rajasthan day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘मास्टर प्लान’ शिविरों का किया शुभारंभ, प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास में मील का पत्थर होगी साबित
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को राजस्थान दिवस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री निवास से प्रदेश की ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों के प्रस्तावित ‘मास्टर प्लान’ शिविरों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार आने वाले दशकों की चुनौतियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समग्र विकास का रोडमैप तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गांव और शहर दोनों को समान रूप से मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करना है, ताकि संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मास्टर प्लान नए राजस्थान की दिशा तय करेगा और राज्य की विकास यात्रा को गति देगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस योजना के जरिए आधुनिक सुविधाओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संतुलित समन्वय स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

राज्यपाल बागडे से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मुलाकात की: राजस्थान दिवस, भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की दी बधाई, "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष" पुस्तक की भेंट
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने लोकभवन पहुंचकर मुलाकात की। देवनानी ने राज्यपाल को राजस्थान दिवस, भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया। राज्यपाल ने भी राजस्थान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष" पुस्तक भेंट की। राज्यपाल ने विधानसभा के उनके कार्यकाल में लिए निर्णयों और नवाचारों की  सराहना की। 'विद्या वाचस्पति' की उपाधि के लिए बधाई दी

विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी को राज्यपाल ने कुलाधिपति के रूप में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रदान की गई  'विद्या वाचस्पति' की उपाधि के लिए बधाई दी।

राजस्थान दिवस पर ‘उद्यमी संवाद’ में बड़ा ऐलान : नई पॉलिसियों और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से इंडस्ट्री को नई रफ्तार, नई नीतियां और वित्तीय योजनाएं लागू
जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘उद्यमी संवाद’ समारोह में प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को नई दिशा देने वाले कई अहम फैसले लिए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उद्योगपतियों, स्टार्टअप्स और एमएसएमई सेक्टर से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद किया और उनके सुझावों पर गंभीर चर्चा की।

समारोह के दौरान राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए तीन नई पॉलिसियों का लोकार्पण किया गया। इनमें राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी और राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी शामिल हैं। इन नीतियों के माध्यम से नए इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने, हाई-टेक सेक्टर को आकर्षित करने और प्रदेश को निवेश के लिए प्रमुख हब बनाने पर जोर दिया गया है।

विशेष रूप से सेमीकंडक्टर पॉलिसी के तहत जोधपुर-पाली-मारवाड़ और कंकाणी क्षेत्रों को सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके अंतर्गत डिजाइन और असेंबली से जुड़ी कंपनियों को 75 प्रतिशत तक टैक्स छूट देने का प्रावधान किया गया है, जिससे तकनीकी निवेश को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डवलपमेंट एंड इंवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 345 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत भी की गई। इसमें 119 करोड़ रुपये के 40 कार्यों का उद्घाटन और 226 करोड़ रुपये के 46 नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास शामिल है। इन कार्यों के तहत सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

इसके अलावा, विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लोन के चेक, अलॉटमेंट लेटर और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। एकीकृत क्लस्टर डेवलपमेंट स्कीम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत युवाओं और उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

समारोह में सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत एसएमएस हॉस्पिटल और ‘अपना घर’ को भी सहायता राशि के डमी चेक सौंपे गए। यह आयोजन राज्य के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बीते दो वर्षों में आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू धरातल पर उतर चुके हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। 24 से अधिक नई नीतियों के साथ सरकार ने उद्योग, निवेश और रोजगार को गति देने का काम किया है। साथ ही 1400 से ज्यादा लैंड अलॉटमेंट और 1400 करोड़ रुपये की सब्सिडी देकर उद्योगों को प्रोत्साहित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सरकार केवल ‘ईज ऑफ बिजनेस’ ही नहीं, बल्कि ‘कॉस्ट ऑफ बिजनेस’ को भी कम करने पर काम कर रही है। स्किल और उद्योगों को जोड़ते हुए, उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने गर्व जताते हुए कहा कि “राजस्थानी होना हमारी सबसे बड़ी पहचान है।” उन्होंने उद्यमियों को देश की आर्थिक शक्ति बताते हुए कहा कि वे केवल अपना व्यवसाय नहीं बढ़ा रहे, बल्कि प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहे हैं।

राजस्थान स्थापना दिवस को तिथि के अनुसार 19 मार्च को मनाने का निर्णय भी इसी सांस्कृतिक गौरव को सशक्त करता है। सेमीकंडक्टर, रेयर अर्थ और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे क्षेत्रों में बढ़ते निवेश से प्रदेश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है-सभी के सहयोग से “विकसित राजस्थान” का निर्माण।

गैस संकट पर सियासत नहीं, समाधान प्राथमिकता :

प्रदेश में गैस किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह समस्या न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश की नहीं है, फिर भी कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर राजनीति कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार ने पहले जहां पांच दिन का स्टॉक सुनिश्चित किया था, उसे बढ़ाकर अब आठ दिन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार का हर पल राजस्थान के विकास और जनता की सुविधा के लिए समर्पित है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली
जयपुर। उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को पर्यटन भवन में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के चैयरमैन ओंकार सिंह लाखावत, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन,कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व प्रवीण गुप्ता की उपस्थिति में पर्यटन व कला, साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग से सम्बंधित विभिन्न विषयों, योजनाओं तथा बजट घोषणाओँ के क्रियान्वयन  के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उपमुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में  वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-2026 की लंबित बजट घोषणाओं के त्वरित क्रियान्वयन तथा वर्ष 2026-2027 के लिए की गई बजट घोषणाओं की समय सीमा बनाकर संबंधित कार्यकारी एजेंसीज के साथ समन्वय कर डीपीआर/ लागत प्रस्ताव तैयार करवा कर अग्रिम कार्यवाही कराने निर्देश प्रदान किए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 से 19 मार्च तक राजस्थान दिवस सप्ताह को पूर्ण भव्यता के साथ प्रदेश भर में आयोजित किया जावे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोक कलाओं का प्रदर्शन किया जाए तथा राज्य की कला एवं संस्कृति को केंद्र में रख कर राजस्थान दिनस समारोह को सफल  बनाया जाए। उन्होंने इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए की 18 नवंबर 2027 में जयपुर के स्थापना के तीन सौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसके लिए एक समग्र कार्य योजना बनाकर इसे एक भव्य महोत्सव के रूप में मनाए जाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जाएं।

दिया कुमारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट घोषणाओं की अनुपालना में राज्य के प्रत्येक संभाग स्तर पर वहां की प्रसिद्ध नृत्य शैलियों पर आधारित नृत्य उत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए। जिससे कि उस क्षेत्र के लोक कलाकारों को स्थानीय स्तर पर मंच प्राप्त हो सके। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के साथ वहां आने वाले पर्यटकों को क्षेत्रीय लोक संस्कृति से परिचित होने का अवसर भी मिल सके।

उपमुख्यमंत्री ने जयपुर में आने वाले पर्यटकों को दिन व रात में भ्रमण कराने हेतु पर्यटन विभाग- निजी सहभागिता से डे व नाइट बस टूअर ऑपरेट करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि अच्छी लग्जरी बसें  जोकि पर्यटन स्मारकों के भव्य चित्रों से सुसज्जित हो ऐसी बसों का संचालन किए जाने की कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटक सहायता बल की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की गाइड्स को स्थानीय कला, संस्कृति, इतिहास की अधिकृत  जानकारी देने हेतु रिफ्रेशर कोर्स कराए जाए। इन्हें संस्कृति एवं इतिहास के विशेषज्ञों से व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलाया जाए ताकि पर्यटकों को भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत की वास्तविक जानकारी मिल सके।  उन्होंने पर्यटन विभाग की ओर से तैयार किए जाने वाले एप व वैबपोर्टल पर शीघ्रता से कार्य करने क निर्देश दिए साथ ही उक्त एप व पोर्टल पर पर्यटक सहायता बल की आवश्यक जानकारियां भी उल्लेखित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट, पुष्कर प्रोजेक्ट , ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट आदि महत्वपूर्ण घोषणाओं की त्वरित क्रियान्विति संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दिया कुमारी ने कला, साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा करते हुए शेखावाटी की हवेलियों की संरक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और उन्होंने निर्देश दिए की इस कार्य को और गति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि इस बार वित्तीय वर्ष-2026-27 में की गई बजट घोषणा की क्रियान्विति की संबंध में शेखावाटी  हवेलियों के क्लस्टर चिन्हित कर कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव-निवेश उत्सव : 2030 तक राज्य बनेगा 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, मुख्यमंत्री ने कहा- राजस्थान को सर्वश्रेष्ठ निवेश स्थल बनाने के लिए किए दूरगामी निर्णय
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता, सुशासन और नीतिगत सुधारों के माध्यम से राजस्थान को देश का सर्वश्रेष्ठ निवेश स्थल बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान हस्ताक्षरित हुए निवेश प्रस्तावों में से 3 लाख करोड़ रूपए के एमओयू की आज ग्राउण्ड ब्रेकिंग की गई है। उन्होंने आह्वान किया कि उद्योगपति अपने निवेश, युवा अपनी प्रतिभा तथा किसान अपनी मेहनत से ऐसे राजस्थान का निर्माण करें, जो न केवल भारत का गौरव बने, बल्कि विश्व में अपनी पहचान स्थापित करे।

शर्मा सोमवार को जयपुर के निजी होटल में आयोजित निवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस बार राजस्थान दिवस पर सात दिवसीय महोत्सव का आयोजन कर महिला, किसान, युवाओं के उत्थान और गरीब कल्याण की कई सौगातें दी हैं। इसी कड़ी में आज हम यहां निवेश उत्सव मना रहे हैं, जोकि राज्य के आर्थिक विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने किया 3 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों का कार्य प्रारंभ
शर्मा ने कहा कि आज का निवेश उत्सव एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन इम्पैक्ट 1.0 (इम्पैक्ट वन प्वाइंट ओ) पर केंद्रित है, जो राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत किए गए एमओयू को धरातल पर उतारने के हमारे प्रयासों को दर्शाता है। राज्य सरकार ने इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए त्रिस्तरीय रिव्यू मेकैनिज्म बनाया है। हर विभाग और जिले में डेडिकेटेड टीम बनाई, जो इन एमओयू की सक्रिय रूप से निगरानी कर रही है, ताकि निवेश का हर प्रस्ताव समय पर कार्यान्वित हो सके। इस सतत पर्यवेक्षण का ही परिणाम है कि “राइजिंग राजस्थान“ के तहत हुए एमओयू में से 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग हो रही है। कार्यक्रम में इस संबंध में एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

16 मार्च से 30 अप्रैल तक निष्पादित होने वाले सभी एमओयू पर भी लागू होगी डायरेक्ट एलॉटमेंट पॉलिसी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने रीको औद्योगिक क्षेत्रों के लिए डायरेक्ट लैंड एलॉटमेंट पॉलिसी लॉन्च की जिसमें उन सभी एमओयू धारकों को शामिल किया गया जिन्होंने राइजिंग राजस्थान के तहत सरकार के साथ 15 मार्च तक एमओयू निष्पादित किए। निवेशकों के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष आवंटन नीति 16 मार्च से 30 अप्रैल तक निष्पादित होने वाले सभी नये एमओयू पर भी लागू किए जाने की घोषणा की। ये एमओयू धारक अगले आवेदन प्रक्रिया के दौर में इस नीति का लाभ उठा सकेंगे, जो ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा और 15 मई से सभी के लिए पुनः खोला जाएगा।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बनेगा विकसित भारत-विकसित राजस्थान
शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “विकसित भारत 2047“ का जो विजन रखा है, वह केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी आत्मनिर्भरता, समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व के प्रति दृढ़ संकल्प है। इसी विजन को आधार बनाकर हम राजस्थान में ‘विकसित राजस्थान 2047’ का सपना देख रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम वर्ष 2030 तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तक ले जाएं। उन्होंने कहा कि यह केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए समृद्धि और हमारे उद्यमियों के लिए अवसरों का एक नया युग साबित होगा। हम हर लक्ष्य की प्राप्ति करेगें क्योंकि हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।

सरकारी क्षेत्र में 4 लाख, निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार के अवसर होंगे सृजित
मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट ने विश्वभर के निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया और 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू साइन किए गए। यह निवेशकों का हमारे राज्य के प्रति अपार विश्वास होने के साथ-साथ हमारे प्रयासों की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में अनुकूल औद्योगिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्पित है। हमने उद्योगों की मांग को देखते हुए डेढ़ लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है। हम 5 वर्षों में सरकारी क्षेत्र में 4 लाख और निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार के अवसर भी सृजित करेंगे।

18 नए औद्योगिक क्षेत्रों की होगी स्थापना, राजस्थान फाउण्डेशन के 14 नए चैप्टर्स होंगे शुरू
शर्मा ने कहा कि सरकार 18 नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने जा रही है। इन नए औद्योगिक क्षेत्रों को अलग-अलग सेक्टर्स की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है, ताकि हमारा प्रदेश मैन्यूफैक्चरिंग का पावरहाउस बन सके। साथ ही, यहां सौर एवं पवन ऊर्जा की प्रचुरता ने भी पूरी दुनिया के निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान फाउंडेशन के गुवाहाटी, भुवनेश्वर, रांची, पुणे, दिल्ली, दुबई, म्यूनिख, रियाद, टोक्यो, सिंगापुर, मेलबर्न, नैरोबी, कम्पाला और दोहा में 14 नए चैप्टर्स खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए हमारी सरकार इस साल 11 और 12 दिसंबर को दो दिवसीय राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन भी करेगी।

राजस्थान लॉजिस्टिक नीति-2025, राजस्थान डाटा सेंटर नीति-2025 और राजस्थान वस्त्र एवं परिधान नीति-2025 का विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन इन्वेस्टर इंटरफेस का मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है, जिससे संबंधित निवेशक मोबाइल पर ही अपने-अपने प्रस्तावों के क्रियान्वयन की प्रगति को ट्रैक कर सकेंगे, अपने सवालों का जवाब पा सकेंगे और अधिकारियों से और भी आसानी से जुड़ सकेंगे। साथ ही, उन्होंने राजस्थान लॉजिस्टिक नीति-2025, राजस्थान डाटा सेंटर नीति-2025 और राजस्थान वस्त्र एवं परिधान नीति-2025 का भी विमोचन किया। ये नीतियां उद्योगों के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार करेंगी और राजस्थान को निवेश का सबसे पसंदीदा स्थान बनाएंगी।

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव : अल्बर्ट हॉल पर राज्यस्तरीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, राज्यपाल बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत; कलाकारों को किया सम्मानित
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के अंतर्गत अल्बर्ट हॉल पर आयोजित राज्यस्तरीय सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की। सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी कलाकारों ने अल्बर्ट हॉल के मंच पर गौरवशाली कला के रोचक रंगों को उकेरा। रवींद्र उपाध्याय, आकांक्षा शर्मा, मधु भाट, पीयूष पवार, करनबीर बोहरा एवं मांगणियार ग्रुप ने प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही कथक तथा फोक डांस फ्यूजन की भी प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में भव्य आतिशबाजी भी की गई।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हर्षोल्लास से मनाया गया राजस्थान दिवस
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (30 मार्च) को प्रदेशभर में उत्साह एवं उमंग से मनाया गया। सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें जनसमूह ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन हुआ और प्रदेशवासियों ने अपने घरों पर दिए जलाकर राजस्थान दिवस हर्षोल्लास से मनाया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस बार से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन राजस्थान दिवस मनाने की घोषणा की है। शर्मा ने कहा है कि संवत् 2006 (30 मार्च 1949) को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने वृहद् राजस्थान का उद्घाटन किया था।  अल्बर्ट हॉल पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, जनप्रतिनिधिगण, शासन सचिव पर्यटन एवं कला-संस्कृति रवि जैन सहित अन्य अधिकारी सहित भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।

रवि जैन ने भी गाया..  तेरी लगन लगी...
अल्बर्ट हॉल पर आयोजित कार्यक्रम के अंत में शासन सचिव पर्यटन एवं कला-संस्कृति रवि जैन ने भी सिंगर रविन्द्र उपाध्याय के साथ सुर मिलाते हुए गाना गया। जिसे श्रोताओं ने खूब सहारा। जैन ने ‘तेरे नाम’ फिल्म का गाना लगन लगन लगन...लग गई है...तुझ से मेरी लगन लगी... गाया।

राजस्थान दिवस के अवसर पर संरक्षित स्मारकों और संग्रहालय में पर्यटकों को दिया जा रहा निशुल्क प्रवेश, पर्यटकों का मन मोह रही लोक कलाकारों की विभिन्न प्रस्तुतियां रही
जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर रविवार को पुरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारकों और संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत किया जा रहा है। राजस्थानी लोक कलाकारों की विभिन्न प्रस्तुतियां पर्यटकों का मन मोह रही हैं।

शहर के आमेर महल, हवामहल स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ दुर्ग, जंतर मंतर सहित अन्य स्मारकों में पर्यटकों की रौनक़ देखने को मिल रही है। आमेर महल के अधीक्षक डॉ राकेश छोलक ने बताया कि राजस्थान दिवस के मौक़े पर यहां पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। लोक कलाकारों की ओर से लोक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। हवामहल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि आज यहां पर्यटकों की अच्छी संख्या देखने को मिल रही है।

राजस्थान दिवस समारोह : पाक्षिक नाट्य योजना के तहत नाटक कौव्वों की पाठशाला का मंचन, राम-कृष्ण की भक्ति से सराबोर हुए कलाप्रेमी
जयपुर। जवाहर कला केंद्र की ओर से राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों के तहत शनिवार को भक्ति प्रवाह का आयोजन हुआ। इसमें पं. आलोक भट्ट व उनके दल ने ईश्वर भक्ति से राष्ट्रभक्ति तक विभिन्न गीत प्रस्तुत किए। संगीतकार आलोक भट्ट ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र की संगीतमय प्रस्तुति के अंतर्गत हम सबके प्रिय राम..., राम द्वारा आचार्यों से शिक्षा ग्रहण.., ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैंजनियां और केवट प्रसंग जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों को संगीतबद्ध कर प्रस्तुत किया। इसके बाद कृष्ण भक्ति पर आधारित प्रस्तुति में वल्लभाचार्य कृत मधुराष्टक अधरं मधुरं.., महाकवि जयदेव की विष्णु स्तुति श्रित कमला, सूरदास का यशोदा हरि पालने झुलावे, परमानंद दास की ब्रज के बिरही लोग और मीरा बाई की मैं तो गिरधर आगे नाचूंगी को संगीतमय रूप में प्रस्तुत किया गया। राष्टÑ वंदन के अंतर्गत जय जय राजस्थान गीत की शानदार प्रस्तुति हुई।

शांति की खोज बनी संघर्ष का कारण: जेकेके में हुए विजय तेंदुलकर द्वारा लिखित नाटक कौव्वों की पाठशाला के मंचन का निर्देशन हर्षित वर्मा ने किया। कहानी सीए की तैयारी कर रहे विद्यार्थी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शांति की खोज में भटकता हुआ अपने दोस्त के घर जा पहुंचता है। यह एक हास्यपूर्ण कहानी है जो यह एहसास कराती है कि लोग जैसा दिखाते हैं उससे काफी अलग वह आपके बारे में चाहते हैं।

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव : रन फॉर फिट राजस्थान’ स्वस्थ और सशक्त राजस्थान के संकल्प का प्रतीक, भजनलाल शर्मा ने दौड़ को दिखाई हरी झंडी
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि फिटनेस केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारे जीवन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने फिट राजस्थान अभियान शुरू करने का संकल्प लिया था, ‘रन फॉर फिट राजस्थान’ इसी संकल्प का प्रतीक है।  शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का मानना है कि देश में युवा, महिला, किसान और मजदूर सशक्त होंगे तो देश-प्रदेश भी सशक्त होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा राजस्थान दिवस महोत्सव के तहत महिला, किसान, अन्त्योदय, युवा एवं सुशासन को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

शर्मा ने राजस्थान दिवस समारोह के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को रन फॉर फिट राजस्थान दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं भी दौड़ में शामिल होकर प्रदेशवासियों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर खिलाड़ी को पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए हमने वर्ष 2024-25 में 1614 खिलाड़ियों को 34 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत की है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ भूखंड आवंटन, सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता और रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम से खिलाड़ियों को सुरक्षा कवच भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन ओलंपिक-2028 के तहत 50 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा और जयपुर में 20 करोड़ की लागत से “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्पोर्ट्स“ की स्थापना की जाएगी।राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सवः रन फॉर फिट राजस्थान

वर्ष प्रतिपदा एवं राजस्थान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं, राजस्थान दिवस और प्रतिपदा को मनाने की ऐतिहासिक पहल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को वर्ष प्रतिपदा एवं राजस्थान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनसे सशक्त, समर्थ, समृद्ध एवं अग्रणी राजस्थान बनाने के लिए संकल्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने इस पवित्र अवसर से पूर्व जारी अपने संदेश में कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2006 (30 मार्च 1949) को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने वृहद् राजस्थान का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। सृष्टि की रचना का आरंभ इसी दिन हुआ था। यह दिन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और महान सम्राट विक्रमादित्य की विजय का प्रतीक है। मां दुर्गा के नव रूपों की आराधना के पर्व चैत्र नवरात्रि का भी यह पहला दिन होता है। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार ने सरदार पटेल की भावनाओं के अनुरूप राजस्थान दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर को मनाने की ऐतिहासिक पहल की है।

शर्मा ने इस अवसर पर प्रदेश के महान शूरवीरों, तपस्वियों, साधु-संतों, और मनीषियों को स्मरण करते हुए कहा कि श्रीगंगानगर से बांसवाड़ा और जैसलमेर से धौलपुर तक फैला देश का सबसे बड़ा प्रदेश राजस्थान अनेक विविधताओं के बाद भी अपनी साझी संस्कृति एवं विरासत के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि 8 करोड़ राजस्थानवासियों एवं प्रवासी राजस्थानियों के मन में राजस्थानी होने का एक ही भाव समाया हुआ है।

विकसित राजस्थान के निर्माण में योगदान देने की युवा शक्ति से अपील
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की युवा शक्ति से अपील की है कि वे ज्ञान, शक्ति और भक्ति का अर्जन करते हुए विकसित राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम विकसित राजस्थान-2047 के मिशन की ओर आगे बढ़ चुके हैं और विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में हमारे प्रदेश की अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रदेशवासी अपने-अपने घरों के बाहर दीपक जलाकर, द्वार पर बांधनवार लगाकर साज-सज्जा एवं रोशनी करें और परिजनों एवं नई पीढ़ी को शामिल करते हुए इस शुभ अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

राजस्थान दिवस के अवसर पर मिर्जा राजा जयसिंह का वैक्स फिगर नाहरगढ म्यूजियम के शीशमहल में होगा स्थापित
जयपुर। नाहरगढ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम के शीशमहल में कल राजस्थान दिवस से पर्यटक दीदार कर सकेगें। मिर्जा राजा जयसिंह आमेर रियासत के शासक थे, उन्होने 3 मुग़ल बादशाह जहांगीर, शाहजहां, और औरंगज़ेब का शासन काल देखा और सर्वाधिक 46 वर्ष तक सन 1621-1667 तक आमेर पर शासन किया। मुग़ल बादशाह शाहजहां ने 1637 ई. में जयसिंह को मिर्जा राजा की उपाधि से सम्मानित किया।

वैक्स के पुतले को शीशमहल की राजगद्दी पर स्थापित किया जा रहा है।  मिर्जा राजा जयसिंह के वैक्स फिगर के साथ उनके मंत्री, सेनापति और दरबारी के वैक्स फिगर भी स्थापित किया गया है, जिससे पर्यटकों को बाकायदा राज दरबार का साक्षात अनुभव हो।  वैक्स के पुतले का वजन लगभग 38 किलोग्राम है, जबकि लंबाई लगभग 6 फिट है। जयपुर वैक्स म्यूजियम  के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि हालांकि अद्भुत छटा वाले विभिन्न चटख रंगों से भरे तीस लाख से भी ज्यादा कांच के टुकडो, और ठीकरी की कारीगरी के साथ तराश कर बने शीशमहल को देखकर पर्यटक अचम्भित हो जाते हैं फिर भी मुझे हमेशा ही कुछ कमी सी ही महसूस होती थी। इसलिए शीशमहल के दरबार को वैक्स फिगर से लाइव करने का निर्णय लिया और हमारा यह फैसला सही रहा। शीशमहल मे मानो आत्मा का प्रवेश हो गया और शीशमहल महल जीवंत हो गया। इससे निश्चित तौर पर पर्यटक को भी महल देखने का अलग ही अनुभव होगा। यह भी उल्लेखनीय है कि दुनिया का यह पहला शीशमहल है जिसका फ्लोर भी कांच का है। नाहरगढ के इस शीशमहल को देखकर देसी ही नहीं विदेशी पर्यटक भी प्राचीन काल में पहुंचने का अनुभव करते हैं। अनूप ने बताया कि वैक्स फिगर का निर्माण विभिन्न एतिहासिक किताबों में उपलब्ध पेंटिंग को देखकर किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जयपुर वैक्स म्यूजियम दुनिया का ऐसा प्रथम वैक्स म्यूजियम है जो किसी " हेरिटेज साईट " नाहरगढ़ किले पर बनाया गया है, और यहाँ पर मौजूद देश-विदेश की नामी हस्तियों की नयनाभिराम मोम की मूर्तियों के साथ-साथ जयपुर रियासत के महाराजाओं और महारानी के भव्य वैक्स स्टेच्यू " रॉयल दरबार " के भव्य सेट और परिवेश में देखने को मिलते हैं ।

कलात्मक रॉयल दरबार और भव्य शीशमहल का यह अदभुत संगम पर्यटकों को इस धरती पर सिर्फ यहीं देखने को मिलेगा। जयपुर वैक्स म्यूजियम को देशी विदेशी अन्य म्यूजियमों से एक बात और जुदा करती है वो है कि इस म्यूजियम को बनाने, में जैसी कि इसकी साज सज्जा, वाल पेंटिंग तथा अन्य सभी सेट को बनाने में कलाकारों ने अपने हाथ की कला का इस्तेमाल किया है, जबकि अन्य जगह फ्लेक्स विनायल जैसी आधुनिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

लोकप्रियता और पर्यटकों की पसंद के हिसाब से अब यह कहने में कोई अतिश्योक्ति की बात नहीं है कि जयपुर वैक्स म्यूजियम देश का ही नहीं दुनिया का नम्बर वन वैक्स म्यूजियम बन चुका है।

विशेष योग्यजन बच्चों के लिए देखो अपना शहर जागरूकता यात्रा : दीया कुमारी ने योग्यजन बच्चों से की बातचीत, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाने पर दिया जोर
जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित हो रहें सप्ताहभर के कार्यक्रमों की श्रृंखला में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की उपस्थिति में जंतर मंतर पर प्रातः 9.15 बजे से विशेषयोग्य जन  बच्चों के लिए गुरुवार को "देखो अपना शहर" जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशेष योग्यजन बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत भी की। उनके इस आत्मीय संवाद से विशेषयोग्य जन बच्चे उत्साहित और प्रसन्न नजर आये।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि विशेष योग्यजन बच्चों को प्रकृति की ओर से विशेष प्रतिभा और ऊर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह बच्चे कई मायनो में सामान्य बच्चों से भी अधिक योग्य हैं। इनकी योग्यता, प्रतिभा और ऊर्जा का सदुपयोग राष्ट्र और प्रदेश के विकास के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाने में राज्य सरकार ऐसे विशेष योग्यजन बच्चों की प्रतिभा का सदुपयोग करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित है।

विशेष योग्यजन बच्चों ने पुष्प देकर किया स्वागत
कुमारी ने विशेषयोग्य जन बच्चों को उपहार दिए जबकि बच्चों ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने विशेष योग्यजन बच्चों को सिटी पैलेस और अल्बर्ट हॉल सहित आमेर भ्रमण करवाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाने पर दिया जोर
कुमारी के साथ जंतर मंतर पर आये विदेशी पर्यटकों ने फोटो खिचवाए। उपमुख्यमंत्री ने विदेशी पर्यटकों को राजस्थान के गावों का भ्रमण करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बाड़मेर यात्रा में उत्तरलाई के गांव में की गई अपनी यात्रा को अवस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाएं अपने गांव में मजबूती के साथ दैनिक जीवन के सारे काम करती हैं। मैंने उन महिलाओं के साथ समय बिताया उनके दैनिक जीवन के काम जैसे चक्की से पीसना और अन्य काम भी उनके साथ किये। आज महिलाएं सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बाड़मेर में आयोजित महिला सम्मलेन बहुत सफल रहा। उक्त सम्मलेन में 20 हजार महिलाओं के स्थान पर 30 हजार महिलाएं ने सहभागिता की। सरकार महिला सशक्तिकरण के नित नए नवाचार कर रही है। जिससे महिलाओं और बालिकाओं के विकास के नये अवसर मिल रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की कई योजनाएं संचालित हो रही है।