bodies - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सभी निकायों के नवंबर-2025 में होंगे एक साथ चुनाव : सितंबर तक मतदाता सूची बनाने का काम पूरा करने का लक्ष्य, खर्रा ने किया स्पष्ट
जयपुर। राज्य सरकार सभी नगर निकायों में नवंबर-2025 में चुनाव कराने की तैयारी कर रही हैं। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से कानूनी और जनता के हित में है। वर्तमान में निकायों में वार्डों का परिसीमन किया जा रहा हैं। स्थानीय निकायों की सीमा विस्तार का काम पूरा हो चुका हैं और वार्डों के पुनर्गठन का प्रकाशन भी हो चुका हैं, उन पर आपत्तियां मांगी गई हैं। सरकार का लक्ष्य है कि सितंबर 2025 मतदाता सूची बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि चुनावों की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकें। कांग्रेस नेताओं की निकायों के परिसीमन प्रक्रिया पर बयानबाजी को लेकर खर्रा ने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी तरह से नियमों और कानूनों के तहत की जा रही हैं, इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं हैं।

पंचायतीराज के परिसीमन को लेकर कुछ याचिकाएं हाईकोर्ट में दायर की गई, जिनका निस्तारण हो चुका है। उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि परिसीमन और पुनर्गठन करना राज्य सरकार का अधिकार है तथा इस पर कोर्ट को हस्तक्षेप करने की कोई आवश्यकता नहीं है। फिर भी यदि मामला न्यायालय में जाता है, तो राज्य सरकार अपना पक्ष मजबूती से रखेगी और न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करेगी।

अमेरिका के टेक्सास में मजदूर की पड़ी ट्रैक्टर-ट्रैलर पर नजर, अंदर दिखे इंसानों के शव, 46 प्रवासी पाए गए मृत
वाशिंगटन। अमेरिका में टेक्सास प्रांत के सेंट एंटोनियो शहर में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर में कम से कम 46 लोग मृत पाए गए हैं। सिटी काउंसिल की प्रमुख एड्रिना रोचा गार्सिया के मुताबिक सभी मृतक प्रवासी थे। सीएनएन ने सेंट एंटोनियो के पुलिस प्रमुख बिल मैकमैनस के हवाले से कहा कि अधिकारियों को इसकी सूचना शाम के ठीक छह बजे से पहले मिली, जब घटनास्थल के पास स्थित एक बिल्डिंग से मदद के लिए एक मजदूर के चीखने-चिल्लाने की आवाज मिली थी। दरअसल, इस मजूदर की नजर इसी ट्रैक्टर-ट्रेलर पर पड़ी थी, जिसके दरवाजे आधे खुले हुए थे और अंदर इंसानों के शव थे।

सेंट एंटोनियो के दमकल विभाग के प्रमुख चाल्र्स हुड ने कहा कि 12 वयस्कों और चार बच्चों सहित कुल 16 लोगों को पास के एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है। जितने लोग बचे हुए पाए गए हैं, उनमें ज्यादातर थकावट, बेचैनी और बेहोशी की हालत में मिले। हुड ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रेलर के अंदर का न तो एयर कंडीश्नर काम कर रहा था और न अंदर ठंडे पानी का इंतजाम था।
इस बीच, तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसके बारे में श्री मैकमैनस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वे घटना से जुड़े थे या नहीं।

दो बेटियों के साथ बाप ने की आत्महत्या
बाड़मेर। राजस्थान में बाडमेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया हैं। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में चणपा गांव में शुक्रवार सुबह शंकराराम (55 वर्ष), उसकी बेटी सुआ एवं दूसरी नाबालिग बेटी के शव मकान के पास स्थित खेजड़ी के पेड़ पर लटके मिले। शंकराराम के साफे के अलग अलग टुकड़ों में ये तीनों पेड़ से लटक पाये गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।

पांच आकाशीय पिंडों का एक सीध में आने का होगा अध्ययन
उदयपुर। बीएन यूनिवर्सिटी के भौतिक विज्ञान विभाग में जून में पांच आकाशीय पिंडों का एक ही सीध में आने के प्रेक्षण को सिंटीलेशन संसूचक के माध्यम से लिया जाएगा। यह प्रेक्षण विवि के रजिस्ट्रार परवत सिंह राठौड़ तथा विज्ञान संकाय डीन डॉ. रेणु राठौड़, डॉ. ऋतु तोमर, डॉ. संगीता राठौड़, डॉ. अजीत सिंह सोलंकी के उपस्थिति में तथा भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पारीक के निर्देशन में शुरू किया गया। इन प्रेक्षणों के लिए भौतिक विज्ञान विभाग की व्याख्याता प्रियंका व्यास एवं भौतिक विज्ञान  विभाग के छात्र दीपाली बारेगम, धर्मेंद्र जोशी, पारितोष, शुभांगी पाण्ड्या, दीपिका, गुंजन, विश्वजीत, कृतज्ञ, निरमा, निर्मल, रीतीका, कपूरचंद, भावना, हर्षिता पालीवाल के द्वारा लिए जाएंगे।

डॉ. पारीक ने बताया कि ये पांच आकाशीय पिंड सैकड़ों साल बाद एक सीधी रेखा मे आ रहे हैं, ऐसी घटना अद्भुद होती है और इस घटना के कारण विकिरणों के प्रभाव का पृथ्वी सतह पर सिंटीलेशन संसूचक के माध्यम से अध्ययन किया जाएगा। डॉ. पारीक के अनुसार चंद्रमा के साथ 18 जून को शनि ग्रह सीधी रेखा में आएगा, उसके बाद 21 जून को बृहस्पति ग्रह तथा 22 जून को मंगल ग्रह, 26 जून को शुक्र तथा 27 जून को बुध ग्रह भी चंद्रमा के साथ सीधी रेखा मे आएंगे। इसके प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा।

तीन बहनें घर से 25 मई को निकली, पर वापस नहीं लौटी, कुएं में मिले बहनों और बच्चों सहित 5 शव
जयपुर। राजस्थान में जयपुर जिले के दूदू में एक कुंए में शनिवार सुबह तीन महिलाओं सहित पांच शव मिले। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नरैना रोड पर एक खेत में स्थित कुएं से ये शव बरामद किए गए। इनमें तीन महिलाएं के साथ दो बच्चे शामिल हैं। ये तीनों महिलाएं सगी बहनें हैं जो दूदू कस्बे की रहने वाली थी।

ये महिलाएं गत 25 मई को घर से निकली थी और वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद इनकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया और सुबह इनके शव कुंए में होने की सूचना मिली। मृतकों की पहचान काली देवी (27), ममता मीणा (23), कमलेश मीणा (20) एवं चार साल के हर्षित और एक बीस दिन के बच्चे के रूप में की गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

नवज्योति की ख़बर का असर: फिर पाबंदी के आदेश, निकायों में पार्षद पतियों की नो एंट्री
जयपुर। प्रदेश की नगर निगमों, नगर परिषदों एवं नगर पालिकाओं में भले ही महिला जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुई हो, लेकिन निकायों के क्रियाकलापों, बैठकों आदि में उनके पति या अन्य नजदीकी रिश्तेदार सक्रिय रुप से हिस्सा लेते है। सरकार के बार-बार निर्देश जारी करने के बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है। स्वायत्त शासन विभाग ने इस मामले में पुराने आदेश का हवाला देते हुए फिर से सभी निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निकायों के क्रियाकलापों और बैठकों में महिला पार्षद के पति या रिश्तेदार शामिल नहीं होंगे। यही नहीं निकाय के कामों में भी पति या रिश्तेदार दखलअंदाजी नहीं करेंगे। अगर इस आदेश का उल्लंघन किया गया तो संंबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी।

काम के देते हैं निर्देश
गत दिनों ग्रेटर नगर निगम जयपुर में पूर्व कार्यवाहक महापौर शील धाभाई ने भी महिला पार्षद के पतियों की एंट्री बंद कर दी थी। बाकायदा निगम दफ्तर में जगह-जगह पार्षद पति की नो एंट्री के पर्चे तक लगाए गए थे। धाभाई ने कहा था कि इस आदेश के पीछे उनका मंतव्य यही है कि महिला पार्षद खुद एक्टिव हों और खुद समझे कि निगम में काम कैसे करवाया जाता है। पार्षद पतियों की एन्ट्री को लेकर निकायों के अधिकारी-कर्मचारी भी शिकायतें करते रहे है। पार्षद पति अधिकारियों के काम में भी हस्तक्षेप करते हैं। खुद महिला पार्षद कुछ नहीं बोलती और उनके पति ही सभी आदेश देते हैं।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा

दैनिक नवज्योति ने इस मुद्दे को उठाया था सरकार और प्रशासन तक खबर के माध्यम से बात रखी थी कि कैसे महिला जनप्रतिनिधि भले ही निर्वाचित होती है, लेकिन निकायों के क्रियाकलापों, बैठकों में उनके पति या रिश्तेदार सक्रिय रूप से हिस्सा लेते रहे है।

सफेद पट्टी बांध खुद को बचाने के लिए शांति की गुहार, फिर भी मारी गोली
कीव। रूसी सेना के कीव छोडऩे के बाद यहां सड़कों पर शांति की गुहार लगाने वाले 900 से अधिक नागरिकों के शव मिले। जिनकी बाहों में सफेद रंग की पट्टी बंधी हुई थी। जिन्हें प्रताड़ति करने के बाद गोली मार दी गयी थी। एक आधिकारिक यह जानकारी मिली।

कीव क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख एंड्री नीबितोव ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सेना के इलाके को छोडऩे के बाद 900 नागरिकों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस प्रमुख ने कहा शवों की जांच की गयी और विस्तृत विश्लेषण के लिए फोरेंसिक चिकित्सा संस्थानों में भेजा गया था। नीबितोव ने यह भी कहा कि शेवचेंको गांव में कुछ लोगों के शवों की पहचान कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि वह सब स्थानीय नागरिक थे, जिन्हें दुर्भाग्य से प्रताड़ति किया गया और गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को गोली मारी गयी, उनमें से कुछ की बाहों में सफेद पट्टी बंधी थी जो रूसी सेना से खुद को बचाने के लिए शांति की गुहार लगार रहे थे।

6 दिन से लापता युवक-युवती के पेड़ पर लटके मिले शव
भीलवाड़ा। जिले के पारोली थाने के असावरी गांव क्षेत्र की बनास नदी के किनारे स्थित बबूल के पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटके मिले हैं। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जिला मुख्यालय से एफएसएल, एमओबी आदि टीमों को मौके पर बुलवाया है। दोनों शव करीब चार से पांच दिन पुराने हैं। पुरुष 40-45 और महिला करीब 40 साल की है। दोनों शव चार से पांच दिन पुराने हैं। महिला ने घाघरा और शर्ट, जबकि पुरुष ने पेंट व शर्ट पहन रखा है। भीलवाड़ा से पहुंची एफएसएल टीम की मौजूदगी में दोनों शवो को एलएनटी मशीन के जरिए नीचे उतारा गया। लड़की पास ही के गांव आसावरी निवासी चन्ता पुत्री खान्ना भील तथा युवक पवन  कुमार पुत्र भंवर लाल भील निवासी दांतड़ा का है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों 5 -6 दिन से घर से लापता थे।

शादी की खुशियां बदली मातम में : दूल्हे सहित 9 बरातियों की मौत : हादसे के बाद ढाई घंटे पानी में डूबे रहे शव
कोटा। नयापुरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के बरातियों की एक कार चम्बल नदी में जा गिरी। जिससे कार में सवार दूल्हा, उसके बहनोई और उसके भाई समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व प्रशासन को घटना की जानकारी दो से ढाई घंटे बाद मिली। इतने समय शव पानी में डूबे रहे। पुलिस ने सभी शवों को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी। शहर पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत ने बताया कि सुबह 8 बजे करीब सूचना मिली थी कि नयापुरा में चम्बल नदी में एक कार गिरी हुई है। इस सूचना पर पुलिस व निगम के गोताखोरों की टीम को मौके पर रवाना किया। वहां जाकर क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकाला जिसमें 7 लोग मिले। उसके बाद निगम के गोताखोरों ने नदी में तलाश किया तो दो शव बाद में मिले। इस तरह से कार नदी में गिरने से 9 लोगों की मौत हुई है। अचानक हुए इस हादसे से कोटा में तो हड़कम्प मच गया। साथ ही चौथ का बरवाड़ा में दूल्हे के परिवार और उज्जैन में दुल्हन के परिवार में खुशी की जगह मातम का माहौल छा गया। दोपहर 12.15 बजे पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को एक साथ 9 एम्बुलेंस से चौथ का बरवाड़ा व जयपुर के लिए रवाना किया गया।

पूरा परिवार हुआ खत्म
सवाईमाधोपुर। किशन गोपाल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा केशव है जिसकी शादी नहीं हुई है। जबकि छोटे बेटे अविनाश की शादी के तीन दिन कार्यक्रम करने के बाद रविवार को बारात उज्जैन जा रही थी। दोनों भाइयों की बारात में जाते समय हादसे में मौत हो गई है। हादसे में किशन गोपाल का पूरा परिवार ही खत्म हो गया है। दूल्हे के बहनोई शुभम और बहन नेहा की शादी 15 नवम्बर 2021 को हुई थी। नेहा की ससुराल जयपुर में है। जयपुर से यहां दोनों शादी में शरीक होने आए थे। नेहा की जान बच गई, लेकिन उसका पूरा जीवन बर्बाद हो गया है।

इनकी हुई मौत
एसपी ने बताया कि अर्टिगा कार में सवार 9 में से 3 लोग चौथ का बरवाड़ा के और 6 लोग जयपुर के रहने वाले थे। मृतकों में चौथ का बरवाड़ा निवासी दूल्हा अविनाश वाल्मीकि (23), उसका बड़ा भाई केशव (30) व कार चालक इस्लाम खान (35) के अलावा दूल्हे का बहनोई गौतम नगर जयपुर निवासी शुभम् (23), रोहित (22) व कुशाल (22), आमागढ़ ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर निवासी राहुल (25), घाटगेट जयपुर निवासी विकास (24) और मालवीय नगर निवासी मुकेश कुमार (35) शामिल हैं। जबकि बस में दूल्हे के पिता किशनलाल समेत अन्य लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों की बस भी मौके पर पहुंची। मोर्चरी के बाहर दूल्हे के पिता समेत अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

प्रभारी मंत्री और विधायक पहुंचे सांत्वना देने
प्रभारी व पीडब्लूडी मंत्री भजनलाल जाटव भरतपुर से गमगीन परिवार को सांत्वना देने चौथ का बरवाड़ा पहुंचे। हादसे की खबर से चौथ का बरवाड़ा गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। दोपहर करीब सवा तीन बजे कोटा में पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव चौथ का बरवाड़ा पहुंचे। शवों के यहां पहुंचते ही कोहराम मच गया। जहां दुल्हन आनी थी। वहां अपने परिजनों के शव आता देखकर गांववासी भी अपने आंसू नहीं रोक सके। क्षेत्रीय विधायक अशोक बैरवा और जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, पूर्व सीएम और लोकसभा अध्यक्ष ने जताया दु:ख
मृतकों के आश्रितों को दो और पांच लाख रुपए की सहायता
कोटा में दूल्हे सहित बारातियों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दूल्हे सहित नौ लोगों की मौत बेहद दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कलेक्टर से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली है। गहलोत ने पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव को घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए। हादसे में मृतक आश्रित को दो लाख रुपए की और एक परिवार से दो या अधिक मृतकों पर अधिकतम पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना ने हम सब को आहत कर दिया है। मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शान्ति तथा शोक संतृप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं।

दो भाई और एक दोस्त की अर्थी को एक साथ देख लोगों की आंखें नम
जयपुर से दोस्त के साले की शादी में चौथ का बरवाड़ा गए पांच परिवारों की खुशियां रविवार को मातम में बदल गईं। यहां टोंक फाटक स्थित गौतम नगर की वाल्मीकि बस्ती में दो भाइयों और एक दोस्त की अर्थी एक साथ उठी तो पूरी बस्ती के लोगों की आंखे नम हो गईं। लोगों का कहना है कि मृतक पांच दोस्त हमेशा एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ रहते थे। मृतक शुभम अपने भाई खुशाल और चार दोस्तों के साथ अपने साले अविनाश की शादी में चौथ का बरवाड़ा गया था। सभी शादी से एक दिन पहले ट्रेन से शुभम की ससुराल गए थे। शुभम की 11 नवंबर को ही शादी हुई थी। इसलिए ससुराल में कार्यक्रम उसके दोस्त भी साथ गए थे।

कई जगह एक साथ किया काम
शुभम के बड़े भाई मनोज कुमार ने बताया कि सभी दोस्त एक साथ में रहते थे। कई जगहों पर साथ में काम किया। सभी की अच्छी दोस्ती थी। किसी भी परिवार में कोई भी कार्यक्रम होता तो सभी दोस्त मिल कर काम करते थे। इसलिए शुभम के साले अविनाश की शादी में जाने के लिए पहले से ही कार्यक्रम बनाया था। शुभम के पांच भाई हैं। मृतक तीसरे नंबर का था। खुशाल की दो बहनें और दो भाई हैं। मृतक खुशाल सबसे बड़ा था। दूल्हे अविनाश को लेकर कार में शुभम और उसके दोस्त बैठे हुए थे। हादसा कैसे हुआ इसके बारे में पता नहीं चला, क्योंकि गाड़ी में सवार नौ लोगों के शव नदी से बाहर निकाले हैं।

चार माह पहले हुई थी शादी
शुभम की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। इसलिए पत्नी 15 दिन पहले ही अपने घर चली गई थी। इधर परिवार खुशाल की शादी की तैयारी कर रहा था।

शादी की चल रही थी तैयारी
गौतम नगर कच्ची बस्ती निवासी मृतक रोहित के भाई अजय ने बताया कि हम रोहित की शादी की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले दो बहनों और मेरी शादी हो चुकी है। एक परिवार से शादी की चर्चा चल रही थी। अगर सब कुछ ठीक रहता तो शादी करने का विचार था। परिवार में दो भाई और तीन बहने हैं। इसमें से एक भाई और दो बहनों की शादी हो चुकी है। इस बार रोहित की शादी की तैयारी चल रही थी। इससे पहले ही हादसे में रोहित की मौत हो गई।

JOB Alert : उत्तर प्रदेश के निकायों में 58000 पद रिक्त, से होंगी भर्तियां
यूपी निकायों में रिक्त होने वाले पदों पर अब हर साल भर्तियां की जाएंगी। निकायों को हर साल 15 मई तक निर्धारित प्रारूप पर रिक्त पदों की सूचना स्थानीय निकाय निदेशालय को देनी होगी। निदेशालय इन पदों को भरने के लिए 20 मई तक इसे अधिसूचित करेगा। इसके आधार पर तय प्रक्रिया के तहत इन पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

मौजूदा समय निकायों में अकेंद्रीयत पदों को भरने के लिए कोई एकीकृत नीति नहीं है। कुछ निकाय तो खाली पदों पर भर्तियां कर लेते हैं और कुछ में सालों-साल पद खाली रहते हैं। इससे काम प्रभावित होता है। नगर विकास विभाग इसीलिए प्रदेश के सभी निकायों के लिए भर्ती की एकीकृत व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इससे निकायों में अधिक समय तक पद खाली नहीं रहेंगे और भरने में मनमानी नहीं चलेगी।

पदों का ब्यौरा
नगर निगम -28972
पालिका परिषद -21824
नगर पंचायत-5782
कुल रिक्तियां
करीब 58000
इन पदों पर चल रही भर्तियां
एई व जेई -421
पशु चिकित्सा व कल्याण अधिकारी-14
कर निर्धारण अधिकारी-12
अधिशासी अधिकारी -214
लेखाकार-95
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-45

अंतिम तिथि : 20 मई 2022

मौसमी बीमारियों का कहर, अब रोकथाम के लिए निकायों को जिम्मेदारी
जयपुर। मौसमी बीमारियों के नियंत्रण के लिए अब स्थानीय निकायों को जिम्मा दिया गया है। दरअसल, मानसून की बारिश के दौरान राज्य के अधिकतर जिलों में अत्यधिक वर्षा, अतिवृष्टि के कारण शहरी क्षेत्रों में शहर के निचले इलाकों (Low Laying Area) व नालों में रूकावत आ जाने के कारण पानी सड़को व गलियों में आ जाता है, इस गन्दे पानी से डेंगू व मलेरिया कारक मच्छर पैदा होने की संभावना अधिक रहती है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्तमान समय में बारिश के पश्चात् डेंगू, मलेरिया एवं स्क्रब टाइफस रोग प्रमुखता से पाये जा रहे हैं। स्वायत शासन विभाग ने अब स्थानीय निकायों को मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण करने के दिशा निर्देश जारी किए है।

निकायों को यह दिए निर्देश:
- नगरीय निकायों क्षेत्रों में एकत्रित कचरे / मलबे को अविलम्ब हटाया जावे शहर की नालियों / गलियों व अन्य स्थानों पर इकट्ठे गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की जाये एवं इकट्ठे गंदे पानी व नालियों में कीटनाशक, लार्वा / मच्छरनाशक दवाओं एवं काले तेल का छिड़काव करवाया जावे।

- नगर निकायों के पास उपलब्ध फोगिंग मशीनों से वार्डवार कार्ययोजना बनाकर फोगिंग किया जाये, जो मशीन चालू स्थिति में नहीं हैं, उन्हें तुरन्त नियमानुसार सही करवाकर प्रयोग में लाई जाये जिन नगर निकायों के पास फोगिंग मशीन उपलब्ध नहीं है, उनके द्वारा स्वयं के स्रोत से फोगिंग मशीन किराये पर लेकर अथवा नियमानुसार क्रय कर अविलम्ब फोगिंग की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

- सार्वजनिक सुविधाओं शौचालयों एवं मूत्रालयों की विशेष सफाई करवाई जावे एवं  सार्वजनिक सुविधाओं के आस-पास कीटनाशक / लार्वानाशक दवाओं का छिड़काव करवाया जावे।
आई.ई.सी. गतिविधियों के माध्यम से आमजन जागरूक कर मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं इसके प्रभाव को कम किये जाने के प्रयास किये जायें।

-  प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 कैपों में आमजन को जागरूक कर डेगूं की रोकथाम के प्रयास किये जायें।

- जिला कलक्टर स्तर पर समीक्षा करवाकर अति संवेदनशील क्षेत्रों के लिये विशेष कार्य योजना बनाई जाकर कार्य किया जावें। अतः इस सम्बन्ध में पुनः निर्देशित किया जाता है कि समस्त नगरीय निकायों द्वारा फोगिंग व लार्वानाशक / कीटनाशक का छिड़काव के कार्यों को समयबद्ध तरीके से विभागों से आपसी सामजस्य कर सर्वोच्च प्राथमिकता से जिम्मेदारी के साथ अविलम्ब सम्पादित करावें।

गरीबों को सस्ता भोजन मुहैया करवाने के लिए 40 करोड की निकायों को वित्तीय सहायता
जयपुर। शहरों में गरीबों को सस्ता व गुणवत्ता का भोजन मुहैया करवाने के लिए शुरू की गई इन्दिरा रसोई योजना के संचालन को लेकर राज्य सरकार ने स्थानीय निकायों को वित्तीय सहायता मुहैया करवाई है। इसके तहत मुख्यमंत्री सहायता कोष से 40 करोड की राशि दी गई है।

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। फिलहाल समस्त राजस्थान में 358 रसोईयां संचालित है। योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री कार्यालय की स्वीकृति के बाद मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 मद से निकायों को 40,34,00,000 राशि जारी की गई है। योजना के प्रावधानुसार प्रति थाली 12 रू. अनुदान राशि एवं लाभार्थी से ली जाने वाली राशि पर देय जीएसटी राशि विभाग द्वारा देय है। नगर निगम क्षेत्रों में संचालित रसोईयों  के लिए राशि रूपये 12.31.70,500, नगर परिषद / पालिका क्षेत्रों में संचालित रसोईयों के लिए राशि रूपये 28,02,29,500 रुपए आवंटित किए गए है।

आवंटित राशि खर्च करने की शर्तें:-
- आवंटित राशि का उपयोग योजना की गाईडलाईन एवं विभाग द्वारा इन्दिरा रसोई के लिए सामग्री उपापन हेतु जारी किये गये निर्देशो एवं राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता अधिनियम, 2012 एवं नियम 2013 के अनुसार ही निर्धारित सीमा में व्यय किया जाना सुनिश्चित करें।
- राशि रसोईवार एवं निकायवार दी जा रही है अतः इसी के अनुसार व्यय किया जायें एवं अलग से लेजर संधारित किया जावें।
- आंवटित राशि का अलग से रसोईवार एवं निकायवार लेजर संधारित करें एवं प्रत्येक व्यय / पुर्नभरण का रिकॉर्ड लेजर में संधारित करें।
- राशि का उपयोग उपयोगिता प्रमाण पत्र निदेशालय को प्रस्तुत करें।