jio hotstar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी फिल्म केसरी चैप्टर 2 : अक्षय कुमार ने सी.शंकरण का निभाया किरदार
मुंबई। धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव द्वारा निर्मित और करण सिंह त्यागी निर्देशित फिल्म केसरी चैप्टर 2 13 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे जैसे सितारों से सजी फिल्म केसरी चैप्टर 2 ,13 जून से जियोहॉटस्टार पर विशेष रूप से स्ट्रीम होगी। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव में हीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी द्वारा निर्मित यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी वकील सी शंकरन नायर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने ताकतवर ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घसीटा था। वह इस सच्चाई को उजागर करना चाहते थे कि यह हत्याकांड एक जानबूझकर किया गया नरसंहार था। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सी.शंकरण का किरदार निभाया है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ता है। वहीं आर माधवन वकील नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं जबकि अनन्या पांडे ने वकील दिलरीत गिल का किरदार निभाया है।

अक्षय कुमार ने कहा केसरी चैप्टर 2 एक असाधारण व्यक्ति की कहानी है, जिसने इतिहास के सबसे काले क्षणों में से पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सब कुछ जोखिम में डालते हुए एक साम्राज्य के खिलाफ खड़ा होना चुना। सी. शंकरन नायर का किरदार निभाना एक बेहद विनम्र अनुभव था, यह याद दिलाता है कि कैसे साहस और द्दढ़ विश्वास सबसे शक्तिशाली शक्तियों को भी हिला सकते हैं। यह फिल्म सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है। यह सच्चाई, प्रतिरोध और भारत की भावना को श्रद्धांजलि है। मुझे गर्व है कि सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद यह शक्तिशाली कहानी अब और भी अधिक दर्शकों तक पहुँचेगी क्योंकि यह 13 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। आर. माधवन ने कहा, केसरी चैप्टर 2 सिर्फ एक फिल्म से कहीं अधिक है। मैं दर्शकों को 13 जून से जियोहॉटस्टार पर इस कोर्टरूम को देखने के लिए उत्साहित हूं।

जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, शो की टीवी पर होने जा रही वापसी
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्मकार एकता आर कपूर का सुपरहिट शो ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ अब जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। भारत के सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में शामिल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 20-भाग की मिनी मूवी सीरीज के रूप में जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। तीन घंटे की मिनी फिल्म हर शुक्रवार को जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगी।

निर्माता एकता कपूर ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा- जब हमने दो दशक पहले ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ बनाई थी, तब हमने कभी नहीं सोचा था कि यह भारत की टेलीविजन विरासत का इतना बड़ा हिस्सा बन जाएगा। ‘तुलसी का सफर’ के जरिए हमारा उद्देश्य उस विरासत को फिर से जीना और सेलिब्रेट करना है। उन सबसे दमदार पलों को एक ऐसे फॉर्मेट में पेश करना, जो आज के दर्शकों को नए नजरिए से अनुभव करने का मौका दे। यह उन किरदारों, भावनाओं और कहानियों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने दिलों को छू लिया था।

शो में अहम भूमिका निभाने वाले रोनित रॉय ने कहा- मैं उत्साहित हूं कि जियो हॉटस्टार इस टाइमलेस स्टोरी को नए और रचनात्मक तरीके से जीवंत करने जा रहा है। लोगों के दिलों के इतने करीब की कहानी को पुराने प्रशंसकों और नए दर्शकों से जुड़ते हुए देखना अछ्वुत है। मैं इसका हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

अमर उपाध्याय ने कहा- ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ : तुलसी का सफर’ के जरिए उस दुनिया में वापस जाना किसी पुराने फोटो एल्बम को पलटने जैसा है, यह रीक्रिएट करने के बारे में नहीं है, बल्कि उन पलों को फिर से जीने के बारे में है, जिसने इतने सारे दिलों पर छाप छोड़ी।

‘कुल : द लिगेसी ऑफ द रायसिंह्स’ का ट्रेलर रिलीज, राजसी बीकानेर की रहस्यमयी और भयावह पृष्ठभूमि पर आधारित
मुंबई। बालाजी डिजिटल निर्मित, एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रस्तुत तथा साहिर रज़ा के निर्देशन में बनी सीरीज ‘कुल : द लिगेसी ऑफ द रायसिंह्स’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

राजसी बीकानेर की रहस्यमयी और भयावह पृष्ठभूमि पर आधारित ‘कुल’ एक बिखरे हुए शाही परिवार की जटिल दास्तान है, जब परिवार के मुखिया चंद्रप्रताप की उनके 60वें जन्मदिन पर रहस्यमय मौत हो जाती है, तो महल साजिशों, धोखेबाजी और लंबे समय से दफन राजों का अड्डा बन जाता है। साहिर रज़ा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में निम्रत कौर, रिद्धि डोगरा और अमोल पाराशर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इंद्राणी रायसिंह का किरदार निभा रहीं निम्रत कौर ने कहा- ‘इंद्राणी’ शांत पानी के नीचे छिपे तूफान जैसी है। ‘कुल’ ने मुझे एक ऐसी महिला का किरदार निभाने का मौका दिया है, जिसकी ताकत उसकी चुप्पी में झलकती है और जिसकी वफादारी में गहरी आग है। यह कहानी बिना किसी हिचक के आगे बढ़ती है और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। ‘कुल’ सिनेमा के जरिए बेहतरीन कहानी कहने का उदाहरण है और जियोहॉटस्टार पर इसका प्रसारण इसे सही मंच देता है।

काव्या रायसिंह की भूमिका निभाने वाली रिद्धि डोगरा ने कहा- ‘काव्या’ एक ढहती विरासत का बोझ अपने कंधों पर उठाए हुए है। वह महत्वाकांक्षी और उत्साही है, लेकिन भीतर से बेहद डरी हुई भी। शूटिंग के दौरान कई बार ऐसा लगा कि उसके बचपन के जख्म मेरी अपनी भावनाओं तक पहुंच रहे हैं। काव्या का संघर्ष, उसका हर हाल में दिखने और मायने रखने की चाह मुझसे काफी अलग है, लेकिन उसे निभाना एक जबरदस्त अनुभव था। इस भूमिका ने मुझे हर तरह से आगे बढ़ाया और अब मैं बेसब्री से चाहती हूं कि दुनिया इसे देखे।

अभिमन्यु रायसिंह के किरदार में नजर आने वाले अमोल पाराशर ने कहा- मेरा किरदार आकर्षण में लिपटा एक अव्यवस्थित व्यक्तित्व है। वह नाजुक भी है, गुस्सैल भी, खुद पर अधिकार जताने वाला भी, लेकिन कहीं न कहीं आप उससे जुड़ाव महसूस करते हैं। कुछ द्दश्य इतने भावुक कर देने वाले थे कि उनसे उबरना आसान नहीं था, जब मुझे पता चला कि इसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं और यह जियोहॉटस्टार पर आएगी, तो मैं बेहद खुश था। यह कहानी साहसी है, नई है और अब तक देखी किसी भी कहानी से अलग है। स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर, निम्रत ने हमेशा मुझे प्रभावित किया है और इंद्राणी के किरदार में उन्हें देखना एक और बड़ी प्रेरणा रहा। ‘कुल : द लिगेसी ऑफ द रायसिंह्स’ 2 मई से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ जिओहॉटस्टार पर हुई स्ट्रीम, ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार
मुंबई। कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ जिओहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ एक मजेदार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो जिओहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें एक आदमी की जिंदगी में उलझन, हंसी और ड्रामा सब कुछ है। कहानी में गलत जगह रखी अंगूठियां, भूलने की बीमारी और ढेर सारी गलतफहमियां इस फिल्म को हंसी का रोलर कोस्टर बनाती हैं। वाशु भगनानी और पूजा फिल्म्स ने इसे बनाया है और मुदस्सर अजीज़ इसके निर्देशक हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडणेकर, रकुल प्रीत सिंह, हर्ष गुजराल, डिनो मोरिया और आदित्य सियाल जैसे कलाकार हैं।

इस फिल्म में अंकुर (अर्जुन) की कहानी दिखाई गई है, जो आखिरकार पुरानी जिन्दगी से आजाद होकर अपनी कॉलेज क्रश अंतरा (रकुल प्रीत सिंह) को प्रपोज करना चाहता है, लेकिन उसकी एक्स-वाइफ, प्रभलीन (भूमि पेडणेकर) उसकी जिन्दगी में लौट आती है और उसे एम्नेसिया है। वह अंकुर के साथ अपने रिश्ते को दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रही है।

‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ के निर्देशक मुदस्सर अजीज़ ने बताया- इस फिल्म में दिल टूटने, हंसी और समझदारी को बहुत ही अनोखे तरीके से दिखाया गया है। हमने एक जटिल भावनात्मक स्थिति को लिया और उसमें ढेर सारी उलझनें डाल दीं। इस फिल्म को बनाना बहुत मजेदार था। हम जियोहॉटस्टार के साथ इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।

अंकुर की भूमिका निभा रहे अर्जुन कपूर ने कहा- अंकुर का किरदार दर्शकों को ‘की एंड का’ और ‘2 स्टेट्स‘ से पसंद है। इस फिल्म में वह अपने अतीत और वर्तमान के बीच मजेदार तरीके से उलझ जाता है। कॉमेडी में इतनी पागलपन के साथ भावनात्मक गहराई कम ही देखने को मिलती है। यह एक शानदार लव ट्रायंगल है। रकुल, भूमि, हर्ष और मुझे इसकी शूटिंग में बहुत मजा आया। अब यह फिल्म जिओ हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है और मैं उन लोगों का रिस्पॉन्स देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिन्होंने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा।

रकुल प्रीत सिंह ने कहा- अंतरा एक संवेदनशील और संतुलित लड़की है, जो इस पागलपन के बीच फंस जाती है। मजा तब आता है, जब वह बिगड़े हालात को संभालने की कोशिश करती है। ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मिश्रण है। यह परेशान करने वाले, अजीब, लेकिन मजेदार पलों से भरा सफर है। इसकी शूटिंग में मुझे बहुत मजा आया और सभी कलाकारों व क्रू के साथ काम करना मेरी सबसे अच्छी यादों में रहेगा।

भूमि पेडणेकर ने कहा- प्रभलीन बहुत मूडी है! उसे समझना मुश्किल है और वह इतनी मजेदार है कि एक एक्टर के लिए यह किरदार बिल्कुल नया अनुभव था। यह रोल मस्ती से भरा था और मुदस्सर सर ने शानदार तरीके से मुझे गाइड किया। अर्जुन, रकुल और बाकी टीम के साथ काम करने में बहुत मजा आया। मैं उत्साहित हूं कि अब जिओ हॉटस्टार पर ज्यादा लोग इसे देख पाएंगे।

खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ की स्ट्रीमिंग हुई जियोहॉटस्टार पर शुरू
मुंबई। खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ की स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर शुरू हो गई है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी और एजीएस एंटरटेनमेंट और फैंटम स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘लवयापा’ दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित रोमांटिक ड्रामा है। खुशी कपूर और जुनैद खान की दमदार केमिस्ट्री से सजी यह फिल्म डिजिटल युग में रिश्तों की जटिलताओं, विश्वास और सच्चाई की कहानी को मनोरंजक अंदाज में पेश करती है। यह फिल्म 2022 की तमिल ब्लॉकबस्टर ‘लव टूडे’ का हिंदी रूपांतरण है। इस फिल्म मेेंं खुशी कपूर और जुनैद खान के साथ ग्रुशा कपूर, आशुतोष राणा, तनविका परलीकर, कीकू शारदा, आदित्य कुलश्रेष्ठ और निखिल मेहता की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।

निर्देशक अद्वैत चंदन ने कहा- हम सब सोचते हैं कि हमें प्यार हो गया है, लेकिन फिर हो जाता है ‘लवयापा’! यह एक युवा कपल की ग्रोथ की कहानी है और इसे बनाना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था। अब जब यह जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है, तो मैं चाहता हूं कि इसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखें।

जुनैद खान ने कहा- यह स्क्रिप्ट मेरे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर थी और मुझे एक अभिनेता के रूप में विकसित होने में मदद मिली। ‘लवयापा’ में विश्वास, ईमानदारी और प्यार जैसे शाश्वत विषयों को बहुत ही प्रासंगिक तरीके से दिखाया गया है। मुझे खुशी है कि अब यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर है और मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखें।

खुशी कपूर ने कहा- जब अद्वैत ने पहली बार स्क्रिप्ट सुनाई थी, तो मुझे तुरंत इससे जुड़ाव महसूस हुआ। यह एक चटपटी, गड़बड़झाले वाली और बेहद दिलचस्प लव स्टोरी है, जिसमें मजेदार गाने भी हैं। कलाकारों और टीम के साथ काम करके मुझे बहुत आनंद आया। अब जब फिल्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है, तो मैं चाहती हूं कि हर कोई इसे देखे और एंजॉय करे।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार ने किया 10 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार
मुंबई। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार ने 10 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है। जियोस्टार में डिजिटल के सीईओ किरण मणि ने कहा हम हमेशा से मानते रहे हैं कि बेहतरीन मनोरंजन सबके लिए सुलभ होना चाहिए। 10 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार करना इसी सोच की सफलता है। नवाचार और विस्तार की इस यात्रा में हमारा ध्यान लगातार इस बात पर केंद्रित है कि हम स्ट्रीमिंग के भविष्य को आकार दें, उसे और अधिक सुलभ बनाएं और देशभर की अरबों स्क्रीन के लिए असीम संभावनाएं खोलें।

प्रमुख दूरसंचार कंपनियों के साथ मजबूत भागीदारी ने जियोहॉटस्टार मंच को देशभर में सबके लिए सुलभ बना दिया है और कंटेंट देखने के तरीके में नए मानक तय किए हैं। जियोहॉटस्टार ने आईसीसी के टूर्नामेंट्स, आईपीएल या महिला प्रीमियर लीग को दर्शकों के सामने स्ट्रीमिंग के अनुभव को हर स्तर से जोड़ा है। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के जरिये जमीनी क्रिकेट को मंच देने से लेकर प्रीमियर लीग और विम्बलडन जैसे वैश्विक खेल आयोजनों तक और प्रो कबड्डी व आईएसएल जैसी घरेलू लीगों को नई पहचान देने तक, जियोहॉटस्टार हर खेलप्रेमी के लिए खास अनुभव लेकर आया है।