rajasthan day festival - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान दिवस महोत्सव : मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान का हुआ शुभारंभ, भजनलाल शर्मा ने कहा- युवा उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा, रोजगार के अवसर हो रहे सृजित
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि युवा शक्ति का प्रदेश के विकास और राष्ट्र निर्माण में अधिक से अधिक योगदान सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में हम युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने और उनकी प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ ही, सरकारी और निजी क्षेत्र में 10 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के अपने संकल्प पर तेजी से काम कर रही है। जिला मुख्यालयों पर रोजगार मेला एवं कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है, ताकि हर क्षेत्र के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अवसर मिल सकें।

शर्मा राजस्थान दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार को कोटा के दशहरा मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सात दिवसीय राजस्थान दिवस महोत्सव हमारी मातृशक्ति, युवा शक्ति, अन्नदाता और अंत्योदय को समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि हम युवाओं को रोजगार देने के साथ ही उनमें उद्यमिता का विकास कर उन्हें रोजगार देने योग्य भी बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दी युवाओं को कई सौगातें
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवा वर्ग को कई सौगातें देते हुए विभिन्न विभागों में नव चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। प्रदेशभर में 7 हजार 800 से अधिक कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए। इसके साथ ही श्री शर्मा ने ‘मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान’ का भी शुभारंभ किया। इस दौरान अभियान से संबंधित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन एवं विवरणिका का विमोचन किया गया। शर्मा ने शिक्षा विभाग के दो ऐप एवं आरएसओएस अन्तर्गत ऑन डिमाण्ड परीक्षा तथा डिजिटल प्रवेश उत्सव का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को बैग एवं यूनिफॉर्म की डीबीटी की शुरूआत की। कार्यक्रम में युवा नीति एवं स्किल नीति का विमोचन, निजी क्षेत्र में रोजगार पर 10 हजार रूपये की सहायता हेतु योजना के दिशा-निर्देश, द्रोणाचार्य अवार्डियों को भूमि आवंटन हेतु दिशा-निर्देश, अटल ज्ञान केन्द्र तथा नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले के तहत आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

पूर्ववर्ती सरकार में युवाओं के साथ हुआ अन्याय
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में प्रदेश के युवाओं को हर कदम पर अन्याय और अत्याचार का सामना करना पड़ा। पेपरलीक के कारण उनके सपनों पर कुठाराघात हुआ। हमने सरकार बनते ही पेपरलीक की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जो पेपरलीक माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचा कर युवाओं को न्याय दिलवा रही है।

युवा नीति युवाओं के सर्वांगीण विकास का रोडमैप
शर्मा ने कहा कि आज कौशल नीति और युवा नीति का विमोचन किया गया है। कौशल नीति का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकों का कौशल प्रदान कर उद्योगों की जरूरत के मुताबिक तैयार करना है। वहीं, युवा नीति युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक रोडमैप है, जिसमें युवा विकास के सभी पहलू शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही साल में 16 नीतियां जारी की है, जो काम और परिणाम के प्रति हमारे समर्पण को दिखाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ने निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार के पहले वर्ष में ही राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया, जिसमें 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ये निवेश प्रस्ताव तेजी से धरातल पर भी उतर रहे हैं और लोगों को रोजगार मिल रहा है।