temperature - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गर्मी ने दिखाए तेवर : राहत के लिए भालू खा रहा आइसक्रीम, तापमान 42°C के करीब
जयपुर। राज्य में गर्मी के तेवर कड़े होने लगे हैं। दोपहर के समय घर से निकलना मुश्किल होने लगा है।

लोग घरों से बाहर निकलते समय पूरी तरह सिर को ढककर निकलने लगे हैं। हालांकि, प्रदेश के कुछेक हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछेक जगह आसमान में बादल छाए रहे। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 40.5 और रात का तापमान 27.5 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के कोटा में दिन का तापमान 42.1, चूरू में 42.0 डिग्री दर्ज हुआ है। जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में गर्मी से राहत पाने के लिए भालू आइसक्रीम का आनंद लेता हुए दिखाई दिया।

तापमान बढ़ोतरी के साथ ही गहराया पेयजल संकट, शहर और गांव में टैंकरों की बड़ी डिमांड
जयपुर। प्रदेश में तापमान में एकदम से बढ़ोतरी के साथ ही पीने के पानी का संकट की बढ़ने लगा है। गांव व  शहरों में टैंकरों की डिमांड बढ़ने लगी है। 40 से अधिक शहरों और 6000 गांव में टैंकरों से पीने के पानी की आपूर्ति की जा रही है। जलदाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार आने वाले 15 दिन तक पेयजल की डिमांड और बढ़ सकती है। ऐसे में विभाग स्तर पर पीने का पानी मुहैया करवाने के लिए फील्ड में तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ताकि किसी भी स्थान पर पीने के पानी की समस्या आने के साथ ही उसका तुरंत समाधान किया जाए।

राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार जिलों के लिए आवंटित किए गए आवश्यक डिमांड राशि को भी आपात स्थिति में खर्च किया जा सकेगा ताकि लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाया जा सके।

बढ़ता तापमान जिंदगी के लिए बड़ा खतरा
धरती का बढ़ता तापमान जहां पेड़ पौधों, फसलों, पशु-पक्षियों के लिए संकट का सबब बन रहा है, वह इंसान का चैन ही नहीं चुरा रहा है, उसकी नींद भी उड़ा रहा है, उसका तनाव बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाह रहा है, वहीं वह मां की कोख में पल रही जिंदगी के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है। असलियत यह है कि बीते दो दशकों में बढ़ते तापमान ने इंसान की हर साल औसतन 44 घंटे की नींद उड़ा दी है। यही नहीं वह मां की कोख में पल रही जिंदगी के लिए भी बड़ा खतरा बन रहा है। दुनिया के शोध-अधययन इसके जीते-जागते सबूत हैं। अध्ययन में पाया गया कि हर साल तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के कारण 10 हजार से ज्यादा लोगों ने पर्याप्त नींद की कमी महसूस की। यह स्थिति उच्च आय वाले देशों अमेरिका के अलावा एशिया महाद्वीप में अधिकाधिक मात्रा में पायी गई है। चूंकि इंसान का दिमाग गर्मी के प्रति बेहद संवेदनशील होता है, इसलिए गर्मी बढ़ने के साथ ही तनाव के तंत्र को भी जल्दी से सक्रिय कर देता है। यह स्थिति अच्छी नींद के लिए अनुकूल नहीं है, साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है।

शरीर में ज्यादा पसीना आने पर हमें अतिरिक्त पानी की जरूरत होती है। लू की स्थिति में हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे नींद प्रभावित होती है। इसलिए बेहतर नींद के लिए शरीर के तापमान को कम रखना बेहद जरूरी होता है। शहरी वातावरण में बढ़ती गर्मी में शरीर के तापमान को नियंत्रित करना आसान नहीं है। यह सर्वविदित सत्य है कि मां बनना एक महिला के लिए जीवन का वह सुखद अनुभव है, जिसका वर्णन असंभव है। जलवायु परिवर्तन से बढ़ती गर्मी अब गर्भवती महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो रही है। गौरतलब है कि गर्भवती महिलाओं के शरीर में इस दौरान कई बदलाव होते हैं। जैसे -जैसे गर्भावस्था आगे बढ़ती है, बढ़ता बच्चा लंग्स और ब्लड वैसल्स समेत शरीर के कई अंदरूनी अंगों पर दबाव डालता है। इससे गहरी सांस लेना या ब्लड फ्लो ठीक रखना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान उनके शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है तथा शरीर में अंदरूनी गर्मी ज्यादा बढ़ जाती है। गर्मी बढ़ने से गर्भवती महिलाओं को पसीना ज्यादा आता है, जिससे डिहाईड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में चक्कर आना, बेहद थकान महसूस करना और गंभीर स्थिति में समय पूर्व प्रसव भी हो जाता है। इस वजह से वे गर्मी के प्रति काफी संवेदनशील होती हैं।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि गर्भावस्था के लिए खतरनाक गर्मी वाले दिनों के चलते प्रीटर्म डिलीवरी के मामले अब काफी बढ़ गए हैं। कारण पिछले पांच सालों में दुनिया के 90 फीसदी देशों में गर्भावस्था के लिए खतरनाक गर्म दिनों की संख्या दोगुनी हो गई है। यह केवल मौसमी बदलाव नहीं है, बल्कि यह हमारी नीतियों, हमारे ऊर्जा स्रोतों के साथ-साथ हमारी लापरवाही का नतीजा है। हकीकत में गर्म दिनों में बढ़ोतरी की अहम वजह कोयला, तेल और गैस जैसे जीवाश्म ईंधन का बहुतायत में जलना है। क्लाइमेट सेंट्रल की ताजा रिपोर्ट में साल 2020 से 2024 के बीच दुनिया के 247 देशों और 940 शहरों के तापमान के विश्लेषण में खुलासा हुआ कि औसतन हर साल ऐसे कुछ दिन होते हैं, जब तापमान अपने इतिहास के 95 फीसदी से ज्यादा होता है। ये दिन गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे अधिक खतरनाक होते हैं। इन दिनों को ’हीट रिस्क डे’ कहा जाता है। यही नहीं हाई ब्लड प्रैशर, जेस्टेशनल डाइबिटीज, अत्याधिक थकान, अस्पताल में अचानक भर्ती करने की नौबत आ सकती है और गर्भ में ही बच्चे की मौत तक हो सकती है। यही नहीं समय पूर्व डिलीवरी जैसी स्थिति भी पैदा हो जाती है। इसके अलावा यदि गर्भवती महिला प्रदूषित हवा में सांस लेती है, तो प्रदूषित हवा में मौजूद बारीक कण गर्भवती महिला के फेफड़ों और हृदय पर गंभीर प्रभाव डालते हैं, जिससे गर्भस्थ शिशु का दिमागी विकास प्रभावित हो सकता है, जिसका असर महिला के शरीर पर जिंदगीभर बना रहता है।

अगर गर्भवती महिला के शरीर का तापमान 10 मिनट से ज्यादा 102 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाता है तो उसे हीट स्ट्रोक और हीट थकावट होने का खतरा होता है। ऐसे में गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु को बचाना बेहद जरूरी होता है। गर्भवती महिला के लिए जरूरी है वह सीधी धूप से बचें, अधिक समय घर पर ही ठंडे स्थान पर रहे। कूलर व एसी का उपयोग करें। गर्म मौसम के दौरान अधिक समय आराम करें। डिहाईड्रेशन न हो, इसलिए खूब पानी पिएं, नारियल पानी और नींबू पानी का अत्याधिक इस्तेमाल करें। पौष्टिक ताजा हल्का भोजन लें, जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। ढीले कपड़े पहनें और जरूरी हो तो धीमी गति से चलें। मौजूदा हालात में चरम गर्मी गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है। यदि हमें अपनी आने वाली नस्लों को सुरक्षित रखना है तो जीवाश्म ईंधन को जलाना बंद करना होगा। गर्भावस्था के दौरान एक दिन की जानलेवा गर्मी बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। अब भी समय है। अगर धरती को बचाना है तो जलवायु प्रणाली में हो रहे बदलावों को समझने और उसका माकूल जबाव देने के लिए सतत निगरानी बेहद जरूरी है।

-ज्ञानेन्द्र रावत
यह लेखक के अपने विचार हैं।

जयपुर में पारा 43 डिग्री पहुंचा : आसमान से बरस रही आग, आठ जिलों में पारा 45 डिग्री के नजदीक
जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। पारा भी 46 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गंगानगर में पारा 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री रहा। वहीं चूरू में 45.6 और बीकानेर में 45.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अधिकांश सीमावर्ती जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में इन जिलों में गर्मी से हाल बेहाल हो गया है।

जयपुर में सड़कों पर पानी का छिड़काव
राजधानी जयपुर में भी आसमान से मानो आग बरस रही है। लू और भीषण गर्मी से राजधानी जयपुर के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम ग्रेटर की ओर से सड़कों पर भी पानी का छिड़काव कर राहत दी जा रही है। शुक्रवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया।

तीन-चार दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। बीकानेर, गंगानगर जिलों में 16 से 20 मई तक अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री रह सकता है।  राज्य के उत्तरी भागों में 19-20  मई को छुटपुट स्थानों पर दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश आंधी दर्ज होने की संभावना है।

भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद : 21 जिलों में अंधड़- बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
जयपुर। प्रदेश में जारी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार देर रात प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर आगामी दिनों में जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित 21 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग में बारिश की संभावना है। वहीं 2 और 3 मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। 4 से 7 मई तक भी आंधी-बारिश का दौर कुछ इलाकों में जारी रह सकता है।

इस दौरान तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश और आंधी के कारण न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि वातावरण में नमी भी बढ़ेगी, जिससे गर्मी का असर कम होगा। आज राज्य में कहीं कहीं पर मेघगर्जन / वज्रपात और धूलभरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। जयपुर , अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभाग में मौसम विभाग ने कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना जताई है। आगामी 48 घंटों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी : 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में भीषण और आग उगलती गर्मी का दौर जारी है। इसके चलते अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। सीमावर्ती जिलों में तो तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया है। हालांकि भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए आने वाले दो-तीन दिन कुछ राहत भरे हो सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 19 से 21 अप्रैल तक तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। केंद्र के अनुसार शनिवार से उत्तरी हवा का असर रहेगा। इस कारण दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, शुक्रवार को भीषण गर्मी का असर रहेगा।

वहीं 18 अप्रैल को 9 जिलों में लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल के लिए राज्य के 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

तापमान बढ़ा रहीं हैं ग्रीन हाउस गैसें
उत्तर भारत में गर्मी अभी से कहर बरसाने लगी है, जबकि अभी अप्रैल माह की शुरुआत ही हुई है। पाठकों को बताता चलूं कि मौसम विभाग के मुताबिक, 6 अप्रैल से पारा बढ़ना शुरू हो चुका है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। हाल ही में दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के अलावा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा के शहरों में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। हाल ही में राजस्थान के बाड़मेर में गर्मी ने नए रिकॉर्ड बनाए और यहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल के पहले सप्ताह में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। यह सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक है, जो एक चिंताजनक स्थिति है। मौसम विभाग ने हाल ही में एक अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार 6-10 अप्रैल के दौरान गुजरात के कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी की स्थिति रहने की संभावना है। इस साल फरवरी भी काफी गर्म रही थी और अब देश के 21 शहरों में अधिकतम तापमान का 42 डिग्री तक पहुंचना एक चेतावनी है कि अगर हम अभी भी पर्यावरण के प्रति नहीं चेते और धरती का तापमान इसी तरह से ही बढ़ता रहा, तो ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय के एक अध्ययन के अनुसार, पूरी दुनिया को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। पिछले साल यानी कि वर्ष 2024 में भारत में वर्ष 1901 के बाद से सबसे गर्म वर्ष दर्ज किया गया था। वर्ष 2024 में औसत तापमान 25.75 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसने वर्ष 2016 के पिछले रिकॉर्ड को पार कर दिया था तथा यह बीते 123 साल के औसत से 0.65 डिग्री सेल्सियस अधिक था।वैश्विक तापमान में भी वृद्धि हुई, जिससे वर्ष 2024 वैश्विक स्तर पर सबसे गर्म वर्ष रहा। साल 2023 भी दुनिया का सबसे गर्म साल रहा था। वास्तव में, आज भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में जलवायु परिवर्तन बहुत ही तेजी से हो रहा है और जलवायु परिवर्तन के नतीजे जितने लगते हैं, उससे कहीं अधिक खतरनाक सिद्ध हो सकते हैं। दरअसल, जलवायु परिवर्तन में आज सबसे बड़ी भूमिका मनुष्य की ही है, क्यों कि आज धरती की आबादी लगातार बढ़ती चली जा रही है और आज भारत दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन चुका है।

मानव जनित कार्यों के कारण आज धरती का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि वर्ष 2024 के गर्म रहने के पीछे अल-नीनो प्रभाव भी है। यहां पाठकों को जानकारी देना चाहूंगा कि अल-नीनो एक प्राकृतिक घटना है, जिसके कारण भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में समुद्र का तापमान बढ़ जाता है। इससे हवाओं में बदलाव आता है और दुनिया भर के जलवायु पैटर्न पर बहुत असर पड़ता है। अल-नीनो के प्रभाव से दुनिया में सूखा व बाढ़ जैसी स्थितियां बन सकतीं हैं। फसल पैदावार पर भी प्रभाव पड़ता है तथा मौसम संबंधी आपदाएं बढ़ जाती हैं। आज धरती के तापमान के बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण ग्रीन हाउस गैसों का बढ़ता उत्सर्जन और मानवीय गतिविधियां ही हैं। वास्तव में, ग्रीन हाउस गैसें कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन मुख्यतया सूर्य के प्रकाश के लिए पारदर्शी होती हैं और पृथ्वी की सतह को गर्म करती हैं। वास्तव में, पृथ्वी की ग्रीनहाउस गैसें वायुमंडल की ऊष्मा को रोक लेती हैं तथा उसे अंतरिक्ष में जाने से रोकती हैं। इन गैसों की बढ़ी हुई सांद्रता इसके प्रभाव को बढ़ाती है, जिससे गर्मी स्थिर रहती है और वैश्विक तापमान में वृद्धि होती है।

कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस के जलने तथा वनों की कटाई से भी धरती का तापमान बढ़ रहा है। दूसरे शब्दों में कहें तो ऑटोमोबाइल और जीवाश्म ईंधन के अत्यधिक उपयोग से धरती पर कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है। इसके अतिरिक्त, खनन और पशु पालन जैसी गतिविधियां पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक हैं।  धरती का तापमान बढ़ता है तो समुद्र का जल स्तर बढ़ता है, महासागरों की अम्लीयता बढ़ती है, सूखे और हीटवेव की स्थितियां उत्पन्न होती हैं। वनों में आग लगने का संकट भी बढ़ता है। जैव-विविधता की हानि के साथ ही साथ जलवायु परिवर्तन भी होता है। ताजा अध्ययन ने यह चेतावनी दी है कि अगर धरती का औसत तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है, तो 40 फीसदी वैश्विक संपत्ति के नष्ट होने का खतरा है, जबकि अब तक के शोध 11 फीसदी नुकसान की ही बात कहते आए हैं।

सच तो यह है कि आज प्रकृति का संतुलन लगातार गड़बड़ा रहा है। प्राकृतिक संतुलन के गड़बड़ाने प्राकृतिक आपदाएं जन्म लेतीं हैं। मसलन भूस्खलन, अतिवृष्टि, अनावृष्टि तथा चरम मौसमी घटनाएं ऐसी ही प्राकृतिक आपदाओं के उदाहरण हैं। तापमान बढ़ता है, तो इसका असर फसल पैदावार पर भी पड़ता है, जल संकट की समस्या भी खड़ी हो जाती है। अंत में यही कहूंगा कि अब समय आ गया है कि धरती के बढ़ते तापमान को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।  धरती के पर्यावरण की रक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण और जरूरी है। इसके लिए हमें पौधारोपण और जल संरक्षण पर ध्यान देना होगा। पर्यावरण संरक्षण नीतियों का सही कार्यान्वयन बहुत ही जरूरी और आवश्यक है। सबसे बड़ी बात जागरूकता की है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पर्यावरण ही हमारी असली धरोहर है।

-सुनील कुमार महला
यह लेखक के अपने विचार हैं।

उत्तरी हवाओं से फिर गिरा तापमान : सुबह से ही चल रही धूल भरी सर्द हवाएं, 2 दिन रहेगा असर
जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर हवाओं ने अपना रुख बदला है। उत्तर भारत से चली ठंडी हवा ने राजस्थान के शहरों में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिया है। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में भी तापमान में 2 से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई, जिसके कारण इन शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले 2 दिन तापमान में थोड़ी और गिरावट होने की संभावना है। 1-2 अप्रैल से राज्य में हवा की दिशा बदलकर उत्तर से पश्चिमी हो जाएगी, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।

मौसम विज्ञान केन्द्र ने राजस्थान में अगले दो दिन उत्तरी हवाओं का असर रहने और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की ओर गिरावट होने की संभावना जताई है। 1-2 अप्रैल से राज्य में पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज होगी।