performance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने अधिसूचित प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों एवं मीडिया रिसर्च टीम के सदस्यों को प्रारंभिक रूप से छह माह की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि पर रखा है। इस अवधि के दौरान सभी चयनित सदस्यों को प्रत्येक माह आयोजित होने वाले पूरे दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा। साथ ही उनके कार्य प्रदर्शन की नियमित समीक्षा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के कम्युनिकेशन विभाग द्वारा की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस के मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया की, छह माह की परिवीक्षा अवधि के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का मूल्यांकन एआईसीसी के कम्युनिकेशन विभाग द्वारा किया जाएगा। समीक्षा के उपरांत चयनित व्यक्तियों को राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तर पर नियुक्ति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष के माध्यम से अनुशंसित किया जाएगा। इसी क्रम में 27 मई को एआईसीसी के कम्युनिकेशन विभाग ने पीसीसी को टैलेंट हंट प्रक्रिया में चयनित 30 उम्मीदवारों की सूची भेजी है। इनमें से आधे उम्मीदवार पहले से ही पीसीसी द्वारा अधिसूचित सूची में शामिल हैं। शेष 15 उम्मीदवारों के संबंध में एआईसीसी के कम्युनिकेशन विभाग के निर्देशानुसार पृष्ठभूमि सत्यापन (बैकग्राउंड वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इन उम्मीदवारों को भी छह माह की परिवीक्षा अवधि पर शामिल किया जाएगा। सिन्हा नें कहा की इस पहल का उद्देश्य संगठन की मीडिया एवं जनसंपर्क क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाना तथा योग्य एवं प्रशिक्षित प्रवक्ताओं का एक मजबूत समूह तैयार करना है।

स्वच्छता पखवाड़ा 2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे का शानदार प्रदर्शन, देशभर में मिला दूसरा स्थान और राष्ट्रीय सम्मान
जयपुर। भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे को देशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान स्वच्छता अभियान के दौरान व्यापक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने और प्रभावी परिणाम हासिल करने के लिए प्रदान किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि भारतीय रेलवे ने वर्ष 2025 में दसवां स्वच्छता पखवाड़ा पूरे उत्साह और सभी रेलवे प्रतिष्ठानों की सक्रिय भागीदारी के साथ मनाया। इस दौरान रेलवे परिसरों, स्टेशनों और कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ-साथ यात्रियों और कर्मचारियों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्थापित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य मंत्रालयों और उनके अधीनस्थ संगठनों में स्वच्छता गतिविधियों को बढ़ावा देना है। दैनिक रिपोर्टों और अंतिम मूल्यांकन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रेलवे प्रतिष्ठानों का चयन किया गया। पुरस्कारों में उत्तर पूर्वी रेलवे को प्रथम, उत्तर पश्चिम रेलवे को द्वितीय तथा दक्षिण पश्चिम रेलवे को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण और विद्युतीकरण में बनाई नई उपलब्धियां
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल 2026 के दौरान ऊर्जा संरक्षण, सौर ऊर्जा उत्पादन और विद्युतीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार भगत की कोठी इलेक्ट्रिक लोको शेड में अब तक कुल 181 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव सफलतापूर्वक कमीशन किए जा चुके हैं, जिनमें 78 डब्ल्यूएपी-7 और 103 डब्ल्यूएजी-9 एचसी शामिल हैं। रेलवे के चारों मंडलों में वर्तमान में 226 जोड़ी यात्री ट्रेनें इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर संचालित हो रही हैं, जो कुल यात्री ट्रेनों का लगभग 80 प्रतिशत है। वहीं माल परिवहन का करीब 61 प्रतिशत कार्य भी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन से किया जा रहा है। ऊर्जा संरक्षण के तहत अप्रैल 2026 में सौर संयंत्रों से लगभग 15.80 लाख यूनिट बिजली उत्पादन किया गया।

डीजल लोकोमोटिव को निष्क्रिय समय में बंद रखने से 509 किलोलीटर ईंधन की बचत हुई, जिससे करीब 4.72 करोड़ रुपये की बचत दर्ज की गई। इसके अलावा जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर मंडलों में रूफटॉप सोलर परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है तथा अप्रैल 2026 तक 348 किलोवाट सौर क्षमता का कमीशनिंग कार्य पूरा किया गया। रेलवे की ओर से कवच प्रणाली, एलईडी हेडलाइट और केब एसी जैसी आधुनिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी : भाजपा का विधायकों पर 'परफॉर्मेंस टेस्ट' शुरू, सर्वे में खराब निकले तो कटेगा टिकट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में जीते अपने विधायकों का 'रिपोर्ट कार्ड' तैयार करना शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो पार्टी यह परख रही है कि क्षेत्र में विधायक की जमीनी पकड़ कैसी है और जनता के बीच उनकी सक्रियता कितनी है। जिन विधायकों से जनता नाराज है, उनकी जगह नए और जिताऊ चेहरों की तलाश तेज कर दी गई है।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि, “हाईकमान ने पूरे सर्वे की जिम्मेदारी दो बाहरी एजेंसियों को दी है जिनकी टीमें पिछले कई दिनों से शहरी और ग्रामीण इलाकों में घूमकर लोगों से सीधा संवाद कर रही हैं। विधायकों के काम, व्यवहार और क्षेत्र में मौजूदगी पर जनता की राय ली जा रही है। इसके अलावा संभावित नए दावेदारों की लोकप्रियता और जातीय-सामाजिक प्रभाव का भी आकलन किया जा रहा है। भाजपा यह तय करना चाहती है कि 2027 में किस चेहरे पर दांव लगाने से जीत की गारंटी मिलेगी।”

सर्वे पूरे प्रदेश में मंडलवार कराया जा रहा है। ज्यादातर मंडलों में भाजपा की स्थिति मजबूत है, लेकिन मुरादाबाद मंडल पार्टी के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। 2017 के चुनाव में भाजपा को यहां 27 में से 14 सीटें मिली थीं, जो 2022 में घटकर सिर्फ 10 रह गईं। इसी नुकसान की भरपाई के लिए पार्टी इस मंडल में खास सतर्कता बरत रही है और हर सीट पर मजबूत उम्मीदवार खोज रही है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक संगठन अपने स्तर पर जिला और क्षेत्रवार संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट बना रहा है। इसमें स्थानीय सांसदों और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राय को भी महत्व दिया जाएगा। बाहरी एजेंसियों की रिपोर्ट और संगठन की सूची का मिलान किया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि जो नाम दोनों जगह कॉमन होंगे और जिन पर सहमति बनेगी, उनका टिकट लगभग पक्का माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार एजेंसियों की रिपोर्ट जल्द ही दिल्ली हाईकमान को सौंप दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि इस सर्वे में सिर्फ विधायकों का ही नहीं, बल्कि योगी सरकार की योजनाओं और नौ साल के कामकाज को लेकर भी जनता का मूड भांपा जा रहा है। पार्टी यह जानना चाहती है कि किस इलाके में सरकार की ब्रांडिंग मजबूत है और कहां एंटी-इनकंबेंसी है। नेतृत्व का मानना है कि अभी से मिली जमीनी फीडबैक से 2027 की रणनीति को धार दी जा सकेगी। साफ संकेत हैं कि जो विधायक काम में फिसड्डी साबित हुए, उनका पत्ता अगले चुनाव में कटना तय है।

गौरतलब है कि इसी तरह कांग्रेस ने पश्चिमी यूपी की सीटों पर प्राइवेट एजेंसियों से संभावित चेहरों की लिस्ट बनवानी शुरू कर दी है। सपा भी अंदरखाने सर्वे के जरिए उम्मीदवार छांट रही है। मायावती की बसपा कई सीटों पर प्रभारी और संभावित प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। आजाद की आजाद समाज पार्टी दूसरे दलों के मजबूत नेताओं को तोड़कर अपने पाले में लाने में जुटी है। कुल मिलाकर 2027 का चुनावी दंगल शुरू होने से पहले ही सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी चालें चलनी शुरू कर दी हैं। टिकट का गणित, जातीय समीकरण और सर्वे रिपोर्ट ही तय करेंगे कि अगली बार लखनऊ की सत्ता किसके हाथ आएगी।

FIFA World Cup 2026: ओपनिंग सेरेमनी में कैटी पेरी के साथ जलवां बिखरेंगी नोरा फतेही, कनाडा के बीएमओ फील्ड स्टेडियम में देगी धमाकेदार परफॉर्मेंस
मनोरंजन। बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अब फुटबॉल के सबसे बड़े मंच फीफा विश्व कप 2026 में अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचाने जा रही हैं। नोरा 12 जून को कनाडा के टोरंटो स्थित बीएमओ फील्ड स्टेडियम में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी में प्रस्तुति देंगी। खास बात यह है कि वह फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बन सकती हैं।

इस समारोह में नोरा के साथ माइकल बुबले, एलानिस मॉरिसेट, एलेसिया कारा और जेसी रेयेज जैसे कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी नजर आएंगे। वहीं अमेरिका में होने वाले दूसरे कार्यक्रम में कैटी पेरी, लिसा और रेमा जैसे स्टार्स प्रस्तुति देंगे।

फीफा अध्यक्ष Gianni Infantino ने कहा कि यह समारोह कनाडा की संस्कृति, विविधता और फुटबॉल के प्रति जुनून को दुनिया के सामने पेश करेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी में खेला जाएगा।

लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल
जयपुर। राजस्थान पर्यटन विभाग वर्ल्ड जैज़ डे के अवसर पर गुरुवार शाम 7 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जैज़ म्यूजिकल नाइट का आयोजन करेगा। लोक-संगीत की धरती पर अंतरराष्ट्रीय जैज़ की यह प्रस्तुति संगीत प्रेमियों के लिए खास अनुभव बनेगी। पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ के अनुसार दिल्ली का “न्यूग्रूव जैज़ कलेक्टिव” बैंड प्रस्तुति देगा, जिसका नेतृत्व वोकलिस्ट गौरव करेंगे। बैंड जैज़, इम्प्रोवाइजेशन और आधुनिक संगीत का अनूठा मिश्रण पेश करेगा। आदित्य (ड्रम्स), द्विज (डबल ब्रास), जोनास (सैक्सोफोन) और पारिजात (गिटार) अपनी धुनों से माहौल को जीवंत बनाएंगे।

हेमलता प्रभु स्मृति समारोह में नारी सशक्तीकरण की गूंज
जयपुर। जवाहर कला केंद्र में आयोजित 15वें हेमलता प्रभु स्मृति समारोह में गुरुवार को भावनाओंए स्मृतियों और कला का अनूठा संगम देखने को मिला। शिक्षिका हेमलता प्रभु की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिष्यों, कला प्रेमियों और आमजन ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह की शुरुआत में सेवानिवृत्त आईएएस संगीता गैरोला ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हेमलता प्रभु ने विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार किया। उन्होंने कहा, फेल्यर एंड सक्सेस, दोनों ही जीवन यात्रा का हिस्सा हैं, जो उनके व्यक्तित्व की प्रमुख सीख रही।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रियाक्षी अग्रवाल की नाट्य प्रस्तुति नंगा कपड़ा रही। इस प्रस्तुति में नारी की पीड़ा, सामाजिक बंधनों और आत्मबल को प्रभावी ढंग से मंच पर उकेरा गया। नाटक ने यह संदेश दिया कि स्त्री की पहचान उसके वस्त्रों से नहीं, बल्कि उसकी क्षमता और आत्मविश्वास से होती है। प्रस्तुति में कलारिपयट्टू, भरतनाट्यम और फ्लेमेंको जैसी कला विधाओं का समावेश दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।

आयोजन में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और कला अनुरागियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम ने हेमलता प्रभु के शिक्षा, समाज और महिला सशक्तिकरण के योगदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य किया।

जयपुर में MINI Cooper S 'विक्ट्री एडिशन' का भव्य आगाज़: BMW इंडिया 1 अप्रैल से बढ़ाएगा 2 प्रतिशत तक दाम
जयपुर। लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ग्रुप इंडिया ने गुरुवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर में अपनी प्रतिष्ठित ब्रांड MINI के विशेष 'विक्ट्री एडिशन' (Victory Edition) को राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया। इस लॉन्च के साथ ही प्रतिष्ठित मिनी ब्रांड ने राजस्थान के बाजार में अपनी भव्य उपस्थिति दर्ज कराई है।

जयपुर में BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO  हरदीप सिंह बराड़ ने नई MINI Cooper S विक्ट्री एडिशन का अनावरण किया। उन्होंने बताया कि यह एडिशन न केवल अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, बल्कि यह स्टाइल और आधुनिकता का एक बेजोड़ संगम है। बराड़ ने कहा, "राजस्थान हमारे लिए एक उभरता हुआ महत्वपूर्ण बाजार है और जयपुर से इस नेशनल लॉन्चिंग की शुरुआत करना हमारे लिए बेहद खास है।"

ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

लॉन्च के साथ ही कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की है। BMW इंडिया आगामी 1 अप्रैल 2026 से भारत में अपने संपूर्ण मॉडल रेंज की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी के अनुसार, बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन खर्चों के कारण यह निर्णय लिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जो ग्राहक लग्जरी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए मार्च का महीना खरीदारी का सबसे सही समय साबित हो सकता है।

‘अनहद’ की चौथी प्रस्तुति : रितेश–रजनीश मिश्र की जुगलबंदी से गूंजेगा जवाहर कला केंद्र, श्रोताओं को शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से कराएंगे रूबरू
जयपुर। स्पिकमैके एवं राजस्थान पर्यटन विभाग के तत्वावधान में चल रही “अनहद” श्रृंखला की चौथी प्रस्तुति आज शाम आयोजित की जाएगी। श्रृंखला की संयोजक अनु चंडोक एवं हिमानी खींची ने बताया कि कार्यक्रम आज शाम 6 बजे जवाहर कला केंद्र के मध्यवर्ती में होगा। इस संगीतमय संध्या में बनारस घराने के सुप्रसिद्ध गायक रितेश मिश्र और रजनीश मिश्र अपनी भावपूर्ण जुगलबंदी से श्रोताओं को शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से रूबरू कराएंगे।

पंडित राजन मिश्र एवं पंडित साजन मिश्र के शिष्य रहे दोनों कलाकारों की गायकी में परंपरा और नवीनता का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में तबले पर संजू सहाय और हारमोनियम पर सुमित मिश्रा संगत करेंगे।

इस चाल पर चलेगी तलवार रफ्ता...रफ्ता, अखाड़े में बालिकाएं सीख रही विभिन्न करतब
कोटा। अनंत चतुर्दशी की तैयारियों के चलते अभी से ही शहर की व्यायामशाला वाले तैयारियों  में जुट गए हैं। जिससे व्यायामशाला में चहल - पहल के साथ ही विभिन्न करतबों का नियमित अभ्यास करवाया जा रहा हैं। श्री मंगलेश्वरी व्यायामशाला छावनी स्थित अखाड़े के उस्ताद नाथू लाल पहलवान ने बताया कि व्यायामशाला 45 साल पुरानी हैं। व्यायामशाला द्वारा शहर में निकलने वाली अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा में महिला अखाड़े द्वारा एक से बढ़कर एक हैरतअंग्रेज प्रदर्शन किया जाता हैं। वहीं अभी अखाडें में करीब 40 बालिकाएं व महिलाएं सीखने के लिए आती है और करीब 50 से 70 महिलाएं अखाडेÞ से जुड़ी हुई हैं। अखाड़ा सीखने वाले भानू प्रताप सुमन ने बताया कि पिछले कई दिनों से बालिकाओं व महिलाओं को अखाडेÞ की प्रैक्टिस करवाई जाती हैं जिससे बाद इनके द्वारा प्रदर्शन किया जाता हैं।

अखाड़े में बालिकाएं सीख रही विभिन्न करतब
अखाड़ा प्रमुख ज्योति गोयल ने बताया कि अखाड़े की बालिका इशिता राठौर द्वारा चतुर्दर्शी के जुलूस में लठी चलाना, तलवार घूमना, शमशीर सहित अन्य हैरतअंग्रेज प्रदर्शन किया जाता हैं तो वहां पर खडेÞ दर्शक भी दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं। सह अखाड़ा प्रमुख खुशी राठौर ने बताया कि कनक शाक्यवाल करीब अखाड़े में काफी समय से विभिन्न अवसरों पर प्रदर्शन करती आ रही हैं। जिसमें ढाल तलवार, भाला, सिंगल व डबल बनेठी सहित अन्य प्रदर्शन किया जाता हैं तो दर्शक भी रोमांचित हो उठते हैं। अखाड़े में अभी नंदनी, रानू, इशिका नागर, चित्रांशी, भूमि, वर्षा, दिव्या, राधिका सहित अन्य बालिकाएं अभी अखाड़े में बनेठी चलना, शमशीर, डबल व सिंगल डंडे घूमना, ढाल तलवार, भाला सहित अन्य करतबों के प्रदर्शन का अभ्यास कर रही हैं।

अभी तक इन स्थानों पर दी प्रस्तुति
अखाड़े की बालिकाओं द्वारा  अकलेरा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, सवाईमाधोपुर, केशवरायपाटन, मांगरोल, बंंूदी सहित अन्य विभिन्न जगहों पर अखाड़े की प्रस्तुति दी जा चुकी हैं।

स्वतंत्रता और एकता की सिनेमाई कहानियों का प्रदर्शन : हर घर तिरंगा फिल्म महोत्सव का देशभर में शुभारंभ
नई दिल्ली। हर घर तिरंगा-देशभक्ति फिल्म महोत्सव की सोमवार को शुरूआत हुई। यह देश की स्वतंत्रता के लिए तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी सिनेमाई श्रद्धांजलि की शुरूआत है। सोमवार से बुधवार तक होने वाला यह महोत्सव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के सहयोग से किया है। महोत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रत्येक नागरिक के भावनात्मक जुड़ाव को गहरा करना और एकता एवं देशभक्ति की नई भावना का संचार करना है। महोत्सव का उद्देश्य दर्शकों को स्वतंत्रता के सफर की याद दिलाना, अनगिनत वीरों के बलिदान का उत्सव मनाना और राष्ट्र की पहचान को आकार देने वाली कहानियों को प्रदर्शित करना है।

भारत के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास और विरासत को प्रदर्शित करना
दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सिनेमा में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को अमर बनाने और पीढ़ियों को प्रेरित करने की शक्ति है। हर घर तिरंगा - देशभक्ति फिल्म महोत्सव सिनेमा का उत्सव ही नहीं, उस यात्रा की याद दिलाता है जिसने हमें स्वतंत्रता दिलाई। मुंबई में सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से भारत के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास और विरासत को प्रदर्शित करना है। सिनेमा एक दृश्य माध्यम होने के कारण दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ता है और इसलिए इस महोत्सव का उद्देश्य सभी भारतीयों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है। अभिनेत्री श्रेया पिलगांवकर ने भी मुंबई में इस कार्यक्रम में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इस पहल का हिस्सा बनकर वह सम्मानित महसूस कर रही हैं। उये फिल्में हमें हमारे लोगों के लचीलेपन और साहस की याद दिलाती हैं और यह जरूरी है कि हम इन कहानियों को साझा करते रहें।

चार शहरों में भव्य उद्घाटन
महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन एनएफडीसी-सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र कपिल मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्रभात, अपर सचिव (सूचना एवं प्रसारण); भूपेंद्र कैंथोला, प्रधान महानिदेशक (डीपीडी); और धीरेंद्र ओझा, प्रधान महानिदेशक (मीडिया एवं संचार) भी शामिल थे।

मुंबई: महोत्सव का उद्घाटन एनएफडीसी-राष्ट्रीय भारतीय सिनेमा संग्रहालय (एनएमआईसी) परिसर में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू और प्रशंसित अभिनेत्री श्रेया पिलगांवकर की उपस्थिति में हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों, फिल्म निमार्ताओं और सिनेमा प्रेमियों ने इसमें भाग लिया।

चेन्नई: टैगोर फिल्म सेंटर ने एक उद्घाटन समारोह किया, जिसमें निर्देशक वसंत ने सिनेमा के माध्यम से देशभक्ति पर गहन विचारों के लिए; कोरियोग्राफर कला मास्टर ने राष्ट्रीय गौरव में कला की भूमिका को सामने लाने के लिए; तमिल चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट चोझा नाचियार ने समर्थन और प्रोत्साहन के लिए; अभिनेत्री नमिता ने गरिमामयी उपस्थिति और देशभक्तिपूर्ण विचारों के लिए; तमिलनाडु संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एवीएस शिवकुमार ने संस्कृति, परंपरा और युवा प्रतिभा को जोड़ने के लिए; और श्री वीरा ने अभिनेता, निर्देशक और निमार्ता के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पुणे: हालांकि पुणे में फिल्मों की स्क्रीनिंग कुछ ही देर बाद शुरू हो गई, लेकिन एनएफडीसी-नेशनल फिल्म आर्काइव आॅफ इंडिया (एनएफएआई) के दर्शकों ने दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से उद्घाटन समारोहों का सीधा प्रसारण देखा, जिससे महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी में एकता और साझा उत्सव की भावना का संचार हुआ।

पुनर्स्थापना में एनएफएआई की भूमिका
एनएफडीसी का एक प्रभाग, भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार, फिल्म संरक्षण और पुनर्स्थापना में अग्रणी रहा है और यह सुनिश्चित करता है कि भारत की सिनेमाई विरासत समय के साथ लुप्त न हो। उन्नत डिजिटलीकरण तकनीकों, रंग-श्रेणीकरण और ध्वनि संवर्धन के माध्यम से, एनएफएआई सेल्युलाइड प्रिंटों को लगभग मूल गुणवत्ता में पुनर्स्थापित करता है, जिससे नए दर्शक इन क्लासिक फिल्मों का अनुभव उसी रूप में कर पाते हैं जैसा उन्हें देखा जाना चाहिए था। हर घर तिरंगा - देशभक्ति फिल्म महोत्सव में इन पुनर्स्थापित संस्करणों को शामिल करना फिल्म निमार्ताओं के प्रति एक श्रद्धांजलि और भारत की फिल्म विरासत की रक्षा के लिए एनएफएआई की प्रतिबद्धता की पुष्टि दोनों है।

एनएफडीसी की भूमिका और प्रतिबद्धता
भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने दशकों से भारतीय सिनेमा के विकास और संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार की प्रमुख फिल्म एजेंसी के रूप में, एनएफडीसी न केवल गुणवत्तापूर्ण फिल्मों का निर्माण और प्रचार करता है, बल्कि भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार के माध्यम से राष्ट्र की सिनेमाई विरासत की रक्षा भी करता है। हर घर तिरंगा - देशभक्ति फिल्म महोत्सव के साथ, एनएफडीसी सिनेमा के माध्यम को एक एकीकृत शक्ति के रूप में उपयोग करता है-पीढ़ियों, भाषाओं और क्षेत्रों के बीच सेतु का काम करता है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच एक व्यक्तिगत जुड़ाव को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो उत्सव के इस कार्य को भारत के मूल्यों और इतिहास के साथ एक गहन जुड़ाव में बदल देता है।

एनएफडीसी का प्रयास यह सुनिश्चित करता है कि देशभक्ति की कहानियां - चाहे वे ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित हों या कल्पना के माध्यम से पुनर्कल्पित हों - दर्शकों के साथ गूंजती रहें और अगली पीढ़ी को स्वतंत्रता और एकता के आदर्शों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करें।

विविध और प्रेरक फिल्मों की सूची
इस विविध फिल्म सूची में निम्नलिखित महान देशभक्ति फिल्में शामिल हैं:
शहीद (1965): शहीद भगत सिंह और उनके सर्वोच्च बलिदान की प्रेरक कहानी।
स्वातंत्र्य वीर सावरकर (2024):  स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के जीवन और विचारधारा का वृत्तांत।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) : 2016 में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का आधुनिक पुनर्कथन।
आरआरआर (2022): स्वतंत्रता सेनानियों के काल्पनिक वृत्तांतों से प्रेरित एक महाकाव्य एक्शन ड्रामा।
तानाजी (2020): मराठा योद्धा तान्हाजी मालुसरे की वीरतापूर्ण कहानी।
स्क्रीनिंग में शामिल
मेजर (2022): 26/11 के मुंबई हमलों में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बहादुरी को श्रद्धांजलि।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस : दूरदर्शी राष्ट्रवादी नेता की विरासत को दशार्ती एक लघु वृत्तचित्र।
वीरपांडिया कट्टाबोम्मन (1959) : दक्षिण भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी पर आधारित एक तमिल क्लासिक।
क्रांति (1981) : औपनिवेशिक शासन के खिलाफ विद्रोह की एक भव्य कहानी।
हकीकत (1964) : 1962 के भारत-चीन संघर्ष से प्रेरित एक मार्मिक युद्ध नाटक।
पराशक्ति (1952) : मजबूत सामाजिक और राष्ट्रवादी विषयों वाली एक ऐतिहासिक तमिल फिल्म।
सात हिंदुस्तानी (1969): गोवा की मुक्ति के लिए लड़ रहे सात भारतीयों की कहानी।
इसके अलावा, यह महोत्सव शैक्षिक वृत्तचित्र भी प्रस्तुत करता है जो ऐतिहासिक संदर्भ प्रदान करते हैं और दर्शकों की भागीदारी को गहरा करते हैं:
ऑवर फ्लैग: तिरंगे के प्रतीकवाद और इतिहास की खोज।
लोकमान्य तिलक: बाल गंगाधर तिलक के जीवन और राजनीतिक जागरण का वृत्तांत।
तिलक: तिलक के राष्ट्रवादी दृष्टिकोण का एक अंतरंग चित्रण।
शहादत: भारत की स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान के कार्यों पर प्रकाश।
एनएफएआई द्वारा पुनर्स्थापित क्लासिक्स (शास्त्रीय फिल्में) - अतीत को जीवंत करना। इस महोत्सव में चार ऐतिहासिक फिल्में - क्रांति (1981), हकीकत (1964), सात हिंदुस्तानी (1969) और शहीद (1965) - भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार के अथक संरक्षण प्रयासों के कारण उनके डिजिटल रूप से पुनर्स्थापित संस्करणों में प्रस्तुत की गई हैं।
क्रांति (1981): 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश उत्पीड़न के खिलाफ भारत के संघर्ष की एक व्यापक कहानी, जिसमें मनोज कुमार, दिलीप कुमार और हेमा मालिनी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।
हकीकत (1964): चेतन आनंद द्वारा निर्देशित, यह युद्ध ड्रामा 1962 के भारत-चीन संघर्ष की भावनात्मक और रणनीतिक चुनौतियों को दर्शाता है।
सात हिंदुस्तानी (1969): विभिन्न पृष्ठभूमियों से आए सात भारतीयों की एक कहानी, जो गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने के लिए एकजुट होते हैं - अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म।
शहीद (1965): मनोज कुमार द्वारा भगत सिंह के क्रांतिकारी संघर्ष और बलिदान का सशक्त चित्रण।

राजस्थान की आदिवासी संस्कृति और वीरांगनाओं की गाथा प्रदर्शित
जयपुर। जवाहर कला केंद्र की ओर से जनजाति गौरव वर्ष के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम में लोकनाट्य, लोकनृत्य व संवाद-प्रवाह हुआ। इस मौके पर राजस्थान की आदिवासी परंपरा को लोकनाट्य के माध्यम से दर्शाया गया। इसमें 38 कलाकारों ने जनजाति जीवन दर्शन के अंतर्गत प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में राजस्थान की सम्पूर्ण आदिवासी जीवन शैली को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जनजातियों के जीवन दृश्यों को प्रदर्शित किया गया। उनके विवाह संस्कार, रहन-सहन, खान-पान, आभूषण, पारंपरिक पोशाकों और वेशभूषा के विविध रंगों को नाट्य शैली में दिखाया गया। रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक लोकनृत्यों और आदिवासी संगीत की धुनों ने राजस्थान की जनजातीय संस्कृति को सजीव कर दिया।

वहीं नाट्य प्रस्तुति अपराजिता में राजस्थान की महान महिला विभूतियों के पंचतत्व में विलीन होने की गाथा को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से उन वीरांगनाओं के संघर्ष, साहस और योगदान को दर्शाया गया, जिन्होंने राजस्थान के इतिहास और संस्कृति को नई दिशा दी। इनमें वीरता की मिसाल हाड़ी रानी, राजभक्ति की प्रतिमा पन्ना धाय, आत्मसम्मान की प्रतीक रानी पद्मिनी, भक्ति और समर्पण में लीन मीराबाई गाथाओं को नाटय मंचन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया। मंच पर व मंच परे सृष्टि पांडे, डॉ. डॉली मोगरा, उपासना रावए वसुधाए छवि व्यास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लाइव म्यजिक पर देबू खान रहे। संवाद-प्रवाह में सीमा राठौड़, मनोज कुमार स्वामी, डॉ. डॉली मोगरा व राजवीर सिंह ने राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने और संस्कृति को संजोने पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने राजस्थानी वेशभूषा की वैज्ञानिकता, पर्यावरण संरक्षण की भावना, लोक गीत, नृत्य पर चर्चा की।