crore - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत ने चाबहार के लिए दिए 12 करोड़ रुपए, ट्रंप को भी जवाब
नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के ट्रेन हाईजैक करने के बाद पूरी दुनिया में सरकार और चीन की जमकर किरकिरी हो रही है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीन अरबों डॉलर का सीपीईसी प्रोजेक्ट चल रहा है। यही नहीं चीन की योजना ग्वादर में नेवी और सेना के बेस बनाने की है। चीन ने अरबों डॉलर खर्च करके ग्वादर में पोर्ट का विकास किया है और एयरपोर्ट बनाया है, लेकिन इसका कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान का ग्वादर को दुबई बनाने का सपना जहां फेल होता दिख रहा है, वहीं भारत ने ईरान के चाबहार पोर्ट को लेकर बड़े प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। भारत का इरादा 4000 करोड़ खर्च करके अगले 10 साल में इस ईरानी पोर्ट की क्षमता को 5 गुना करने की है।

इससे पहले अमेरिका ने चाबहार पोर्ट को लेकर भारत को दी गई छूट को खत्म करने का ऐलान किया था, लेकिन इससे मोदी सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है। अमेरिका ईरान पर परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए अधिकतम दबाव बनाने की नीति पर काम कर रहा है। इसी वजह से अमेरिका ने भारत के कंट्रोल वाले चाबहार पोर्ट को दी गई छूट को खत्म करने फैसला किया है। भारत सरकार 4 हजार करोड़ खर्च करके नई आधुनिक क्रेन लेना चाहती है ताकि पूरे पोर्ट का तंत्र आधुनिक बनाया जा सके। अभी चाबहार पोर्ट की क्षमता 100,000 टीईयूएस है। इसे बढ़ाकर 500,000 टीईयूएस करने की योजना है।

भारत ने चाबहार पोर्ट के लिए दी है करोड़ों डॉलर की मदद
चाबहार पोर्ट पर एक दूसरा बर्थ बनाने की भी योजना है। चाबहार पोर्ट के लिए नई क्रेन का आॅर्डर कर दिया गया है। भारत ने चाबहार पोर्ट को लेकर ईरान के साथ पिछले साल 10 साल का समझौता हुआ था। भारत ने सामान आयात करने के लिए 12 करोड़ डॉलर दिया है। भारत ने 25 करोड़ डॉलर का लाइन आॅफ क्रेडिट भी दिया है ताकि चाबहार पोर्ट का विकास किया जा सके। भारत ने अब तक 2 करोड़ 40 लाख डॉलर के पोर्ट के उपकरण ईरान को भेजे हैं। चाबहार को अन्य उपकरणों की सप्लाई करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। भारत के लिए चाबहार पोर्ट चीन और पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट का जवाब है। इसके अलावा भारत चाबहार पोर्ट की मदद से अफगानिस्तान तथा मध्य एशिया के देशों से जुड़ जाएगा। इसके अलावा इंटरनैशनल नॉर्थ साऊथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए भी चाबहार पोर्ट रास्ता है। इस कॉरिडोर के जरिए भारत सीधे रूस से जुड़ गया है। भारत ईरान के रास्ते आर्मीनिया और रूस तथा यूरोप के अन्य देशों तक आसानी से सामान भेज सकेगा। यही नहीं रूस भी इस कॉरिडोर के जरिए भारत और खाड़ी के देशों तक आसानी से सामान भेज रहा है। इससे वह अमेरिकी प्रतिबंधों से आसानी से बच जा रहा है।

बीकानेर हाउस के उन्नयन एवं विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ का बजट मंजूर
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस के उन्नयन एवं विकास कार्य के लिए 15 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से बीकानेर हाउस में नवीन आर्ट गैलेरी, एम्फीथिएटर एवं स्टॉफ क्वार्टर का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा सकेगा।

उक्त निर्णय के अनुसार बीकानेर हाउस री-डेवलपमेंट प्लान के तहत विशिष्ट राजस्थानी शैली में निर्मित मौजूदा परिसर को सहेजते हुए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। परिसर के मूल स्वरूप को राजस्थानी स्थापत्य कला के अनुरूप विकसित करते हुए विश्वस्तरीय कला एवं संस्कृति केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा। नवीन परिसर में स्थाई क्राफ्ट बाजार भी बनेगा, जहां पर राजस्थानी शिल्पकार अपने उत्पादों की बिक्री करके प्रदेश की कला संस्कृति और हैंडीक्राफ्ट को देश-दुनिया तक पहुंचाने का काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट 2022-23 के भाषण में दिल्ली में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के प्रतीक के रूप में स्थापित बीकानेर हाउस एवं इसकी आर्ट गैलेरी की विरासत की सार-संभाल के लिए 15 करोड़ रूपए की लागत से उन्नयन एवं विकास कार्य शुरू करवाए जाने की घोषणा की थी।

भाजपा नेता मिश्रा ने सौंपा कन्हैयालाल के परिजनों को एक करोड़ रुपए का चेक
उदयपुर। मालदास स्ट्रीट में हुए हत्याकांड में मृतक कन्हैयालाल साहू एवं घायल उसके साथी कारीगर ईश्वर गौड़ के लिए क्राउड फंडिंग के जरिये सहायता राशि जुटाई गई है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा इस राशि को सौंपने के लिए शनिवार को उदयपुर पहुंचे।
मिश्रा ने बताया कि देश के 14,416 लोगों ने फंडिंग की है, जो 1.70 करोड़ रुपए हो गई है। इसमें से एक करोड़ रुपए का चेक साहू की धर्मपत्नी को सौंपा गया। इसके अलावा 25 लाख रुपए घायल ईश्वर गौड़ को तथा पांच लाख रुपए भीम में घायल कांस्टेबल को दिए जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि इस राशि से कन्हैयालाल द्वारा लिए गए होम लोन को चुकाया जाएगा तथा शेष राशि स्व. साहू के खाते में जमा करवाई जाएगी। स्व. साहू के बच्चों की उच्च शिक्षा में भी सहयोग किया जाएगा। बातचीत में मिश्रा ने कहा कि स्व. साहू के बलिदान का देश व समाज ऋणी है। जिहादियों न तो हमें डरा पाए हैं और न हरा पाए हैं। स्व. साहू के परिजनों को ऐसा महसूस नहीं हो कि उनके घर में एकमात्र कमाने वाला चला गया, इसके लिए यह आर्थिक सहायता की गई है। क्राउड फंडिंग को लेकर सिलसिला अब भी जारी है तथा कुछ लोग स्व. साहू के खाते में सीधी राशि ट्रांसफर करेंगे।

एक करोड के अधिक की साईबर ठगी करने वाला विदेशी नागरिक गिरफ्तार
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने रविवार को एक करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। अब तक वारदात में संलिप्त मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। इनके कब्जे से आधा दर्जन स्वेप मशीन दो दर्जन एटीम व डेबिट कार्ड एवं दो दर्जन फर्जी बिल बुक जब्त किए है।

डीसीपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि साईबर अपराधियों ने आमजन को विदेशी सामान सस्ते दामों पर बैचने के नाम पर सोशल मीडिया ऐप्स के माध्यम से झांसे में लेकर ठगी की वारदातें आये दिन लगातार होती रहती है। इन अपराध में सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिये एव वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एक टीम का गठन किया। टीम ने चेन अली दियारा पुत्र अली दियारा, वेस्ट अफ्रिका से हाल ही में  बंगाली कॉलोनी सन्त नगर बुरारी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूर्व में दो आरोपी सौरभ चौहान व कमल लोहट उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर चुकी है। अली दियारा को प्रोडक्शन वारण्ट पर गिरफ्तार किया गया।

यह है मामला
परिवादी हरदयाल ने प्रकरण दर्ज करवाया कि 20 मई 2021 को साईबर ठग ने स्वय को एलिका निवासी रोमानिया किंमडॉम होना बताकर और स्वय का मोबाईल का व्यवसाय होना बता कर परिवादी को महंगा विदेश मोबाईल सस्ते दाम में बैचने का झांसा देकर और फर्जी बिल परिवादी को वॉटसएप करके एयरपोर्ट से डिलेवरी लेने हेतु कस्टम ड्युटी जमा करवाने के नाम पर 25,500 रूपये खाते में जमा करवा लिये और बाद में डिलीवर किये जाने वाले पार्सल में विदेशी करेंसी होने का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी की वारदात की।

तरीका वारदात:
आरोपी सोशल मीडिया एप के माध्यम से चेटिंग कर लोगों से सम्पर्क कर विदेशी महिला होना बताकर विदेश में स्वयं का व्यवसाय होना बताकर ऑनलाईन खरीदारी करने वालों के साथ ठगी करते है। फर्जी सिम से लोगों को कॉल कर इम्पोर्टेड गिफ्ट एवं विदेशी पार्सल एयरपोर्ट से लेने के लिये कस्टम ड्युटी जमा करवाने के नाम पर अलग अलग फर्जी बैंक खातों में रूपये जमा करवाकर ठगी को अंजाम देते है। आरोपी ठगी गई राशी खाते में जमा होते ही तुरत ही अलग अलग फर्म से खरीदरी दिखाकर फर्म के खाते में राशि ट्रांसफर करते। फर्म के खाते से कुछ राशी फर्म मालिक को कमीशन के रूप में देकर नकद प्राप्त कर लेते है।

अहम तथ्य:
आरोपी बेन अली दियारा वर्ष 2017 में पर्यटन वीजा एवं वर्ष 2021 में व्यवसाय वीजा पर देश में आया था, तभी से वह लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। आरोपी सौरभ चौहान पुत्र सुनील कुमार,  निवासी  ओम विहार फेज 2 A उत्तम नगर, थाना उत्तम नगर जिला पश्चिम, नई दिल्ली हाल मकान नम्बर 41 सैकण्ड फ्लोर टी ब्लॉक, गली नम्बर 8 उत्तम नगर, धाना उत्तम नगर, नई दिल्ली हाल तिलक नगर, थाना तिलक नगर जिला पश्चिम, नई दिल्ली एवं कमान लोहट उर्फ अन्नू पुत्र राजेश लोहट, काली माता मन्दिर के पास, थाना-नेताजी सुभाष पैलेस नई दिल्ली पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपीयों के कब्जे से आधा दर्जन स्वेप मशीन, दो दर्जन एटीम व डेविट कार्ड एवं दो दर्जन फर्जी बिल बुक जम की थी। आरोपी से तफतीश पर नाला साफरा मुम्बई में उगी की वारदात करना प्रकाश में आया है।

11 करोड़ रुपए के सिक्कों के गबन मामले की सीबीआई जांच की राज्य सरकार ने दी सहमति
मेहंदीपुर बालाजी। यहां स्थित एसबीआई शाखा में गत वर्ष हुए 11 करोड़ रुपए के सिक्कों के गबन मामले की सीबीआई जांच की राज्य सरकार ने सहमति दे दी है। हालांकि एसबीआई की याचिका पर हाईकोर्ट ने 18 अप्रेल को ही जांच कराने के आदेश दे दिए थे लेकिन राज्य सरकार की मंजूरी के बिना यह जांच अटकी हुई थी। ऐसे में गृह विभाग ने सीबीआई जांच की सहमति जारी कर दी है। गृह विभाग ने बैंक के तत्कालीन सहायक प्रबंधक अर्जुन लाल मीणा व दलाल धर्मेंद्र ग्यानानी उर्फ दीपक के खिलाफ  जांच को मंजूरी दे दी है।अब सीबीआई जांच शुरू होने से गबन का राज खुलने के साथ ही बैंक के ही कई बड़े अधिकारियों के चेहरे से बेनकाब होंगे।

चालीस लोग जांच एजेंसी के घेरे में: मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ावे में दिए जाने वाले सिक्कों को मंदिर प्रबंधन की ओर से एसबीआई शाखा में जमा कराया जाता था। बड़ी तादात में सिक्के एकत्रित होने पर बैंक प्रबंधन ने उनकी गिनती के लिए एक निजी फर्म को टेंडर दिया।  बैंक रिकॉर्ड में 13 करोड़ 62 लाख 11 हजार 275 रुपए के सिक्के जमा थे। बैंक अधिकारियों को गबन का पता तब चला जब बैंक प्रबंधन ने सिक्कोे की गिनती के लिए एक निजी फर्म को टेंडर दिया। इस एजेंसी को गिनती में मात्र एक करोड़ 39 लाख 60 हजार के सिक्के मिले।

इस संबंध में तत्कालीन बैंक मैनेजर हरगोविंद मीणा ने करौली एसपी को शिकायत भेजकर कार्यवाही की मांग की। साथ ही टोडाभीम थाने में दर्ज एफआईआर में प्रबंधक ने पिछले 5 साल में बैंक में कार्यरत रहे कर्मचारियों की जांच कराने की मांग की थी लेकिन राज्य सरकार की सहमति के अभाव में जांच अटकी हुई थी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश में 11 करोड़ रुपए के सिक्के गायब होने के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाने के बाद 20 अप्रेल को सीबीआई के एसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में सीबीआई टीम ने मेहंदीपुर बालाजी स्थित बैंक ब्रांच पहुंचकर प्रारंभिक जानकारी ली थी।

डेट म्यूचुअल फंड्स से निवेशकों ने निकाले 32,722 करोड़
नई दिल्ली। फिक्स्ड इनकम वाले म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट्स से मई महीने में निवेशकों ने 32,722 करोड़ की निकासी की है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बढ़ती महंगाई को काबू में लाने के लिए प्रमुख नीतिगत दर रेपो रेट में बढ़ोतरी और उदार रुख को धीरे-धीरे वापस लेने की घोषणा के बाद निकासी बढ़ी है। एसोसिएशन आॅफ  म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले अप्रैल महीने में इसमें 54,656 करोड़ रु. का निवेश हुआ था। इसके अलावा इस साल अप्रैल और मई के बीच फोलियो की संख्या भी 73.43 लाख से घटकर 72.87 पर आ गई। बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान निवेश के लिहाज से बांड जैसे फिक्स्ड इनकम वाले प्रोडक्ट्स को सुरक्षित विकल्प माना जाता है। हालांकि, ब्याज दर में बढ़ोदरी, मैक्रो एनवायरनमेंट में उथल-पुथल और हायर यील्ड से निवेशकों पर बांड बाजार में निवेश को लेकर रुख प्रभावित हो सकता है।

विश्लेषकों की सलाह

मार्निंग स्टार इंडिया के सीनियर एनालिस्ट (रिसर्च मैनेजर) कविता कृष्णन ने कहा कि खाने-पीने की चीजों, कमोडिटी और फ्यूल की कीमतों में तेजी के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे कारणों से नीतिगत दर में वृद्धि हुई है। रिजर्व बैंक का जोर अब मुद्रास्फीति को काबू में लाने पर है। इससे नीतिगत दर में आगे और वृद्धि की आशंका है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए ओवरनाइट और लिक्विड फंड (अल्पकालीन निवेश उत्पाद) जैसे कोष को छोड़कर बांड और इसी तरह के अन्य उत्पादों से पूंजी निकासी जारी है। सिंगल डिजिट में रिटर्न और इक्विटी जैसे अन्य क्षेत्रों में बढ़ती रुचि से भी बांड कोष में पूंजी प्रवाह प्रभावित हुआ है। बजाज कैपिटल के चीफ  रिसर्च आॅफिसर आलोक अग्रवाल ने भी कहा कि पूंजी निकास का कारण आरबीआई का पिछले महीने मौद्रिक नीति समीक्षा में अपने रुख में बदलाव है। बिना तय कार्यक्रम के हुई बैठक में आरबीआई ने न केवल रेपो रेट में 0.40 प्रतिशत की वृद्धि की बल्कि कैश रिजर्व रेश्यो 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 4.5 प्रतिशत कर दिया।

आयरन में छिपा कर लाया सवा करोड़ का सोना, कस्टम ने धरा
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने रविवार अल सुबह शारजाह से आये एक यात्री को सवा करोड़ रुपए कीमत के सोने के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया यात्री कस्टम ड्यूटी बचाकर आयरन में सोना छिपाकर लाया था। फिलहाल यात्री से सोना जब्त कर आगे की पूछताछ की जा रही है। कस्टम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि रविवार सुबह शाहजहां से एयर अरेबिया की फ्लाइट 767  एक यात्री आया था। संदिग्ध दिखने पर जब उसकी जांच की गई। तो उसके बैगेज में मेटल कि संदिग्ध वस्तु नजर आई। पूछताछ करने पर वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उसका बैगेज खोला गया। जिसमें आयरन प्रेस रखी हुई थी। जैसे ही हमारी टीम ने आयरन प्रेस को खोला। तो उसमें प्रेशर प्लेट 2 किलो 333 ग्राम गोल्ड की बनी लगी थी। जिसकी बाजार कीमत 1 करोड़ 22 लाख 41 हजार 950 रुपए है। अटल ने बताया कि यात्री से सोने की तस्करी से जुड़े तारों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही इसमें लिप्त अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

10 करोड़ 8 लाख का क्रिकेट सट्टा पकड़ा : सट्टा किंग समेत पांच गिरफ्तार, 3.10 लाख नगद, 30 मोबाइल, तीन लग्जरी गाड़ियां, तीन लैपटॉप, चार एलईडी इत्यादि बरामद
जयपुर। अलवर जिले के थाना एनईबी एवं क्यूआरटी टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई कर दिल्ली के एक फ्लैट में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके अलवर में कलेक्शन एजेंट को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली के द्वारका स्थित आरोपियों के फ्लैट से पुलिस टीम ने 10.08 करोड़ के हिसाब किताब लिखे 12 रजिस्टर, 3.10 लाख रुपए नगद, तीन लग्जरी गाड़ियां, 30 मोबाइल, चार एलईडी टीवी, तीन लैपटॉप, एक वाईफाई राउटर, एक टाटा स्काई डिश इत्यादि बरामद किए हैं।

अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शनिवार को एक परिवादी ने थाना एनईबी में एक रिपोर्ट दी। उसने हितेश नाम के व्यक्ति को आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के लिए 10000 रुपये नगद दिए थे। हितेश का दिया गया  मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में तकनीकी साधनों से मिले इनपुट एवं मुखबिर से मिली सूचना से दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में स्थित फ्लैट में सट्टेबाजी करना पाया गया। इस सूचना पर क्यूआरटी व थाना एनईबी से एक विशेष टीम गठित कर दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में सेक्टर 19 के फ्लैट नंबर 76 अमराही गांव में छापा मारा गया। जहां टीम को एक आरोपी चक्षु गर्ग मिला। जिससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इन्हे किया गया गिरफ़्तार
दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के फ्लैट में रह रहे आरोपी देवेश भारद्वाज पुत्र रामचरण (36) निवासी केशव नगर थाना कोतवाली अलवर, चक्षु गर्ग पुत्र प्रदीप कुमार (35) निवासी रामनगर थाना एनईबी, विक्रांत खंडेलवाल पुत्र जितेंद्र मोहन (46) निवासी हकीम जी की गली थाना कोतवाली अलवर एवं रोहित यादव पुत्र संजीव यादव (32) निवासी वजीरपुर थाना अशोक विहार दिल्ली को मुंबई इंडियन एवं दिल्ली कैपिटल के मैच पर सट्टा लगाते गिरफ्तार किया गया। साथ ही इन चारों के अलवर के कलेक्शन एजेंट हितेश अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल (24) निवासी एनईबी हाउसिंग बोर्ड अलवर को भी गिरफ्तार किया गया।

अप्रैल 2022 में जीएसटी राजस्व संग्रह रिकॉर्ड 1.68 लाख करोड़
नई दिल्ली। देश का सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह इस वर्ष अप्रैल में पिछले माह के 1,42,095 करोड़ रुपए के मुकाबले 25 हजार करोड़ रुपए बढ़कर अबतक के रिकॉर्ड 1,67,540 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 में कुल 1,67,540 करोड़ रुपए जीएसटी राजस्व संग्रहित किया गया, जो मार्च 2022 के 1,42,095 करोड़ रुपए से 25 हजार करोड़ रुपए अधिक है। जीएसटी प्रणाली लागू होने के बाद का यह सबसे अधिक जीएसटी राजस्व संग्रह है। अप्रैल, 2022 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व 1,67,540 करोड़ रुपए है, जिसमें से सीजीएसटी 33,159 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 41,793 करोड़ रुपए, वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 36,705 करोड़ रुपए सहित आईजीएसटी 81,939 करोड़ रुपए और माल के आयात पर एकत्रित 857 करोड़ रुपए सहित उपकर 10,649 करोड़ रुपए है। सरकार ने आईजीएसटी से 33,423 करोड़ रुपए सीजीएसटी और 26962 करोड़ रुपए एसजीएसटी तय किए हैं। नियमित निपटान के बाद अप्रैल 2022 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 66,582 करोड़ रुपए और एसजीएसटी के लिए 68,755 करोड़ रुपए है। अप्रैल 2022 का राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 20 प्रतिशत अधिक है। जीएसटी प्रणाली लागू होने के बाद इस वर्ष अप्रैल में पहली बार कुल जीएसटी राजस्व संग्रह 1.5 लाख करोड़ रुपए के स्तर को पार कर गया है। मार्च 2022 में कुल 7.7 करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए, जो फरवरी 2022 में सृजित 6.8 करोड़ ई-वे बिल से 13 प्रतिशत अधिक है। यह देश में तेज गति से व्यावसायिक गतिविधि को दर्शाता है। इस वर्ष अप्रैल के दौरान जीएसटीआर-3बी में 1.06 करोड़ जीएसटी रिटर्न दाखिल किए गए, जिनमें से 97 लाख मार्च में दाखिल किए गए रिटर्न हैं। अप्रैल 2021 के दौरान कुल 92 लाख रिटर्न दाखिल किए गए थे।

कार्डियक सर्जरी में घट रहा युवा डॉक्टर्स का रूझान, 6 करोड़ मरीजों पर सिर्फ पांच हजार सर्जन
जयपुर। देश के इस समय छह करोड़ से अधिक हार्ट पेशेंट्स हैं, जबकि कार्डियक सर्जन सिर्फ  पांच हजार हैं। कार्डियक सर्जरी को लेकर युवा डॉक्टर्स का रूझान दिन-ब-दिन कम हो रहा है। आश्रम मार्ग पर स्थित एक होटल में चल रही चार दिवसीय इंडियन एसोसिएशन ऑफ कार्डियो वैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जन की नेशनल कॉन्फ्रेंस रविवार को सम्पन्न हुई।  कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ सीटीवीएस सर्जन्स ने देश में कार्डियक सर्जरी की स्थिति को लेकर चिंता जताई। आयोजक सचिव डॉ. राजकुमार यादव ने बताया कि चार दिनों में देशभर से 1400 से अधिक एक्सपर्ट्स ने ऑनलाइन और ऑफलाइन भाग लिया। 600 से अधिक रिसर्च पेपर और पोस्टर पढ़े गए। संयुक्त आयोजक सचिव डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि क्विज सेशन भी हुआ और विजेताओं को पुरस्कृत किया।

कार्डियक सर्जरी की 180 सीटों में से 139 खाली
आईएसीटीएस के नेशनल सैक्रेटरी डॉ. सीएस हिरेमथ ने बताया कि देशभर में कार्डियक सर्जरी की स्टडी के लिए 180 सीटें हैं। इनमें से 139 सीटों पर एडमिशन के लिए अप्लाई नहीं हुआ, जोकि बेहद चिंताजनक बात है। इंडियन एसोसिएशन आॅफ  कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जन एक नया प्रोग्राम मेंटरशिप योर डोर स्टेप शुरू करने जा रहा है। इसमें एक्सपर्ट्स नए कार्डियक सर्जन्स को उन्हीं के शहर में जाकर ट्रेनिंग देंगे।

स्वास्थ्य दिवस पर आइए जानें कैसी है हेल्थ सिस्टम की सेहत
जयपुर। राजस्थान की वर्तमान आबादी तकरीबन 7.25 करोड़ है। इनके स्वास्थ्य को ठीक रखने का जिम्मा प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट मिलाकर करीब 52 हजार डॉक्टरों (राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड) पर है। आदर्श स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अभी भी 20 हजार और डॉक्टरों की जरूरत है, क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन मानता है कि बेहतर हेल्थ मैनजमेंट को प्रति एक हजार की आबादी पर एक डॉक्टर होना चाहिए। राजस्थान में 1538 की आबादी पर एक डॉक्टर है। प्रदेश का बड़ा तबका सरकारी अस्पतालों पर ही निर्भर है। हालांकि प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा महकमे में तीन हजार से ज्यादा डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। यदि पूरे पद भी भर दिए जाएं तब भी बड़ी संख्या में और डॉक्टर चाहिए, क्योंकि सरकार के सात मेडिकल कॉलेज और 2863 अस्पतालों में करीब 16 हजार ही डॉक्टर हैं। इन्होंने बीते साल करीब 9 करोड़ बीमार होकर आने वाले लोगों यानी आबादी से 1.75 करोड़ से अधिक लोगों का इलाज किया। आंकड़े चिंता में इसलिए डालते हैं कि गंभीर मरीजों के इलाज के लिए बने सरकार के सातों मेडिकल कॉलेजों में केवल 3169 ही बड़े डॉक्टर (मेडिकल टीचर्स) हैं। बीते साल इन अस्पतालों में इलाज को 1.76 करोड़ से अधिक मरीज पहुंचे थे। इनमें भी सर्जरी के एक्सपर्ट तकरीबन 10 फीसदी ही हैं, जिन्होंने 4.38 लाख ऑपरेशन कर मरीजों को नई जिंदगी दी।

विश्व स्वास्थ्य दिवस
प्रदेश में अभी 1349 मरीजों पर एक डॉक्टर
5 साल में WHO के मुताबिक होंगे डॉक्टर

सरकार की मुफ्त इलाज और नीरोगी राजस्थान की मुहिम

सरकारी अस्पतालों में मरीजों का भार कम करने और प्राइवेट अस्पताल की मुफ्त सेवाओं को चिंरजीवी बीमा से 1.33 करोड़ परिवार बीमित हैं। ये 10 लाख तक का इलाज पर 714 करोड़ रुपए बीमा राशि से हुए।

सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज पूरी तरह फ्री कर दिया गया है। अस्पतालों में इस साल 150 से अधिक जांचें हुई, जिनमें 10 हजार तक की मुफ्त जांचें।

अस्पताल में मौजूदा 969 मुफ्त दवाओं के अतिरिक्त बाहर से महंगी दवा आने का खर्चा भी सरकार उठा रही।

अब तक 30 जिलों में केन्द्र की मदद से 23 मेडिकल कॉलेज मंजूर।

डॉक्टरों की उपलब्धता के लिए प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की जल्द नीति आएगी।

राइट टू हेल्थ कानून लागू होने जा रहा है।

कुल बजट का सात फीसदी हेल्थ पर खर्च, एनएचएम के तहत 4358.78 करोड़ रुपए केन्द्र दे रहा।

बीते साल कितने मरीजों का इलाज हुआ

सात सरकारी मेडिकल कॉलेजों में

1,76,42,822 मरीज ओपीडी में

1,31,67,576 मरीज भर्ती हुए

4,38,915 ऑपरेशन हुए।

8 राजसैम व सोसायटी मेडिकल कॉलेज में 90 लाख मरीज

2863 अस्पताल

ओपीडी में 6.45 करोड़

भर्ती हुए 70 लाख

824 डॉक्टरों की जल्द भर्ती कर रहे हैं। जिलों में अस्थायी आधार पर डॉक्टर रखने के आदेश हाल ही में दिए हैं। वहीं एक हजार अधिशेष डॉक्टरों को भी जिन जगह डॉक्टर नहीं है, वहां भेजा जा रहा है।  राजमैस के तहत संचालित मेडिकल कॉलेज में मेडिकल टीचर्स की अस्थाई भर्ती की रियायत दी है।  अस्पतालों में पूरी तरह से इलाज फ्री कर दिया गया है। चिरंजीवी से प्राइवेट की भी सेवाएं 1.33 करोड़ परिवार ले सकते हैं। ऐसी योजनाएं लाएं है कि हेल्थ पर जनता की जेब अब ढीली नहीं होगी। - परसादी लाल मीणा, चिकित्सा मंत्री, राजस्थान

हमारा हेल्थ सिस्टम

इलाज की क्षमता

मेडिकल कॉलेज में भर्ती की क्षमता 24,517, अन्य सरकारी अस्पतालों में 60 हजार

16 मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में

01. सात सरकारी मेडिकल कॉलेज , झालावाड़ में सोसायटी द्वारा संचालित,  7 राजसैम से जिलों में संचालित, 1 अलवर में ईएसआई संचालित

2863 अस्पताल

02. 29 जिला,32 सब डिविजनल, 649सीएचसी, 2153 पीएचसी, (13779 सब सेंटर अलग)

डॉक्टर

03. 12500 चिकित्सा विभाग,  3169 मेडिकल कॉलेज टीचर्स,  805 सीनियर रेजीडेंट्स डॉक्टर

रिक्त पद

04. 633 मेडिकल टीचर्स, 2500 डॉक्टर,  30हजार पैरामेडिकल स्टाफ, 66 हजार नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ, 52 हजार आशा सहयोगिनियां

नि: शुल्क दवा और जांच

4 हजार निशुल्क दवा वितरण केंद्र: 8.58 करोड़ मरीजों को दी मुफ्त दवा, 760 करोड़ रुपए खर्च।

3 हजार से ज्यादा अस्पताल: 4.4 करोड़ जांचे हुई, 100 से ज्यादा मुफ्त जांच,  150.34 करोड़ खर्च।

अब मंहगी एमआरआई, सीटी स्कैन,  डायलिसिस सहित सभी फ्री होंगे।

डॉक्टर की जरूरत जल्द पूरी होने की आस, अभी 4200 डॉक्टर बन रहे है, जल्द 7000 तक मिलने लगेंगे।

3 साल पहले 8 मेडिकल कॉलेज:  जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, झालावाड़ और जयपुर में आरयूएचएस थे, कुल सीटें 1900।

अब नए 7 नए मेडिकल कॉलेज और शुरू: भरतपुर, भीलवाड़ा, चूरू, डूंगरपुर, पाली, बाड़मेर, सीकर कुल सीटें 980।

नए प्रस्तावित कॉलेज: 15 को मंजूरी, 2023 तक शुरू होंगे।

तीन जिलों में जंहा और कॉलेज की कवायद: राजसमंद, जालौर, प्रतापगढ़।

जनता पर एक लाख 25 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की महंगाई का बोझ
नई दिल्ली। देशभर में आम जनता पर महंगाई की मार दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के किसानों से आंदोलन का बदला उर्वरक की कीमतें बढ़ाकर लिया है और एक अप्रैल से जनता पर एक लाख 25 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की महंगाई का बोझ डाल दिया है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि मोदी सरकार ने 62 करोड़ किसानों से बदला लिया है और डीएपी खाद की कीमत डेड सौ रुपए प्रति बैग बढ़ाकर 1350 रुपए कर दी है। इसी तरह से एनपीके खाद के बैग में 110 रुपए की वृद्धि कर 1400 रुपए प्रति बैग कर किसानों पर करीब 7500 करोड़ रुपए का वजन डाल दिया है। उन्होंने कहा कि आज 12 दिन में लगातार दसवीं बार पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ी है और इस तरह से पेट्रोल की कीमतें पिछले 12 दिन में 7.20 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है। उनका कहना था इस वृद्धि से देश की जनता पर 52353 करोड रुपए का अतिरिक्त बोझ डाला गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि रसोई गैस के सिलेंडर के दाम 140 रुपए प्रति सिलेंडर से ज्यादा बढ़ाकर सरकार ने 28 हजार करोड़ रुपए से अधिक का बजन जनता पर डाला है। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से सरकार ने पीएफ अकाउंट पर ढाई लाख रुपए से ज्यादा की कमाई पर कर लगा दिया है और आधार तथा पैन कार्ड ङ्क्षलक करने पर भी वसूली शुरु कर दी है। इसी तरह से कार, टीवी, रेफ्रिजरेटर, ऐसी,, एलइडी, मोबाइल आदि के दाम भी बढ़ा दिए है और आम आदमी के जीवन को दूभर बना दिया है।