधरी निवासी पूनासा जालौर, शारदा पुत्री नगाजी निवासी चौकी माकड़ादेव उदयपुर, कांस्टेबल कमलेश कुमार पुत्र हनुमानाराम जाट निवासी मीरपुरा जालौर, रेशमी पुत्री जुगताराम जाट निवासी मीरपुरा, सांवलाराम पुत्र लालाराम जाट निवासी बांतो की ढाणी बाड़मेर, कंवराराम पुत्र देवाराम जाट निवासी बांटा बाड़मेर, कांस्टेबल भीयाराम पुत्र लुम्बाराम जाट निवासी अरटवाव बाड़मेर देवाराम पुत्र मोडा राम जाट निवासी मीरपुरा, वनरक्षक सीमा कुमारी पुत्री मांगीलाल चौधरी निवासी चौधरियों का वास रमनिया बालोतरा, टिमो पुत्री डूंगराराम पत्नी लिखमाराम जाट निवासी गांव जादुओं का तला रतासर बाड़मेर, पालनपुर के स्टेशन मास्टर कंवरा राम पुत्र लिक्ष्मणा राम जाट निवासी गांव जैरूपोनियों का तला बालोतरा, कांस्टेबल लिखमाराम पुत्र घमंडाराम जाट निवासी शोभाला जेतमाल बाड़मेर शामिल हैं।

एसओजी की पेपर लीक मामलों में कार्रवाई जारी, पटवारी भर्ती मामले में हर्षवर्धन सेवा से बर्खास्त
जयपुर। राजस्थान सरकार की जीरो टोलरेंस नीति के तहत पेपर लीक मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की तत्परता से कई दोषियों पर कार्रवाई हो चुकी है, जिससे अन्य सरकारी कर्मचारियों को सख्त संदेश दिया जा रहा है। एसओजी और एटीएस के एडीजी वी.के. सिंह की प्रभावी निगरानी के कारण राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

पटवारी भर्ती मामले में दौसा जिले के सरगना हर्षवर्धन को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले, जेईएन भर्ती परीक्षा 2020 में हर्षवर्धन को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। हर्षवर्धन की पत्नी सरिता मीणा भी एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में गड़बड़ी के कारण पहले ही बर्खास्त की जा चुकी हैं। सरिता ने अपनी जगह एक डमी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठाकर सफलता प्राप्त की थी।

एडीजी वी.के. सिंह के अनुसार अब तक एसआई भर्ती परीक्षा में लिप्त 45 सहित कुल 86 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त या सेवा से पृथक किया जा चुका है। इसके अलावा, 189 अन्य राज्यकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच प्रक्रियाधीन है। यह कठोर कार्रवाई दर्शाती है कि राज्य सरकार पेपर लीक मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं बरत रही है।