Shubhman Gill - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विजय हजारे ट्राफी : शुभमन गिल और अर्शदीप पर होगी निगाहें, गुलाबी नगर में खेले जाएंगे 4 मैच
जयपुर। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह गुलाबी नगर पहुंच गए। भारतीय टीम के यह दोनों खिलाड़ी जयपुरिया ग्राउंड पर विजय हजारे ट्राफी में सिक्किम के खिलाफ मैच में पंजाब टीम की ओर से खेलेंगे। जयपुर में अलग-अलग मैदानों पर चार मुकाबले खेले जाएंगे।

पंजाब और सिक्किम का मैच जयपुरिया ग्राउंड पर खेला जाएगा। चयनकर्ताओं की नजरें शुभमन गिल पर होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खराब फॉर्म से जूझ रहे गिल के पास फॉर्म में लौटने का सुनहार अवसर है।  पंजाब विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी में चार मैचों में से 3 में जीत दर्ज कर मुंबई के बाद दूसरे स्थान पर काबिज है। जबकि  सिक्किम अपने चारो मैच हार अंक तालिका के पैंदे में है।
शुभमन और गिल ने अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था। यह दोनों विजय हजारे ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलेंगे। यह मैच इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एक-दो दिन में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम की घोषणा की जाएगी। टीम चयन के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के प्रदर्शन  पर भी चयनकर्ता गौर करेंगे।

मुंबई टॉप पर रहना चाहेगी :

एसएमएस स्टेडियम पर मुंबई का मैच महाराष्ट्र से होगा। मुंबई अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए महाराष्ट्र को हरा शीर्ष पर रहना चाहेगी। मुंबई फिलहाल 4 मैच से 16 अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं, महाराष्ट्र दो जीत के साथ 8 अंकों के साथ चौथी पायदान पर है। गोवा और उत्तराखंड का मैच केएल सैनी स्टेडियम पर और छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के मध्य मैच अनंतम ग्राउंड पर खेला जाएगा।

विजय हजारे ट्रॉफी मैच :

1. मुंबई बनाम महाराष्ट्र (एसएमएस स्टेडियम)।
2. गोवा बनाम उत्तराखंड (केएल स्टेडियम)।
3. पंजाब बनाम सिक्किम  (जयपुरिया ग्राउंड)।
4. छत्तीसगढ़ बनाम हिमाचल प्रदेश (अनंतम ग्राउंड)।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, गिल कप्तान और पंत को बनाया उपकप्तान
मुबंई। इंग्लैंड में 20 जून से शुरु होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृखंला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा शनिवार को कर दी गई। टीम की बागडोर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को दी गयी है जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत उनके नायब की भूमिका में होंगे। टीम के अन्य सदस्यों में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज,प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव शामिल हैं।

भारतीय टीम अपना पहला टेस्ट 20 जून को हेडिंग्ली में खेलेगी जबकि दूसरा टेस्ट दो जुलाई को एजबेस्टन, तीसरा टेस्ट 10 जुलाई को लॉड्र्स में, चौथा टेस्ट 23 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड़ और पांचवां टेस्ट 31 जुलाई को द ओवल में खेला जाएगा। टेस्ट टीम में अनफिट मोहम्मद शमी जगह बनाने में विफल रहे हैं जबकि करुण नायर की भारतीय टीम में वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी को धार देंगे जबकि कुलदीप यादव और जडेजा अंग्रेजों को फिरकी में उलझाने की जिम्मेदारी उठाएंगे।

अरसे बाद भारतीय टीम अनुभवी रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैर मौजूदगी में खुद को साबित करने विदेशी जमीन पर उतरेगी। मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने भरोसा जताया कि गिल की अगुवाई में भारतीय टीम अपना शत प्रतिशत देने में सफल रहेगी।

गुजरात टाइटंस कैंसर जागरूकता के लिए लैवेंडर जर्सी के साथ मैदान में उतरेगी
अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग के 63वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम लगातार दूसरे वर्ष कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबले में विशेष लैवेंडर जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी।

गुजरात टाइटन्स के सीओओ कर्नल अरविंदर सिंह ने कहा कैंसर अनगिनत जिंदगियों को प्रभावित करता है और इसके लिए लैवेंडर जर्सी हमारी ओर से एक छोटा सा प्रयास है। जर्सी कैंसर रोगियों और उबरे लोगों के लिए हमारे समर्थन का प्रतीक है। कैंसर के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए निवारक उपायों और शीघ्र निदान की आवश्यकता।हम अपने प्रशंसकों के साथ मिलकर कैंसर से प्रभावित लोगों के जीवन में एक सार्थक बदलाव लाने की उम्मीद करते हैं।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कैंसर जागरुकता पर बल देते हुए कहा खिलाड़ी के रूप में हम अपने प्रशंसकों और समुदाय के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में जानते हैं। इन लैवेंडर जर्सी को पहनने से हम कैंसर से उबरने वाले लोगों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हैं और साथ मिलकर उनके साहस का सम्मान करते हैं। हम आशा करते हैं कि हमारा प्रयास एक ऐसी दुनिया में योगदान देगा जहां जागरूकता और शिक्षा के जरिए कैंसर को दूर किया जा सकता है।

राजस्थान से जीत के बाद बोले गिल - दो बड़े शॉट के साथ 15 रन प्रति ओवर के फार्मूले से मिली जीत
जयपुर। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि आखिरी तीन ओवरों में दो बड़े शॉट के साथ 15 रन प्रति ओवर बनाने के फॉर्मूले से टीम को जीत मिली।

मैच के बाद गिल ने कहा कि हम टारगेट कर रहे थे कि अंतिम तीन ओवरों में बस 45 रन बचा रहे क्योंकि इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। 15 ओवर प्रति रन का मतलब है कि आपको एक ओवर में दो बड़े हिट्स चाहिए। उस समय हमारा माइंडसेट यही था। गणितीय रूप से देखा जाए तो ऐसे में पिच पर टिके दोनों बल्लेबाजो को नौ-नौ गेंदों पर 22-22 रन बनाने होते। यह अधिक कठिन नहीं है। इसका मतलब है कि दोनों बल्लेबाजो को अपनी नौ गेंदों में तीन बड़े हिट लगाने हैं। वहीं कोई बल्लेबाज ऑल आउट होकर खेलने जा रहा है, तो कुछ गेंद पहले भी मैच समाप्त हो सकता है। अगर आप इस तरह से सोचते हैं तो चीजें आपके लिए आसान होती हैं।

उन्होंने कहा कि मैं स्वयं ही मैच समाप्त करना चाहता था। लेकिन मैं खुश हूं कि हमारे लिए राशिद खान भाई और राहुल तेवतिया भाई ने मैच को समाप्त किया। हम पूरे मैच के दौरान पीछे थे, लेकिन मैं खुश हूं कि हमने अंतिम गेंद पर जीतते हुए मैच को खत्म किया।

उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 मुकाबले जीतने वाली गुजरात टाइटंस को चेज मास्टर कहा जा सकता है। अधिकतर बार गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगभग हारे हुए मैचों में जीत हासिल की है। बुधवार रात राजस्थान रॉयल्स के खिालफ मुकाबले में भी उन्होंने यह कारनामा किया। आठ मैचों में यह चौथी बार है जब गुजरात की टीम ने अंतिम ओवरों में कम से कम 15 रन का लक्ष्य प्राप्त किया हो।

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर जीती सीरीज
रांची। कप्तान रोहित शर्मा की 55 रन और शुभमन गिल के नाबाद 52 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की मदद से चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है।

इससे पहले आज भारत ने कल के 40 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए पहले सत्र में 118 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिये थे। सुबह यशस्वी जयसवाल 37 रन बनाकर आउट हुये। उन्हें रूट ने एंडरसन के हाथों कैच आउट कराया। उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा को हार्टली ने फोक्स के हाथों कैच आउट कराकर भारत को दूसरा झटका दिया। रोहित ने 81 गेंदों में 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और जबकि रजत पाटीदार की खराब फार्म का सिलसिला जारी और वह शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गये है। लंच के समय भारत को जीत के लिए 74 रनों की दरकार थी। शुभमन गिल 18 और रविंद्र जडेजा तीन रन बनाकर क्रीज पर थे।

दूसरे सत्र की शुरुआत में एक बार भी भारतीय पारी उस समय लडख़ड़ा गई थी जब बशीर ने रवींद्र जडेजा चार रन पर अपना शिकार बनाने के बाद सरफराज खान शून्य पर आउट पवेलियन भेज दिया था। भारत 120 के स्कोर पर अपने दो बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये थे। ऐसा लगने लगा था कि भारत मुश्किल में है ऐसे समय में ध्रुव जुरेल ने शुभमन गिल के साथ जुझारू पारी खेलते हुए भारत को संकट से उबारा। दोनों बल्लेबाजों के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 124 गेंदों में नाबाद 52 रन और जुरेल ने 77 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाये।

इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने तीन विकेट लिए। जो रूट और टॉम हार्टली ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया है। भारत ने पहली पारी में ध्रुव जुरेल 90 रन के जोरदार संघर्ष के बाद चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को रविचंद्रन अश्विन ( 51 रन पर पांच विकेट) और कुलदीप यादव (22 रन पर चार विकेट) की गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन पर सिमट गयी।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाये थे जिसके जवाब में भारत पहली पारी में 307 रन बना सका था जिससे मेहमान टीम को पहली पारी में 46 रन की बढ़त मिली जबकि दूसरी पारी में यह बढ़त 191 रन की हो गयी। 192 रन के विजय लक्ष्य का पीछा करते हुये भारत ने दिन का खेल खत्म होने के समय अपनी दूसरी पारी में बगैर विकेट खोये 40 रन बना लिये थे। कप्तान रोहित शर्मा (24) और यशस्वी जायसवाल 16 रन बना कर क्रीज पर मौजूद थे।

इंग्लैंड की दूसरी पारी को सस्ते में समेटने के अश्विन और कुलदीप के अलावा रङ्क्षवद्र जडेजा (56 रन पर एक विकेट) की भूमिका अहम रही। जडेजा की सूझबूझ भरी गेंदबाजी से इंग्लैंड के गेंदबाज दवाब में नजर आये जिसका फायदा दूसरे छोर पर अश्विन और कुलदीप को मिला।

अश्विन ने भारतीय जमीन पर सबसे अधिक विकेट लेने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने भारत में खेले गये अपने 59 टेस्ट मैच में 354 विकेट लेकर यह नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भारतीय भूमि पर सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम था जिन्होंने 63 टेस्ट मैच में कुल 350 विकेट चटकाए थे। भारत ने दोनों छोर पर स्पिन अटैक कर पारी की आक्रामक शुरुआत की। बेन डकेट 15 रन ने तेज गति की पारी में दो चौके लगा कर भारत के स्पिन आक्रमण को तहस नहस करने की नाकाम कोशिश की जिसका खामियाजा उन्हे विकेट खोकर चुकाना पड़ा। अश्विन ने अगली ही इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया जब ओली पोप पगबाधा करार दिये गये।नंबर तीन के बल्लेबाज ने डीआरएस का विकल्प चुना, लेकिन रीप्ले में गेंद स्टंप्स से टकराती हुई दिखाई दे रही थी।

इंग्लैंड की दूसरी पारी में गिरावट को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी जैक क्रॉली 60 रन और जो रूट 11 रन पर थी। क्रॉली ने एक ओवर में तीन चौके लगाकर और फिर उसके अगले ओवर में एक और चौका लगाकर अश्विन को परेशान किया लेकिन चतुराई भरी गेंदबाजी करते रहे,नतीजन उन्हे जो रुट का कीमती विकेट मिला।

इंग्लिश ओपनर ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई क्योंकि कुलदीप ने उन्हें 60 रन पर क्लीन बोल्ड कर अपना पहला विकेट हासिल किया। लेग स्पिनर ने चाय के विश्राम से कुछ मिनट पहले कप्तान बेन स्टोक्स को आउट करके इंग्लैंड की मुश्किलों में इजाफा किया।

जॉनी ब्रेयस्टो 30 रन जडेजा की फिरकी में उलझ कर अपना विकेट गंवा बैठे। पुछल्ले बल्लेबाजों में बेन फोक्स 17 रन ने नये बल्लेबाज शोएब बशीर एक रन के साथ भारतीय स्पिन का कुछ देर तक सामना किया मगर अनुभवी अश्विन ने एक के बाद दोनों को चलता कर इंग्लैंड के लीड को 200 रन तक पहुंचाने के इरादे को नाकाम कर दिया था।

गावस्कर की शुभमन गिल को सलाह, कहा- टेस्ट में आक्रामकता पर रोक लगाएं
सेंचुरियन। अपने समय के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा टी-20 और एकदिवसीय क्रिकेट की तुलना में टेस्ट में अंतर होता है और इस प्रारूप में बेहतर करने के लिए शुभमन गिल को अपनी बल्लेबाजी की आक्रामकता पर अंकुश लगाना चाहिए।

गावस्कर ने कहा, ''मुझे लगता है कि गिल टेस्ट क्रिकेट में कुछ ज्यादा ही आक्रामक तरीके से खेल रहे हैं।" उन्होंने कहा कि जब आप टी-20 और एकदिवसीय क्रिकेट की तुलना में टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं तो इसमें थोड़ा अंतर होता है। अंतर गेंद में होता है।

उन्होंने कहा कि लाल गेंद हवा में और पिच के बाहर भी सफेद गेंद की तुलना में थोड़ी अधिक घूमती है। यह थोड़ी अधिक उछाल भी लेती है। उन्हें इसे ध्यान में रखना चाहिए।

गावस्कर ने कहा, ''शुभमन गिल ने अपने करियर की शुरुआत बहुत अच्छी की और हमने उनके शॉट्स की सराहना की। हम केवल उम्मीद कर सकते हैं कि वह अपनी फॉर्म में वापस आ जाएं।" उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि वह कड़ी मेहनत करेगा और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेगा।

उल्लेखनीय है कि गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में पहले टेस्ट में लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ा। जब वह दिन की शुरुआत में पहली पारी में नांद्रे बर्गर की एक वाइड डिलीवरी पर शॉट लगाने का प्रयास कर रहे तो उनका कैच पकड़ लिया गया था और जब उन्होंने दूसरी पारी में लाइन के पार खेलने की प्रयास किया तो मार्को जानसन ने उन्हें आउट कर दिया। तीसरे नंबर पर उनका स्कोर दो और 26 रहा था।

इस वर्ष गिल ने सफेद गेंद के प्रारूप में 63.36 के औसत और 105.45 के स्ट्राइक रेट से एकदिवसीय मुकाबलों में 1584 रन, वहीं टी-20 में 44.51 की औसत से 154.30 के स्ट्राइक रेट से 1202 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था।

ICC Rankings: शुभमन टॉप पर, विराट तीसरे नंबर पर पहुंचे
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में चौथे से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ताजा वनडे बैटिंग रैंकिंग के शीर्ष चार में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं।

शुभमन गिल पहले नंबर पर बरकरार हैं। विराट और रोहित को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। विराट चौथे से तीसरे नम्बर पर पहुंच गए हैं, जबकि रोहित पांचवें से चौथे नंबर पर आ गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को एक स्थान का फायदा हुआ है। वे 7वें से छठे नंबर पर आ गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को एक स्थान का नुकसान हुआ है।

गेंदबाजी में केशव महाराज शीर्ष पर
गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि भारत के मोहम्मद सिराज को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड तीसरे से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। भारत के मोहम्मद शमी टॉप-10 में आ गए हैं। वे दसवें नंबर पर हैं। रैंकिंग में टॉप-10 में चार भारतीय हैं, जिसमें शमी और सिराज के साथ चौथे नंबर पर जसप्रीत बुमराह और छठे नंबर पर कुलदीप यादव हैं। कुलदीप पांचवें से छठे नंबर पर फिसले हैं, जिनके रेटिंग पॉइंट्स (667) अफगानिस्तान के राशिद खान के बराबर हैं। वहीं पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी 10वें से 9वें नंबर पर आ गए हैं।

ऑलराउंडर में शाकिब टॉप पर
आॅलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन टॉप पर हैं। मोहम्मद नबी का दूसरा स्थान है और सिकंदर रजा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान ऑलराउंडर रैंकिंग में भी चौथे स्थान पर हैं। टॉप-10 में रविन्द्र जडेजा इकलौते भारतीय हैं, उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ और वे अब 9वें से 10वें नंबर पर आ गए हैं।

शीर्ष 10 बल्लेबाज
खिलाड़ी    देश    पॉइंट्स
शुभमन गिल    भारत    826
बाबर आजम    पाकिस्तान    824
विराट कोहली    भारत    791
रोहित शर्मा    भारत    769
क्विंटन डिकॉक    द. अफ्रीका    760
डेरिल मिचेल    न्यूजीलैंड    750
डेविड वार्नर    आस्ट्रेलिया    745
रासी वान डेर डुसेन    द. अफ्रीका    735
हैरी टेक्टर    आयरलैंड    729
डेविड मलान    इंग्लैंड    729

शीर्ष 10 गेंदबाज
खिलाड़ी    देश    पॉइंट्स
केशव महाराज    द. अफ्रीका    741
जोश हेजलवुड    आस्ट्रेलिया    703
मोहम्मद सिराज    भारत    669
जसप्रीत बुमराह    भारत    685
एडम जम्पा    आस्ट्रेलिया    675
राशिद खान    अफगानिस्तान    667
कुलदीप यादव    भारत    667
ट्रेंट बोल्ट    न्यूजीलैंड    663
शाहीन अफरीदी    पाकिस्तान    650
मोहम्मद शमी    भारत    648

ICC Rankings: गिल बल्लेबाजी में और सिराज गेंदबाजी में शीर्ष रैकिंग में पहुंचे
दुबई। भारत के दिग्गज बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा रैकिंग में शीर्ष पर पहुंच गये।

भारत के शुभमन गिल ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पछाड़ते हुए 830 अंक के साथ पहली रैकिंग हासिल की है। विराट कोहली भी अब चौथे नंबर पर और रोहित शर्मा छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं मोहम्मद सिराज को 709 अंक के साथ एकदिवसीय गेंदबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान पहुंच गये है। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज 694 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

आईसीसी की ताजा एकदिवसीय रैंकिंग में शुभमल गिल के बाद, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम 824 अंक के साथ दूसरे स्थान पर आ गये हैं। तीसरे नंबर पर 771 अंकों के दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटिंन डीकॉक है। जबकि विराट कोहली 770 अंकों के साथ इस वर्ल्ड कप में 500 से ज्यादा रन बनाकर आईसीसी वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाते हुए रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ते हुए चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह डीकॉक से सिर्फ एक अंक पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 743 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा 739 अंक हैं।

श्रेयस अय्यर ने 17 स्थान की छलांग लगाते हुए 18वें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा पिछले दो मैचों में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले पाकिस्तान ओपनर फखर जमां तीन स्थानों की छलांग के साथ 11वें स्थान पर आ गए हैं। साथ ही अफगानिस्तान के सलामी इब्राहिम जादरान ने छह स्थानों की छलांग लगाई और 12वें स्थान पर पहुंच गए।

गेंदबाजी रैकिंग में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा हैं। चौथे स्थान पर भारत के कुलदीप यादव हैं। वहीं शाहीन शाह अफरीदी अब नंबर एक से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। कुलदीप और शाहीन के बीच तीन अंक का अंतर है।

ICC Rankings: बल्लेबाजी रैकिंग में शीर्ष पर पहुंच सकते है गिल
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की जारी ताजा रैकिंग के अनुसार भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल विश्वकप 2023 के आगामी मुकाबले में बेहरीन प्रदर्शन कर पहले स्थान पर पहुंच सकते है। वह फिलहाल ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है।

मौजूदा विश्वकप के पांच मैचों में 354 रन, तीन अर्धशतक और एक शतक बनाकर शानदार फार्म में चले रहे विराट कोहली को बुधवार को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में नुकसान हुआ है। इसके अलावा बाबर आजम को भी अंकों का नुकसान भुगतना पड़ा है लेकिन वह रैकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। शुभमन गिल 823 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए है। जबकि बाबर के 829 अंक है।

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर शानदार शतक के बावजूद रैकिंग में नीचे आ गए हैं। वहीं लगातार बल्ले से धूम मचाने वाले हेनरिक क्लासेन ने सात स्थान की जबरदस्त छलांग लगाते हुए 11वें से चौथे स्थान पर आ गए हैं। विराट और वॉर्नर दोनों के 747 अंक के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। वहीं वल्र्ड कप 2023 में तीन शतक लगा चुके क्विंटन डी कॉक छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं।

रविवार को भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले अगर गिल का बल्ला चला और उधर बाबर आजम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्लॉप हुए तो गिल रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बन सकते हैं। दोनों के बीच अब छह अंकों का अंतर है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अपनी शानदार फार्म के कारण एक स्थान का फायदा हुआ है। वह 9वें से 8वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

गेंदबाजी में हेजलवुड है शीर्ष पर

गेंदबाजों की शीर्ष 10 सूची में जोश हेजलवुड शीर्ष पर है जबकि मोहम्मद सिराज दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। केशव महाराज को सबसे अधिक फायदा हुआ और वह आठवें से तीसरे स्थान पर आ गए। कुलदीप यादव नौवें स्थान पर बने हुए हैं। ऑलराउंडर्स की सूची में हार्दिक पांड्या नौवें स्थान पर बने हैं। वहीं रवींद्र जडेजा स्कॉटलैंड के खिलाड़ी मैथ्यू माट के साथ संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर हैं।

अफगानिस्तान के साथ मैच में नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
मुंबई। बीमारी से जूझ रहे भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि दाएं हाथ के बल्लेबाज गिल चेन्नई में ही रहेंगे और मेजबान टीम के विश्व कप के अगले  मैच के लिए दिल्ली नहीं जायेंगे।

बयान में कहा गया है, भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल नौ अक्टूबर को टीम के साथ दिल्ली नहीं जाएंगे।

बीमारी के कारण सलामी बल्लेबाज चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुये पहले मुकाबले में नहीं खेल पाये थे। वह 11 अक्टूबर को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ अगले मैच में भी नहीं खेलेंगे।

गिल हाल के दिनों में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले एकदिवसीय खिलाड़यिों में से एक रहे हैं और उन्होंने एकदिवसीय बल्लेबाज रैंङ्क्षकग में सुधार किया है और अब वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

गिल की अनुपस्थिति में साथी युवा खिलाड़ी ईशान किशन को भारत के बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष पर कप्तान रोहित शर्मा के साथ साझेदारी करने का एक और मौका मिल सकता है।

IND vs AUS: शुभमन को बुखार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल
नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बुखार से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनका आठ अक्टूबर को चेन्नई में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में खेलना मुश्किल है। बुखार की वजह से शुभमन बुधवार और गुरूवार को अभ्यास के लिए नहीं आए थे। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि शुभमन को फ्लू से अधिक कुछ ना हो। बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी और जांच कर रही है, हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं। शुभमन 72 की औसत और 105 के स्ट्राइक रेट के साथ इस वर्ष एकदिवसीय मैचों में 1230 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछले चार एकदिवसीय मुकाबले में उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक बनाया है, जिसमें से दो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही आए हैं।

शुभमन अगर रविवार के मैच में उपलब्ध नहीं होते हैं तो ऐसी स्थिति में उनकी जगह कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन सलामी बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। किशन के नाम भी पिछले पांच एकदिवसीय मैचों में तीन अर्धशतक हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में नंबर 5 पर आते हुए 82 रन की शानदार पारी खेली थी।

IND vs AUS 2nd ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच का मजा बारिश ने किरकिरा कर दिया है। बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की। बारिश के कारण खेल रुकने पर भारत एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बना चुका था। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।

Live Update:

- ऑस्ट्रेलिया की टीम 217 पर ऑल आउट हो गई। जड़ेजा और अश्विन ने तीन तीन विकेट लिए।

-ऑस्ट्रेलिया को बारिश की वजह से 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य मिला।

-यादव ने 37 गेंद पर 72 रन की पारी खेली। भारत ने ऑस्ट्रलिया को 400 रन का टारगेट दिया।

-48 ओवर के बाद भारत 384/5

-यादव केवल 29 गेंद पर 63 रन बना चुके हैं। वे 5 छक्के लगा चुके हैं।

-राहुल 52 रन की कप्तानी पारी खेलकर आउट

-37.3 ओवर के बाद भारत 275/3

-अय्यर के बाद गिल (104) भी शतक बनाकर आउट हो गए। फिलहाल राहुल और किशन क्रीज पर मौजूद है।

-34 ओवर के बाद भारत 235/2

-गिल ने 92 गेंद पर सेंचुरी बनाई। ये उनके करियर की छठीं सेंचुरी है।

-31 ओवर के बाद भारत 216/2

-नॉट आउट होने के 2 गेंद बाद ही लंबा शॉट मारने के चक्कर में अय्यर कैच आउट

-शतक मारते ही अय्यर ने गेंदबाज एबॉट को कैच थमा दिया लेकिन गेंद जमीन से टच होने के चलते उन्हें नॉट आउट करार दिया।

-अय्यर ने 86 गेंद पर शतक बनाया। वे अब तक 10 चौके और 3 छक्के मार चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की हालत पतली।

-गिल 92 और अय्यर 94 पर नाबाद। 29 ओवर के बाद भारत 202/1

-26 ओवर के बाद भारत 190/1

-24.3 ओवर के बाद भारत 184/1...गिल और अय्यर दोनों 84 रन पर नाबाद

-अय्यर 74 और गिल 69 पर खेल रहे है। अय्यर 3 छक्के मार चुके हैं।

-दोनों खिलाड़ी बड़ी तेजी से रन बना रहे है। 19.3 ओवर में ही भारत ने 150 रन पूरे कर लिए है

- गिल के बाद अय्यर ने भी गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का मारकर फिफ्टी बनाई। 16 ओवर के बाद भारत 128/1

-गिल ने 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर फिफ्टी मार दी। गिल अभी तक 4 छक्के मार चुके हैं।

-12 ओवर के बाद भारत 96/1

-गिल (46) और अय्यर (40) दोनों ही अर्धशतक बनाने की ओर।

-बारिश रुकने के बाद खिलाड़ी मैदान पर आ चुके हैं।

-शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर टिके हैं

-इंदौर में बारिश रुक गई है। मैदान से कवर हटा लिए गए है। जल्द शुरु होगा खेल

-ऑस्ट्रेलिया की ओर जॉश हेजलवुड ने एक विकेट लिया है। उन्होंने गायकवाड़ को 8 रन पर चलता किया

-16 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा

भारत की प्लेइंग 11
भारत: शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, शॉन एबॉट, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड, स्पेंसर जॉनसन।