cyber cell - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में एक साल से फरार कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार: आगरा-मथुरा तक पीछा कर पुलिस ने दबोचा, पत्नी भी स्मैक के साथ पकड़ी जा चुकी
जयपुर। जयपुर पूर्व पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामलों में करीब एक साल से फरार चल रहे कुख्यात नशा तस्कर सोनू सांसी को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां से गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजिता शर्मा ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 16 जुलाई 2026 को ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने सोनू की पत्नी रेखा सांसी को 7.15 ग्राम स्मैक और 17,200 रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने स्मैक पति सोनू द्वारा उपलब्ध करवाना बताया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

सोनू पूर्व में भी नशा तस्करी के मामलों में वांछित था और पुलिस से बचने के लिए केवल व्हाट्सऐप कॉल का इस्तेमाल कर रहा था। साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आगरा, प्रयागराज और मथुरा में उसका पीछा किया और कोसीकलां पहुंचने से पहले दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। अब पुलिस नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

चंडीगढ़ जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में स्थित जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई। धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करा लिया गया। इस दौरान कोर्ट में मौजूद वकील, कर्मचारी, फरियादी और आम लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट परिसर के दोनों मुख्य गेट बंद कर दिए गए और पूरे क्षेत्र को चारों ओर से सील कर दिया गया। किसी भी व्यक्ति को कोर्ट के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमों द्वारा कोर्ट परिसर के भीतर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है। ई-मेल में धमकी देने वाले ने ड्रोन के जरिए बम विस्फोट कर कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात कही है। पुलिस साइबर सेल ई-मेल की जांच कर रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।फिलहाल, कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। जांच पूरी होने तक कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अमृतसर में स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में की छुट्टी
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को 15 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद उपायुक्त के आदेश पर सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस की पुष्टि करते हुए कहा कि स्कूलों की प्रबंधकों को ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत अमृतसर पुलिस को सूचित किया।

धमकी मिलने के बाद उपायुक्त के आदेश पर जिले के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही बच्चों के अभिभावकों को सूचित गया कि वह तुरंत अपने बच्चों को स्कूल से घर ले जाएं। सभी स्कूल वैन को बुलाकर बच्चों की छुट्टी कर दी गई। वहीं पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर इलाका सील कर दिया। मौके पर बम स्क्वायड और फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई है।

इस बीच स्कूल की अचानक सूचना से अभिभावक भी घबराते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं अचानक छुट्टी किए जाने से बच्चों में भी हड़कंप मच गया। वे घर पहुंचने की जल्दी में दिखे। पुलिस की टीमें अंदर जाकर क्लासरूम की जांच कर रही हैं। ई-मेल की जांच साइबर सैल को भेज दी गई है। यह धमकी किस संगठन या व्यक्ति ने दी, अभी इसका खुलासा नहीं हआ है। पुलिस ने भी जांच के बाद इस बारे में बयान जारी करने की बात कही है।

अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि ऐसे शैतानी काम करने वालों पर पंजाब सरकार की पूरी नजर है। किसी को भी प्रदेश की कानून-व्यवस्था खराब कर ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जिस ईमेल से धमकी भेजी गई है, पुलिस उस स्रोत की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस चलाएगी ऑपरेशन खुशी-9 अभियान : गुमशुदा नाबालिग बच्चों की करेगी तलाश, लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
जयपुर। राजस्थान पुलिस द्वारा राज्य स्तर पर 18 वर्ष से कम उम्र के गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान ऑपरेशन खुशी-9 चलाया जाएगा। अभियान में जहां पूर्ण लगन व मेहनत से काम करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा वहीं उदासीनता व लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स एवं एएचटी मालिनी अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के लिए राज्य में थानावार टीमों का गठन किया जा रहा है। पहले भी राजस्थान पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों को ढूंढने के लिए कई अभियान चलाए हैं। इस अभियान के माध्यम से भी जल्द से जल्द बच्चों को ढूंढ कर उनके परिवारों को सौंपने के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे।

राजस्थान में गुमशुदा बच्चों के लम्बित प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए गुमशुदा बच्चों के पैण्डिंग प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय स्तर पर राज्य के समस्त जिलों में दिनांक 1 अप्रेल 2025 से 30 अप्रेल 2025 तक विशेष अभियान खुशी 9 चलाया जाने का निर्णय लिया गया। एडीजी अग्रवाल ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए तथा अधिक से अधिक गुमशुदा बच्चों को दस्तयाब करने के लिए मेहनत व लगन से काम करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जावेगा तथा उदासीनता व लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

अभियान में तकनीकी सहायता के लिए जिला स्तरीय साईबर सैल को जोड़ते हुए प्रत्येक जिले द्वारा इस अभियान की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय में सिविल राईट्स एवं एएचटी शाखा की मिसिंग पर्सन सैल पर संकलित की जायेगी।